control - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नोएडा में भयावह हादसा : लेबर कैंप में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-126 थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर स्थित एक लेबर कैंप में मंगलवार को गैस रिसाव के कारण अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कैंप में उस समय करीब 50 से 60 श्रमिक मौजूद थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को आग को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पाया।

फायर यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों ने मिलकर सबसे पहले कैंप में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग लगने का कारण गैस लीकेज था। आशंका जताई जा रही है कि किसी गैस सिलेंडर या गैस पाइपलाइन से रिसाव होने के बाद आग भड़की। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कैंप परिसर में धुआं और लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे वहां रह रहे श्रमिकों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने कमरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागे। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को तत्काल अलर्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग तेजी से पूरे परिसर में फैल जाती तो बड़ी संख्या में लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों के रहने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन पुलिस और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई ने संभावित नुकसान को रोक दिया।

घटना के बाद पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कैंप संचालकों को गैस सिलेंडरों, विद्युत उपकरणों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित बचाव अभियान के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जिससे दर्जनों लोगों की जान सुरक्षित बच सकी।

डोनाल्ड ट्रंप की 'ईरानी नीति' ने अमेरिका को "अंधेरे गलियारे" में धकेला, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण : मोहसिन रज़ाई
तेहरान। ईरान के वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व सैन्य कमांडर मोहसिन रज़ाई ने कहा है कि हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों और ईरान के खिलाफ "बिना उकसावे के छेड़े गए युद्ध" के बाद क्षेत्र में हुए हालिया घटनाक्रमों ने अमेरिका को पूरी तरह गतिरोध की स्थिति में पहुंचा दिया है। तेहरान के इमाम खुमैनी मुसल्ला में रविवार को अमेरिका-इजरायल युद्ध में मारे गये लोगों की स्मृति में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी सैन्य बल, जो संभवतः अल्पकालिक युद्ध के भ्रम के साथ क्षेत्र में आए थे, अब वह लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की वास्तविकता का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने ख़ोर्रमशहर की मुक्ति और इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन की पराजय का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष की वर्षगांठ पिछले 12 महीनों में अमेरिकी और ज़ायोनी दुश्मनों के खिलाफ ईरानी राष्ट्र द्वारा किए गए दो और धार्मिक-राष्ट्रीय रक्षा अभियान प्रतिरोधों के साथ संयोगवश आई है। रज़ाई ने अमेरिकी और इजरायल के शासन के खिलाफ सड़कों से लेकर युद्धक्षेत्र तक ईरानी जनता और सेना की दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा कि विचार, आस्था और प्रेरणा में परिवर्तन के कारण ईरान को अपने दुश्मनों पर विजय मिली है।

इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से ईरान के प्रति अमेरिका की लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी का उल्लेख करते हुए रज़ाई ने कहा कि 1980 के दशक में हुए पहले "थोपे गए युद्ध" के दौरान अमेरिका ने गुप्त रूप से हथियार भेजकर सद्दाम हुसैन का समर्थन किया था और उसे यह भरोसा दिलाया था कि अमेरिका, ईरान पर इराकी हमले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोई निर्णय नहीं होने देगा। रज़ाई ने कहा कि उस समय अमेरिका और कई पश्चिमी देशों ने ईरान को हथियार और मिसाइलें भेजने से परहेज किया, ताकि उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हो सके, जबकि अरब देशों ने सद्दाम को उसके नुकसान की भरपाई के लिए 80 अरब डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान की।

उन्होंने कहा कि अवैध युद्ध शुरू करने के बाद अमेरिका पूरी तरह से गतिरोध में फंस गया है। उन्होंने अमेरिका को "समुद्री डाकू" बताते हुए कहा कि उसने ईरान पर हमला किया, लेकिन भागते समय होर्मुज जलडमरूमध्य में फंस गया। रज़ाई ने अमेरिका को व्यापक युद्ध में प्रवेश करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इससे अमेरिका के लिए एक "अंधेरा गलियारा" तैयार होगा, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से शुरू होकर फारस की खाड़ी, ओमान सागर, बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य और हिंद महासागर तक फैलेगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में उन्होंने कहा कि यह ईरान के नियंत्रण में है, क्योंकि ईरान ने फारस की खाड़ी में सैन्य गतिविधियों और असुरक्षा को रोका है। उन्होंने कहा कि आईआरजीसी नौसेना जहाजों की पहचान और पंजीकरण कर विभिन्न देशों के वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करती है।

