competition - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने दी अल हिंद एयर, फ्लाईएक्सप्रेस, शंख एयर को उड़ान भरने की मंज़ूरी, जानें कब से शुरू होगी उड़ान
नई दिल्ली। भारत का सिविल एविएशन बाज़ार अब नई प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए केंद्र सरकार ने नई फ्लाइट्स को मंजूरी दी है। बता दें कि भारत सरकार ने जिन दो एयरलाइंस को मंजूरी दी है उनमें एक अल हिंद एयर और दूसरी फ्लाईएक्सप्रेस है। इन एयरलाइंस को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी मिल चुके हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने मंगलवार को X पर एक पोस्ट में नवीनतम मंज़ूरियों की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि ये मंज़ूरियाँ ऐसे समय में दी गई है, जब सरकार दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते घरेलू विमानन बाज़ारों में से एक में भागीदारी बढ़ाने के अपने इरादे का संकेत दे रही है। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में, केवल नौ शेड्यूल्ड घरेलू एयरलाइंस की सुविधा चालू हैं।

बता दें कि अल हिंद एयर को केरल स्थित अलहिंद ग्रुप प्रमोट कर रहा है, जबकि फ्लाईएक्सप्रेस उन महत्वाकांक्षी कैरियर्स की सूची में शामिल हो गई है। इन मंजूरियों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार ने कहा, उद्योग की स्पष्ट डुओपॉली को लेकर बढ़ती चिंता के बीच नए प्रवेशकों को बढ़ावा देने की ज़रूरत बढ़ गई है। हाल ही में, इंडिगो ने अपनी कई फ्लाइट्स को रद्द किया था जिसके कारण लाखों यात्रियों को परेशान होना पड़ा था।

दैनिक नवज्योति द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित
कोटा। दैनिक नवज्योति द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार सोमवार को कोटा कार्यालय में प्रदान किए गए। इन प्रतियोगिताओं में गणेशोत्सव पर पोस्टर और स्लोगन, करवाचौथ पर मेहंदी, और दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को दैनिक नवज्योति के निदेशक नरेंद्र चौधरी ने स्मृति चिह्न व सर्टिफिकेट प्रदान किए। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए गए।

इन प्रतिभागियों को  मिले पुरस्कार-
पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता (गणेशोत्सव)
1. प्रथम पुरस्कार: राधिका (अकलंक पब्लिक स्कूल, कक्षा 7 बी)
2. द्वितीय पुरस्कार: उर्वी जैन (कक्षा 7 ए)
3. तृतीय पुरस्कार: वेदांत शर्मा (कक्षा 8 बी)

मेहंदी प्रतियोगिता (करवाचौथ)
1. प्रथम पुरस्कार: शिखा चौहान
2. द्वितीय पुरस्कार: अंजली
3. तृतीय पुरस्कार: पूजा कुमारी कर्ण
4. सांत्वना पुरस्कार: शिवानी, पूजा बिरला, भावना गुप्ता

रंगोली प्रतियोगिता (दीपावली)
1. प्रथम पुरस्कार: हिमांगी अग्रवाल (राजकीय विधि महाविद्यालय, एलएलबी तृतीय वर्ष)
2. द्वितीय पुरस्कार: भूमिका वैष्णव (राजकीय कन्या कला महाविद्यालय, बीए तृतीय वर्ष)
3. तृतीय पुरस्कार: द्रोपती लोधा (एमए, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय)
4. सांत्वना पुरस्कार: जाह्नवी शर्मा और अंजू देवी (बीए प्रथम वर्ष, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय)

दैनिक नवज्योति की दशहरा थीम पर आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित
कोटा। दशहरा के अवसर पर दैनिक नवज्योति ने श्री करनी नगर विकास समिति के बाल गृह के बच्चों के साथ दशहरा उत्सव मनाया था । इस उत्सव के दौरान समिति के बाल गृह के बच्चों के बीच दशहरा थीम पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल छह विद्यार्थी विजेता रहे। सोमवार को विजेता रहे विद्यार्थियों को दैनिक नवज्योति की तरफ से पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को भी दैनिक नवज्योति की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए ।

