prevention - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील
कोटा। उत्तर प्रदेश के वाराणसी विकास प्राधिकरण ने एलन कोचिंग संस्थान के वाराणसी स्थित सेंटर व कानपुर विकास प्राधिकरण ने फिजिक्सवाला के कानपुर सेंटर को सुरक्षा संबंधी विभिन्न गड़बड़ियों के चलते सील कर दिया है। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में भीषण आग  से 15 छात्रों की मौत के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाकर कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सरकारी भवनों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की और सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद में विशेष टीम गठित कर फायर ऑडिट अभियान संचालित कर सभी कोचिंग संस्थानों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा व्यावसायिक भवनों में अग्निशमन विभाग से प्राप्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एन.ओ.सी.) भवन परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्र ने कहा कि भवन अथवा भूमि का उपयोग उसी उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए, जिसके लिए उसे स्वीकृति प्रदान की गई है। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए तथा निर्धारित उपयोग के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में बेसमेंट में कोचिंग अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन न होने पाए। यदि बेसमेंट पार्किंग के लिए स्वीकृत है तो उसका उपयोग केवल पार्किंग के लिए ही किया जाए।

मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, हालांकि हम सभी नियमों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करते हैं और किसी भी बिल्डिंग की केडीए, नगर निगम फायर से एनओसी लेने के बाद ही शुरू किया जाता है। मामले में उप्र के हैड गौरव श्रीवास्तव से संपर्क किया गया तो उन्होेने कहा कि लखनऊ में एक भी सील नहीं है और कानपुर के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

नहीं दिया कोई जवाब

कोचिंग संस्थान का सेंटर सील करने के मामले को लेकर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी,गोविन्द माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को मोबाइल कॉल व वाट्स अप मैसेज कर पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

-दिनेश जैन
सेंटर हैड कोटा पीडब्ल्यू
कोचिंग संस्थान

बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
मुंबई। महाराष्ट्र में बाल विवाह के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य सरकार शादी के निमंत्रण कार्डों पर वर और वधू दोनों की आधिकारिक जन्म तिथि छापना अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के अंतिम चरण में है। राजस्थान में लागू इसी तरह के नियमों की सफलता से प्रेरित होकर महाराष्ट्र सरकार इस नये कानून को पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी कर रही है। यह कदम राज्य विधानमंडल में पेश किए गए उन चिंताजनक आंकड़ों के जवाब में उठाया गया है, जिनसे पता चला है कि विभिन्न ग्रामीण और सुदूर जिलों में बाल विवाह अभी भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि निमंत्रण पत्रों पर वर्तमान में आयु सत्यापन की कमी के कारण अक्सर कम उम्र की शादियों की बिना किसी जांच-पड़ताल के अनुमति मिल जाती है। प्रस्तावित नियमों के तहत, विवाह कार्डों पर दूल्हा-दुल्हन की जन्म तिथि प्रदर्शित होने से उनकी उम्र सार्वजनिक रूप से सत्यापन योग्य हो जाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "यदि विवाह के निमंत्रण पत्र पर जन्म तिथियां स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होती हैं, तो अधिकारियों और नागरिक समाज के लिए यह सत्यापित करना काफी आसान हो जाता है कि जोड़ा कानूनी आयु की आवश्यकताओं को पूरा करता है या नहीं।" अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि बाल विवाह का कोई संदेह पैदा होता है, तो कार्ड पर दी गयी तारीख नागरिकों के लिए पुलिस या बाल अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्राथमिक साक्ष्य के रूप में काम करेगी।

