President Droupadi Murmu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, PM मोदी बोले- असाधारण राजनेता थे अटल जी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। द्रोपदी मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, नवीन और दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित तमाम नेता आज वाजपेयी के स्मृतिस्थल 'सदैव अटल' पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वाजपेयी के स्मृतिस्थल 'सदैव अटल' प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 में हुआ था। मोदी ने वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें एक 'असाधारण राजनेता' बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मज़बूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका ज़ोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।"

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया। उन्होंने जीवन भर 'राष्ट्र सर्वोपरि' की भावना के साथ काम किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था।" उन्होंने कहा, "अटल जी के नेतृत्व में भारत ने रणनीतिक शक्ति, आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में नयी ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने देश को मजबूत बनाने, उसमें आत्मविश्वास जगाने और विकास को नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्र सेवा का उनका संकल्प हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। एक ओर जहाँ उन्होंने परमाणु परीक्षणों और कारगिल युद्ध के माध्यम से भारत की शक्ति से पूरी दुनिया को अवगत कराया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्यों पर आधारित राजनीति ने पहली बार 'अंत्योदय' और सुशासन के विज़न को धरातल पर उतारा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व सदैव हर भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ग्रुप कैप्टन शुक्ला शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाकर रचा था इतिहास
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री और वायु सेना के जांबाज पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया।

ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ गगनयान मिशन के लिए चुने गये वायु सेना के पायलट ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने पहले भारतीय के रूप में 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाकर इतिहास रचा था। इससे पहले वायु सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा सोवियत संघ के मिशन में अंतरिक्ष गये थे।

ग्रुप कैप्टन शुक्ला को चार सदस्यों वाले भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए भी चुना गया है। उन्होंने 18 दिन की अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के दौरान विभिन्न शोध कार्यो में योगदान दिया था। उन्हें लड़ाकू विमानों सहित विभिन्न विमानों को उडाने का दो हजार घंटे से भी अधिक का अनुभव है।

अशोक चक्र भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है जो सैनिकों और नागरिकों को असाधारण बहादुरी, साहस या सर्वोच्च बलिदान के लिए दिया जाता है।

77th Republic Day 2026: नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। भारत आज 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और परेड की सलामी लेंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखी गई है, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाती है। परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों, ऐतिहासिक विरासत और सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। विभिन्न राज्यों की झांकियां और सशस्त्र बलों की टुकड़ियां देश की विकास यात्रा की झलक पेश करेंगी।

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं, जो भारत-यूरोप संबंधों की मजबूती का प्रतीक हैं।

इसके साथ ही लाल किले पर 26 से 31 जनवरी तक ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की सांस्कृतिक, कलात्मक और पर्यटन विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का यह अवसर भारतीय संविधान और लोकतंत्र की शक्ति को स्मरण करने का दिन है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने लोकभवन में मुलाकात की, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने मंगलवार सुबह लोकभवन (राजभवन) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके बाद राष्ट्रपति लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं, यहां वे रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम 'कार्तिक जतरा 2025' में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।

"वीर बालक दिवस" पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 बच्चों को प्रदान करेंगी "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार", यहां देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वीर बालक दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों के 20 बच्चों को उनके उल्लेखनीय और साहसी कार्यों के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाएगा और देश के बच्चों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों का स्मरण किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को हर साल दिया जाता है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु कल सुबह 10 बजे यहां विज्ञान भवन में आयोजित विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान करेंगी। देश के 18 राज्यों के 20 बच्चों को ये पुरस्कार उनकी वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल के क्षेत्रों में उनकी असाधारण उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाएगा।

वीर बाल दिवस पर यहां भारत मंडपम में इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करेंगे। यह कार्यक्रम वीरता, दृढ़ता और निस्वार्थ सेवा की प्रेरक कहानियों को प्रस्तुत करेगा, जो बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद होगा और विकसित भारत 2047 के अनुरूप सशक्त तथा जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस समारोह में सबका स्वागत करते हुए स्वागत भाषण देंगी।

वीर बालक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से स्कूली बच्चे, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्तकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत और वीरता की भावना को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख हिस्सा होंगी। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का दोपहर 12.30 बजे से एनआईसी वेबकास्ट, डीडी न्यूज तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के यूट््यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा ताकि देशभर इसमें व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।