Stock Market Closing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में फिर बिकवाली हावी: सेंसेक्स 13 अंक टूटा, निफ्टी भी 24 अंक गिरा; मिडकैप शेयरों पर ज्यादा दबाव
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बिकवाली हावी रही हालांकि प्रमुख सूचकांक दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद हल्की गिरावट में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 12.99 अंक (0.02 प्रतिशत) टूटकर 76,944.28 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 24.60 अंक यानी 0.10 प्रतिशत उतरकर 24,055.80 अंक पर आ गया। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली के कारण दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट से बचे रहे। वहीं, वृहत बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.31 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.23 प्रतिशत टूट गया।

वैश्विक स्तर पर लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजार लाल निशान में हैं। जापान तथा कई अन्य देशों में बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ने से शेयर बाजार दबाव में हैं। घरेलू स्तर पर सेक्टर आधारित सूचकांकों में आईटी, एफएमसीजी, तेल एवं गैस और मीडिया में तेजी रही। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर चार प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक का ढाई फीसदी से ज्यादा टूट गया। इंडिगो, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर दो से ढाई प्रतिशत की बीच गिरे। एक्सिस बैंक, टाइटन, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये। एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी नीचे बंद हुए।

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मुंबई। आईटी, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली के दबाव में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 183 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत 226 अंक की बढ़त में हुई, लेकिन दोपहर बाद यह लाल निशान में चला गया। अंत में 183.15 अंक (0.24 प्रतिशत) टूटकर 77,472.94 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 126.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत लुढ़ककर 24,207.75 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों सूचकांकों में तेजी रही थी।

वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिर गया। स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.81 प्रतिशत ऊपर रहा। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.47 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों में भी हावी रही। धातु, बैंकिंग, वित्त और रसायन समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर दो प्रतिशत के करीब गिर गये। एलएंडटी, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक टूटे। बीईएल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी, टीसीएस, सन फार्मा, ट्रेंट और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाल निशान में रहे।

कोटक महिंद्रा बैंक में साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी मजबूत बंद हुए।

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगभग पूरे दिन गिरावट में रहने के बाद आखिरी समय में हुई लिवाली से प्रमुख सूचकांक ऊपर बंद हुए और बीएसई का सेंसेक्स 287 अंक चढ़ गया। सेंसेक्स करीब 74 अंक गिरकर 77,295 अंक पर खुला। यह ऊपर 77,666 अंक और नीचे 77,126 अंक तक गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 286.98 अंक (0.37 प्रतिशत) ऊपर 77,656.09 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी सेंसेक्स जैसा ही रहा। यह 115.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त में 24,334.55 अंक पर पहुंच गया।

वृहत बाजार में भी अधिकतर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 में 0.44 प्रतिशत की तेजी देखी गयी जबकि निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.10 प्रतिशत फिसल गया। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य, ऑटो, वित्त, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में एक प्रतिशत की तेजी रही। निजी बैंक और धातु समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर दो प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस तथा ट्रेंट के एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, आईटीसी, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर भी हरे निशान में रहे। इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावरग्रिड के शेयर नीचे बंद हुए।

सप्ताह के पहले ही दिन बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 346 अंक लुढ़का, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। शुरुआती तेजी के बाद बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 345.91 अंक (0.41 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,695.54 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 100.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत उतरकर 25,942.10 अंक पर आ गया।

सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन खुलते ही दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में चले गए। हालांकि कुछ ही देर बाद वे एक बार फिर गिरावट में आ गये। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.50 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.72 प्रतिशत टूट गया।

ऑटो, आईटी, रियलिटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में ज्यादा गिरावट रही। मीडिया, एफएमसीजी और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांकों में तेजी रही। सेंसेक्स में अडानी पोर्टस का शेयर दो प्रतिशत से अधिक उतर गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावरग्रिड में भी करीब दो प्रतिशत की गिरावट रही। ट्रेंट, बीईएल और भारती एयरटेल के शेयर एक प्रतिशत के अधिक टूट गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

टाटा स्टील में करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। एशियन पेंट्स का शेयर भी लगभग एक प्रतिशत चढ़ा। इटरनल, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 116 अंक टूटकर 85,408.70 हुआ बंद
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.14 अंक (0.14 प्रतिशत) टूटकर 85,408.70 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 35.05 अंक यानी 013 प्रतिशत नीचे 26,142.10 अंक पर बंद हुआ।

मझौली कंपनियों में बिकवाली के दबाव में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.81 प्रतिशत फिसल गया। छोटी कंपनियों में लिवाली से स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.28 फीसदी की तेजी रही। डॉलर की तुलना में रुपये में रही गिरावट का दबाव शेयर बाजारों पर भी देखा गया। तेल एवं गैस, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बैंकिंग सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

मीडिया, धातु और रियलिटी सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस में गिरावट रही। ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड और म​महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।