Developed India 2047 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'विकसित भारत के लिए नौ संकल्प' लेने का अनुरोध किया और कहा कि यदि हम सभी इन नौ संकल्पों पर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो हम विकसित भारत 2047 बनाने की यात्रा में तेजी ला सकते हैं। प्रधानमंत्री ने मांड्या जिले के आदिचुंचनगिरी मठ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्रीय सीमाओं से परे है और सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी आह्वान का प्रतिनिधित्व करती है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों की व्यक्तिगत आदतें और दैनिक विकल्प देश के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा, "यदि हम सभी इन नौ संकल्पों पर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो हम विकसित कर्नाटक और विकसित भारत की ओर प्रगति को तेज कर सकते हैं।" विकास को केवल सरकार संचालित प्रयास के बजाय जन-आंदोलन के रूप में प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि परिवर्तन की शुरुआत रोजमर्रा के व्यवहार के स्तर से होनी चाहिए।

उन्होंने नदी प्रणालियों पर निर्भर क्षेत्रों में जल संरक्षण को प्रमुख प्राथमिकता बताया, और नागरिकों से सामूहिक प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आइए हम सब जल संरक्षण और इसके बेहतर प्रबंधन का संकल्प लें।" पर्यावरण स्थिरता पर प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "आइए हम अपनी माताओं के सम्मान में पेड़ लगाएं और धरती मां की रक्षा करें।"

स्वच्छता को नागरिक कर्तव्य बताते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, गांवों और शहरों में साफ-सफाई बनाये रखना साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "चाहे वह धार्मिक स्थल हो, सार्वजनिक स्थान हो, गांव हो या शहर, स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।" आर्थिक आत्मनिर्भरता के संबंध में, प्रधानमंत्री ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और भारतीय उद्योगों को समर्थन देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' दृष्टिकोण को आर्थिक सशक्तीकरण के आधार बताते हुए कहा, "आइए हम भारतीय उत्पादों को अपनाएं और अपने उद्योगों को मजबूत करें।"

उन्होंने राष्ट्रीय जागरूकता और सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा देते हुए नागरिकों से देश भर में यात्रा करने और इसकी विविधता को जानने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आइए हम पूरे भारत की यात्रा करें और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दें।" उन्होंने आगे कहा कि लोगों के बीच बेहतर जुड़ाव राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा और सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को गति देगा। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य और पोषण पर मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करने पर जोर देते इस बात पर चिंता व्यक्त की कि बढ़ता मोटापा बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता बन गयी है। इसके साथ ही नागरिकों से तेल की खपत में 10 फीसदी की कमी का आग्रह किया। कृषि को लेकर उन्होंने किसानों से कहा, "आइए हम रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें।"

उन्होंने शारीरिक फिटनेस पर और जोर देते हुए कहा, "योग, खेल और फिटनेस हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।" उन्होने स्वास्थ्य देखभाल को राष्ट्रीय प्राथमिकता में स्थापित किये जाने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने जनसेवा की मजबूत भावना का आह्वान करते हुए कहा, "जरूरतमंदों की सेवा समाज को मजबूत करती है और जीवन को बड़ा उद्देश्य देती है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नौ संकल्प एक व्यापक जन-भागीदारी वाले शासन मॉडल का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां नागरिक स्तर पर व्यवहारिक परिवर्तन सामूहिक रूप से राष्ट्रीय परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामूहिक प्रतिबद्धता "विकसित कर्नाटक और विकसित भारत" के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इससे पहले दिन में, उन्होंने मांड्या जिले के ऐतिहासिक आदिचुंचनगिरी मठ परिसर में 'श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर' का उद्घाटन किया, जो दिवंगत संत श्री बालगांगाधरनाथ स्वामीजी को समर्पित एक नया आध्यात्मिक स्थल है। आदिचुंचनगिरी की धुंध भरी पहाड़ियों के बीच स्थित यह 'गद्दीगे' स्मारक उस विरासत के प्रति श्रद्धांजलि है, जो दशकों से मठ की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाई जा रही है।

शैव मत की सदियों पुरानी नाथ परंपरा के तहत निर्मित इस मंदिर को उस गुरु-शिष्य परंपरा के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है जो इस संस्थान की आध्यात्मिक शृंखला को परिभाषित करती है। जैसे ही पहाड़ी परिसर में मंत्रोच्चार गूंजे, बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां एकत्र हुए, जिससे यह उद्घाटन भक्ति, विरासत और जन-भागीदारी के संगम में बदल गया।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्टी, बोले-सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश सरकार के विकास पर जोर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम चिट्टी लिखकर सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को प्रमुखता से रखा है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने पत्र में कहा, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बीते वर्षों में नव-निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रच चुका है और सुशासन व समावेशी नीति के बल पर प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और अन्नदाताओं को प्रदेश की बदलती तस्वीर का आधार बताया।