विधानसभा में पेश किए गए आंकड़े एक चिंताजनक प्रवृत्ति को उजागर करते हैं, जिसमें कई जिलों में 18 वर्ष से कम उम्र में लड़कियों की शादी का प्रतिशत काफी अधिक है जिसमें परभणी 48 प्रतिशत, बीड़ 43.7 प्रतिशत, धुले 40.5 प्रतिशत और सोलापुर 40.3 प्रतिशत है। विभाग ने इस बात पर जोर दिया कि बाल विवाह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक संकट भी है। यह स्कूल छोड़ने और कम उम्र में मां बनने की समस्याओं को बढ़ावा देता है, जिसका युवतियों के शारीरिक और मानसिक विकास पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है। राज्य प्रशासन वर्तमान में अंतिम नियम तैयार कर रहा है, जिसमें कानून का उल्लंघन करने वाले परिवारों के साथ-साथ उन प्रिंटिंग ठेकेदारों के खिलाफ भी सीधे कार्रवाई के प्रावधान शामिल होंगे जो अनिवार्य जानकारी के बिना निमंत्रण पत्र छापने और उनके वितरण में सहायता करते हैं।

सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि केवल कानून ही पर्याप्त नहीं है। सख्त नियम हालांकि एक आवश्यक निवारक के रूप में कार्य करते हैं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से आग्रह किया है कि वे गहराई तक जड़ जमा चुकी इस प्रथा को पूरी तरह से खत्म करने के लिए ग्रामीण स्तर पर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाएं और लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन बढ़ाएं।

नोएडा में भयावह हादसा : लेबर कैंप में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-126 थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर स्थित एक लेबर कैंप में मंगलवार को गैस रिसाव के कारण अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कैंप में उस समय करीब 50 से 60 श्रमिक मौजूद थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को आग को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पाया।

फायर यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों ने मिलकर सबसे पहले कैंप में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग लगने का कारण गैस लीकेज था। आशंका जताई जा रही है कि किसी गैस सिलेंडर या गैस पाइपलाइन से रिसाव होने के बाद आग भड़की। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कैंप परिसर में धुआं और लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे वहां रह रहे श्रमिकों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने कमरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागे। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को तत्काल अलर्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग तेजी से पूरे परिसर में फैल जाती तो बड़ी संख्या में लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों के रहने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन पुलिस और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई ने संभावित नुकसान को रोक दिया।

घटना के बाद पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कैंप संचालकों को गैस सिलेंडरों, विद्युत उपकरणों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित बचाव अभियान के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जिससे दर्जनों लोगों की जान सुरक्षित बच सकी।

योगा सेंटर्स और पार्कों से अब घरों तक पहुंचा योग, लेकिन नियमितता अब भी सबसे बड़ी चुनौती
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर साल जयपुर की सुबह कुछ अलग नजर आती है। सेंट्रल पार्क से लेकर जवाहर सर्किल, रामनिवास बाग, मानसरोवर, वैशाली नगर और शहर की छोटी-बड़ी कॉलोनियों तक हजारों लोग एक साथ योग करते दिखाई देते हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या योग सिर्फ  21 जून का उत्सव बनकर रह गया है या वास्तव में शहर की जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है। हालांकि योग दिवस की शुरुआत के बाद से सुबह पार्कों में नियमित योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक सक्रियता 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में देखने को मिल रही है। वरिष्ठ नागरिकों का मानना है कि नियमित योग और प्राणायाम ने उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द और तनाव जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद की है। हालांकि युवाओं में अभी भी जिम और अन्य सप्लीमेंट्स से शरीर को स्वस्थ बनाने में रूचि ज्यादा दिखा रहे हैं।

बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा के दौर में योग बना मददगार

आज युवाओं के साथ साथ हर आयु वर्ग के लोगों में कहीं कहीं ना कहीं तनाव और प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में योग इस तनाव को दूर करने में सहायक साबित हो रहा है। युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के बीच योग स्टूडियो और आॅनलाइन क्लासेज का चलन बढ़ा है। हालांकि व्यस्त दिनचर्या, कोचिंग संस्कृति और लंबे कार्य घंटे नियमित अभ्यास में बाधा बनते हैं।

योग सिर्फ आसन नहीं, कई गंभीर रोगों की दवा

योग विशेषज्ञों का मानना है कि योग आसन जीवन जीने की कुंजी है। आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक निष्क्रियता के बीच योग उपचार के साथ-साथ रोकथाम का भी प्रभावी माध्यम बन सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि योग तनाव, मोटापा, पीठ दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में सहायक हो सकता है। हालांकि इसे चिकित्सा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी गंभीर या पुरानी बीमारी में चिकित्सकीय सलाह के साथ प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में अभ्यास करना अधिक सुरक्षित है।

