Student - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर बवाल, छात्रों-अभिभावकों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
नई दिल्ली। सीबीएसई की नई भाषा नीति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां छात्रों और अभिभावकों की ओर से याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कक्षा 9 और 10 में दूसरी भारतीय भाषा को अनिवार्य बनाने के फैसले को चुनौती दी गई है।

सीबीएसई ने नई शिक्षा नीति के तहत थ्री लैंग्वेज फॉर्मूला लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके अनुसार छात्रों को दो भारतीय भाषाओं के साथ एक अन्य भाषा पढ़नी होगी। हालांकि अभिभावकों का कहना है कि शुरुआत में यह व्यवस्था कक्षा 6 से लागू होने की बात कही गई थी, लेकिन अब अचानक बड़े छात्रों पर इसे लागू करना उचित नहीं है।

कई छात्रों ने तर्क दिया है कि वे तीसरी भाषा के रूप में जर्मन, फ्रेंच या चाइनीज जैसी विदेशी भाषाएं पढ़ना चाहते हैं। मामले पर अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।

बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री को तुरंत करें बर्खास्त : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर हैरानी जताई और कहा कि इसके लिए उन्हें तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर बार-बार लीक होने की घटना से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने इस पर आगे लिखा कहा "2024 में नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था लेकिन परीक्षा रद्द नहीं की गई, मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई गई और एक समिति बनाई गई। अब 2026 का भी पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द करनी पड़ी, मंत्री ने फिर भी इस्तीफा नहीं दिया, सीबीआई जांच कर रही है और एक अन्य समिति बनाए जाने की बात हो रही है।"

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "देश कुछ सवाल पूछ रहा है, जवाब दो। बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। इस 'परीक्षा पे चर्चा' पर आप चुप क्यों हैं। बार-बार विफल हो रहे शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं।" कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हो रहा है तथा केंद्र सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए।

सीकर में एलन कोचिंग के छात्र ने प्राइवेट हॉस्टल में किया सुसाइड : कुछ दिनों से तनाव में था छात्र, फोन नहीं उठाने पर दरवाजा काट कर देखने पर चला आत्महत्या का पता
सीकर। सीकर पिपराली रोड स्थित एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने मंगलवार को गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह प्राइवेट हॉस्टल में रहता था, जहां उसने खुदकुशी की।  पुलिस के अनुसार बानसूर निवासी कुणाल दो साल से एलन कोचिंग संस्थान में  आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था।  हॉस्टल संचालक द्वारा किए गए फोन को जब उसने नहीं उठाया तो दरवाजे को काट कर देखा गया। तब विद्यार्थी फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और सूचना उसके परिजनों को दी। बुधवार प्रात: पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। कुणाल के दादा मातादीन ने बताया कि हमने यहां बच्चे को पढ़ने के लिए भेजा था, लेकिन हमें यह दिन देखना पड़ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उद्योगनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडरक ने बताया कि केशव कुंज हॉस्टल के संचालक ने सूचना दी थी कि एलन में कोचिंग कर रहा छात्र कुणाल हमारे हॉस्टल में रह रहा था, जिसने हमारे यहां आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

आठ महीने से अधर में बिल

राजस्थान में कोचिंग स्टूडेंटस के बढ़ते आत्महत्या प्रकरणों को लेकर राज्य सरकार ने कानून बनाया था। राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक, 2025 को राजस्थान विधानसभा ने पिछले साल 3 सितम्बर को ध्वनिमत से पारित किया था। इस कानून का मकसद कोचिंग उद्योग खासतौर पर कोटा जैसे बडे कोचिंग हब को नियंत्रित करना है। छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाना और कोचिंग संस्थानों में बढ़ते व्यवसायीकरण को सीमित करना भी इसका उद्देश्य था। इस कानून को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी, लेकिन आज तक यह लागू नहीं हो पाया।  जबकि इसी सप्ताह में कोटा और सीकर में तीन छात्रों ने आत्महत्या कर ली।