पत्र में युवाओं के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्टस, एक्सीलेंस सेंटर, टेक युवा-समर्थ युवा योजना और एआई मिशन जैसी पहलों का उल्लेख किया गया है। साथ ही स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब बेटियों को यूनिफॉर्म, बैग, जूते, स्वेटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना और महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजनाओं के जरिए माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। श्रमजीवी महिला छात्रावासों की स्थापना से छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सहायता राशि बढ़ाने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले बिजली कटौती की समस्या व्यापक थी, लेकिन अब लाखों किसानों को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था को भी सरकार की प्राथमिकता बताया गया है। पत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं व स्मारकों के विकास के लिए बजट प्रावधान का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में हर प्रदेशवासी की भागीदारी आवश्यक है।

यह संदेश उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश को तकनीक, शिक्षा, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है।

विकसित भारत-जी राम जी के माध्यम से सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम : विधायक रावत
जयपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर द्वारा मंगलवार को ब्यावर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला वातार्लाप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका प्रभावी प्रचार-प्रसार मीडिया के माध्यम से हो रहा है।

रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नए और महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे भारत की योजनाओं को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सामाजिक न्याय, सुशासन, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का समग्र दृष्टिकोण है। विकसित भारत : जी राम जी हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य, सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरणा देता है। यही मूल्य विकसित भारत की नींव हैं, जहां अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम है।

सरकार और आम नागरिक के बीच सेतु हैं पत्रकार

पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर के निदेशक अनुभव बैरवा ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया कार्यशाला वातार्लाप का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं समसामयिक विषयों की प्रामाणिक और तथ्यात्मक जानकारी सरल भाषा में आमजन को उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मीडिया सटीक सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने और समाज में समग्र विकास लाने में अहम भूमिका निभाता है। पत्रकार न केवल सूचना के संवाहक हैं, बल्कि सरकार और आम नागरिक के बीच सेतु का कार्य भी करते हैं। सही, तथ्यात्मक और समयबद्ध सूचना के प्रसार में मीडिया की भूमिका प्रभावी है।

जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी का भी आयोजन

इस अवसर पर प्रमोद कुमार मीना, सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नई श्रम संहिताओं की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने 44 पुराने श्रम कानूनों को समेकित कर 4 श्रम संहिताएं लागू की हैं। इनका उद्देश्य श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्य वातावरण एवं गरिमामय जीवन प्रदान करना है। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की सहायक आयुक्त आर्ची जैन ने एक जिला एक उत्पाद पहल पर उद्बोधन दिया।

कार्यशाला के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं की विशेषताओं, उद्देश्यों एवं लाभों को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई तथा पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर द्वारा फीडबैक संकलन भी किया गया।

बीजेपी में अब नितिन नबीन युग: पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कालखंड में भाजपा का नेतृत्व युवा हाथों में
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अगले 25 वर्ष में विकसित भारत का निर्माण होना तय है और इस महत्वपूर्ण कालखंड के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व नितिन नबीन जैसा युवा नेता संभाल रहा है। पीएम मोदी ने पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित भाजपा संगठन पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी समारोह में नितिन नबीन ने पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। वह सोमवार को संगठनात्मक चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये गये।

पीएम मोदी ने कहा, अगले 25 वर्ष भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कालखंड है। इसमें विकसित भारत का निर्माण होना है। उन्होंने जोर देकर कहा, विकसित भारत का निर्माण होना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन एक तरह से मिलेनियल जेनरेशन के हैं और उन्होंने अपने आँखों के सामने भारत में बहुत बड़े बदलाव होते देखा है।

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी बात नहीं है कि वह शासनाध्यक्ष कहे जाते हैं, बल्कि उनके जीवन में उनके लिए सबसे बड़े गर्व बात है कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बीते कई महिनों से पार्टी की छोटी इकाई से लेकर अध्यक्ष के चुनाव की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से और पार्टी की संविधान की भावना के साथ संपन्न हुआ है। चुनाव प्रक्रिया के विधिपूर्वक समापन पर पार्टी ने आज संगठन पर्व का आयोजन किया।

इससे पहले पीएम मोदी ने पार्टी के नये अध्यक्ष को दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई दी और उनके गले में गमछा डालकर उनका स्वागत किया। पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नितिन नबीन मूलत: कार्यकर्ता हैं, वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। उन्होंने कहा, ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा एक संस्कार है, भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां 'मेंबरशिप' से भी ज्यादा 'रिलेशनशिप' होती है। भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं, प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है।  पीएम मोदी ने कहा, हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। भाजपा की शून्य से लेकर शिखर तक की यात्रा में यह सदैव प्रतिङ्क्षबबित होता रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं का चरित्र और संस्कार ऐसा है कि उनके लिए 'खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश' होता है। उन्होंने इसे भाजपा के हर कार्यकर्ता का संस्कार और जीवनमंत्र बताया और कहा, इसी भाव के साथ बीते 11 वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों पर विजय पाई है।

