Release date - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट
मुंबई। यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर ‘अल्फा’ की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म अब 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस घोषणा के साथ ही यशराज फिल्म्स, आलिया भट्ट और शर्वरी ने सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल नया टीजर पोस्टर भी साझा किया। इस पोस्टर में आलिया भट्ट का एक नया और बेहद दमदार एक्शन अवतार दिखाई दे रहा है, जिसमें वह चोटों और कट के निशानों से भरी हुई नजर आ रही हैं, मानो किसी खूनखराबे वाली भिड़ंत के बाद की स्थिति हो।

‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती स्टार शर्वरी नजर आएंगी। यह एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आलिया और शर्वरी का आमना-सामना बॉबी देओल से होने वाला है, जहां यह दोनों एक क्रूर और तीव्र टकराव में दिखाई देंगी।

यह फिल्म आलिया भट्ट की यशराज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म है। साथ ही यह भारत की पहली ऐसी महिला-प्रधान पूर्ण एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया और शर्वरी मिलकर ऐसे एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जैसा दर्शकों ने अब तक किसी अभिनेत्री को बड़े पर्दे पर करते नहीं देखा होगा।

‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जिन्होंने इससे पहले यशराज फिल्म्स की वैश्विक स्तर पर सफल वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है।

फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान : बॉबी देओल का दिखेगा एकदम इंटेंस अवतार, जानें रिलीज डेट
मुंबई। वर्ष 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, ‘बंदर’, 22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ जुड़ रही है एक जबरदस्त क्रिएटिव टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा एवं अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद, बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे जी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है। इस फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है।

‘बंदर’ ने अपनी रिलीज से पहले ही पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘स्पेशल प्रेजेंटेशन’ कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद से ही फिल्म की काफी चर्चा है।

फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘द केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें फिल्म कब देने जा रही सिनेमाघरों में दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर सनशाइन पिक्चर्स के सहयोग से बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्ष 2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का अगला पार्ट ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड’ एक ऐसी कहानी का वादा करता है, जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है, जो कई राज्यों और निजी त्रासदियों को समेटे हुए है।

ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती है, जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है। इसके तुरंत बाद कहानी राजस्थान की तरफ मुड़ती है, जहाँ एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पॉक्सो शिकायत दर्ज कराने पहुँचता है। उनका आरोप है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। उन माता-पिता का दर्द और बेबसी आगे आने वाली कहानी का माहौल सेट कर देती है। वहाँ से कहानी मध्य प्रदेश पहुँचती है, जहाँ कथित तौर पर एक हिंदू युवती को धोखे से शादी के जाल में फंसाया जाता है और फिर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। उसकी खामोश तकलीफ और अकेलापन, धोखे और टूटे हुए भरोसे की एक डरावनी तस्वीर पेश करते हैं।

कहानी का तीसरा हिस्सा हमें वापस केरल ले जाता है। यहाँ एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव रखता है। जब वह लड़की साफ तौर पर कह देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी, तो हालात बिगड़ने लगते हैं। ट्रेलर में तीखी बहस और टकराव के सीन दिखाए गए हैं, जहाँ उस पर अपने विश्वास को छोड़ने का दबाव बनाया जाता है, जो पहचान, आस्था और निजी आजादी के बीच की जंग को दर्शाता है।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की झकझोर देने वाली कहानी को सामने लाती है। उनकी जिंदगी तब एक खौफनाक मोड़ लेती है, जब उन्हें तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार हो जाता है और धीरे-धीरे उन रिश्तों के पीछे छिपा धर्म परिवर्तन का एक सोचा-समझा एजेंडा सामने आता है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं और को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ आए हैं। ‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय और प्रियदर्शन ‘हेराफेरी’, ‘गरम मसाला’,‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’,‘दे दना दन’और ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे।

शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर, ‘भूत बंगला’ को प्रोड्यूस कर रही हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक पोस्टर जारी किया है। इसमें अक्षय कुमार लालटेन लेकर एक टीले पर बैठे हैं। पोस्टर पर लिखा है 15-05-2026। इसके कैप्शन में लिखा है- बंगले से एक खबर आई है। दरवाजे 15 मई 2026 को खुलेंगे। सिनेमाघरों में मिलते हैं।

ईद 2026 पर ‘धुरंधर 2’ पांच भाषाओं में होगी पैन-इंडिया रिलीज, जानें रिलीज डेट
मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सीक्वल ईद 2026 के अवसर पर पांच भाषाओं में पैन-इंडिया रिलीज होगी। हिंदी में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी फिल्म ‘धुरंधर’ अब और भी बड़े स्तर पर लौटने के लिए तैयार है। ‘धुरंधर 2’ को ईद 2026 पर 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म एक साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम, पांच भाषाओं में रिलीज होगी, जिससे यह एक सच्ची पैन-इंडिया फिल्म बन जाएगी।

हालांकि, ‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन साउथ इंडिया में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया पर चर्चा, वर्ड ऑफ माउथ और बार-बार देखे जाने की वजह से वहां के दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। साउथ के डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों ने भी लगातार डब वर्जन की मांग उठाई थी। दर्शकों की इस स्वाभाविक मांग को देखते हुए और भारत के साथ-साथ विदेशों में बसे साउथ इंडियन दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने फैसला किया है कि ‘धुरंधर 2’ को शुरुआत से ही सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य धर कर रहे हैं और इसे जियो स्टूडियोज और 62 स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ में कहानी और एक्शन दोनों को पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में माना जा रहा है। मेकर्स भारत के अलावा कुछ विदेशी मार्केट्स में भी मेनस्ट्रीम रिलीज की संभावनाएं तलाश रहे हैं।