Relief Fund - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू- कश्मीर के उधमपुर में बस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय एक विज्ञप्ति के अनुसार पीएम मोदी ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये सहायता की घोषणा की है।

गौरतलब है कि उधमपुर जिले में सुबह बस के खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गये।

शीतलाष्ठमी मंदिर में भगदड़ से आठ लोगों की मौत: उमेश कुशवाहा ने व्यक्त किया शोक, कहा-घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण
पटना। बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधडा गांव स्थित शीतलाष्टमी मंदिर में आज सुबह श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए गये थे।अत्यधिक भीड़ से लोगों में भगदड़ मच गयी। भगदड़ से आठ लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में सभी महिलाये हैं। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान देवंती देवी,रेखा देवी,मालो देवी,चिंता देवी और कांति देवी के रूप में की गयी है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

बिहार जनतादल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि यह हृदयविदारक हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इसने सभी को मर्माहत किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

कुशवाहा ने इस घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पार्टी और सरकार की संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नालंदा जिले में मघड़ा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है। सरावगी ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने सभी को मर्माहत कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। बिहार भाजपा अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन तत्परता से घायलों की सहायता में जुटा है।

सरावगी ने आगे कि सरकार इस घटना को लेकर संवेदनशील है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी खुद नजर बनाये हुए हैं। इनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार- चार लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये (कुल छह लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश भी दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सरकार उचित कार्रवाई करेगी।

ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लोगों ने अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच ईरान के प्रभावित नागरिकों के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू किया है, जिसमें नकदी, आभूषण और बचत राशि तक का योगदान दिया जा रहा है। भारत में ईरान के दूतावास ने इस मानवीय सहयोग के लिए कश्मीर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, कश्मीर के भलेमानस लोगों का हम दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस कठिन समय में ईरान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई। यह सछ्वावना कभी भुलाई नहीं जाएगी।

दूतावास द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक महिला को अपने दिवंगत पति की याद में संभालकर रखा गया सोना दान करते हुए और बच्चों को अपनी गुल्लक सौंपते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो और तस्वीरों में, विशेषकर शिया बहुल क्षेत्रों से लोग नकद, आभूषण और तांबे के बर्तन तक दान करते नजर आ रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने इस पहल को मानवता की मिसाल बताते हुए कहा कि गांवों से लेकर शहरों तक लोगों का आगे आना सामूहिक संवेदनशीलता और करुणा को दर्शाता है। उन्होंने अपील की कि दान करें, लेकिन उसका प्रदर्शन न करें।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक मुन्तजीर मेहदी ने राहत प्रयासों के लिए अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में ईरान के लोगों के साथ खड़ा होना जरूरी है। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता और ऑल जम्मू-कश्मीर शिया एसोसिएशन के अध्यक्ष इमरान अंसारी ने कहा कि विशेष रूप से शिया समुदाय ने बड़ी संख्या में भागीदारी की है और इसे नैतिक व धार्मिक कर्तव्य के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दान संग्रह में शामिल कुछ लोगों को विभिन्न एजेंसियों से जानकारी मांगने के लिए कॉल आ रहे हैं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और समझदारी बरतने की अपील की।

अंसारी ने कहा कि यह दान पूरी तरह मानवीय और धार्मिक उद्देश्य से किया जा रहा है और इसमें लोगों की भावनाएं गहराई से जुड़ी हैं, इसलिए अनावश्यक दबाव से बचना चाहिए। यह अभियान युद्धग्रस्त लोगों के प्रति कश्मीर के लोगों की एकजुटता और सहानुभूति का प्रतीक बनकर उभरा है।

पीएम मोदी ने चित्रदुर्ग बस दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए की अनुग्रह राशि की घोषणा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में सड़क हादसे में लोगों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़तिों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बता दें कि ये हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुआ, यहां एक निजी बस एवं ट्रक की भीषण टक्कर के बाद वाहनों में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी एवं कई अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तुरंत वित्तीय सहायता मंजूरी दी है, जिसमें प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दिये जायेंगे।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा हिरीयूर तालुक के गोरलाथु गांव के पास कल देर करीब 2:30 बजे हुआ, जब बेंगलुरु की ओर जा रहे एक ट्रक ने कथित तौर पर रोड डिवाइडर पार कर बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही एक निजी बस को टक्कर मार दी।  टक्कर के बाद दोनों गाड़यिों में आग लग गई। हादसे के समय बस में सवार 32 यात्रियों में से ज्यादातर सो रहे थे। हालांकि, लगभग नौ यात्री जलती हुई गाड़ी से कूदने में कामयाब रहे।