पश्चिम बंगाल के फाल्टा में बंपर वोटिंग: एक बजे तक 60.43 प्रतिशत वोटिंग, मतदान के बाद क्या बोले वोटर?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे पुनर्मतदान में गुरुवार अपराह्न 13 बजे तक 60.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था और शाम सात बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कई शिकायतों के बाद फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था। फाल्टा के कई हिस्सों से आरोप सामने आए थे कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिह्न कथित तौर पर टेप और अन्य सामग्रियों से ढका हुआ था, जिससे व्यापक विवाद पैदा हो गया था। इसके जवाब में, आयोग ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराने का निर्देश दिया।

पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग ले रहे हैं। खंडालिया हाई स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 252 पर सुबह से ही मतदाताओं की अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए लंबी कतारें देखी गईं। मतदाताओं ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांत रही, जिससे वे बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से अपना वोट डाल सके। कई मतदाताओं ने दावा किया कि पिछले चुनावों के दौरान डर और जबरदस्ती के माहौल के कारण वे कई वर्षों से स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। इस बार बिना किसी बाधा के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने पर कई लोगों ने राहत व्यक्त की।

एक मतदाता ने अपना वोट डालने के बाद कहा, "वर्षों बाद पहली बार हमने बिना किसी भय के वोट दिया है। आखिरकार ऐसा महसूस हो रहा है कि लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सकते हैं।" पूरे निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 35 कंपनियों की तैनाती के साथ सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है। सुचारू और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालयों की कड़ी निगरानी में मतदान कराया जा रहा है। इस बीच, फाल्टा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान, जिन्होंने मतदान से कुछ दिन पहले ही दौड़ से खुद को अलग कर लिया था, पुनर्मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे।

खान निर्वाचन क्षेत्र में कहीं दिखाई नहीं दिए, जबकि उनका आवास और स्थानीय पार्टी कार्यालय दोनों बंद पाए गए। निवासियों और मीडिया कर्मियों द्वारा बार-बार कोशिश करने के बावजूद उनसे। कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि पहले के चुनावों में खान के समर्थकों द्वारा उन्हें मतदान देने से रोका गया था। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि उन्हें पहले उनकी उंगलियों पर अमिट स्याही लगाए जाने के बाद भी मतदान केंद्रों से वापस भेज दिया गया था, जिससे वे अपना वोट नहीं डाल पाए थे।

तुर्बत शहर पर कब्जा, हाईवे पर नियंत्रण, रात की यात्रा पर प्रतिबंध : बीआरएएस के 72 हमलों से थर्राया बलूचिस्तान, आजादी के लिए भीषण जंग
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में आजादी के लिए भीषण जंग छिड़ चुकी है। बलूचिस्तान की आजादी के लिए जंग लड़ने वाले एक और समूह बलूच राजी आजोई संगर ने बलूचिस्तान में एक साथ 72 कॉर्डिनेटेड हमलों की जिम्मेदारी ली है। बीआरएएस ने कहा है कि इसी दिन साल 1948 में पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया था और बलूचिस्तान को अपना हिस्सा बना लिया था। बीआरएएस के प्रवक्ता बलूच खान की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसने पाकिस्तान की सेना, सुरक्षा जवानों, पुलिस चौकियों, सरकारी दफ्तरों, खुफिया एजेंसियों और आर्थिक संपत्तियों को निशाना बनाकर 72 हमले किए हैं।

बीआरएएस ने कहा है कि उसके हमलों में कम से कम 32 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए हैं, जबकि 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। बीआरएएस ने इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के 14 गाड़ियों को नष्ट करने की भी बात कही है। बीआरएएस के प्रवक्ता ने कहा है कि सूमह ने बलूचिस्तान के 30 से ज्यादा प्रमुख स्थानों पर नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। तुर्बत पर पहले ही बलूच विद्रोहियों ने कब्जा कर रखा है और क्वेटा से कराची जाने वाले रास्ते पर भी अब बलूच विद्रोहियों का नियंत्रण है।

बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों के हमले
बलूचिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीआरएएस के लड़ाकों ने पासनी और ओरमारा के बीच तटीय राजमार्ग को दो घंटे तक ब्लॉक करके रखा और इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा कर रहे पाकिस्तानी सेना के 6 जवानों को गाड़ी से उतारकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा एलपीजी गैस ले जा रहे एक गैस टैंकर को भी आग के हवाले कर दिया गया। ग्वादर शहर के पाडी जीर क्षेत्र में एक अन्य हमले में एक सैन्य वाहन को आईईडी से टक्कर मार दी गई, जिसमें पांच सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इसके अलावा तुर्बत में बीआरएएस लड़ाकों ने एक सैन्य खुफिया कार्यालय पर भीषण हमला किया। वहीं तुर्बत में ही एक हेलीपैड पर रॉकेट दागे और गोरखॉप सोरडी में एक सेना शिविर पर हमला किया गया। इसी तरह के सशस्त्र टकराव कोलवाह में हुए, जहां लड़ाकों ने रॉकेट लांचर और भारी तोपखाने का इस्तेमाल किया है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कई जवानों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई है।

द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीआरएएस ने इसके अलावा खारन-क्वेटा, क्वेटा-ताफ्तान और क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे की नाकाबंदी कर दी है। इन नेशनल हाईवे पर बलूच विद्रोहियों का नियंत्रण है और गाड़ियों की कड़ी जांच के बाद ही उन्हें गुजरने दिया जाता है। इसके अलावा गाड़ियों में अगर पंजाब प्रांत के लोग मिलते हैं, तो उन्हें या तो पकड़ लिया जाता है या फिर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।

कराची समेत कई इलाकों में बलूचों का ऑपरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों की लहर बलूचिस्तान से आगे तक फैल चुकी है और बीआरएएस ने कराची, हब सिटी और रहीम यार खान में पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड हमलों की जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा बीआरएएस ने नोशकी में अपने एक प्रमुख लड़ाके जहानजेब मेंगल उर्फ बालाच जाम के मारे जाने की पुष्टि की है। समूह का दावा है कि मेंगल ने पाकिस्तानी सेना के साथ तीन घंटे तक संघर्ष किया, जिसमें घायल होने से पहले उसने आठ सैनिकों को मार गिराया। बीआरएएस के प्रवक्ता ने मेंगल को बलूच लिबरेशन आर्मी के स्पेशल स्ट्रैटजिक ऑपरेशन का एक मुख्य लड़ाका बताया और कहा कि उन्होंने पिछले अभियानों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दूसरी तरफ बलूचिस्तान सरकार ने प्रांत में नेशनल हाईवे पर रात के वक्त यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जियो टीवी के मुताबिक यह जानकारी कई संबंधित डिप्टी कमिश्नरों (डीसी) ने जारी की है। कच्छी, झोब, ग्वादर, नुश्की और मुसाखाइल के डीसी की तरफ से यात्रा प्रतिबंध जारी किए गए हैं।

जीवनशैली में बदलाव कर ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण संभव : विजय
जयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन ने कहा कि वायु एवं जल प्रदूषण की तरह ही ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना मंडल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में ध्वनि प्रदूषण से मानव एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के संभावित उपायों से आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करना होगा, ताकि मानवीय एवं वन्य जीवन को वायु एवं जल प्रदूषण के साथ ध्वनि प्रदूषण से भी सुरक्षित किया जा सके। विजय एन मंडल मुख्यालय में सीएसआईआर-सीएसआईआर, नई दिल्ली के मुख्य वैज्ञानिक डॉ.नसीम अख्तर द्वारा ‘नॉइज मैपिंग, हॉट स्पॉट्स आइडेंटिफि केशन एवं मिटिगेशन प्लान फॉर कण्ट्रोल ऑफ नॉइज पॉल्यूशन फॉर जयपुर’ विषय पर दिए गए पीपीटी प्रस्तुतीकरण के दौरान सम्बोधित कर रहे थे।

जयपुर, जोधपुर एवं कोटा शहर के ध्वनि प्रदूषण का करवाया जा रहा अध्ययन

सीएसआईआर-सीआरआरआई, नई दिल्ली के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ.नसीम अख्तर ने बताया कि अध्ययन के दौरान यह पाया गया कि जयपुर, जोधपुर एवं कोटा शहर में ध्वनि प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत वाहनों के कारण होने वाला यातायात पाया गया है। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हॉटस्पॉट्स की पहचान कर ली गयी है। शीघ्र ही रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय किए जा सकेंगे।

