Security Crisis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
कीव। यूक्रेन के सीमा रक्षक बल पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों को अपनी सेना में भर्ती कर रहे हैं। यूक्रेन और मध्य पूर्व में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक सूत्र ने 'स्पुतनिक' को यह जानकारी दी है। सूत्र के मुताबिक, कोलंबिया से आने वाले लड़ाके पोलैंड-यूक्रेन सीमा पर पहुँचते हैं, जहाँ से उन्हें सीधे सीमा सुरक्षा बलों में शामिल कर लिया जाता है। बताया जा रहा है कि ये लोग बिना किसी पहले के समझौते के ही यहाँ आते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि सीमा पर पहुँचते ही उन्हें सेना में भर्ती कर लिया जाएगा। लापता कोलंबियाई नागरिकों के परिजनों का कहना है कि उनके लोग सीमा पर पहुँचकर सेना में शामिल तो हो जाते हैं, लेकिन प्रशिक्षण के बाद उन्हें युद्ध के मैदान में भेज दिया जाता है। इसके बाद उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाता।

इन मध्य अमेरिकी नागरिकों को भारी-भरकम वेतन और अच्छी सुविधाओं का लालच देकर यूक्रेन बुलाया जाता है। दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन सरकार पर विदेशी लड़ाकों को 'ढाल' की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रूस ने चेतावनी दी है कि उसकी सेना शत्रुओं को निशाना बनाना जारी रखेगी। वहीं, कुछ लड़ाकों ने यह शिकायत भी की है कि यूक्रेनी सेना में तालमेल की भारी कमी है, जिससे यहाँ के भीषण युद्ध में बचना अफगानिस्तान या पश्चिम एशिया के मुकाबले कहीं ज़्यादा मुश्किल है।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा, बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में
अबुजा। नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा है कि बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में हैं।त्चियानी ने मंगलवार को नाइजीरियाई प्रसारक आरटीएन को दिये एक साक्षात्कार में कहा, हम बेनिन में भी ऐसी ही हालत देख रहे हैं। हमने अपनी चिंताएं बताई और उन्होंने हमसे कहा कि हमें बेनिन के अच्छे से एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली से ईर्ष्या हो रही है, लेकिन यह रक्षा प्रणाली कहां है, उत्तरी बेनिन में एक भी बेनिनी सैनिक नहीं है। आतंकवादी, फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिक इस इलाके के प्रभारी हैं। यही सच्चाई है।

उन्होंने कहा कि 29 जनवरी की सुबह, नियामे हवाईअड्डे पर हमला हुआ। नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने फ्रांस, बेनिन और कोटे डी आइवर पर हमलावरों को प्रायोजित करने का आरोप लगाया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। बाद में त्चियानी ने कहा कि अगर नियामी हवाईअड्डे पर हमला सफल हो जाता, तो फ्रांस खुफिया सेवा ने सात और हमलों की योजना बनायी थी।

राष्ट्रपति त्चियानी ने यह भी दावा किया कि फ्रेंच एजेंट माली, बुर्किना फासो और नाइजर को अस्थिर करने में मदद करने के लिए भाड़े के सैनिकों को हथियार, पैसा और सामान दे रहे थे।

बलोच विद्रोहियों के पास एडवांस्ड हथियार, पाक सेना टक्कर नहीं ले सकती : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूला है कि पाकिस्तानी फौजियों के पास हथियारों की कमी है। उन्होंने कहा कि बलूच विद्रोहियों के पास ऐसे अमेरिकी हथियार हैं जो पाकिस्तानी सेना के पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये विद्रोही बलूचिस्तान में हमले कर रहे हैं और अफगानिस्तान से समर्थन पा रहे हैं। पाक रक्षा मंत्री ने पाकिस्तानी संसद में कहा कि विद्रोहियों के पास महंगी राइफलें और नाइट विजन डिवाइस हैं। एक राइफल की कीमत 20 लाख रुपए तक है, जबकि थर्मल वेपन साइट्स चार से पांच हजार डॉलर की हैं। कुल मिलाकर उनके सैन्य उपकरणों की कीमत बीस हजार डॉलर के करीब है।

पाक सेना बागी बलूचों के आगे पस्त

आसिफ ने माना कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूच विद्रोहियों के आगे पस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान बहुत बड़ा इलाका है और विद्रोहियों की तकनीक काफी एडवांस है। उन्होंने दावा किया कि ये राइफलें और नाइट विजन डिवाइस अमेरिकी हथियार है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि विद्रोहियों का नेतृत्व अफगानिस्तान में है और वहां से उन्हें मदद मिल रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के नेतृत्व में ये विद्रोही मुख्य रूप से पाकिस्तानी पंजाबियों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान बीएलए के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा।

बलूचिस्तान में क्यों है ऐसी स्थिति?

पाकिस्तान बलूच अलगाववादी विद्रोह से दशकों से जूझ रहा है। यह प्रांत अफगानिस्तान और ईरान से सटा हुआ है और खनिजों से भरा है। यहां सुरक्षा बलों, विदेशियों और गैर-स्थानीय पाकिस्तानियों पर अक्सर हमले होते हैं। बीएलए को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। इस संगठन ने हाल के वर्षों में अन्य प्रांतों से आए पाकिस्तानियों और विदेशी ऊर्जा कंपनियों पर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले साल इसी संगठन 450 यात्रियों से भरी ट्रेन पर हमला किया था।

लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ की हत्या; अज्ञात बंदूकधारियों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच शुरू
त्रिपोली। लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और कभी देश के सबसे शक्तिशाली उत्तराधिकारी माने जाने वाले 53 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है। स्थानीय मीडिया द लीबिया आब्जर्वर ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि उनके राजनीतिक सलाहकार अब्दुल्ला उस्मान अब्दुर्रहीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है। इस घटना से लीबिया में वर्षों से चली आ रही उनकी स्थिति को लेकर अनिश्चितता समाप्त हो गई है।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर पश्चिमी लीबिया के जितान शहर में हुई। बताया जा रहा है कि चार नकाबपोश बंदूकधारियों ने सैफ अल-इस्लाम के आवास पर हमला किया। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के बाहर लगे सुरक्षा कैमरों को नष्ट कर दिया। इसके बाद हुई सीधी मुठभेड़ में सैफ अल-इस्लाम की मौत हो गई। लीबियाई अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बुधवार को पुष्टि की कि फोरेंसिक जांच में मौत का कारण गोलियां लगना पाया गया है।

पहले इस हमले के पीछे 444 ब्रिगेड का हाथ होने का दावा किया गया था, लेकिन ब्रिगेड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। ब्रिगेड ने स्पष्ट किया है कि जितान क्षेत्र में उनकी कोई सैन्य उपस्थिति नहीं है। सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी, साल 2011 में अपने पिता की मौत के बाद से ही विवादों और गुमनामी के बीच जी रहे थे। वह हाल के वर्षों में लीबिया के राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, वह किसी आधिकारिक पद पर नहीं थे, लेकिन गद्दाफी समर्थकों के बीच उनकी प्रतीकात्मक अहमियत बरकरार थी। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने भी उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए वारंट जारी कर रखा था।

लीबियाई न्यायपालिका ने इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय आपराधिक जांच शुरू कर दी है ताकि हमलावरों और इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान की जा सके। इस घटना ने लीबिया के पहले से ही अस्थिर राजनीतिक माहौल में नयी हलचल पैदा कर दी है।

गौरतलब है कि लीबिया में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं, और 444 ब्रिगेड, भी इनमें से एक है पर अन्य समूहों की तुलना में इसकी छवि एक 'कानून प्रवर्तन इकाई की है। आम जनता के बीच इसकी लोकप्रियता का कारण अपराधियों के खिलाफ इसकी सख्त कार्रवाई और शहरों के बीच सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

कोलंबिया में सशस्त्र गुटों के बीच झड़पों में अब तक 26 लोगों की मौत, सेना का बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन
बोगोटा। कोलंबिया के गुआवियारे प्रांत में सशस्त्र गुटों के बीच हुई भीषण झड़पों में कम से कम 26 लोग मारे गए। कोलंबियाई सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय सेना के चौथे प्रभाग के कमांडर रिकार्डो रोके ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र गुटों के बीच हुई लड़ाई के बाद सैनिकों ने एल रेटोर्नो नगर पालिका से 26 शव बरामद किए।

रोके ने कहा कि सेना, पुलिस, नौसेना और वायुसेना बल 35 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस इलाके पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के लिए संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा अभियानों के समन्वय और आस-पास के समुदायों के लिए संभावित अविस्फोटक बमों सहित खतरों से निपटने के लिए एक एकीकृत कमान चौकी स्थापित की गई है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जारी हिंसा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अभी भी खतरे में हैं और नागरिकों से आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

नाइजीरिया में नरसंहार, 5 लोगों की मौत, तलाशी अभियान जारी
माकुर्दी। दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजीरिया के बेनू राज्य में ओरटेस समुदाय पर संदिग्ध सशस्त्र हमलावरों के हमले में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की आशंका है। बेनू राज्य के गुमा स्थानीय सरकार क्षेत्र (एलजीए) में इग्युंगु अजे-योगबो रोड पर हुए इस हमले में कई निवासी घायल भी हुए हैं जबकि कई अन्य लोगों को हमलावरों द्वारा अपहरण कर अज्ञात स्थानों पर ले जाने की खबर है। स्थानीय स्रोतों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई निवासी अभी भी लापता हैं। क्षेत्र के युवा पास की झाड़यिों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

समुदाय के एक सदस्य ने बताया, हमने जो अब तक देखा है वह भयावह है। उन्होंने हम पर मंगलवार को हमला किया, दाउदु हमले के ठीक दो दिन बाद जिसमें दो लोग मारे गए थे। अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं, लेकिन हमारा मानना है कि और भी शव मिल सकते हैं क्योंकि कई लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

निवासियों ने बताया कि हमलावरों ने ओरटेसे-योगबो मार्ग को जाम कर दिया और राजमार्ग तथा आसपास की झाड़यिों में भागने की कोशिश कर रहे लोगों पर घात लगाकर हमला किया। एक युवा नेता ने आरोप लगाया, उन्होंने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ लोग मौके पर ही मारे गए, जबकि अन्य झाडियों की ओर भागे जहाँ उनका पीछा किया गया।

इस तरह की रिपोर्टें भी हैं कि कई अन्य निवासियों को जीवित पकड़ लिया गया और जबरन अपने साथ ले जाया गया, जिससे उनकी सुरक्षा और ठिकाने को लेकर डर पैदा हो गया है। इस हमले ने ओरटेसे समुदाय में दहशत पैदा कर दी है और असुरक्षा बढऩे के कारण कई निवासी अपने घरों से भाग रहे हैं।

स्थानीय स्रोतों ने कहा कि पास की झाड़ियों में अतिरिक्त शवों के मिलने से निवासियों में डर और गहरा गया है। एक पीड़ति ने कहा, हमारे लोग अब यहाँ सुरक्षित नहीं हैं। परिवार भाग रहे हैं क्योंकि हमें नहीं पता कि हमलावर कब वापस लौट आएंगे। इस मामले में टिप्पणी के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।