इनका कहना है

कोटा स्थित संस्थान के मुख्यालय पर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी,नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन कर व वाट्सअप मैसेज देकर संस्थान का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
कोटा ।  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार  सुबह एक एलन कोचिंग छात्र की मौत हो गई। छात्र का 3 मई को नीट का एग्जाम था। पुलिस छात्र की मौत की वजह  हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने से मान रही है।  बताया जा रहा है कि छात्र सुबह करीब साढ़े छह अपने कमरे से उठकर छत पर गया था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। छात्र के गिरने पर हॉस्टल स्टाफ और अन्य छात्रों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को कब्जे में लिया,मोर्चरी में रखवाया
सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया। छात्र की पहचान अल्मोडा उत्तराखंड निवासी दीक्षित कुमार (20) पुत्र भूपेन्द्र ,एलन कोचिंग छात्र के रूप में हुई। छात्र पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था। वर्तमान में लैंडमार्क सिटी स्थित मातेश्वरी रेजीडेंसी में रह रहा था। वह एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र के पिता को सूचना दी गई है। पुलिस को सीसी टीवी फुटेज भी मिले हैं।

चार माह में सात कोचिंग स्टूडेंट की मौत
कोटा शहर में जनवरी  से 2 मई 2026 तक मात्र  चार माह में ही सात स्टूडेंट की मौत हो गई है। इसी प्रकार पिछले वर्ष 22 कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई थी।

नहीं दिया जवाब
इस मामले को लेकर हमने एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक  गोविन्द माहेश्वरी,नवीन माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को फोन कर तथा वाट्सअप मैसेज कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

ईरान-अमरीका युद्ध के दौरान अबूधाबी में फंसे कोटा के स्टूडेंट-कारोबारी : एयरपोर्ट पर गिरा बम, परिजनों की बढ़ी चिंता
कोटा। ईरान-अमरीका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान शनिवार को अबूधाबी में गिरे बम और मिसाइल से वहां रह रहे कोटा के लोगों के यहां परिजनों की चिंताएं बढ़ गई है। किसी का बेटा तो किसी की बेटी वहां फंसी हुई है। ऐसे में परिजन सभी को फोन कर उनके सुरक्षित होने की जानकारी ले रहे हैं। कोटा निवासी उद्योगपति अनिल मूंदड़ा के पुत्र अर्जुन मूंदड़ा अबूधाबी में नौकरी करते हैं। वे शनिवार को कोटा आने के लिए दिन में करीब एक से डेढ़ बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उसी दौरान सूचना मिली की ईरान-अमेरिका में युद्ध छिड़ा हुआ है। मिसाइल व बम अबूधाबी में भी गिरे हैं। जिससे वहां एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों की चिंताएं बढ़ गई।

अनिल मूंदड़ा ने बताया कि उनकी दिन में बेटे से फोन पर बात हुई। उसने जैसे ही जानकारी दी कि वहां बम व मिसाइल गिरने से उनकी फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना बनी हुई है। यह सुन उनकी चिंता बढ़ गई। पुत्र अर्जुन मूंदड़ा ने उन्हें बताया कि शाम तक फ्लाइट के बारे में असमंजस बना रहा। रात करीब 9 बजे उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने व वापस घर जाने के लिए कहा गया। एयरपोर्ट से जाने के बाद देर रात को अबूधाबी एयरपोर्ट पर ही धमाके के साथ बम गिरा। सभी को एयरपोर्ट खाली करने को कहा। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी चले गए। जिससे उन्हें लगेज देने वाला तक नहीं बचा।

रात एक बजे बिना लगेज लौटे घर
अर्जुन ने बताया कि रात करीब एक बजे बिना लगेज लिए ही वे वापस घर लौट गए। अनिल मूंदड़ा ने बताया कि जब बेटा घर पहुंच गया तब तक उससे फोन पर बात होती रही। उसके घर जाने के बाद तसल्ली हुई। फिलहाल सभी को घर के अंदर ही रहने को कहा गया है। बहू को जाना था, वह भी फंस जाती अनिल मूंदड़ा ने बताया कि पहले उनकी बहू कृतिका मूंदड़ा का अबूधाबी जाने का कार्यक्रम था। लेकिन बेटे के आने का कार्यक्रम होने से उसने अपना जाना कैंसिल कर दिया। जिससे वह बच गई, वरना वह भी वहां फंस जाती।