इन्हें मिले पुरस्कार
प्रतियोगिता में रोहित कुमार बैरवा (प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कान्हा जाटव (कक्षा 7) और तृतीय स्थान पर ललित बैरवा (कक्षा 9) रहे। इसके साथ ही, सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में रोहित सिंह (कक्षा 4), अंकित मेघवाल (कक्षा 8), और अंकित पांचाल (कक्षा 5) शामिल हैं।

दैनिक नवज्योति की राखी मेकिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित
कोटा। रक्षाबंधन के अवसर पर दैनिक नवज्योति द्वारा  केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी स्थित मिलेनियम एकेडमी सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को दैनिक नवज्योति की तरफ से शुक्रवार को पुरस्कृत करते हुए स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में कुल आठ विद्यार्थी विजेता रहे। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।

इन्हें मिले पुरस्कार
प्रतियोगिता में राधिका फुलेना (कक्षा 6 ए) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरोही शर्मा (कक्षा 6 ए) द्वितीय स्थान पर रही। यथार्थ चौबदार (कक्षा 5 ए)  एवं खुशी पांचाल (कक्षा 8) ने तृतीय स्थान साझा किया। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में केशव राठौड़ (कक्षा 8), काव्य गोस्वामी (कक्षा 5 बी), नक्क्ष वर्मा (कक्षा 4 बी) और प्रभवांश (कक्षा 3) शामिल हैं।

दैनिक नवज्योति कार्यालय में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, रंगों की भाषा में बोली छात्राओं की कला
कोटा। रंगोली, भारतीय लोक परंपरा की एक प्राचीन कला है, जो आज भी घरों, मंदिरों और सामाजिक आयोजनों में प्रमुखता से स्थान रखती है। दीपावली के पावन अवसर पर दैनिक नवज्योति कार्यालय में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या कला महाविद्यालय एवं राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने दीपावली थीम पर रंगोली बनाते हुए पारंपरिक लोक कला और आधुनिक शैलियों का संगम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्रा हिमांशी अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल पांच छात्राएं विजेता रही।

प्रतियोगिता का परिणाम
प्रतियोगिता में राजकीय विधि महाविद्यालय की एलएलबी तृतीय वर्ष  की छात्रा  हिमांगी अग्रवाल  को प्रथम पुरस्कार, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भूमिका वैष्णव को द्वितीय पुरस्कार और  एमए की छात्रा द्रोपती लोधा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है । वहीं, सांत्वना पुरस्कार राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष  की छात्राएं जाह्नवी शर्मा एवं अंजू देवी ने प्राप्त किया।

रक्षाबंधन विशेष : बच्चों ने बनाई पारंपरिक डिजाइनों वाली राखियां, कल्पनाशक्ति की दिखी झलक
कोटा। रक्षाबंधन के अवसर पर दैनिक नवज्योति द्वारा  केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी स्थित मिलेनियम एकेडमी सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी, चमकदार और पारंपरिक डिजाइनों वाली खूबसूरत राखियां बनाई। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई क्रिएटिव राखियों  में  न केवल रंगों और कलाकारी का समावेश था बल्कि उनमें बच्चों की भावना, स्नेह और कल्पनाशक्ति की झलक दिखाई दी।

