Clean Air - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र और वायु रक्षक वाहनों का शुभारंभ, कहा-राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण सर्वोच्चा प्राथमिकता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों और 35 वायु रक्षक वाहनों का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और उनकी राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है।

उन्होंने दिल्ली सचिवालय में कहा कि पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापित किए गए छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र मौजूदा कमियों को दूर करने और पूरे शहर में वायु गुणवत्ता की बेहतर निगरानी करने में मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की संख्या 40 से बढ़ाकर 46 हो गई है और आने वाले दिनों में 14 और केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार राजधानी में प्रदूषण को कम करने एवं वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए चौबीसों घंटे और 365 दिन काम कर रही है।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री ने 35 वायु रक्षक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के 100 इंजीनियरों की एक टीम संचालित करेगी।

अधिकारियों ने कहा कि वायु रक्षक वाहन दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में संचालित होंगे और प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

दिल्लीवासियों को मिला क्रिसमस का सबसे बड़ा तोहफा, 50 दिनों के बाद ली स्वच्छ हवा में सांस, एक्यूआई 220 पर पहुंचा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीवासियों को क्रिसमस सुबह 50 दिनों में सबसे स्वच्छ हवा मिली। दिवाली के बाद से जारी खतरनाक प्रदूषण स्तरों के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर 220 पर आ गया जो राजधानी के लोगों के लिए बहुत राहत वाली रिपोर्ट है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8:05 बजे दिल्ली का एक्यूआई 220 दर्ज किया गया, जो नवंबर की शुरुआत के बाद सबसे कम है। यह मंगलवार शाम चार बजे दर्ज 24 घंटे के औसत एक्यूआई 271 की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।

सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार देर रात चली तेज हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है। राजधानी में 22 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली हवाओं ने एक्यूआई को काफी हद तक कम करने में मदद की। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ था। सोमवार को 373 से बढ़कर मंगलवार को 412 तक पहुंच गया था लेकिन तेज हवाओं के कारण इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएसक्यूएम) ने कल ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत स्टेज-4 प्रतिबंध हटा लिया है। यह फैसला रात तेज हवाओं के चलने के कारण कुछ घंटों बाद लिया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में गिरावट आने का आसार हैं। वहीं, ग्रैप के स्टेज-एक, दो और तीन के तहत प्रतिबंध जारी रहेंगे।