concerned - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अशोकउद्दीन’ को सिर्फ मुस्लिम वोट की चिंता: दिलावर
उदयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री को नया नाम ‘अशोकउद्दीन’ देते हुए कहा कि वे पूरी तरह से हिंदू विरोधी हैं, क्योंकि उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट बचाने की चिंता है।

दिलावर शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के इशारे पर अलवर में 300 साल पुराना मंदिर को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम 10 नगर पालिका से प्रस्ताव तैयार करते हैं, क्या गहलोत किसी मस्जिद को तोड़ने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जो आतंक फैलाने वाला और आतंकवाद का साथ देने वाला, दोनों ही आतंकवादी होते हैं। रामगंज मंडी विधायक दिलावर ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि अब हिंदू विरोधी भी कोट-पेंट पर जनेऊ धारण करने लगे हैं। इस पार्टी के लोग नाकारा और निकम्मे हैं और बुद्धु भी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि हिंदू लडके मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं, अब कांग्रेसी भी तो मंदिर जाते हैं, क्या वे भी वहां लड़कियां छेड़ने जाते हैं।

हमारे घर अंधेरा, रोजेदारों को तकलीफ न हो
दिलावर ने कहा कि गहलोत ने मुस्लिम बहुल बस्तियों में बिजली कटौती नहीं करने का लिखित आदेश दे दिया। इधर, हमारे किसी घर में उत्सव है, शादी है या अन्य कोई आयोजन है तो उससे गहलोत को कोई मतलब नहीं है। स्कूल के छोटे बच्चे 5वीं बोर्ड परीक्षा के नाम पर 8 से 10 किलो मीटर दूर तक गर्मी में तपते हुए जाएं, लेकिन रोजेदारों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

सांप्रदायिकता फैलाना ही कांग्रेस का उद्देश्य
दिलावर ने दावा किया कि वर्ष 2011 में कांग्रेस सांप्रदायिक लक्ष्य हिंसा अधिनियम का प्रस्ताव लाना चाहती थी। इसकी मूल बात यह थी कि यदि हिंदू-मुस्लिम दंगे हो जाएं और उसमें किसी मुस्लिम पर दोष सिद्ध हो जाए तब भी दोषी हिंदू को ही माना जाएगा। दरअसल, कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य ही सांप्रदायिकता फैलाना है। उदयपुर में हो रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर प्रार्थना है कि भगवान उनका उद्देश्य पूरा करे।

खुले में सर्दी से मौत पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी तय
जयपुर। शहर के रैन बसेरों का सर्द रात में स्याह सच खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। राज्य विधि सेवा प्राधिकरण ने मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर कहा है कि खुले में सर्दी लगने के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत होती है तो इसके लिए संबंधित निकाय या प्राधिकृत अधिकारी को उत्तरदायी ठहराया जाएगा। इसके साथ ही प्राधिकरण ने बुधवार से तीन दिवसीय अभियान चलाकर खुले में रहने को मजबूर लोगों को तत्काल रैन बसेरों में कोविड प्रोटोकॉल के नियमों की पालना करते हुए पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा है।

दैनिक नवज्योति में 19 दिसम्बर को ‘सर्द रात का स्याह सच : पांच डिग्री में खुले आसमां के नीचे सोने को मजबूर’  शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्राधिकरण की ओर से मुख्य सचिव निरंजन आर्य को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रदेश के सभी कलेक्टर, स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग, नगर निगम और चिकित्सा विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी करें। इसके अलावा ये सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में एक कार्य योजना तैयार कर 22 से 24 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाए। शाम छह से रात दस बजे तक प्राधिकरण की मुख्य भूमिका में पर्याप्त संख्या में पुलिस, पैरा लीगल वॉलियंटर्स, समाजसेवी और एनजीओ आदि दल बनाकर खुले में रहने को मजबूर गरीब व असहाय व्यक्तियों की पहचान करें और उन्हें तत्काल निकटतम रैन बसेरों में पहुंचाना सुनिश्चित करें।

रियायती दर पर भोजन की हो व्यवस्था
प्राधिकरण ने कहा है कि संबंधित अधिकारी रैन बसेरे या आश्रय स्थल में रह रहे व्यक्ति को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें नि:शुल्क या रियायती दर पर भोजन सहित रैन बसेरे में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करें। इसके साथ ही महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के जिला कलेक्टर और निकायों के आयुक्त को दिए अधिकार
जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नाम हस्तांतरण, पट्टा जारी करने, भवन निर्माण अनुमति, भवन उप विभाजन/पुनर्गठन सहित अन्य मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सीधे ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित जिला कलेक्टर और निकाय के आयुक्त कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे।

स्वशासन विभाग की ओर से अभियान में होने वाले कार्यों के सुचारू संचालन के लिए राजस्थान सिविल सेवा नियम, 1958 के नियम 15 के उप-नियम (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कलेक्टर और स्थानीय निकाय विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक को उनके क्षेत्राधिकार में कार्यरत नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की शक्तियां प्रदान की है। राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 17 के अधीन लघु शास्तियां (अधिकतम दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने तक) अधिरोपित करने के लिए सशक्त किया गया है। इसके साथ ही स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक दीपक नंदी ने अभियान के सफल संचालन के लिए नगर परिषद ने आयुक्त के पद पर कार्यरत अधिकारियों को जिला प्रभारी अधिकारियों के साथ नगर पालिकाओं के लिए सह प्रभारी के रूप में काम करने के आदेश जारी किए हैं। अभियान के तहत अब तक जहां यूडीएच के 17 निकायों में 66 फीसदी पट्टे जारी किए गए हैं। वहीं, एलएसजी के 213 निकायों में 29 फीसदी पट्टे ही जारी किए जा सके हैं।

डेंगू पर चिंतित सरकार
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश में मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस की रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। उन्होंने सभी जिलों में 24 घंटे संचालित कन्ट्रोल रूम की स्थापना तथा रेपिड रेस्पाॅन्स टीम का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

डाॅ. शर्मा ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के सर्वे हेतु गठित दलोें को एन्टीलार्वा गतिविधियों का प्रशिक्षण देते हुए मच्छर रोधी गतिविधियों व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार कर आमजन में जागरूकता लाने पर बल दिया है। चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक दवाइयों यथा पेरासिटामोल, क्लोरोक्वीन, प्राइमाक्वीन इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित तथा दवा वितरण केन्द्रों पर दवाइयों के भण्डारण व वितरण की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं।

डाॅ. शर्मा ने मच्छरों की रोकथाम के लिए एन्टीलार्वल गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने एवं मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के ठहराव वाले स्थानों पर एम.एल.ओ. डलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने पीने के पानी के टांकों में टेमीफोस डलवाने की व्यवस्था जारी रखने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतु महिला एवं बालविकास विभाग, शिक्षा, स्थानीय निकायों, जलदाय विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है।

चिकित्सा मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से प्रत्येक रविवार 30 मिनिट मलेरिया, डेंगू पर वार गतिविधि के माध्यम से मच्छर के अंडे तथा लार्वा को नष्ट करने के लिये प्रातः 8 बजे से 8.30 बजे तक परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा घर में रखे गये गमले व उनकी ट्रे, परिण्डे, कूलर, फ्रीज की ट्रे, पानी की टंकी इत्यादि को खाली कर सफाई व सुखाकर पुनः उपयोग करने की अपील की है।