राखियों में झलकी रचनात्मकता
बच्चों ने  रंग-बिरंगे धागे, मोती, रिबन, रूद्राक्ष, गणेश जी, स्वास्तिक, स्टार, रंग बिरंगे कागज, लेस, रंगीन धागों, ईयरबड्स, कलर और विभिन्न तरह के सजावटी वस्तुओं का प्रयोग करते हुए सुंदर-सुंदर राखियां  तैयार कीं। राखी बनाते समय बच्चों की मेहनत, समर्पण और उत्साह  दिखाई दिया। बच्चों ने अपनी अद्भुत कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता का परिचय देते हुए साधारण राखियों को एक कला में बदल दिया। इस प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में स्कूल के निदेशक डॉ. अमित राज दुबे, डॉ. रोशनी मिश्रा, स्कूल की प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रतियोगिता का परिणाम
प्रतियोगिता में राधिका फुलेना (कक्षा 6 ए) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरोही शर्मा (कक्षा 6 ए) द्वितीय स्थान पर रहे। यथार्थ चौबदार (कक्षा 5 ए)  एवं खुशी पांचाल (कक्षा 8) ने तृतीय स्थान साझा किया। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में केशव राठौड़ (कक्षा 8), काव्य गोस्वामी (कक्षा 5 बी), नक्क्ष वर्मा (कक्षा 4 बी) और प्रभवांश (कक्षा 3) शामिल हैं।

नवज्योति में समाचार का कवरेज बहुत सटीक और तथ्यात्मक होता है। नवज्योति की खबरें  बिना किसी पक्षपाती विचारधारा के होती हैं।
- डॉ. रोशनी मिश्रा, असिस्टेंट गवर्नर, रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन

दैनिक नवज्योति का यह प्रयास सराहनीय है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और परंपराओं से जुड़ने का सुंदर अवसर देती हैं। यहां प्रतियोगिता के साथ-साथ सहयोग की भावना भी है। बच्चों में हम सबसे अच्छा कर सकते हैं’ जैसी सोच विकसित हो रही है।
- नंदिता सक्सैना, प्रिंसिपल मिलेनियम एकेडमी सैकेंडरी स्कूल

कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने की आत्महत्या : नस काटने के बाद दो मंजिल ऊंची छत से लगाई छलांग, पड़ोसी की छत पर मिली लाश
जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र के शिवा नगर में शनिवार रात एक 22 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा रोहन चौधरी रात को पढ़ाई करने तीसरी मंजिल स्थित अपने स्टडी रूम में गया था। देर रात उसने ब्लेड से हाथ की नस काटी और फिर दो मंजिल ऊंची छत से छलांग लगा दी। रविवार सुबह पड़ोसी की बंद छत पर उसका शव मिला।

हरमाड़ा थाना पुलिस के एएसआई प्रमोद कुमावत ने बताया कि मृतक रोहन चौधरी पुत्र शीशराम चौधरी आर्मी से रिटायर्ड पिता का बेटा था। शनिवार को उसके पिता गांव (कल्याणपुरा, सीकर) गए हुए थे। खाना खाने के बाद रोहन पढ़ने चला गया, लेकिन रात को उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

रविवार सुबह करीब 8 बजे पास में रहने वाले अशोक यादव ने बंद पड़ी छत पर युवक का शव देखा और परिवार को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हरमाड़ा पुलिस ने FSL टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया।

पार्षद महेश अग्रवाल ने बताया कि तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी के पास रोहन का मोबाइल और एक ब्लेड मिला है। छत की दीवारों पर खून के निशान भी थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तू ही तो जन्नत मेरी... तू ही मेरा जहां!
कोटा। ममता का सागर, त्याग की प्रतिमूर्ति, जीवनदायिनी, हमारा सबसे बड़ा संबल, हमारी पहली गुरु, मार्गदर्शक..। यह सभी शब्द मिलाकर भी मां के किरदार को मुकम्मल नहीं कर सकते। उसकी ममता के लिए कोई पैमाना नहीं बना, उसकी भावनाओं का कोई चित्र नहीं है, उसके समर्पण का कोई दृश्य नहीं है। मां ङ्घ जब यह शब्द हमारे कानों में गूंजता है, तो उसमें प्रेम, त्याग, बलिदान और अनंत स्नेह की प्रतिध्वनि सुनाई देती है। क्यों दिन भर थकने के बाद भी मां के चेहरे पर थकान नहीं दिखती। क्यों घर-परिवार की परेशानियों के बीच भी मां के माथे पर शिकन नहीं दिखती। क्यों मां किसी के सामने आंसू नहीं बहाती। क्यों मां हमारे आंसुओं को पोंछने के लिए हमेशा तैयार रहती है। क्यों रसोईं में हमारी पसंद की चीजें ही बनती हैं। क्या मां की अपनी कोई पसंद नहीं है। मां के प्रेम और त्याग की भावनाएं हमारे दिल में तो होती हैं, लेकिन उन्हें शब्दों में पिरोना हमेशा कठिन होता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक ‘मदर्स डे’ काफी नहीं है बल्कि एक सदी भी कम है।

