National Mourning - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुखोई-30 हादसे में शहीद पायलटों को राहुल गांधी और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायु सेवा के सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा, भारतीय वायुसेना के वीर जवान स्क्वाड्रन लीडर अनुज एवं फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर का विमान दुर्घटना में शहीद होने का समाचार अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक है। भारत के इन वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई विमान हादसे में वायु सेना के दो पायलटों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सुखोई-30 विमान हादसे में दोनों पायलटों स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रवेश दुर्गाकर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। देश के लिए उनकी हिम्मत और सेवा को हमेशा गर्व और आभार के साथ याद किया जाएगा। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

गौरतलब है कि, वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में दोनों वीर पायलटों की मौत हो गयी। वायु सेना ने शुक्रवार को इन दोनों पायलटों के निधन की पुष्टि की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा : क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, वह खुद ही बर्बाद हो रहा है
वाशिंगटन। वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य मध्य अमेरिकी देश क्यूबा पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, क्योंकि वह देश खुद ही बर्बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान क्यूबा पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह देश अपने आप ही गिरता हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा, क्यूबा गिरने के लिए तैयार है। ऐसा लग रहा है जैसे क्यूबा बस गिरने ही वाला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, क्यूबा के पास अब आय का कोई जरिया नहीं है। उन्हें अपनी सारी आय वेनेजुएला से, वेनेजुएला के तेल से मिलती थी। अब उन्हें उसमें से कुछ भी नहीं मिल रहा है। क्यूबा सचमुच गिरने के कगार पर है। इस बीच, वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के दौरान मारे गये 32 क्यूबाई नागरिकों के सम्मान में क्यूबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने रविवार को जानकारी दी कि ये 32 लोग वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात किये गये थे और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज तथा गृह मंत्रालय की ओर से मिशन का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी नागरिक अमेरिकी हमले का विरोध करते समय मारे गये। इनमें से कुछ सीधे मुकाबले और कुछ बमबारी में मारे गये थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के दौरान एक अन्य मध्य अमेरिकी देश कोलंबिया पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कोलंबिया और वेनेजुएला दोनों बहुत बीमार देश हैं। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का जिक्र करते हुए कहा कि कोलंबिया को'एक बीमार व्यक्ति चला रहा है, जो कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद करता है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, और मैं आपको बता दूँ, वह बहुत लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका कोलंबिया के खिलाफ किसी अभियान की योजना बना रहा है, तो उन्होंने कहा, यह मुझे सुनने में अच्छा लग रहा है। मेक्सिको पर सवाल पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मेक्सिको को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है क्योंकि उस देश के रास्ते मादक पदार्थों की बाढ़ आ रही है और अमेरिका को इस बारे में कुछ करना होगा। उन्होंने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को एक शानदार व्यक्ति बताया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जब भी क्लाउडिया शिनबाम से नकी बात हुई है, उन्होंने मेक्सिको में सेना भेजने की पेशकश की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेक्सिको की सरकार इस मुद्दे को सुलझाने में सक्षम है, लेकिन दुर्भाग्य से मेक्सिको में 'कार्टेल' (ड्रग माफिया) बहुत मजबूत हैं।

वेनेजुएला विवाद: अमेरिकी हमले में 32 नागरिकों की मौत, क्यूबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा
हवाना। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य हमले के दौरान मारे गये 32 स्वदेशी नागरिकों के सम्मान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति डियाज-कैनेल ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा, ये 32 लोग वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात किये गये थे और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आम्र्उ फोर्सेज तथा गृह मंत्रालय की ओर से मिशन का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी नागरिक अमेरिकी हमले का विरोध करते समय मारे गये। इनमें से कुछ सीधे मुकाबले और कुछ बमबारी में मारे गये।

राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी वीरता क्यूबा के लोगों की एकता और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके आगे राष्ट्रपति डियाज-कैनेल के अलग से जारी एक आदेश में सोमवार से मंगलवार तक दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। इस दौरान देश की सभी सरकारी इमारतों और सैन्य संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही इस दौरान सभी सार्वजनिक प्रदर्शनों और उत्सव संबंधी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

भीषण विमान दुर्घटना में लीबियाई सेना प्रमुख अहमद अल-हदाद का निधन, जांच शुरू
त्रिपोली। लीबिया की सेना के प्रमुख, मोहम्मद अली अहमद अल-हदाद की मंगलवार को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गयी। वह अपने हवाई जहाज से तुर्की की राजधानी अंकारा की आधिकारिक यात्रा के बाद वापस आ रहे थे। लीबिया की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के प्रधानमंत्री ने अब्दुल हामिद दबीबा ने इसे दुखद दुर्घटना बताते हुए कहा, यह अपूरणीय क्षति राष्ट्र, सैन्य संस्थान और समस्त जनता के लिए एक बड़ी हानि है। उन्होंने बताया कि विमान में हदाद के अलावा लीबिया की थल सेना के कमांडर, सैन्य विनिर्माण प्राधिकरण के निदेशक, कर्मचारी प्रमुख के एक सलाहकार और उनके कार्यालय का एक फोटोग्राफर भी सवार थे।

तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार 17:10 बजे अंकारा के एसेनबोगा हवाई अड्डे से त्रिपोली के लिए उड़ान भरी और उसका 17:52 बजे रेडियो संपर्क टूट गया। अधिकारियों को बाद में अंकारा के हायमाना जिले के केसिक्कवाक गांव के पास विमान का मलबा मिला। उन्होंने बताया कि डसॉल्ट फाल्कन 50 प्रकार के इस जेट विमान ने हायमाना के ऊपर से गुजरते समय आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया था, लेकिन उसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने लिखा कि पुलिस ने मलबे का पता लगा लिया है और घटनाक्रम से जनता को अवगत कराया जाएगा। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

लीबिया सरकार ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री को कार्यवाही की निगरानी के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल अंकारा भेजने का निर्देश दिया है और देश भर में तीन दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है।