Minority Rights - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल तोड़ने पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के धाबा गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा बनवाया जा रहा स्कूल ऊपर से दबाव बताकर गिरा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब्दुल नईम के पास निर्माण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज थे और उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वे मुसलमान हैं और गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनवा रहे थे। उन्होंने इसे धार्मिक आधार पर भेदभाव करार दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने अपने बयान में कहा कि जिस राज्य में दलित और आदिवासी बच्चों को केवल इसलिए शिक्षा से वंचित किया जा रहा हो क्योंकि एक मुसलमान है और उन्हें पढ़ाने की पहल कर रहा है, वहां की सरकार समाज को बर्बादी की ओर धकेल रही है। इधर, प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी तरह वैधानिक बताया है। पंचायत के अनुसार स्कूल भवन बिना अनुमति के बनाया जा रहा था, जिस पर पंचायत अधिनियम की धारा 55 के तहत जेसीबी से तोडफ़ोड़ की गई। यह कार्रवाई एसडीएम अजीत मरावी के नेतृत्व में की गई।

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। वहीं घटना के बाद अब्दुल नईम कथित तौर पर डरे हुए हैं और फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ये मामला दो दिन पहले सामने आया था, जब प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए इस निर्माणाधीन स्कूल को ढहाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से  इसे धार्मिक एंगल दे दिया गया है।

सिखों की नजरबंदी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाकिस्तान का चीन के उइगरों वाला सीक्रेट ऑपरेशन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सिख नेताओं के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। सिख नेताओं को अलग किया जा रहा है और उनकी निगरानी हो रही है। खासतौर से सिख एक्टिविस्ट पाकिस्तानी एजेंसियों के निशाने पर हैं। इन दावों के सामने आने की वजह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सिख नेता गोपाल सिंह चावला हैं। खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला ना सिर्फ पाकिस्तानी एजेंसियों बल्कि आतंकी हाफिज सऊद के भी चहेते रहे हैं। अब उनको घर में ही नजरबंद रखा गया है।

टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सिख नेताओं के साथ पाकिस्तान का बर्ताव ऐसा ही है, जैसा चीन उइगर मुस्लिमों के साथ करता है। इसमें लंबे समय तक कैद, निगरानी और आर्थिक रूप से कमजोर करने पर जोर दे रहा है। इस्लामाबाद अल्पसंख्यकों को खतरे के रूप में मैनेज करने की नीति अपना रहा है। इसके तहत सिख एक्टिविस्टों को बिना कानूनी प्रक्रिया के अलग-थलग किया जा रहा है।

गोपाल की चर्चा

पाकिस्तान ने सिख नेता नेता गोपाल सिंह चावला को बीते तीन साल कथित तौर पर नजरबंद रखा है। चावला पहले पंजाबी सिख संगत के चेयरमैन थे, अब ये संगत बंद हो गई है। चावला पर औपचारिक रूप से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। दावा किया गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत से खतरे का हवाला देते हुए चावला को नजरबंद रखा है। इंटेलिजेंस सूत्रों का तर्क है कि यह पाकिस्तानी अफसर चावला को भारत से खतरे बहाना बना रहे हैं। सिख नेता की गिरफ्तारी से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध के चलते ये तर्क दिए जा रहे हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी करक ने सीधी गिरफ्तारी के बजाय सिख नेताओं की आवाजाही पर रोक लगाने, रोजगार छीनने और परिवार से संपर्क तोड़ने जैसे तरीके अपनाए हैं।

चावला घर में कैद

गोपाल चावला के करीबियों आरोप है कि उन्हें अपने परिवार से नियमित रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनका कार शोरूम बंद हो गया। उन्हें अपनी होम्योपैथी मेडिकल प्रैक्टिस भी बंद करने के लिए मजबूर किया गया है। फिलहाल उनका परिवार कथित तौर पर 55,000 रुपए के वजीफे पर गुजारा कर रहा है। चावला के पिछले संबंधों से मामला और भी पेचीदा हो जाता है। वह हाफिज सईद के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। दोनों की तस्वीरें सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं। चावला को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भी करीबी माने जाता था। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ वह दिखे थे।

आईएसआई के लिए बने बोझ

शीर्ष खुफिया सूत्रों के अनुसार, करक अब पाकिस्तान में सक्रिय खालिस्तानी समूहों से दूरी बना रहा है। खासकर लाहौर में खालिस्तानी नेता हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया पुंजवार की हत्या के बाद ये एहतियात बढ़ी है। पाकिस्तान में खालिस्तानी तत्वों को अब बोझ की तरह देखा जा रहा है। सूत्रों का तर्क है कि पाकिस्तान की यह रणनीति चीन की उइगर मुस्लिमों के खिलाफ नीति की तरह है। इसमें बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां नहीं की जाती। इसके बजाय अलगाव, आर्थिक नियंत्रण और परिवार से अलग करके लगातार मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का काम किया जाता है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आप पार्टी ने किया प्रदर्शन
जयपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं के विरोध में रविवार को आप पार्टी ने शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया।
जयपुर महिला जिलाध्यक्ष संगीता गौड़ ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि मोदी सरकार एक तरफ तो हिंदुओं की हितैषी बनती है, दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर चुप है। भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए हिन्दू मुस्लिम करती है।

आप पार्टी हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। हमारी मोदी सरकार से मांग है कि बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दवाब बनाकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विरोध दर्ज कराए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आप पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंसानियत हुई शर्मसार! पहले सरेराह मारा, फिर जिंदा जलाने की कोशिश.....बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक के साथ हुई बर्बरता
ढाका। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में कोई भी कमी नहीं आ रही है बल्कि ये घटनाएं आए दिन बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि अब तब बांग्लादेश में करीब 5 युवकों के साथ ऐसा हो चुका है। इसी बीच बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में एक और युवक के साथ बर्बरता की खबर सामने आई है जिसने सबको चौका दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित करीब 50 वर्षीय है और ये दवा विक्रेता है। पीड़ित की पहचान खोकन दास के रूप में हुई। पीड़ित पर 31 दिसंबर की रात कथित तौर पर निर्मम हमला किया गया।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने पहले उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, फिर बेरहमी से पीटा और बाद में शरीर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल खोकन दास को स्थानिय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है और ये सरकार इन हादसों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। इन घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता व्यक्त की जा रही है। हाल ही में भारत ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ “लगातार जारी शत्रुता” पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! एक और हिंदू युवक की दर्दनाक हत्या
ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू के खिलाफ अत्याचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि अब राजबाड़ी जिले में एक और हिंदू युवक, अमृत मंडल (उर्फ सम्राट) को भी मौत के घाट उतार दिया गया है, इसस पहले मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या की गई ​थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे पांग्शा सर्कल में हुई। ग्रामीणों के एक समूह ने अमृत मंडल पर जबरन वसूली (Extortion) का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अमृत गंभीर रूप से घायल था, जिसके बाद उसे तत्काल पांग्शा उपजिला स्वास्थ्य परिसर मे भर्ती करवाया गया, जहां गुरूवार को उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस देब्रता सरकार ने बताया कि घटनास्थल से अमृत के एक मुस्लिम साथी, मोहम्मद सलीम को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक देसी शॉटगन बरामद हुई है। फिलहाल, इस मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।