कागज पर उभरी मां के प्रति बच्चों की कृतज्ञता
मदर्स डे के अवसर पर दैनिक नवज्योति मोदी ‘इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी’ (एमआईएमटी) के विद्यार्थियों के बीच पहुंचा। उनके साथ इस विषय पर उनकी राय को जानने कि वो अपनी मां के बारे में क्या सोचते और महसूस करते हैं? उनकी जिंदगी में उनकी मां कितनी अहम हैं? विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए खुला प्लेटफॉर्म दिया गया, जहां वह अपनी भावनाओं को कविता व लेख के माध्यम से व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र थे। इसमें बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीएससी, एमएससी, बीए, एमए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों के लिए उनकी मां दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मां होने के साथ किसी अनमोल रत्न की भांति है। हर मौके पर मुश्किल में वे उनका साथ देती हैं, सही-गलत की सीख अच्छे समझाती हैं। हर विद्यार्थी की अपनी अलग और खबसूरत अभिव्यक्ति रही, सभी को शामिल करना बहुत मुश्किल था। एक छात्रा ने इस तरह अपनी भावनाएं बयां की ‘कभी सुकून से सोई नहीं चिंता में वो हमारी, हमें खिलाने के लिए अक्सर खुद भूखी भी रह जाती है...मां!’ एक छात्र की मां के लिए भावनाएं-हम उन कष्टों और बलिदानों का भुगतान नहीं कर सकते हैं जो माताओं ने अपने बच्चों के लिए चुकाए हैं। मां के साथ बिताए हर पल और उनके द्वारा किए गए बलिदान के लिए आभारी होना चाहिए।

प्रतियोगिता का परिणाम
प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थी विजेता रहे। इस इवेन्ट को संपन्न करवाने में मोदी एज्युकेशनल ग्रुप कोटा के चेयरमेन सुशील मोदी, मोदी इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. एनके जोशी और सभी फैकल्टी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

प्रथम पुरस्कार
तेरे कदमों के नीचे ही मेरी जन्नत है
पांच साल की उम्र थी मेरी, तू रोज काम पे जाती थी, हर दर्द छुपा के चेहरे पे मुस्कान ले आती थी।
तू मां भी बनी, तू बाप का फर्ज़  भी निभा गई।
हर मोड़ पे मुझको संभाल और खुद को भूल गई।
तू मेरी तकदीर लिखने वाली हकीकत है,
तेरे कदमों के नीचे ही मेरी जन्नत है।
- गौरी नाझरे, बीबीए, तृतीय सेमेस्टर

द्वितीय पुरस्कार
कितने उतार-चढ़ाव देखे फिर भी चेहरे पर है प्यारी सी मुस्कान
मेरी मां मेरे लिए बहुत कीमती और सबसे प्यारी हैं। वह मेरे लिए भी बहुत कुछ करती हैं। वह घर का काम करती हैं और  कपड़े सिलती हैं और रात तक काम करती हैं । ताकि मैं केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि उन्होंने कितने उतार-चढ़ाव देखे हैं।  वह मेरे सामने कभी नहीं रोईं, क्योंकि मैं हतोत्साहित नहीं हो जाऊं । उनके चेहरे पर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान रहती थी और वह मेरे लिए सारा प्यार संजो कर रखती थीं।
- अजलान खान, बीसीए, चतुर्थ सेमेस्टर

