Shiv Sena UBT - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संसद की कार्रवाई से पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने की संसद भवन परिसर में महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तेयारी, जानें कौन कौन रहा मौजूद?
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की सोमवार को यहां संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में बैठक हुई।

खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडिया गठबंधन की विभिन्न पार्टियों के संसदीय दल के नेताओं ने हिस्सा लिया और संसद में अपनी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया।

बैठक में खड़गे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, द्रमुक के टीआर बालू, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा रामगोपाल यादव, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत सहित कई दलों के नेता उपस्थित थे।

बीएमसी मतगणना : बीएमसी चुनाव के परिणाम आज, पहले नतीजे में कांग्रेस आगे, बीजेपी ने दी उद्धव-राज के गठबंधन को पटखनी
मुंबई। महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई और आज शाम तक इस बात से पूरी तरह से पर्दा हट जाएगा कि कौन होगा बीएमसी का दावेदार। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और दूसरी तरफ बीएमसी में शिवसेना (यूबीटी) में कांटे की टक्कर दिख रही है। गौरतलब है कि राज्य में नगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इसके बाद  कड़ी सुरक्षा में ईवीएम बीएमसी के विक्रोली, कांदिवली स्थित गोदाम में पहुंचा दिया गया है।  बृहन्मुंबई नगर निगम बीएमसी के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों  पर गुरुवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मतगणना के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए है, जहां एक साथ दो-दो प्रभागों के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके 23 रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। बीएमसी के आयुक्त  भूषण गगरानी ने गुरुवार शाम को मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि 2,299 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।

20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स, बीएमसी चुनाव के लिए किया गठबंधन का ऐलान
नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने साथ आने का ऐलान कर दिया है। 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स फिर एक बार एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवसेना और एमएनएस के गठबंधन की जानकारी दी। नगर परिषद चुनाव में दोनों पार्टी नेता अब एक साथ इलेक्शन लड़ते नजर आएंगे। उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम एकजुट रहने के लिए एक साथ आए हैं।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने गठबंधन की घोषणा के साथ ही बटेंगे तो कटेंगे का नारा भी दिया। वहीं राज ठाकरे ने आगामी बीएमसी चुनावों को लेकर कहा कि मुंबई को एक मराठी मेयर ही मिलेगा। उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जो लोग भाजपा के भीतर हो रही घटनाओं को सहन नहीं कर सकते, वे शिवसेना (यूबीटी)-एमएनएस गठबंधन में भी शामिल हो सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का पूरा परिवार एक साथ मंच पर खड़ा नजर आया। ठाकरे परिवार के साथ शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत भी दिखे।

पोस्टर पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर

ठाकरे ब्रदर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच के पीछे लगे पोस्टर पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर लगाई गई। इस पोस्टर पर न तो उद्धव ठाकरे की तस्वीर लगाई गई और न ही राज ठाकरे की। दोनों पार्टी के चुनावी चिह्न के बीच में बालासाहेब ठाकरे की फोटो को लगाया गया।

बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उद्धव : राज

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे अपने पिता बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने एक साथ पहुंचे। दोनों नेता अपनी पत्नियों के साथ शिवाजी पार्क स्थित स्मृति स्थल पर गए थे। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और एमएनएस नेता अमित ठाकरे भी इस मौके पर परिवार के साथ नजर आए। गठबंधन के ऐलान से पहले भी पूरा ठाकरे परिवार बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने पहुंचा था।