थैरेपीयूटिक योग भी तेजी से लोकप्रिय

वर्तमान में थैरेपीयूटिक योग भी आमजन में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बुजुर्गों और विशेष स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए कुर्सी, बेल्ट, रस्सी और अन्य सहायक उपकरणों के माध्यम से सुरक्षित योग अभ्यास कराया जा रहा है।

16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
जयपुर। प्रदेश में डायरिया (दस्त) से बचाव, समय पर उपचार और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 16 जून से 31 जुलाई तक स्टॉप डायरिया कैंपेन संचालित करेगा। अभियान के तहत विशेष रूप से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में डायरिया की रोकथाम, उपचार और स्वच्छता संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि डायरिया आज भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। गर्मी और बरसात के मौसम में बच्चों में दस्त रोग के मामले बढ़ जाते हैं, जो समय पर उपचार नहीं मिलने पर जानलेवा भी हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ‘‘स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार’’ थीम पर अभियान चलाया जाएगा। मिशन निदेशक एनएचएम जोगाराम ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। बच्चों को जन्म के बाद छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने, रोटावायरस सहित नियमित टीकाकरण, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, साबुन से हाथ धोने और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही पीने के पानी की गुणवत्ता जांच, स्वच्छ शौचालयों के उपयोग और कचरे के सुरक्षित निपटान पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए राशन दुकानों, स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक रेडियो और नुक्कड़ नाटकों का भी सहारा लिया जाएगा।

मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू
जयपुर। मानसून पूर्व मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जून माह को एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पूरे जिले में माहभर विशेष अभियान चलाकर मच्छरों की रोकथाम, लार्वा नियंत्रण और जनजागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि मानसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वल तथा एंटी-एडल्ट गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की जाएंगी। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर विशेष कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 16 से 30 जून तक हैचरी क्रियाशील पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसके तहत स्थायी जलाशयों और अन्य जल स्रोतों में गम्बुशिया मछलियां छोड़ी जाएंगी। यह मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाकर उनके प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण करती हैं। अभियान के दौरान जागरूकता रैलियां, जनसंवाद, नुक्कड़ सभाएं और आईईसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

जयपुर में स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह: भीषण गर्मी और हीटवेव से निपटने को विभाग मुस्तैद, 1 से 7 जून तक विशेष अभियान
जयपुर। बढ़ती गर्मी, हीट वेव और पर्यावरणीय चुनौतियों के मद्देनजर जयपुर प्रथम जिले में 1 से 7 जून तक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। अभियान के दौरान आमजन को गर्मी से होने वाली बीमारियों, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि 2 जून के हीट एक्शन डे और 5 जून के विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसके तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम, वेबिनार, रैलियां, स्कूल एवं सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सप्ताहभर जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में शीतलन व्यवस्था, पेयजल, ओआरएस, आवश्यक दवाइयों तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही हीट स्ट्रोक एवं तापजनित बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से गर्मी से बचाव और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
जयपुर। राजस्थान में तंबाकू और धूम्रपान उत्पादों के सेवन से होने वाली बीमारियां लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 211 लोग तंबाकू जनित रोगों के कारण असामयिक मृत्यु का शिकार हो रहे हैं, जबकि वर्षभर में यह संख्या करीब 77 हजार तक पहुंच जाती है। वैश्विक स्तर पर हर साल 70 लाख से अधिक और भारत में लगभग 13.5 लाख लोगों की मौत तंबाकू सेवन से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है। सर्वे के अनुसार प्रदेश में प्रतिदिन 300 से अधिक बच्चे और देशभर में करीब 5500 बच्चे तंबाकू उत्पादों का सेवन शुरू कर रहे हैं। राजस्थान में वर्तमान समय में 24.7 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू उत्पादों का उपयोग करते हैं। इनमें 13.2 प्रतिशत लोग धूम्रपान करते हैं, जबकि 14.1 प्रतिशत लोग चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं।