उन्होंने गत 11 वर्षों की भाजपा की यात्रा को जन-विश्वास अर्जित करने की अछ्वुत यात्रा बताया और कहा कि पार्टी पर जनता-जनार्दन का भरोसा किस प्रकार सुदृढ़ हुआ है, यह हाल के विधानसभा चुनावों से लेकर स्थानीय निकाय चुनावों में भी देखने को मिला है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाये जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन बातों को कभी असंभव माना जाता था, आज ये हकीकत बन चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा, दशकों तक हमारे आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक से जोड़कर देखा गया। लेकिन भाजपा की संवेदनशीलता, संस्कार और समानता की भावना ने आदिवासियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों की पीड़ा तक को समझा और उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनायीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव एक व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके और भाजपा के संविधान की भावना के साथ आज विधिपूर्वक सम्पन्न हुए हैं। 'संगठन पर्व' का आज का यह विशाल आयोजन पार्टी की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा, लोगों को लगता होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गये। 25 साल से ये लगातार सरकार के प्रमुख रहे हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। ये सबसे बड़ा गर्व है। जब बात पार्टी के विषयों पर आती है, तब मैं एक कार्यकर्ता हूं और माननीय नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं।

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश के लिए एक महत्वपूर्ण काल खंड के प्रारंभ में भाजपा का नेतृत्व नितिन नबीन जैसा युवा नेता संभाल रहा है, जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नबीन एक तरह से 'मिलेनियल जेनरेशन' के हैं और उन्होंने अपने आंखों के सामने भारत में बहुत बड़े बदलाव होते देखा है। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्ष भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कालखंड है। इसमें विकसित भारत का निर्माण होना तय है।

कार्यक्रम के मंच पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह,अमित शाह और नितिन गडकरी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी डॉ के लक्षमण उपस्थित थे।

"वीर बालक दिवस" पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 बच्चों को प्रदान करेंगी "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार", यहां देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वीर बालक दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों के 20 बच्चों को उनके उल्लेखनीय और साहसी कार्यों के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाएगा और देश के बच्चों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों का स्मरण किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को हर साल दिया जाता है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु कल सुबह 10 बजे यहां विज्ञान भवन में आयोजित विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान करेंगी। देश के 18 राज्यों के 20 बच्चों को ये पुरस्कार उनकी वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल के क्षेत्रों में उनकी असाधारण उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाएगा।

वीर बाल दिवस पर यहां भारत मंडपम में इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करेंगे। यह कार्यक्रम वीरता, दृढ़ता और निस्वार्थ सेवा की प्रेरक कहानियों को प्रस्तुत करेगा, जो बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद होगा और विकसित भारत 2047 के अनुरूप सशक्त तथा जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस समारोह में सबका स्वागत करते हुए स्वागत भाषण देंगी।

वीर बालक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से स्कूली बच्चे, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्तकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत और वीरता की भावना को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख हिस्सा होंगी। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का दोपहर 12.30 बजे से एनआईसी वेबकास्ट, डीडी न्यूज तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के यूट््यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा ताकि देशभर इसमें व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

सी.पी.राधाकृष्णन ने कहा, जीएसटी लागू होने से पूरा देश बना एक बाजार
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को कहा कि मौजूदा सरकार की आर्थिक नीतियों की वजह से आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद देश एक बाजार के रूप में उभरा है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार की पुस्तक मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण का यहां उपराष्ट्रपति एन्क्लेव  में विमोचन करते हुए राधाकृष्णन ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश 2047 में विकसित राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। देश में जीएसटी लागू होने से आज पूरा देश एक साझा बाजार बनकर उभरा है। इसका सीधा लाभ छोटे और मझौले व्यापारियों तथा किसानों को मिल रहा है। आज पंजाब का किसान अपनी उपज केरल में बेच सकता है और हिमाचल प्रदेश का हथकरघा व्यापारी अपना सामान तमिलनाडु भेज सकता है। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही पूरी हो जाती हैं।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक नीतियों की वजह से आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दहलीज पर है। उपराष्ट्रपति ने जनधन खातों की जिक्र करते हुए कहा कि जीरो बैलेंस के साथ बैंक खाते खोलने से हर नागरिक को बैंकिंग सुविधा मिल सकी है और आज समाज के निचले तबके के करोड़ों रुपये बैंक खातों में जमा हैं। इन बैंक खातों की वजह से आज केंद्र और राज्य सरकारों की अनुदान योजनाओं की पूरी राशि सीधे गरीबों के खातों में जमा हो रही है और बिचौलिये तथा दलालों की भूमिका खत्म हो गयी है। डीबीटी के माध्यम से 47 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किये जा चुके हैं।

किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए श्री राधाकृष्णन ने कहा कि आज किसानों को उनके जमीन अधिग्रहण के लिए पहले की बजाय तिगुनी कीमत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली का राष्ट्रीय ग्रिड बनने से आज देश में बिजली की कटौती खत्म हो गई है और जनरेटर युग भी समाप्त हो गया है। कुमार ने कहा कि जब पीएम मोदी ने सत्ता संभाली थी तो मुद्रास्फीति की दर 10 प्रतिशत थी और राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.1 प्रतिशत पर था और रोजगार के साधन नगण्य थे। वहीं, मौजूदा सरकार के समय विकास दर सात-आठ प्रतिशत है। जीडीपी में विनिर्माण का हिस्सा 15.7 प्रतिशत से बढ़कर अब 17 प्रतिशत हो गया है जो साल 2030 तक बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच जायेगा।