political statement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी
वाशिंगटन। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की राजनीतिक कार्यकर्ता और राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लॉरा लूमर ने अपनी भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया पर कई भारत विरोधी बातें लिखीं थी, जिनमें से कुछ नस्लभेदी और बेहद आपत्तिजनक थीं। अब लॉरा लूमर ने अपने उन बयानों के लिए माफी मांगी है।

लॉरा लूमर ने अपने कई सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी की। साथ ही अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के खिलाफ भी बातें लिखीं। जब लॉरा लूमर ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत आने की घोषणा की तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की और लॉरा लूमर की पिछली पोस्ट्स को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

एक कार्यक्रम में जब लॉरा लूमर से उनकी टिप्पणियों को लेकर सवाल किया गया और उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी टिप्पणियों पर पछतावा है तो इसके जवाब में लूमर ने कहा कि उनकी कई टिप्पणियां गलत थीं और उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। हालांकि एच1बी वीजा को लेकर की गई टिप्पणी के लिए लॉरा लूमर ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। लॉरा ने कहा, मैं एच1बी वीजा के विरोध के लिए माफी नहीं मांगूंगी क्योंकि अमेरिका के हितों के लिए खड़े होना मेरा काम है। हमारे अप्रवासन और श्रम कानूनों का गलत फायदा उठाया गया। मैं अमेरिकी कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करती रहूंगी।

लॉरा ने कहा कि मेरे दिल में भारत या हिंदुओं के प्रति कोई नफरत नहीं है। मैं खुद हिंदुओं के अधिकारों की समर्थक हूं और हिंदुओं के खिलाफ हुए अत्याचारों के लिए अपनी आवाज उठाती रही हूं। मैंने ये टिप्पणियां मेरे देश के लोगों  और अपने देश से प्यार के चलते कीं।

शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
मुंबई। पवार फैमिली की एकजुटता और पार्टी के एकीकरण की खबरों के बीच अजित पवार की एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन के साथ रहेगी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अजित पवार ने पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और परभणी के नगर निगम चुनाव में शरद पवार की एनसीपी से गठबंधन किया है।

महायुति को लेकर दिया बयान: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एनसीपी कई नगर निगमों में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। बीएमसी में वह महायुति के गठबंधन से बाहर है और उसने अपने कैंडिडेट उतारे हैं। सियासी गलियारों में एनसीपी के दोनों धड़ों के एक होने की चर्चा भी चल रही है। खुद अजित पवार ने एक इंटरव्यू में इसके संकेत दिए थे। अब प्रफुल्ल पटेल ने महायुति को लेकर बयान दिया है।

एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी

राज्यसभा सांसद ने कहा कि जहां तक केंद्र सरकार और महाराष्ट्र विधानसभा का सवाल है, हम महायुति में हैं। एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी। महाराष्ट्र में हम सीएम देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली में (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के विरोधी गुटों के बीच किसी भी बड़े सुलह की अटकलों को खारिज कर दिया।

गठबंधन बदलने वाला नहीं

जब उनसे पूछा गया कि क्या शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले भी भविष्य में उनके साथ शामिल हो सकती हैं? प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं आपको कुछ भी काल्पनिक नहीं बताऊंगा। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि हम अलग हैं। हमारी पार्टी एनडीए में है। कई बार हम देखते हैं कि एनसीपी-एसपी के बयान नरेंद्र मोदी या आज की सरकार के साथ मेल नहीं खाते हैं। और जब ऐसा नहीं है, तो उनसे बात करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि हमारा गठबंधन बदलने वाला नहीं है।

क्रिसमस के दौरान उपद्रव, हिंसा! कांग्रेस ने कहा, चर्च, मॉल में उपद्रव करने वाले गुंडे, भारतीय सभ्यता से उनका नाता नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि कई महानगरों और शहरों के चर्च, मॉल आदि स्थलों पर जो लोग तोडफ़ोड़ कर रहे हैं  उनके कारनामों से देश की छवि दुनियाभर में खराब हो रही है इसलिए विश्व समुदाय को यह बताना जरूरी है कि ये गुंडे हैँ और हिंदू धर्म तथा भारतीय सभ्यता से इनका कोई लेना देना नहीं है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार को यहां सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले दो दिन से चर्च, मॉल आदि जगहों पर कुछ लोग तोडफ़ोड़ कर रहे हैं। ये सब गुंडे हैं और हिंदू धर्म तथा भारतीय सभ्यता से इनका कोई संबंध नहीं है। ये अराजक तत्व हैं जो गुंडगर्दी फैलाकर देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, राम नवमी और हनुमान जयंती पर ये लोग मस्जिदों के बाहर जा कर डीजे बजाते हैं, उकसाने वाले गाने बजाते हैं।  क्रिसमस पर ये लोग चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, सैंटा क्लॉज की टोपी खींचते हैं, तोडफ़ोड़ करते हैं। कौन हैं ये मूर्ख। कांग्रेस प्रवक्ता ने इन उपद्रवों में लिप्त लोगों को संघ द्वारा लगाये जहरीले बीजों से निकली खरपतवार करार दिया है और कहा है कि यह गुंडे तत्च हैं जो ना हिंदू धर्म के हो सकते हैं और ना ही भारतीय सभ्यता से इनका कोई नाता हो सकता है।

महबूबा मुफ्ती ने बंगलादेश में हिंदू महिलाओं की स्थिति पर जताई चिंता, केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को बंगलादेश से मिली उन रिपोर्टों पर चिंता व्यक्त की जिनमें कहा गया है कि वहां हिंदू महिलाएं सिंदूर लगाकर स्वतंत्र रूप से घूमने में डर रही हैं। महबूबा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हालांकि यह मुद्दा 'गंभीर' है, लेकिन भारतीय नेतृत्व बंगलादेशी अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाने में नैतिक दुविधा का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि बंगलादेश से आने वाली खबरें, जिनमें कहा गया है कि हिंदू महिलाएं सिंदूर लगाकर स्वतंत्र रूप से घूमने में डर रही हैं, अत्यंत विचलित करने वाली हैं।

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि दुर्भाग्य से भारतीय नेतृत्व इस गंभीर मुद्दे को बंगलादेशी अधिकारियों के साथ उठाने में नैतिक दुविधा का सामना करता दिख रहा है क्योंकि देश के भीतर ही कुछ असामाजिक तत्व मुस्लिम महिलाओं के हिजाब जबरन उतारते देखे जाते हैं। कट्टरपंथियों के दबदबे वाली दुनिया में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए वास्तव में कौन खड़ा होगा।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मंगलवार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्याओं पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी की कथित चुप्पी को लेकर उन पर तीखा हमला बोला। एक बयान में भाजपा प्रवक्ता मंजूर भट ने उमर अब्दुल्ला सहित जम्मू-कश्मीर के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाये।

भट ने कहा कि यह देखना बेहद निराशाजनक है कि जो लोग जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों और भाईचारे के चैंपियन होने का दावा करते हैं वे आज चुप हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत में कोई छोटी घटना होती है तो उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जैसे नेता सबसे पहले ट्वीट करते हैं और देश को धर्मनिरपेक्षता पर उपदेश देते हैं, लेकिन आज जब बंगलादेश में हमारे हिंदू भाइयों और बहनों को खींचकर मारा जा रहा है तो उनका विवेक कहां है। उनकी गंगा जमुनी तहजीब कहां छिप गई है।