प्लास्टिक मुक्त राज्य के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने की पहल
जयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जयपुर ने पूरे प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल की है, जिससे की प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों से आमजन को बचा सकें। इसको लेकर मण्डल अधिकारियों द्वारा आमजन को प्लास्टिक केरी बैग्स के उपयोग पर्यावरण को होने वाले नुकसान से जागरूक करवाया। साथ ही झालाना क्षेत्र के आसपास झुग्गी बस्ती क्षेत्रों में, सब्जी एवं फलों की दुकानों पर एवं आमजन को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया, ताकि प्लास्टिक के थैलों की जगह कपड़े के थैले को रोजाना की जीवनशैली की आदत बनाया जा सके।

इस दौरान मौजूदा अधिकारियों ने प्लास्टिक उत्पादों एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण एवं सीड बॉल्स का वितरण कार्य सभी के सहयोग से करवाया गया एवं पर्यावरण के लिए पेड़ों के महत्व को समझाते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। यूं तो पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे है और जिस प्रकार से प्लास्टिक के बदले कांच और मिट्टी से बने उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है तो कहीं न कहीं किये जा रहे प्रयास सार्थक भी हो रहे है।

छोटी-छोटी आदतें कर सकती बड़े बदलाव : मंडल द्वारा विशेष पहल  करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस को एक मात्र आयोजन तक ही सीमित न रख कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ने के सार्थक प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी मंडल के अधिकारी सड़कों पर, दुकानों पर, झुग्गी बस्तियों में जाकर आमजन को न केवल कपडेÞ से बने थैलों का निशुल्क वितरण कर रहे है, बल्कि प्लास्टिक एवं प्रदूषण मुक्त राज्य की संकल्पना को साकार करने के क्रम में सार्थक प्रयास के तहत सीड बॉल्स वितरण, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, अस्पतालों में  पर्यावरण संरक्षण विषय पर लघु फिल्म का प्रसारण इत्यादि कार्य किए जा रहा है।

गोदाम में आग लगने से हड़कंप
जयपुर। जगतपुरा इलाके में स्थित एक गोदाम में आग लगने से हड़कंप हो गया। हेलमेट के गोदाम में आग लगी। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हादसे की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची रामनगरिया थाना पुलिस ने इलाके को खाली करवाया।

फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख मौके पर अन्य गाड़िया बुलाई गई। कई घंटे की के बाद आग पर नियंत्रण किया गया। जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

रूस का यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के 90 प्रतिशत भाग पर नियंत्रण : ब्रिटेन
लंदन । ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस का यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के 90 प्रतिशत भाग पर नियंत्रण हो गया है और अगले दो सप्ताह में इसके पूर्ण रूप से रूस के नियंत्रण में आने की संभावना है। लुहान्स्क ओब्लास्ट यूक्रेन का सबसे पूर्वी प्रशासनिक क्षेत्र है। ब्रिटेन के मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेनी राजधानी शहर कीव और सरकार के केंद्रों पर कब्जा करने के अपने शुरुआती उद्देश्यों को प्राप्त करने में विफल रही। मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि यूक्रेनी प्रतिरोध न मिलने और पहले 24 घंटों में होस्टोमेल एयरफील्ड को सुरक्षित करने में विफलता के कारण रूसी आक्रामक अभियान को रोका नहीं जा सका। मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक योजना की विफलता के बाद गलत तथ्यों पर आधारित योजनाएं बनायी गयीं और खराब सामरिक निष्पादन किया गया, जबकि रूस ने डोनबास पर ध्यान केंद्रित करते हुए सटीक रणनीति अपनाकर सफलता पा ली है। इसी कारण रूस अब डोनबास में सामरिक सफलता प्राप्त कर रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने बढ़त बना ली है और फिलहाल यूक्रेनी सेना पर हावी नजर आ रही है। रूस ने यूक्रेन में सफलता अपने बहुत से संसाधनों को दांव पर लगाकर पायी है। रूस ने लुहांस्क ओब्लास्ट के 90 फीसदी से अधिक क्षेत्र  को नियंत्रित कर लिया है और अगले दो सप्ताह में पूर्ण नियंत्रण की संभावना है। यूक्रेन में  किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए रूस को काफी जनशक्ति और उपकरणों के भारी निवेश की आवश्यकता होगी । इसमें अभी और समय लगेगा । रूस व यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष 100वें दिन तक पहुंच गया है। यह लड़ाई गत 24 फरवरी को शुरू हुई थी, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज: तीन गोली से बीपी कंट्रोल ना हो तो सामान्य फिजिशियन से नहीं, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से कराएं बीमारी का इलाज
जयपुर। हाइपरटेंशन यानि हाई बीपी की बीमारी को लेकर यह धारणा है कि मरीज जनरल फिजिशियन से ही इलाज लेता है, लेकिन एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन के केस भी अब तेजी से बढ़ने लगे है और यह बीमारी 35 साल से कम आयु वर्ग में देखने को मिली है।  एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप माथुर ने बताया कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन एक जेनेटिक डिसआॅर्डर से संबंधित बीमारी है। हमारे यहां जो लोग ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं या भर्ती हैं उनमें 35 साल तक की आयु के मरीज हैं। जिन परिवारों में माता-पिता को हाई बीपी की शिकायत रहती है, वहां बच्चों में यह बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसमें मरीज का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है और 3 या 4 गोली से भी कंट्रोल में नहीं आता है। इनमें सामान्य बीपी के मरीजों की तुलना में अलग लक्षण होते हैं। इनमें तेज घबराहट, दिल की धड़कन बढ़ना, बैचेनी होने के अलावा तेज पसीना आना, रात में यूरिन अधिक और बार-बार आना, क्रैम्प्स आना आदि लक्षण होते हैं। मरीज इसे सामान्य ब्लड प्रेशर मानकर जनरल फिजिशियन से इलाज कराते हैं और महज दस फीसदी मरीज ही एसएमएस के आते हैं। इससे बीमारी पूरी तरह से पकड़ में नहीं आती और मरीज की मौत भी हो जाती है।

