War Casualties - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान ने इज़रायल पर बरपाया कहर : तेल अवीव में सुनी गई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें, 15 मिनट के भीतर हुए तीन बार हवाई हमले
तेल अवीव। ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल के तेल अवीव क्षेत्र में ज़ोरदार धमाके सुने गये हैं। इससे पहले ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमले के कारण शहर और मध्य इज़रायल में 15 मिनट के भीतर तीन बार हवाई हमले के सायरन बजे। धमाकों की आवाज़ें भी सुनाई दीं, जो संभवतः हवाई रक्षा प्रणालियों से हुई थीं। अभी तक मिसाइल गिरने या किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

अमेरिका और इज़रायल के हमलों की जवाबी कार्रवाई में ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इज़रायली क्षेत्र पर हमले कर रहा है। संघर्ष के पहले दिन, 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान में बालिकाओं के एक स्कूल पर हमला हुआ था। उसी दिन एक अन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गये थे। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान में 1,300 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 20,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल
तेहरान। ईरान ने रविवार को अमेरिका और इजरायली हवाई हमलों में इस्लामी गणराज्य के सैन्य बलों के दो और वरिष्ठ कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की। मारे गए लोगों में ईरान के सैन्य बलों के प्रमुख अब्दुलरहीम मौसवी और ईरान के रक्षा मंत्री एवं पूर्व वायुसेना कमांडर अजीज नसीरजादेह शामिल थे।

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि ये दोनों लोग आईआरजीसी कमांडर-इन-चीफ़ मोहम्मद पाकपुर और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी के साथ तब मारे गये जब वे रक्षा परिषद की एक बैठक में शामिल हो रहे थे।

क्रिसमस के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मांगी पुतिन की मौत की ‘दुआ’
यूक्रेन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेलेंस्की ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई का जिक्र किया और कहा कि युद्ध के बीच ये यूक्रेन का चौथा क्रिसमस है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शेयर किए वीडियो में कहा कि हम हर दिन सोचते हैं कि काश वो मर जाए। जेलेंस्की ने ये बात कहते वक्त किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से समझा जा सकता है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर इशारा कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने यूक्रेन के लिए शांति की प्रार्थना की

यूक्रेन के राष्टपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का नाम लिए बिना कहा कि आज हम सभी एक ही सपना देखते हैं और हम सभी एक ही दुआ करते हैं, काश वह मर जाए, जैसा कि हर कोई अपने मन में कहता है। जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि रूस ने चाहे हमें कितनी भी पीड़ा क्यों न दी हो, वह उस चीज पर कब्जा करने या बम ब्लास्ट करने में सक्षम नहीं है जो हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। वह है हमारा यूक्रेनी हृदय, एक-दूसरे पर हमारा विश्वास और हमारी एकता।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने देशवासियों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि जब हम ईश्वर की ओर रुख करते हैं, तो निश्चित रूप से हम उससे भी बड़ी चीज मांगते हैं। हम यूक्रेन के लिए शांति की प्रार्थना करते हैं। हम हर उस बात के लिए संघर्ष करते हैं, इसके लिए प्रार्थना करते हैं, हम इसके हकदार हैं।

रूस ने क्रिसमस से पहले यूक्रेन पर किया हमला

जेलेंस्की की क्रिसमस के मौके यह विश मंगलवार को रूस द्वारा यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से किए गए हमले के बाद आई है, जिसमें करीब तीन लोगों की मौत हुई। इस हमले के बाद इलाके में बिजली भी गुल हो गई।