फोन पर बयां किया हालात
दुबई में फंसे कोटा के स्टूडेंट सिद्धार्थ जैन ने बताया कि वे दुबई के एकेडमी एजुकेशनल जोन में हैं और एक हॉस्टल में ठहरे हैं। उनके हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है। सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो और वीडियो भेजा। उसने बताया जहां वे ठहरे हुए हैं, वहां थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं। वहीं कोटा की ही एक स्टूडेंट तान्या भी अबू धाबी में फंसी हुई है। वह कनाडा से भारत आ रही थी। उनके पिता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मदद मांगी है।

एलन कोचिंग का छात्र हॉस्टल से लापता, तलाश में जुटी कोटा पुलिस
कोटा । नौ माह से कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा एक छात्र छह दिन से लापता है। मंगलवार को इस संबंध में जवाहर नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।  झूंझूनूं जिले के गांव सुलताना अहिरान निवासी एलन कोचिंग का छात्र  तलवंडी स्थित एक हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। छात्र के साथ उसकी मां और भाई भी रह रहे थे।

इस मामले में छात्र के पिता सुनील कुमार पुत्र बनवारीलाल ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया गया था कि उसका पुत्र शुभम (16) कोटा में रह कर एलन कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था। उसके साथ उसकी मां और छोटा भाई भी रह रहा था। तीन दिसंबर को वह बिना बताए कहीं चला गया और लौटकर नहीं आया है। शुभम को सभी जगह पर तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा है। उसने जाते समय सफेद टी-शर्ट, ब्ल्यू शूज, ब्ल्यू ट्रेक सूट पहन रखा है। कद 5.8 सेटीमीटर है। पुलिस  मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। छात्र की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें बनाई हैं। उसके हॉस्टल से जाने वाले रुट का रूट मेप तैयार कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इनका कहना है
छात्र के लापता होने पर एलन कोचिंग के निदेशक गोविंंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी और नीतेश शर्मा को पक्ष जाने के लिए वाट्सएप मैसेज व  टैक्स मैसेज देने के साथ फोन भी किया। लेकिन कोई भी जवाब नहीं दिया गया ।

नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, टीचर बने जीवनदाता
जयपुर। घटना महेश नगर थाना इलाके की है, जहां शुक्रवार दोपहर करीब सवा 2 बजे यह हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवती, जो चूरू की रहने वाली है, जयपुर में एक हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह गोपालपुरा स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है।

शुक्रवार को अचानक छात्रा कोचिंग की तीसरी मंजिल पर पहुंची और छत की मुंडेर पर बैठकर छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। नीचे सड़क पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर चिल्लाने लगे और छात्रा को रोकने की कोशिश करने लगे। इस बीच, कोचिंग का एक टीचर तुरंत पीछे-पीछे छत पर पहुंचा और समय रहते छात्रा को पकड़कर अंदर खींच लिया। छात्रा का यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

महेश नगर SHO गुंजन वर्मा ने बताया कि छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसे सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मां वैभवलक्ष्मी महाविद्यालय के छात्र ने की आत्महत्या
कोटा । महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्र ने रविवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया । पुलिस मामले में मृग दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक छात्र अभिषेक मीणा (19) बारां जिले  के  मांगरोल स्थित रामपुरा भक्तान  का रहने वाला था और कोटा में  महावीर नगर में एक पीजी में रहता था ।  मांगरोल के मां वैभवलक्ष्मी महाविद्यालय का बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिछले चार-पांच महीने से कोटा में पीजी में रहकर तैयारी कर रहा था।
मृतक छात्र अभिषेक मीणा के  ताऊ के लड़के मनीष मीणा ने बताया कि अभिषेक की   14 अगस्त को  परीक्षा थी। रक्षाबंधन पर घर आया था। रविवार सुबह करीब 10-11 बजे गांव से बिना बताए कोटा  अपने कमरे पर आया गया । उसके पिता ने उसे फोन कर पढ़ाई के लिए समझाते हुए कहा  कि बिना बताए चला गया, बताकर जाना चाहिए था। मकान मालिक दोपहर में करीब तीन बजे कमरे की तरफ गया तब वह पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने सूचना दी और परिवार के लोग कोटा पहुंचे । माता-पिता की इकलौती बेटा था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

