Mumbai Politics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

38 करोड़ नए वोटरों पर शिवसेना की नजर, Gen Z को जोड़ने के लिए जल्द होगी अहम रणनीतिक बैठक
मुंबई। जंतर-मंतर पर हाल ही में 'जेन जी' के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद, शिवसेना एक्शन मोड में आ गयी है। पार्टी 2029 के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले युवा वोटरों को जोड़ने के लिए एक लंबी अवधि की रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना जल्द ही 'जेन जी' वोटरों तक पहुँचने के अपने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेष बैठक बुला सकती है।

गौरतलब है कि वर्ष 2029 तक अनुमानित 38 करोड़ युवा मतदाताओं के मतदाता सूची में शामिल होने की उम्मीद है, इसलिए पार्टी युवाओं के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करना चाहती है। इस रणनीति के तहत, शिवसेना 'जेन जी' के साथ जुड़ने की प्रक्रिया का नेतृत्व करने के लिए एक उपयुक्त युवा चेहरे की तलाश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी राजनीतिक परिवारों के युवा नेताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के युवा प्रतिनिधियों पर भी विचार कर रही है, जिनका युवाओं के साथ सक्रिय जुड़ाव है। पार्टी शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बड़े युवा सम्मेलन आयोजित करने पर भी आंतरिक रूप से चर्चा कर रही है ताकि पहली बार वोट देने वाले और युवा वोटरों से सीधे जुड़ा जा सके। रिपोर्ट है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तुरंत काम शुरू करने और उनकी आकांक्षाओं और चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया है।

यह कदम जंतर-मंतर पर छात्रों के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद उठाया गया है, जिसमें 'जेन ज़ी' के बहुत से युवाओं ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर हुए इस विरोध प्रदर्शन ने पूरे देश का ध्यान खींचा और युवा वोटरों के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को उजागर किया। वर्ष 2029 के चुनावों में युवाओं की अहम भूमिका होने की उम्मीद है, इसलिए राजनीतिक पार्टियां इस महत्वपूर्ण वर्ग को लुभाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रही हैं। संगठनात्मक प्रयासों के साथ-साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेतृत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए भी युवा वोटरों से जुड़ने की कोशिशें बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार ने संसद में 'परीक्षा सुधार विधेयक' पहले ही पास कर दिया है, जिसका मकसद भविष्य में परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों को रोकना और देश की भर्ती और प्रवेश परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करना है।

20 साल बाद राज ठाकरे ने रखा शिवसेना भवन में कदम, बोले-ऐसा लग रहा जैसे जेल से बाहर आया हूं
मुम्बई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इस मौके पर दोनों दलों के प्रमुखों ने रविवार को मुंबई के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए और संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान राज ठाकरे ने 20 साल के लंबे इंतजार के बाद दादर के शिवाजी पार्क स्थित शिवसेना (यूबीटी) मुख्यालय शिवसेना भवन में कदम रखा। शिवसेना भवन में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने मौजूदा राजनीतिक हालात, लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और बीजेपी पर तीखे हमले किए।

राज ठाकरे ने कहा, 20 साल बाद यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं जेल से बाहर आया हूं, क्योंकि हर कोई मुझसे यही पूछ रहा है कि 20 साल बाद यहां आकर कैसा लग रहा है। शिवसेना भवन से मेरी बहुत पुरानी और गहरी यादें जुड़ी हैंद्ध उन्हें बताने में कई दिन लग जाएंगेद्ध 1977 में जब शिवसेना भवन बना था, तब जनता पार्टी ने यहां जुलूस निकालकर पत्थरबाजी की थी, जिसका हमारे शिवसैनिकों ने ऊपर से ट्यूबलाइट फेंककर मुंहतोड़ जवाब दिया था।

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

हिंदू-मराठी मेयर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया और कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा, लेकिन बीजेपी यह बताए कि जब वह हमारे साथ सत्ता में थी, तब उसने किन्हें डिप्टी मेयर बनाया था? क्या बीजेपी यह मानती है कि मराठी हिंदू नहीं है? मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी के बीच क्रेडिट वॉर पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने छोटा सा थाई गैस प्रोजेक्ट किया, लेकिन पीएम मोदी ने कैलाश पर्वत बना दिया और स्वर्ग से गंगा ले आए। शिंदे और फडणवीस ने तो अरब सागर ही बना दिया.

