Social Harmony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रपति मुर्मु का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा : एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में होगी शामिल, सामाजिक समरसता महोत्सव समेत इन कार्यक्रमों लेगी भाग
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से 16 अप्रैल तक गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा पर रहेंगी, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मु 13 अप्रैल को राजकोट के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रपति 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित 'सामाजिक समरसता महोत्सव' में भाग लेंगी। उसी दिन वे गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु 15 अप्रैल को नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। वह उसी दिन नागपुर के राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में भी उपस्थित रहेंगी।राष्ट्रपति 16 अप्रैल को वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने हिन्दू एकता पर बल देते हुये कहा कि मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए, इनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के माधव सभागार में मंगलवार देर शाम आयोजित कार्यकर्ता कुटुंब मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि बच्चों को यह समझाना होगा कि करियर का अर्थ केवल पैसा कमाना और उपभोग करना नहीं है। असली करियर वह है, जिसमें व्यक्ति समाज और देश के लिए कुछ कर सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे बच्चे अमीर बनकर दान देना और दूसरों के लिए जीना सीखें। विद्या और धन देश के हित में अर्जित किए जाने चाहिए और बच्चों में यह संस्कार विकसित हों कि राष्ट्र सर्वोपरि है।

डॉ. भागवत ने कहा कि संघ पूरे हिंदू समाज को एक मानता है और सामाजिक समरसता भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार से आती है। इसके लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर मेलजोल बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि संघ के कुटुंब में जाति-पाति का कोई स्थान नहीं है और यही भाव समाज में भी स्थापित करना होगा।

उन्होंने कहा कि समाज की मूल इकाई व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार है। सामाजिक व्यवहार की पहली पाठशाला परिवार ही होता है। बच्चों में मातृभाषा का ज्ञान, देशभक्ति, ईमानदारी, अनुशासन और कुटुंब गौरव का भाव विकसित करना आवश्यक है। साथ ही तकनीक के उपयोग पर नियंत्रण की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम तय होना चाहिए और नई पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना होगा।

सरसंघचालक ने कहा कि हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है और सभी हिंदू आपस में सहोदर हैं। संघ कार्यकर्ताओं को समाज के उन वर्गों तक भी पहुंचना चाहिए, जो अभी संघ के निकट नहीं हैं, और उनसे आत्मीय संबंध स्थापित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ चिरतरुण संगठन है और आज देश के सबसे अधिक युवा संघ से जुड़े हुए हैं, जो भारत की शक्ति का प्रतीक है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने की फिल्म "घूसखोर पंडित" पर प्रतिबंध लगाने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया कड़ा ऐतराज
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने वेब सीरीज घूसखोर पंडत में पंडित शब्द को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, अब फिल्मों के माध्यम से भी एक विशेष वर्ग का अपमान किया जा रहा है, जिससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि फिल्म में पंडित को घुसपैठिया बताकर पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान और अनादर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की जातिसूचक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली हैं और इन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बसपा प्रमुख ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसी जातिसूचक और समाज को बांटने वाली फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि सामाजिक तनाव को रोका जा सके। मायावती ने कहा कि संविधान सभी वर्गों को सम्मान और समानता का अधिकार देता है, ऐसे में किसी भी माध्यम से किसी समाज को अपमानित करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता के लिए भी घातक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई करने की अपील की।

गौरतलब है कि, वेब सीरिज घूसखोर पंडत अपने रिलीज से पहले विवादों में घिरती जा रही है। वेब सीरिज के टाइटल से समाज के कुछ वर्गो को परेशानी है। कई ब्राम्हण समाज के लोगों ने वेब सीरीज पर बैन लगाने को लेकर प्रोटेस्ट किया है । अब इसका असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। जहां इस वेब सीरिज के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में समाज में सौहार्द बिगाडऩे, जातिगत भावनाओं को आहात करने, शांति भंग करने के प्रयास के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।

प्रियंका गांधी ने दीं देशवासियों को मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं, देश के कल्याण के लिये की प्रार्थना
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी देशवासियों के कल्याण के लिये प्रार्थना की।

प्रियंका वाड्रा ने एक्स हैंडल पर साझा किये गये एक संदेश में कहा, तपस्या, त्याग, ध्यान और दान को समर्पित मौनी अमावस्या के पवित्र त्योहार पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मोक्षदायिनी मां गंगा देश के सभी नागरिकों का कल्याण करें।