खिड़की के कांच तोड़ अंदर  घुसे
भाई ने बताया कि अभिषेक ने अंदर से कुंदी लगा ली थी और पंखे पर लटक गया था। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी और खिड़की का कांच तोड़कर अंदर घुसे और कुंदी खोली ।एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर में सूचना पर मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतार कर न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।  शव का पोस्टमार्टम करवाया करर परिजनों को सौंप दिया। अनुसंधान के दौरान परिजनों ने बताया कि वह कोटा में पिछले चार - पांच महीने से महावीर नगर में रह कर पढ़ाई कर रहा था। अभी तक परिजनों ने पुलिस को बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र बताया गया है।  फिलहाल मृग दर्ज किया गया है।

इनका कहना है
अभिषेक मीणा ने जुलाई 2024 में मां वैभवलक्ष्मी महाविद्यालय मांगरोल में बीए प्रथम वर्ष में एडमीशन लिया था और पढ़ाई कर रहा था तथा 31 जुलाई 2025 को क्लास समाप्त हो गई थी। अभिषेक मीणा का 14 अगस्त को बीए द्वितीय सेमिस्टर का एग्जाम है। जुलाई में उसने रेग्यूलर  का फार्म भरा है। कई बार छात्र फार्म भर कर कम ही आते हैं और पढ़ने के लिए दूसरे स्थान पर चले जाते हैं। अप्रैल लास्ट में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद से नहीं आया है।
-  परवेश मीणा , निदेशक एवं संचालक, मां वैभवलक्ष्मी महाविद्यालय मांगरोल

छात्रा ने कॉलेज में खुद पर पेट्रोल डाल लगाई आग : सहायक प्रोफेसर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, सरकार ने किया निलंबित
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शनिवार को बालासोर स्थित फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय के शैक्षिक अध्ययन विभाग में सहायक प्रोफेसर समीरा कुमार साहू को निलंबित कर दिया जिन पर कॉलेज की एक छात्रा ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कॉलेज में आत्मदाह की कोशिश की थी। कॉलेज की इंटीग्रेटेड बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा ने सौमाश्री बिसी ने उन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राचार्य के कार्यालय के बाहर शनिवार को ही पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे 90% जली हुई अवस्था में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा ने पहले की थी शिकायत

छात्रा के आरोपों के अनुसार, विभागाध्यक्ष (एचओडी) उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे क्योंकि उसने अनुचित मांग के बदले उसे पास करने के प्रोफेसर के कथित प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। उसने प्राचार्य और कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति, दोनों को लिखित शिकायत दी थी। इस मामले में जांच की गई, लेकिन उसे कथित तौर पर कोई राहत नहीं मिली।े

कॉलेज छात्रों में आक्रोश

समिति को लिखे पत्र में, उसने चेतावनी दी थी कि अगर उसकी शिकायत का सात दिनों के भीतर समाधान नहीं किया गया, तो वह एक कठोर कदम उठा लेगी। उसे बचाने की कोशिश कर रही एक सहपाठी भी आग बुझाते समय झुलस गई। इस घटना से छात्र समुदाय में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी प्रोफेसर की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने सरकार से छात्रा की शिकायत को नज़रअंदाज़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मांग की।