मुझे खुशी है कि हम एक साथ आए: उद्धव

उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे खुशी है कि हम एक साथ आए हैं और पूरे महाराष्ट्र को हमें साथ देखकर खुशी हो रही हैद्ध हमने अपना वचननामा जनता के चरणों में समर्पित किया है। इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा, अब लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बची हैद्ध पहले वोट चोरी हुई, अब उम्मीदवार चोरी किए जा रहे हैंद्ध सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों को निर्विरोध जिताने की राक्षसी होड़ लगी हुई है।

शक्तियों का इस्तेमाल विधानसभा के अंदर

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, स्पीकर को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल विधानसभा के अंदर करना चाहिए, सड़कों पर नहीं। विपक्षी उम्मीदवारों पर दबाव बनाने के लिए शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप में उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जहां-जहां सत्ताधारी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

BMC चुनाव से पहले शरद पवार को बड़ा झटका, राखी जाधव ने थामा भाजपा का दामन
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी को बड़ा झटका मिला है। जानकारी के अनुसार, बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार गुट की अध्यक्ष राखी जाधव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सूत्रों के अनुसार, राखी जाधव सीट बंटवारे को लेकर काफी समय से पार्टी से नाराज चल रही थी जिसके चलते आज उन्होंने भाजपा विधायक पराग शाह के नेतृत्व में पार्टी ज्वॉइन कर ली। इस मौके पर भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रकाश मेहता मौजूद थे। पार्टी ज्वॉइन करने के बाद राखी जाधव ने कहा एनसीपी को भला बुरा कहा और कई गंभीर आरोप लगाए।

इस मौके पर राखी जाधव ने पार्टी ज्वॉइन होने को खुशी और स्वागत योग्य घटना बताया। इसके आगे उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर मुझे पूरा भरोसा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी की दूरदर्शी और विकासोन्मुखी नीतियों पर और भाजपा मुंबई अध्यक्ष आ. श्री अमित साटम जी के मार्गदर्शन में भाजपा की लोक कल्याणकारी विचारधारा में व्यक्त यह विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है।

ऐसा विश्वास है कि उनके सामाजिक और राजनीतिक अनुभव के कारण पार्टी संगठन और मजबूत होगा और लोगों के साथ संवाद और प्रभावी होगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राखी जाधव का भारतीय जनता पार्टी में आने पर स्वागत किया।

इसके साथ ही बता दें कि बीएमसी चुनाव के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 66 सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है।

20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स, बीएमसी चुनाव के लिए किया गठबंधन का ऐलान
नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने साथ आने का ऐलान कर दिया है। 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स फिर एक बार एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवसेना और एमएनएस के गठबंधन की जानकारी दी। नगर परिषद चुनाव में दोनों पार्टी नेता अब एक साथ इलेक्शन लड़ते नजर आएंगे। उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम एकजुट रहने के लिए एक साथ आए हैं।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने गठबंधन की घोषणा के साथ ही बटेंगे तो कटेंगे का नारा भी दिया। वहीं राज ठाकरे ने आगामी बीएमसी चुनावों को लेकर कहा कि मुंबई को एक मराठी मेयर ही मिलेगा। उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जो लोग भाजपा के भीतर हो रही घटनाओं को सहन नहीं कर सकते, वे शिवसेना (यूबीटी)-एमएनएस गठबंधन में भी शामिल हो सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का पूरा परिवार एक साथ मंच पर खड़ा नजर आया। ठाकरे परिवार के साथ शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत भी दिखे।

पोस्टर पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर

ठाकरे ब्रदर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच के पीछे लगे पोस्टर पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर लगाई गई। इस पोस्टर पर न तो उद्धव ठाकरे की तस्वीर लगाई गई और न ही राज ठाकरे की। दोनों पार्टी के चुनावी चिह्न के बीच में बालासाहेब ठाकरे की फोटो को लगाया गया।

बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उद्धव : राज

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे अपने पिता बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने एक साथ पहुंचे। दोनों नेता अपनी पत्नियों के साथ शिवाजी पार्क स्थित स्मृति स्थल पर गए थे। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और एमएनएस नेता अमित ठाकरे भी इस मौके पर परिवार के साथ नजर आए। गठबंधन के ऐलान से पहले भी पूरा ठाकरे परिवार बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने पहुंचा था।