हिंदू महीने माघ की अमावस्या को मनायी जाने वाली मौनी अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है, खासकर उत्तरी भारत में। भक्त पारंपरिक रूप से मौन रखते हैं, उपवास करते हैं, दान देते हैं और नदियों, खासकर गंगा में पवित्र स्नान करते हैं, यह मानते हुए कि यह आध्यात्मिक शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति में मदद करता है। यह त्योहार प्रयागराज, हरिद्वार और वाराणसी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर बड़े धार्मिक समारोहों द्वारा भी मनाया जाता है, जहां लाखों भक्त आनुष्ठानिक स्नान में भाग लेते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि विधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने शिवावतार महायोगी से लोकमंगल तथा सभी नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की।

महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों, संतों और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि बुधवार से ही पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र धर्मस्थलों पर जाकर आस्था को नमन कर रहे हैं। गोरखपुर में बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने महायोगी भगवान गोरखनाथ जी को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई।

उन्होंने कहा कि इस पव पर लाखों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के संगम में आस्था की पवित्र डुबकी भी लगाई। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला लगातार आज गुरुवार को भी जारी है। योगी ने कहा कि आज गुरुवार को गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन पंक्ति में लगकर श्रद्धापूर्वक खिचड़ी चढ़ा रहे हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी प्रात: 4 बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा संपन्न होने के उपरांत भगवान गोरखनाथ जी को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ है। गोरखनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन आए हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मकर संक्रांति भारत के पर्व और त्योहारों की परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। वास्तव में सूर्यदेव इस जगत की आत्मा हैं। जगतपिता सूर्य की उपासना का यह पर्व, हर प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए प्रशस्ति तिथि माना जाता है। आज के बाद सनातन धर्म की परंपरा में सभी मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सूर्य का जो अयन वृत्त है।  ज्योतिषीय परंपरा के अनुसार वह 12 विभिन्न भागों में विभाजित है। एक राशि से दूसरी राशि में सूर्यदेव के संक्रमण को संक्रांति कहा जाता है और जब धनु राशि से मकर राशि में भगवान सूर्य का संक्रमण होता है तो यह मकर संक्रांति कहलाता है। मकर राशि से अगले छह माह तक यानी मिथुन राशि तक सूर्य भगवान उत्तरायण रहेंगे। उत्तरायण का जो समय होता है, उसमें दिन बड़े और रात्रि छोटी होती है। जीवंतता के लिए सूर्य का प्रकाश कितना महत्वपूर्ण है और भारत की ऋषि परंपरा ने इसे कितना महत्व दिया है, इसका अनुमान इस पर्व के माध्यम से लगाया जा सकता है।

उन्होने कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है, जो देश के अंदर पूरब, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण, सभी हिस्सों में अलग-अलग नाम व रूप में आयोजित होता है। पूरब में बिहू या तिलवा संक्रांति, पश्चिम में लोहड़ी, दक्षिण भारत में पोंगल और उत्तर भारत में खिचड़ी संक्रांति के रूप में मकर संक्रांति का आयोजन बड़ी श्रद्धाभाव के साथ किया जाता है।

मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग धर्मस्थलों पर देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि एक तरफ गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं वहीं, प्रयागराज में लाखों की संख्या में श्रद्धालु, कल्पवासी, पूज्य संतजन न केवल अपनी साधना में रत हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में स्थिति  भगवान वेणीमाधव, भगवान प्रयागराज और मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती के सानिध्य में संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।

भगवा ध्वज जलाने की घटना से हिंदू समाज में भारी आक्रोश, पुलिस को सौपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में भगवा ध्वज जलाए जाने की घटना को लेकर हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में कल सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि शहर के टैगोर वार्ड, जवाहर वार्ड, गणेश वार्ड, जयप्रकाश वार्ड और विकास वार्ड में हिंदू समाज द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत भगवा ध्वज लगाए गए थे। 9 और 10 जनवरी की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इन ध्वजों को हटाकर जला दिया। इस कृत्य से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

सकल हिंदू समाज ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास हैं। संगठन ने मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना बैतूलगंज में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हिंदू समाज ने आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की है।