इंडिया लेवल पर थर्ड रैंक वाले स्टूडेंट को अपना बताने का तीन कोचिंग संस्थान कर रहे दावा
कोटा। एक अनार सौ बीमार, यह कहावत राज्य के बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट के मामलों में सही साबित हो रही है। जेईई एडवांस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में टॉपर्स की सूची में स्थान बनाने वाले स्टूडेंट्स को अपनी कोचिंग का स्टूडेंट बताने की कोचिंग संस्थानों में मानो होड़ लग जाती है। साम, दाम दण्ड भेद किसी भी तरह की युक्ति  से कोचिंग संस्थान टॉपर स्टूडेंट को अपनी कोचिंग का स्टूडेंट बताने की कोशिश करते हैं। जिससे भविष्य में कोचिंग की फीस की फसल को वह और ज्यादा काट सकें। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। दरअसल  हाल ही जारी जेईई एडवांस-2025 के  रिजल्ट में आल इंडिया थर्ड रैंक पाने वाले छात्र मजीद मुजाहिद हुसैन को तीन तीन कोचिंग संस्थान  फिजिक्सवाला, श्री चैतन्य अकेडमी व नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट अपना स्टूडेंट होने का दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन कोचिंग संस्थानों ने बड़े-बड़े विज्ञापन देकर, होर्डिंग लगाकर इस स्टूडेंट को अपने कोचिंग संस्थान का होने का बताया है।  इन इंस्टीट्यूट ने यह दावा कहीं भी नहीं किया कि अमुख स्टूडेंट क्लॉस रूम स्टूडेंट है, आॅन लाइन स्टूडेंट है या केवल टेस्ट सिरीज खरीदने वाला स्टूडेंट है। यह सवाल उठता है कि एक ही स्टूडेंट तीन-तीन कोचिंग संस्थानों में एक साथ कैसे पढ़ सकता है? एक स्टूडेंट की उपलब्धि को तीन तीन कोचिंग संस्थान अपनी उपलब्धि कैसे बता सकते हैं। कोचिंग संस्थान सरेआम अन्य छात्रों और उनके परिजनों को भ्रमित कर रहे हैं।

बढ़ती आत्महत्या का कारण भी यही
जब स्टूडेंट अच्छी रैंक पाता है तो कोचिंग संस्थान उसे अपना स्टूडेंट बताने को बड़े बड़े दावे करता है। लेकिन उस स्टूडेंट के साथ किसी तरह की अनहोनी होने पर तुरन्त कोचिंग संस्थान उससे दूर दूर तक नाता नहीं रखते। उसे अपने संस्थान से जुड़े होने से इनकार कर देते हैं। दरअसल कई कोचिंग संस्थान स्टूडेंट से फीस की फसल काटने को ऐसा करते हैं। इस बहाने से कोचिंग संस्थान उन्हें सफलता का सपना दिखाते हैं। ऐसे संस्थान भ्रामक पब्लिसिटी का सहारा लेकर स्टूडेंट और अभिभावक को अपने जाल में फंसाते हैं। इसी जाल में स्टूडेंट और अभिभावक फंस जाते हैं।  जब बच्चा अपने सपने पूरे होते नहीं देखता है तो वह निराश हो जाता है और कई बार आत्महत्या जैसा गलत कदम उठा लेता है।

भ्रामक पब्लिसिटी को लेकर गाइड लाइन में स्पष्ट कहा गया है कि भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पहली बार अपराध करने पर 25 हजार रुपए, दूसरी बार अपराध करने पर एक लाख रुपए जुर्माना और तीसरी बार अपराध करने पर कोचिंग संस्थान का पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

उच्चतर शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों की अवहेलना
भारत सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय ने जनवरी 2024 में कोचिंग केन्द्रों के लिए गाइड लाइन जारी की थी। इस गाइड लाइन में स्पष्ट लिखा है कि कोचिंग संस्थान वहां पढ़ने वाले छात्र की ओर से प्राप्त परिणाम के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी दावे से संबंधित भ्रामक विज्ञापन को प्रकाशित नहीं करेगा। या प्रकाशित करने का कारण नहीं बनेगा। इसके बावजूद कोचिंग संस्थान बेखौफ अपने दावे कर रहे हैं और स्टूडेंट व अभिभावकों में भ्रम पैदा कर रहे हैं।

हुसैन को अपना बताने वाले तीनों संस्थान क्या कहते हैं
हम तो एक साल से आए हैं। मुजाहिद हुसैन के मामले की मुझे जानकारी नहीं है। दरअसल स्टूडेंट टेस्ट सिरीज, या ऑन लाइन प्रोग्राम ले लेते हैं। ऐसे स्टूडेंट को कोचिंग अपना स्टूडेंट बता देते हैं। ऐसा होता आ रहा है। ज्यादा मुझे जानकारी नहीं है।
-करणवीर सिंह ब्रांच मैनेजर श्री चैतन्य अकेडमी जयपुर

