Atal Canteen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मेहनतकशों के लिए सम्मान और सहारा है अटल कैंटीन : गरम और पौष्टिक भोजन होगा उपलब्ध, रेखा गुप्ता ने कहा- सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही सरकार
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अटल कैंटीन की पहल दिल्ली के निर्माण और संचालन में जुटे हमारे मेहनतकश भाइयों और बहनों के लिए सम्मान और सहारा है। गुप्ता ने शालीमार बाग में अटल कैंटीन का उद्घाटन करने के बाद कहा- शालीमार बाग में आज अटल कैंटीन का शुभारंभ किया और वहीं भोजन भी किया। अटल कैंटीन में मात्र पांच रुपए में गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंत्योदय के विचार से प्रेरित यह पहल दिल्ली के निर्माण और संचालन में जुटे हमारे मेहनतकश भाइयों और बहनों के लिए सम्मान और सहारा है।

गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार शालीमार बाग के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र में निरंतर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि हर परिवार को सुविधा, हर श्रमिक को सम्मान और हर नागरिक को भरोसा मिले। मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा में भी अटल कैंटीन का शुभारंभ किया और कहा कि इस अटल कैंटीन परिसर को एक जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शौचालय और स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ प्लांट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने उत्तम नगर में अटल गार्डन के विकास कार्यों की नींव रखी। उन्होंने कहा कि अटल गार्डन परियोजना अटल बिहारी वाजपेयी के उस विचार से प्रेरित है जिसमें विकास प्रकृति और संस्कृति के साथ चलता है। यह परियोजना नजफगढ़ नाले के पास स्थित एक उपेक्षित भूमि को सुंदर और सुलभ पार्क में बदलने का प्रयास है, जहां परिवार, बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी समय बिता सकें।

गुप्ता ने कहा कि अटल गार्डन में तालाब और छठ घाट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां 12 फुट ऊंची अटल जी की प्रतिमा और आकर्षक फाउंटेन लगाए जाएंगे। हरियाली, लैंडस्केपिंग और खुले प्लाजा तैयार होंगे। चलने के लिए पाथवे, एम्फीथिएटर, प्लेग्राउंड और फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। साथ ही पब्लिक स्टेज, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।

दिल्ली में शुरू हुई "अटल कैंटीन", सिर्फ 5-10 रूपए में मिलेगा पौष्टिक खाना, जानें पूरा मेन्यू
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को किफायती, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन देने के मकसद से एक बड़ी जन कल्याणकारी पहल के तौर पर 'अटल कैंटीन' योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत लोग सिर्फ 10 रुपये की मामूली कीमत पर पौष्टिक भोजन का लाभ उठा सकेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लाजपत नगर में अटल कैंटीन का उद्घाटन करेंगी, जिसके साथ ही पूरे शहर में इस योजना की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री और संसद सदस्य भी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में अटल कैंटीन खोलेंगे, जिससे पूरे दिल्ली में एक साथ यह योजना शुरू हो सकेगी। पहले चरण में, यह योजना 25 दिसंबर से शुरू होकर शहर भर में 100 जगहों को समाहित करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया है कि सभी अटल कैंटीन स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता के सख्त मानकों को बनाकर रखेंगी और एफएसएसएआई एवं एनएबीएल के नियमों का पालन करेंगी। इसमें पारदर्शिता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सासीटीवी कैमरों की सुविधा भी होंगी।

दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को भारत मंडपम में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेगी, जिसमें उनकी साहित्यिक विरासत और भारतीय कविता में उनके योगदान का जश्न मनाया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में शुरू होगा।