फियोक्रोमोसाइटोमा के कारण बन जाता है ट्यूमर
डॉ. माथुर ने बताया कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन में फियोक्रोमोसाइटोमा भी एक प्रकार का विकार है। इसमें मरीज के पेट में ट्यूमर बन जाता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं होता। आॅपरेशन कर ट्यूमर को निकालने पर ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। पिछले दो साल में यहां करीब 80 मरीज आ चुके हैं। ऐसे रिसर्च के लिए डिपार्टमेंट ने रेअर जीन प्रोजेक्ट भी शुरू किया है, जिसमें जेनेटिक टेस्टिंग से उन मरीजों का डेटा तैयार कर एनालिसिस किया जाएगा। इस बीमारी का पता लगाने के लिए रेनिन एल्डोस्टेरोन नामक जांच होती है। यह जांच अब एसएमएस मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी है और नि:शुल्क भी है।

साइलेंट किलर है हाइपरटेंशन
आनुवंशिक कारण के अलावा खराब लाइफ -स्टाइल और गलत खान-पान तथा निर्धारित मात्रा से अधिक नमक का सेवन भी हाइपरटेंशन का कारण है। इससे हार्ट अटैक से लेकर लिवर डैमेज और आंखों की रोशनी जाने का खतरा होता है। हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, जो बिना लक्षण के ही प्राणघातक होता है, इसमें कुछ लोगों में सिर दर्द, धडकनों का तेज होना, चलते समय सांसों का फूलना, थकान और असहजता देखी जाती है, यह लकवा और हार्ट अटैक का प्रमुख कारण है।
हाइपरटेंशन का पैमाना
एक सेहतमंद आदमी के लिए रक्तचाप 120-80 होता है, जब आपका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर या ऊपर का रक्तचाप 140 और डायास्टोलिक ब्लड प्रेशर यानी नीचे का रक्तचाप 90 या इससे ऊपर हो तो तब उसे उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन कहते हैं।

ंहाइपरटेंशन के कारण युवाओं में हार्ट अटैक के मामले देखे जा रहे हैं। उच्च रक्तचाप के बारे में कम जागरूकता, प्राथमिक देखभाल के माध्यम से उचित देखभाल की कमी आदि इसके प्रमुख कारण है।
-डॉ. संदीप मिश्रा, पूर्व डायरेक्टर,
कार्डियोलॉजी एम्स नई दिल्ली। ु

ं-हाइपरटेंशन का सही समय पर उपचार नहीं किया जाए तो यह जीवन के लिए खतरनाक होता है। समय पर निदान, नियमित जांच और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखना चाहिए।
-डॉ. राशिद अहमद,
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ु