तृतीय पुरस्कार
हर जन्म में यहीं मां मिले
मेरी मां सिर्फ एक शब्द नहीं है, ये शब्द पूरा ब्रह्मांड है। वह शिक्षित नहीं हैं, लेकिन हमेशा आसमान की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। वह मेरी प्रेरणा हैं, मेरी शिक्षिका हैं, मेरी मार्गदर्शिका हैं, वह मेरी सबकुछ हैं। अपने जीवन से संघर्ष करने के बाद भी उन्होंने कभी अपना दुख हमें नहीं दिखाया, उन्होंने कभी भी अपना दुख किसी के साथ साझा नहीं किया। उनका जीवन बहुत जटिल था, उनके सामने कई बाधाएं आईं, फिर भी, वह हमेशा हमारे साथ मुस्कुराती हैं। हर जन्म में मैं उन्हें अपनी मां के रूप में चाहती हूं।
- युक्ता सामरिया, बीए, प्रथम सेमेस्टर

सांत्वना पुरस्कार
मां की कमी कोई पूरी नहीं कर पाया
मेरा खुद से ज्यादा उससे नाता है, ये जहां कहां कभी उसकी कमी पूरी कर पाया है, उसने इस दुनिया में आने से पहले ही मुझे अपनाया है। अपनी मां के कहां कभी कोई एहसान चुका पाया है क्योंकि उसको उसके जितना चाहने  की मेरी औकात नहीं। शायद खुदा ने बेटों को बख्शी ये सौगात  नहीं।
- आर्यन श्रीवास्तव, एमसीए, द्वितीय सेमेस्टर

मां के रूप में भगवान मेरे साथ
मैं अपनी मां से कहना चाहती हूं कि तू नहीं तो कुछ नहीं... मैंने कभी भगवान को नहीं देखा लेकिन मेरा मानना है कि भगवान मां के रूप में मेरे साथ हैं। मेरी मां अशिक्षित हैं लेकिन वह एक मनोवैज्ञानिक की तरह मेरी समस्याओं को समझती हैं, डॉक्टर की तरह मेरी देखभाल करती हैं, । हिंदी ठीक से न बोल पाने के बावजूद वह हमेशा मेरे स्कूल की अभिभावक शिक्षक बैठक में भाग लेती हैं। मां धरती की तरह है जो बिना कुछ मांगे बदले में हमें हजारों चीजें देती हैं।
- मनीषा कुमारी, एमएससी, तृतीय सेमेस्टर

जयपुर जिला टेबल टेनिस में देवांश ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब
जयपुर। देवांश मुद्गल ने फाइनल मुकाबले में अबीर लीला को 4-2 से पराजित कर यहां शुरू हुई जयपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। सेमी फाइनल में देवांश ने हर्षवर्धन को 4-3 से और अबीर ने अमन माथुर को 4-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई थी। महिला एकल में नंदिनी नागौरी ने मानविका सिंह को 3-0 से और समृद्धि व्यास ने अनुष्का को 3-1 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। यूथ अंडर-19 गर्ल्स में समृद्धि व्यास ने राधिका को 3-1 से और समायरा शर्मा ने प्रत्युषा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।

