Radical Left - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान में अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना : डोनाल्ट ट्रंप ने पोप लियो पर साधा निशाना, बोले-ऐसे धर्मगुरु की आवश्यकता नहीं जो उनकी नीतियों का करते हों विरोध
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो चौदहवें पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे धर्मगुरु की आवश्यकता नहीं है जो उनकी नीतियों का विरोध करते हों। पोप ने ईरान में अमेरिका के कदमों की आलोचना की है। विशेष रूप से, उन्होंने ईरानी लोगों के विरुद्ध अमेरिकी धमकियों को अस्वीकार्य बताया। अप्रैल की शुरुआत में अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने सैन्य कर्मियों के लिए प्रार्थना के आह्वान किया था, जिसके बाद पोप ने एक प्रवचन में कहा था कि प्रभुत्व जमाने की इच्छा ईसा मसीह के मार्ग के अनुरूप नहीं है।

अमेरिकी नेता ने 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, "मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिये जिसे लगता हो कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना ठीक है। मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिये जिसे अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला करना भयानक लगता हो, जबकि वेनेजुएला संयुक्त राज्य अमेरिका में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भेज रहा था। इससे भी बुरा यह कि वेनेजुएला अपनी जेलों से हत्यारों और मादक पदार्थों के तस्करों को हमारे देश में भेज रहा था।

मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिये जो संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना करे, जबकि मैं तो केवल वही कर रहा हूं, जिसके लिये मुझे भारी बहुमत से चुना गया है।" राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यदि वह व्हाइट हाउस में न होते, तो "लियो वेटिकन में नहीं होते।" डोनाल्ट ट्रंप ने पोप से "कट्टरपंथी वामपंथियों" को बढ़ावा देना बंद करने और "एक राजनेता के बजाय एक महान धर्मगुरु बनने पर ध्यान केंद्रित करने" का भी आह्वान किया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, 'रैडिकल लेफ्ट' पर साधा निशाना
फ्लोरिडा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और साथ ही मौका देखकर तथाकथित रैडिकल लेफ्ट स्कम (उग्र वामपंथी तत्व) पर तीखा राजनीतिक हमला किया। उन्होंने दावा किया कि देश को नष्ट करने की उनकी कोशिशें नाकाम हो गईं हैं और अपनी सरकार की आर्थिक तथा राष्ट्रीय सुरक्षा उपलब्धियों को उजागर किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका अब खुली सीमाओं, महिलाओं के खेलों में पुरुषों के भाग लेने, व्यापक ट्रांसजेंडर नीतियों या कमजोर कानून प्रवर्तन जैसी समस्याओं का सामना नहीं कर रहा है। उन्होंने रिकॉर्ड स्तर के शेयर बाजार और 401के (रिटायरमेंट सेविंग्स प्लान), दशकों में सबसे कम अपराध दर, कोई मुद्रास्फीति नहीं, और 4.3 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का दावा किया, जो उम्मीद से दो पॉइंट ज्यादा है।

अमेरिकी ट्रंप ने टैरिफ (आयात शुल्क) को ट्रिलियंस डॉलर की वृद्धि और समृद्धि उत्पन्न करने का श्रेय दिया और कहा कि अब देश के पास सबसे मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा है जो कभी रही है। हमें फिर से सम्मान मिल रहा है, शायद पहले कभी इतना नहीं मिला था। यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी क्रिसमस शुभकामनाओं में राजनीतिक संदेश शामिल किए हैं। 2024 में उन्होंने अपने विरोधियों को रैडिकल लेफ्ट लुनाटिक्स (उग्र वामपंथी पागल) कहा था और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा दी गई माफियों की आलोचना की थी, कहा था कि बाइडेन एक ऐसा व्यक्ति हैं जिन्हें बिल्कुल पता नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं।

क्रिसमस ईव पर नोराड सांता कॉल्स के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने मार-ए-लागो में प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ बच्चों से बात करते हुए कहा कि यूएस कमांड सांता को ट्रैक करता है ताकि यह सुनिश्चित हो कि वह अच्छा व्यवहार कर रहे हैं और देश में कोई बुरा सांता न घुस आए। नोराड 1955 से हर दिसंबर में दुनिया भर में सांता की यात्रा को ट्रैक करता रहा है, साथ ही पूरे साल उत्तरी अमेरिकी हवाई क्षेत्र की निगरानी भी करता है।