टूटते रिश्ते बिखरते परिवार कारण और उसका निवारण
जयपुर। पारिवारिक तनाव आज की जटिलतम समस्या बनकर उभर रही है। टूटते रिश्ते,बढ़ती आत्महत्याएं, पारिवारिक अलगाव से हर कोई आक्रांत है। आपसी समझ की कमी, भौतिक वादी जीवन शैली, निजी स्वार्थ, बढ़ती अपेक्षाएं, मोबाइल क्रांति, जीवन मूल्यों में बदलाव, आपसी विश्वास की टूटन, मानसिक अस्वस्थता जैसे कारणों से परिवार बिखर रहे है। उक्त विचार युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री अर्हत कुमारजी ने श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मंडी रोड आवासन मंडल द्वारा आयोजित टूटते रिश्ते बिखरते परिवार: कारण और निवारण विषयक संगोष्ठी में विशाल जन मेदिनी के समक्ष दुर्ग पैलेस गार्डन में व्यक्त किए।

उक्त जानकारी देते हुए तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अनिल जैन एडवोकेट व मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि मुनिश्री ने पारिवारिक बिखराव को रोकने के लिए खुली और ईमानदार बातचीत, भावनात्मक बुद्धि को बढ़ावा देने, परिवार को अधिक समय देने, क्षमा और करुणा जैसे मूल्यों को जीवन में स्थान देने, स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करने, अतीत से सीखने, पारंपरिक मूल्यों को समझने, साधु साध्वियों से निरंतर संपर्क बढ़ाने जैसे निवारक कारणों की विस्तृत जानकारी दी।

मुनिश्री जयदीप कुमारजी ने पारिवारिक बिखराव को रोकने और समरसता को बढ़ावा देने वाले सूत्र प्रदान किए व सुमधुर गीतिका द्वारा उद्बोधित किया। मुनिश्री भरत कुमारजी ने दंपत्तियों के मध्य बढ़ते विभेदों को रेखांकित करते हुए नकारात्मक चिंतन से दूर रहकर विधायी चिंतन को जीवन में स्थान देने की महत्वपूर्ण प्रेरणा दी ।इससे पूर्व तेरापंथ महिला मंडल की बहिनों द्वारा गीतिका के माध्यम से मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। तेरापंथ कन्या मंडल आदर्श नगर की कन्याओं ने विषय आधारित प्रेरणादाई नाटिका की प्रस्तुति दी। स्थानीय सभा द्वारा अतिथिगण का पारंपरिक तरीके से दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मतावलंबियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। आभार ज्ञापन एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्ष अनिल जैन एडवोकेट ने किया। सहभोज से साथ कार्यक्रम का सानंद समापन हुआ।

क्रिसमस के दौरान उपद्रव, हिंसा! कांग्रेस ने कहा, चर्च, मॉल में उपद्रव करने वाले गुंडे, भारतीय सभ्यता से उनका नाता नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि कई महानगरों और शहरों के चर्च, मॉल आदि स्थलों पर जो लोग तोडफ़ोड़ कर रहे हैं  उनके कारनामों से देश की छवि दुनियाभर में खराब हो रही है इसलिए विश्व समुदाय को यह बताना जरूरी है कि ये गुंडे हैँ और हिंदू धर्म तथा भारतीय सभ्यता से इनका कोई लेना देना नहीं है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार को यहां सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले दो दिन से चर्च, मॉल आदि जगहों पर कुछ लोग तोडफ़ोड़ कर रहे हैं। ये सब गुंडे हैं और हिंदू धर्म तथा भारतीय सभ्यता से इनका कोई संबंध नहीं है। ये अराजक तत्व हैं जो गुंडगर्दी फैलाकर देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, राम नवमी और हनुमान जयंती पर ये लोग मस्जिदों के बाहर जा कर डीजे बजाते हैं, उकसाने वाले गाने बजाते हैं।  क्रिसमस पर ये लोग चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, सैंटा क्लॉज की टोपी खींचते हैं, तोडफ़ोड़ करते हैं। कौन हैं ये मूर्ख। कांग्रेस प्रवक्ता ने इन उपद्रवों में लिप्त लोगों को संघ द्वारा लगाये जहरीले बीजों से निकली खरपतवार करार दिया है और कहा है कि यह गुंडे तत्च हैं जो ना हिंदू धर्म के हो सकते हैं और ना ही भारतीय सभ्यता से इनका कोई नाता हो सकता है।