अंडर-17 गर्ल्स में समृद्धि व्यास ने आदिश्री दासुंदी को 3-0 से और नवधा सिंह नेगी ने मानविका सिंह को 3-1 से हरा खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।  अंडर- 17 बॉयज में हर्षवर्धन ने समृद्ध बागड़ा को 3-1 से और तुषार रामचंदानी ने नैतिक वीर को 3-1 से, अंडर-19 बॉयज में हर्षवर्धन ने शिवम शर्मा को 3-0 से और हर्षवर्धन ने अरिंजय कुच्छल को 3-0 से हरा फाइनल में जगह बनाई।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता मेें विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा, 100 महाविद्यालयों के 1100 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड में विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय की तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े हुए कॉलेज के छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभा दिखा रहे हैं और बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं आज शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन लगभग 100 महाविद्यालयों के 1100 से अधिक पुरूष व महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पना कटेजा ने किया और उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर कर बाहर आती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय खेल बोर्ड को मूलभूत सुविधाओ की बेहतरी के लिए  राजस्थान सरकार के साथ मिल कर हर संभव प्रयास करेगें। सचिव खेल बोर्ड डॉ.प्रीति शर्मा ने बताया कि खिलाडियों को मेहनत, लगन और जुनून ही सफलता ऊंचाईयों तक पहुंचा सकती है।

इस मौके पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कॉस-कट्री प्रतियोगिता 2024-25 में विवि टीम द्वारा रजत पद प्राप्त करने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन सचिव सुरेन्द मीणा ने बताया प्रतियोगिता में 20 कि.मी. चाल, शॉटपुट, लम्बी कूद, भाला फेंक, 5000 मीटर फाइनल व 100 मी., 200 मी., 400 मी. व 800 मी. के रोमी फाइनल आयोजित हुआ।

स्पर्धा सरकारी स्कूलों की, खर्चा खिलाड़ियों का
कोटा। प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से 68वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें ब्लॉक स्तर से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर और जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलते हैं। वहीं इन प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को अपने जिलों से भी बाहर जाना पड़ता है। नियमानुसार किसी विद्यालय से खिलाड़ी के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने की स्थिति में उसके खर्चे का निर्वाहन विद्यालय प्रशासन की ओर से किया जाना चाहिए लेकिन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को खुद से ही सारा खर्चा देना पड़ रहा है, जबकि प्रतियोगिता शिक्षा विभाग की है।

एक खिलाड़ी के ले रहे 4500 रुपए तक
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं में एक खिलाड़ी से 4500 रुपए तक लिए जा रहे हैं। जिसमें 1 हजार रुपए ट्रैक सूट के लिए, सात दिन के खाना के लिए प्रतिदिन 200 रुपए के हिसाब से 1400 रुपए, 1800 रुपए आने जाने का किराया और 300 रुपए कोच की फीस के रूप में लिए जा रहे हैं, जो कुल मिलाकर 4500 रुपए हो जाते हैं। हालांकि सरकारी विद्यालयों में अभिभावकों से ट्रैक सूट के आधे रुपए छोड़कर सारा खर्चा स्कूल की ओर से निर्वाहित किया जाता है। जबकि प्राइवेट विद्यालयों में सारा खर्चा विद्यार्थियों से लिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के नियमों के तहत जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जाने वाले खिलाड़ियों के खर्चे का निर्वाहन खेलकूद फंड से किया जाना चाहिए।

पदक जीतने के बाद भी कोई लाभ नहीं
कोटा महाबली र्स्पोट्स एकेडमी के कोच अशोक गौत्तम ने बताया कि कोटा से हर साल खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर में अनेकों पदक जीतते हैं। लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार और क्रीड़ा परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी को सरकारी नौकरी में 2 फीसदी और पदक जीतने पर नौकरी का प्रावधान है लेकिन साल 2022 के बाद से वो भी ठंडे बस्ते में है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर 1 से 2 लाख तक पुरस्कार राशि और राज्य स्तर पर पदक जीतने पर 20 से 50 हजार रुपए तक पुरस्कार राशि का नियम है लेकिन कोटा समेत राज्य के सैंकड़ों खिलाड़ियों को 2017 से किसी प्रकार की पुरस्कार राशि नहीं मिली है।

