101st Birth Anniversary - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदलाव....कूडे ढेर से प्ररेणा स्थल तक! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया "राष्ट्र प्रेरणा स्थल" का लोकार्पण
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में एक भव्य समारोह में गुरुवार को 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का लोकार्पण किया और परिसर में स्थापित तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गयीं हैं। प्रधानमंत्री ने तीनों प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण कर प्रेरणा स्थल को राष्ट्र को समर्पित किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद थे। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अधिकारियों के अनुसार, प्रेरणा स्थल करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह परिसर राष्ट्र सेवा, नेतृत्व मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और जन प्रेरणा को बढ़ावा देने वाली एक स्थायी राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया गया है। परिसर की प्रमुख विशेषता डॉ. मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्री वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं। परिसर में लगभग 98 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला कमल के आकार का अत्याधुनिक संग्रहालय भी स्थापित किया गया है। यह संग्रहालय उन्नत डिजिटल तकनीकों के माध्यम से देश की राष्ट्रीय यात्रा और नेतृत्व की विरासत को प्रदर्शित करता है, जिससे आगंतुकों को एक संवादात्मक और शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा।

दिल्ली में शुरू हुई "अटल कैंटीन", सिर्फ 5-10 रूपए में मिलेगा पौष्टिक खाना, जानें पूरा मेन्यू
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को किफायती, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन देने के मकसद से एक बड़ी जन कल्याणकारी पहल के तौर पर 'अटल कैंटीन' योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत लोग सिर्फ 10 रुपये की मामूली कीमत पर पौष्टिक भोजन का लाभ उठा सकेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लाजपत नगर में अटल कैंटीन का उद्घाटन करेंगी, जिसके साथ ही पूरे शहर में इस योजना की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री और संसद सदस्य भी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में अटल कैंटीन खोलेंगे, जिससे पूरे दिल्ली में एक साथ यह योजना शुरू हो सकेगी। पहले चरण में, यह योजना 25 दिसंबर से शुरू होकर शहर भर में 100 जगहों को समाहित करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया है कि सभी अटल कैंटीन स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता के सख्त मानकों को बनाकर रखेंगी और एफएसएसएआई एवं एनएबीएल के नियमों का पालन करेंगी। इसमें पारदर्शिता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सासीटीवी कैमरों की सुविधा भी होंगी।

दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को भारत मंडपम में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेगी, जिसमें उनकी साहित्यिक विरासत और भारतीय कविता में उनके योगदान का जश्न मनाया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में शुरू होगा।

पीएम मोदी कल करेंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ में प्रेरणास्थल का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ जाएंगे और वहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को यहां बताया कि पीएम मोदी  दोपहर करीब ढाई बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। स्वतंत्र भारत की महान हस्तियों की विरासत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन से प्रेरित, राष्ट्र प्रेरणा स्थल भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक के जीवन, आदर्शों और स्थायी विरासत को श्रद्धांजलि देगा, जिनके नेतृत्व ने देश की लोकतांत्रिक, राजनीतिक और विकासात्मक यात्रा पर गहरा प्रभाव डाला।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और स्थायी राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है। लगभग 230 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला यह परिसर, नेतृत्व मूल्यों, राष्ट्रीय सेवा, सांस्कृतिक चेतना और सार्वजनिक प्रेरणा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक स्थायी राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में परिकल्पित है।

इस परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं, जो भारत की राजनीतिक सोच, राष्ट्र निर्माण और सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक हैं। इसमें लगभग 98,000 वर्ग फुट में फैला एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी है, जिसे कमल के फूल के आकार में डिजाइन किया गया है। यह संग्रहालय उन्नत डिजिटल और इमर्सिव तकनीकों के माध्यम से भारत की राष्ट्रीय यात्रा और इन दूरदर्शी नेताओं के योगदान को प्रदर्शित करता है, जो आगंतुकों को एक आकर्षक और शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन निस्वार्थ नेतृत्व और सुशासन के आदर्शों को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और यह वर्तमान और भविष्य की पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने की उम्मीद है।