युवाओं में बढ़ रहा वेपिंग का चलन

तंबाकू सेवन के साथ ही युवाओं और किशोरों में वेपिंग यानी ई-सिगरेट या वेप पेन जैसे उपकरणों के माध्यम से धूम्रपान करना काफी प्रचलन में है। एसएमएस अस्पताल जयपुर के ईएनटी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि तंबाकू कंपनियां इन उत्पादों को फैशन और आधुनिक जीवनशैली के रूप में प्रस्तुत करती हैं, जिससे युवा प्रभावित होकर इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं। ई-सिगरेट जैसे आधुनिक निकोटीन उत्पादों के खतरों के प्रति भी युवाओं को जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है।

इसलिए खतरनाक है तंबाकू

डॉ. सिंघल ने बताया कि तंबाकू का सेवन मुंह, जीभ, गले और पेट के कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। इसके अतिरिक्त यह उच्च रक्तचाप, हृदयाघात, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों, सीओपीडी, एम्फीसेमा और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियों का भी कारण बनता है।

ब्रेन के रिवॉर्ड सिस्टम पर पड़ता है गंभीर असर

भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जयपुर की साइको-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रियसी सुरोलिया ने बताया कि निकोटिन धीरे-धीरे मस्तिष्क के रिवॉर्ड सिस्टम पर प्रभाव डालता है और निर्भरता पैदा करता है। तंबाकू के सेवन पर हजारों जहरीले रसायन निकलते हैं, जिनमें टार और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे तत्व शामिल हैं जो शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी धूम्रपान छोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें नियंत्रित मात्रा में फार्मास्यूटिकल-ग्रेड निकोटिन दिया जाता है, लेकिन सिगरेट या बीड़ी में मौजूद हानिकारक तत्व इसमें नहीं होते। धूम्रपान छोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में नौजवान सूर्या चौहान के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मायावती ने हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये इसे अति दुखद और चिंताजनक बताया और प्रदेश सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि “यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं आएदिन सामने आ रही हैं, जिनकी रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।”

उन्होने मांग की, कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह भी चेताया कि “जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।” बसपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सू्र्या को पहले फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था।

आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर केे कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन मे संघटक महाविद्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, जोधपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया,होम्योपैथी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गौरव नागर एवं प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमावत ने बताया होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अंकिता आचार्य एवं डॉ. राकेश कुमार मीना एवं चतुर्थ वर्ष छात्र छगन के द्वारा मण्डोर गार्डन जोधपुर में विश्व थायरॉइड दिवस के अवसर पर लगभग 120 लोगों लाभान्वित किया गया।

लोगो को सम्बोधित करते हुए डॉ. अंकिता आचार्य एवं डॉ. राकेश कुमार मीना ने बताया कि विश्व थायरॉइड दिवस प्रतिवर्ष 25 मई को मनाया जाता है, इसका मुख्य उद्देश्य थायराइड विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच को बढ़ावा देना और सही इलाज सुनिश्चित करना है एवं 2026 की थीम थायरॉइड और पोषण यह थीम इस बात पर जोर देती है कि थायराइड को केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही खान-पान और अच्छी जीवनशैली से भी नियंत्रित किया जा सकता है, जागरूकता की कमी से दुनिया भर में हर 10 में से 1व्यक्ति थायराइड की समस्या से पीड़ित है, लेकिन इसके लक्षण आम थकान जैसे होने के कारण लोग इसे पहचान नहीं पाते।

थायरॉइड दो प्रकार के होते है।

1.हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण (कम हार्मोन बनने पर) जब शरीर में थायराइड हार्मोन की कमी हो जाती है तो मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है,अचानक वजन बढ़ाना,लगातार थकान,ज्यादा ठंड लगना, त्वचा और बालों में सूखापन, कब्ज और मानसिक लक्षण, महिलाओं में पीरियड्स का अनियमित होना या ब्लीडिंग ज्यादा होना।

2. हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण (ज्यादा हार्मोन बनने पर) जब शरीर में थायराइड हार्मोन की अधिकता हो जाती है

गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिल रहा एफसीएम का सुरक्षा कवच, एनीमिक गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे निःशुल्क फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन
जयपुर। जिले को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष अभियान पिंक पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जो आगामी 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। पिंक पखवाड़ा अभियान का मुख्य उद्देश्य गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर कर उन्हें एनीमिया मुक्त कर स्वस्थ बनाना है। पखवाडे के दौरान एनीमिक से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सक की देखरेख में निःशुल्क फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।

सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत व सीएमएचओ द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए जीवनदान साबित होगा, जो गंभीर एनीमिया से जूझ रही हैं। विभाग द्वारा प्रेग्नेंसी चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम (पीसीटीएस) एवं अन्य स्तर से गंभीर एनीमिक महिलाओं को चिन्हित कर गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं इससे उच्चतर संस्थानों में चिकित्सक की देखरेख में एफसीएम इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। जिन गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम है तथा उन्हें आयरन की गोलियों पर्याप्त मात्रा में लेने के बावजूद हीमोग्लोबिन स्तर में वृद्धि नहीं हो रही, उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के बाद यह स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। एफसीएम इंजेक्शन सुरक्षित है और इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे एनीमिया (खून की कमी) को हल्के में न लें। चक्कर आना, थकान महसूस होना या सांस फूलना जैसे लक्षण दिखने पर घबराएं नही, जागरूक बनें और समय पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चिकित्सक को दिखाकर अपनी जांच करवाएं और जिले में चलाए जा रहे पिंक पखवाडे में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

आरसीएचओ प्रथम डॉ. आशा मीणा व आरसीएचओ द्वितीय डॉ. प्रमिला मीणा ने बताया कि फेरिक कॉर्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन हीमोग्लोबिन स्तर को तेजी से बढ़ाने में बेहद कारगर है। इसका उपयोग इंट्रावेनस में ड्रिप द्वारा किया जाता है। इसे अस्पताल में भर्ती के बिना डे केयर में 15 मिनट में लगाया जाता है। एक बार एफसीएम की एक डोज से डेढ़ से दो माह में तीन से चार मिलीग्राम तक हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है। जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 9, 18 व 27 तारीख को की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें आयरन के प्राकृतिक स्त्रोतों एवं खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें दवा के साथ-साथ खान-पान में आयरन युक्त आहार हरी सब्जियां, गुड़, चना आदि शामिल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आशा सहयोगिनियां और एएनएम पीएमएसएमए के दौरान हाई-रिस्क वाली महिलाओं को चिन्हित कर जागरूक करने का कार्य कर रही है। जिससे कि अधिकाधिक महिलाओं को अधिकाधिक संख्या में राज्य सरकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया जा सके।

G-20 Summit: भारत ने दिया महामारी की रोकथाम पर जोर
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री  डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा है कि भारत ने विश्व को महामारी से बचाने और इसकी रोकथाम पर जोर दिया है। डॉ. पवार ने गुजरात के गांधीनगर में जी-20 देशों के स्वास्थ्य उप मंत्रियों की बैठक से पहले प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  भारत की जी- 20 अध्यक्षता वसुधैव कुटुंबकम - दुनिया एक परिवार है - के दर्शन पर आधारित  है। यह वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि महामारी ने  सिखाया है  कि जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जी-20 अध्यक्षता ने वन हेल्थ - के महत्वपूर्ण खतरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है जो माइक्रोबियल प्रतिरोध और जलवायु परिवर्तन के रूप में सामने हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एक वैश्विक चिकित्सा समुदाय की परिकल्पना करता है जो दुनिया भर में अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण तंत्र की स्थापना होगी। इससे दुनिया भर में सबसे कमजोर लोगों के लिए, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण में उन लोगों के लिए गुणवत्ता और किफायती टीके, चिकित्सीय तथा निदान तक पहुंच को सक्षम करेगा। डा. पवार ने भारत की जी-20 अध्यक्षता ने स्वास्थ्य आपात स्थिति रोकथाम तैयारी और प्रतिक्रिया क्षेत्र में प्रयासों  की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल भी उपस्थित थे।