अभिभावकों का कहना है
विद्यालय की ओर से हर साल फीस में खेलकूद का शुल्क लिया जाता है। इसके बाद भी हर साल बच्चों से राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जाने के दौरान 4000 से 4500 रुपए तक लिए जाते हैं और नहीं देने पर खेलने से वंचित कर दिया जाता है। साथ ही बच्चों के मेडल जीतने पर भी किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलता सरकार की ओर से योजना बनाने के बाद भी ठंडे बस्ते में पड़ी है।
- सुनील कुमार सुंडा, बॉक्सिंग खिलाड़ी कुनाल सुंडा के पिता

बच्चे का चयन राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ऐसे में बच्चे मैच खेलने के लिए बाड़मेर जा रहे हैं। जिसमें विद्यालय की ओर से चयन पत्र के साथ 4500 रुपए की फीस जमा करने के लिए कहा गया है। जबकि बच्चा विद्यालय से चयनित हुआ है तो विद्यालय को अपने स्तर पर ही खर्च का निर्वाहन करना चाहिए।
- राजेंद्र खटाना, वुशु खिलाड़ी शिविका खटाना के पिता

खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जाते हैं और पदक जीतते हैं तो विद्यालयों का नाम रोशन होता है। ऐसे में विद्यालयों की जिम्मेदारी बनती है उनके खर्चे और सुविधाओं का ध्यान रखने की। लेकिन विद्यालय सारा खर्चा परिजनों से ही निर्वाहन कराता है। साथ ही प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के बाद की पुरस्कार राशि अभी तक नहीं आ पाई है।
- सुधीर शर्मा, वुशु खिलाड़ी नव्या शर्मा के पिता

विद्यालय की ओर से खिलाड़ियों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। बच्चों को अपने स्तर पर ही सारी सुविधाएं करनी पड़ती हैं। जब सरकारी प्रतियोगिता है तो खर्चा भी सरकार और विद्यालय के स्तर पर होना चाहिए। अगर खिलाड़ी निजी तौर पर जाए तो अलग बात है। इसके चलते कई बच्चे प्रतियोगिताओं से वंचित रह जाते हैं।
- रितेश गुर्जर, बॉक्सिंग खिलाड़ी खुशी गुर्जर के पिता

इनका कहना है
राज्य स्तर और जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में भाग लेने पर उनके खर्चे का निर्वाहन विद्यालय की जिम्मेदारी है अगर कोई ले रहा है तो ये गलत है। वहीं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।
- शशि कपूर, उप निदेशक खेलकूद, माध्यमिक शिक्षा विभाग

भारतीय दल के नाम एकल प्रतियोगिता में 4, युगल और टीम वर्ग में 5 पदक
जयपुर। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में अंग प्रत्यारोपित प्रतिभागियों की प्रतियोगिता में राजस्थान माइंस विभाग के माइनिंग इंजीनियर आरिफ  मोहम्मद शेख सहित भारतीय दल ने एक स्वर्ण, एकल प्रतियोगिता में दो रजत, 2 कांस्य व 4 युगल जोड़ियों ने कांस्य व एक तिकड़ी ने कांस्य पदक भारत की झोली में डालकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में भारतीय दल में 10 खिलाड़ियों में दिल्ली के राहुल कुमार का हार्ट ट्रांसप्लांट और दिल्ली के पराग कमल शर्मा, हरियाणा के सतबीर सिंह, राजस्थान से जयपुर के हर्षवर्धन सिंह, हितेश शर्मा, अमित कुमार, सैय्यद मुजाहिद अली नकवी, उदयपुर से रेहाना बेगम, आरिफ  मोहम्मद शेख और झुंझुनूं के भवानी सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है, उदयपुर से रेहाना बेगम ने सपोर्टर केटेगरी में तथा ऑर्गन इंडिया, पाराशर फाउंडेशन संस्थान के पदाधिकारी शंकर अरोड़ा ने टीम मैनेजर के रूप में भाग लिया। खान सचिव आनन्दी व खान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाग के माइनिंग इंजीनियर आरिफ मोहम्मद शेख सहित भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।