सामान्यतया बच्चे मल्टीपल इंस्टीट्यूट से कोर्स सिरीज वगैरह ले लेते हैं। कुछ टेस्ट सिरीज लेते हैं कुछ क्लास ज्वॉइन करते हैं। हमारे यहां यह स्टूडेंट स्कूल इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में था। अन्य इंस्टीट्यूट की मुझे जानकारी नहीं है।
-अभिषेक सिंह मीडिया कोर्डिनेटर नारायणा इंस्टीट्यूट जयपुर

फिजिक्सवाला की कोरपोरेट क्म्यूनिकेशन इंचार्ज अलफिया ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि स्थानीय ब्रांच हैड ने बताया कि मुजाहिद हुसैन ने दो वर्ष तक ऑन लाइन प्रोग्राम के तहत हमारे यहां से पढ़ाई की है।
-दिनेश जैन ब्रांच हैड फिजिक्सवाला कोटा

अनुप्रिया राठौड़ ने 12वीं कला वर्ग में प्राप्त किए 99.60 फीसदी अंक, रही टॉपर
मदनगंज-किशनगढ़। अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा अनुप्रिया राठौड़ ने 12वीं कला वर्ग में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त राजस्थान टॉपर रही। पैतृक गांव मोठी और वर्तमान में चितवन गार्डन के पास केशव नगर किशनगढ़ निवासी अनुप्रिया की उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दी। भामोलाव स्कूल के प्रधानाचार्य बृजराजसिंह राठौड़ की पुत्री अनुप्रिया भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना चाहती है।

अनुप्रिया ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। वहीं अग्रवाल बालिका उच्च मायमिक विद्यालय प्रबंधन ने अनुप्रिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुप्रिया के दसवीं में भी 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 10वीं के परीक्षा परिणाम से नहीं था खुश
कोटा। कोटा शहर में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में  मंगलवार की रात दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का मंगलवार को ही सीबीएससी का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था। उसके 61 प्रतिशत अंक आए, जिससे वह नाखुश हो गया था। उसने बिहार में दसवीं बोर्ड का एग्जाम दिया था। पिछले डेढ़ साल से वह कोटा में अपनी मां के साथ रहकर एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग कर रहा था। परिजनों ने बुधवार को बिना पोस्टमार्टम के शव को लेने की इच्छा जताई तो लिखित में परिजनों से लेकर शव उन्हें दे दिया गया।

छात्र के मौसा धर्मवीर ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र मूलत: बिहार का रहने वाला था और अपनी मां के साथ कोटा स्थित तलवंडी में करीब डेढ़ साल से रह कर दसवीं की एलन से कोचिंग कर रहा था ।दो महीने पहले ही बिहार के जहनाबाद में सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा देने गया था। इसके बाद से कोटा आ गया था। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। उसके दसवीं में 61 प्रतिशत अंक आए थे, जिससे वह खुश नहीं था।

एसआई गोपालाल ने बताया कि निजी अस्पताल से बुधवार को सूचना मिली थी कि एक 17 वर्षीय छात्र की फंसी का फंदा लगाने  पर उपचार के दौरान मौत हो गई है। छात्र ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने कमरे में फांसी लगाई थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। छात्र बिहार का रहने वाला था और दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था। छात्र का मंगलवार को ही शाम को परिणाम आया था, इसके बाद कम नंबरोंं के आने से अहात हो गया और कमरे में जाकर पंखे से लटक गया। जब मां ने देखा तो वह चिल्लाई तो उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए ।उन्होंने बताया कि छात्र के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव लेने की इच्छा पर लिखित में देने पर उन्हें सौंप दिया गया।

इनका कहना है
इस मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी तथा हैड नीतेश शर्मा को मोबाइल पर काल किया  ,वाट्सएप पर  मैसज व एसएमएस करके टैक्स मैसेज उनका पक्ष जानने के लिए किया गया लेकिन कोई जबाव नहीं दिया गया ।