नसीराबाद में तनाव, तत्काल हालात काबू
नसीराबाद। शहर में शुक्रवार को बाइक की टक्कर लगने की मामूली सी बात को लेकर दो परिवार आमने-सामने हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और तनाव की स्थिति बन गई। मौके की नजाकत भांपते हुए पुलिस तत्काल पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। अजमेर से जिला कलक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा भी नसीराबाद पहुंच गए। साथ ही कई थानों का जाप्ता भी बुलवा लिया गया। खबर लिखे जाने तक माहौल पूरी तरह कंट्रोल में है।

बताया जा रहा है कि एक युवक बाइक पर बाजार जा रहा था। तभी अन्य युवक के टक्कर लग गई। इससे दोनों आपस में झगड़ने लगे। उनके परिजन को जानकारी मिली तो वे भी पहुंच गए और आपस में झगड़ने लगे। इस झगड़े को देखकर अन्य व्यक्ति एकत्रित होकर माहौल बिगाड़ते, इससे पूर्व ही सिटी एवं सदर थानाधिकारी जाप्ता लेकर मौके पर पहुंच गए और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। सूचना मिलते ही जिला कलक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक शर्मा भी पहुंच गए। साथ ही निकटवर्ती पुलिस थानों का जाप्ता बुलवा लिया गया।

सदर थाने में गणमान्य लोगों की बैठक

सदर पुलिस थाना परिसर में शहर के गणमान्य लोग एकत्रित हुए। जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड़ सहित सिटी और सदर थाना अधिकारियों ने समझाइश की। बैठक में सभी का कहना रहा कि यह कोई सांप्रदायिक विवाद नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का विवाद था। इसलिए शहर में पूर्णतया शांति है। कलक्टर और एसपी ने घटनास्थल का भी अवलोकन किया। जहां पर पूर्णतया शांति होने पर संतोष जताया और पुलिस कमिर्यों को आवश्यक निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक जिला कलक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक शर्मा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नसीराबाद में ही मौजूद थे।

कुछ हिरासत में

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इनका कहना है

तनाव जैसी कोई बात नहीं है। दो परिवारों के बीच विवाद था जो हल हो गया। दोनों ने आपस में सुलह कर ली। माहौल शांत है। -अंशदीप, जिला कलक्टर

रूस की सेना यूक्रेन पर अधिकार की कर रही है तैयारी
कीव। रूस के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि देश की सेना दक्षिणी यूक्रेन और पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण अधिकार की तैयारी कर रही है। मेजर जनरल  मिनेकेयेव ने कहा कि यदि रूस इसमें सफल हो जाता है, तो देश क्रीमिया के लिए एक भूमि पुल तैयार कर सकेगा। इस पर उसने 2014 में कब्जा कर लिया था और मोल्दोवा में रूस-समर्थित ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र को प्रवेश मार्ग भी प्रदान किया था। रूसी भाषी ट्रांसनिस्ट्रिया पश्चिम से यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। सोवियत संघ के पतन के बाद इसने स्वतंत्रता का दावा किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे मान्यता नहीं मिली। इसलिए यह आधिकारिक तौर पर मोल्दोवा का हिस्सा बना हुआ है। लगभग 1,500 रूसी सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी इस क्षेत्र में एक संघर्ष विराम समझौते के तहत तैनात की गई है।

यह स्पष्ट नहीं है कि मेजर जनरल मिनेकेयेव की टिप्पणियों को क्रेमलिन द्वारा आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई थी। इस बीच यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनका मानना है कि रूस आने वाले दिनों में पूर्वी यूक्रेन और दक्षिणी तट पर अपने हमले तेज कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह युद्ध के लिए निर्णायक हो सकते है।

मारियुपोल पर रूस का पूर्ण नियंत्रण
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के करीब दो महीने बाद मारियुपोल पर नियंत्रण करने के लिए सेना की सराहना की।  पुतिन ने सेना से कहा है वो अब केवल मारियुपोल स्टीलवर्क्स की नाकाबंदी का चाहते है। यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।  एक वरिष्ठ रूसी राजनयिक ने कहा कि जब उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूक्रेन को कठपुतली बनाना बंद कर देगा, तब रूस उसके (यूक्रेन) खिलाफ युद्ध रोक देगा।