Fatal Crash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 2 लोगों की मौत; अन्य 23 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक स्लीपर पर्यटक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गयी एवं 23 घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात एक बजकर पांच मिनट पर हुए इस हादसे में जयपुर-दिल्ली मार्ग की इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस पलटने से कई यात्री अंदर ही फंस गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करोल बाग पुलिस स्टेशन की एक टीम को मौके पर भेजा। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से एक जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर बस को सीधा किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि कुल 23 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिसमें 12 घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई। दस घायलों को सर गंगा राम अस्पताल और एक घायल को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में से एक की पहचान शहबाज आलम (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बस चालक पंकज कुमार (26) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तरी नाइजीरिया में भीषण हादसा: सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की मौत कई अन्य घायल, बचाव राहत कार्य जारी
अबूजा। उत्तरी नाइजीरिया में बड़े पैमाने पर हुए सड़क हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौ हो गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट ने रविवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य कानो में घटी। कई लोग घायल हो गए। अखबार ने दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चलाना बताया है।

खबरों के अनुसार, राज्य के राज्यपाल अल्हाजी यूसुफ ने पीड़ितो के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

अमेरिका में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत, जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के इडाहो राज्य में एमेट के पूर्व में ब्लैक कैन्यन इलाके में मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेम काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि विमान सुबह करीब 11 बजे उड़ान के दौरान एक बिजली की लाइन से टकरा गया और फिर नदी के बर्फीले हिस्से में गिर गया।

उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी, काउंटी अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के कारण पूर्वी जेम काउंटी में बिजली भी गुल हो गई।

महाराष्ट्र के नासिक में बस, ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, अन्य 20 घायल
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार सुबह मालेगांव-मनमाड राजमार्ग पर बस और ट्रक की भिडंत में चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गये। इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह हादसा मालेगांव तालुका के वरहाणे गांव के पास सुबह आज तड़के करीब तीन बजे हुई।

पुणे से मालेगांव जा रही एक निजी बस सामने से आ रहे एक पिकअप ट्रक से टकरा गयी। दोनों वाहनों की भिडंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक बस के अगले हिस्से में पूरी तरह घुस गया। टक्कर के बाद दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी और मालेगांव-मनमाड रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

रिपोर्टों के अनुसार, मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को मालेगांव सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाईपास पर हादसा, तेज रफ्तार दो कारें भिड़ीं चार दोस्तों की मौत
उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाइपास पर नेला तालाब के निकट शनिवार तड़के 3 बजे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार दोस्तों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और शवों को क्रेन व कटर की मदद से गेट तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। सवीना थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद अयान का 16 जनवरी को जन्मदिन था।

जश्न के दौरान सभी 6 दोस्त एक धार्मिक कार्यक्रम महफिल-ए-मिलाद के बाद तड़के चाय पीने के लिए निकले थे। बाइपास पर नेला तालाब के पास मोड़ पर इनकी कार जैसे ही बाइपास पर चढ़ी, तभी चूरू राजगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार गुजरात नंबर की कार से टकरा गई। हादसे में मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19), गुलाम ख्वाजा (17) की मौत हो गई, वहीं वसीम (20), मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गुजरात की कार में बैठे महिपाल जाट (48), राजबाला (45), राजेश (26), कर्मवीर सिंह (24) भी घायल हो गए।

गाड़ियां कबाड़ में तब्दील

दुर्घटना के बाद गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एमबी हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर सवीना थाने में खड़ा करवाया है। चारों शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया गया है।

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, बचाव राहत कार्य जारी
चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक निजी बस एवं ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हिरियूर तालुक के गोरलाथु गांव के पास तड़के हुआ। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही बस टक्कर के तुरंत बाद आग की चपेट में आ गई, जिससे आग तेजी से फैल गई और कई यात्री अंदर फंस गए।

चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार बंदारू और पुलिस महानिरीक्षक बी आर रविकांत गौड़ा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया गया और घायलों और मृतकों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि बस में चालक और सह चालक सहित 32 यात्री सवार थे। इनमें से 21 घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है, जिनमें से कई गंभीर रूप से जल गए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है। पुलिस महानिरीक्षक बी आर रविकांत गौड़ा ने कहा, लॉरी डिवाइडर पार कर गई और बस से आमने-सामने टकरा गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि टक्कर से ईंधन बाहर निकल गया होगा, जिससे आग लग गई। शुरुआती जांच के अनुसार ट्रक सड़क डिवाइडर को पार कर गया और बस से टकरा गया।