Rohit Sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीसीसीआई ने 51 खिलाड़ियों के लिए किया नए केन्द्रीय अनुबंध का ऐलान, विराट-रोहित को ए प्लस से हटा ग्रेड बी में किया शामिल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा बीसीसीआई ने ए+ की कैटेगरी को समाप्त कर दिया है, जिसमें पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल था। रोहित-विराट को ए+ की कैटेगरी से हटाकर बी कैटगरी में डाल दिया है।

बीसीसीआई ने नए अनुबंध में ए कैटेगरी से शुरूआत की है, जिसमें शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है। बी कैटेगरी में विराट-रोहित के होने से उन्हें बड़ा नुकसान होगा। अब इन दोनों को सालाना 4 करोड़ रुपए कम मिलेंगे। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है और ए कैटेगरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है।

रोहित-विराट का डिमोशन :

रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस अनुबंध में डिमोशन हुआ है। वे पहले ए+ कैटगरी में शामिल थे, जिसमें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते थे। हालांकि, अब बी कैटेगरी में होने की वजह से इन दोनों दिग्गजों को बीसीसीआई की तरफ से सालाना 3 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। इस तरह से इन दोनों को सालाना 4 करोड़ का नुकसान होने वाला है। रोहित और विराट दोनों ही अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं।

पुरुष टीम का केन्द्रीय अनुबंध :

कैटेगरी ए:- शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
कैटगरी बी:- रोहित शर्मा, विराट कोहली, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।
कैटेगरी सी:- अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि विश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।

महिला टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट :

कैटेगरी ए:- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा।
कैटगरी बी:- रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा।

रोहित-विराट का टेस्ट से संन्यास रही साल की बड़ी घटना, जानें और क्या-क्या रहा खास
नई दिल्ली। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेल के सबसे लम्बे फॉर्मेट टेस्ट से संन्यास 2025 की सबसे बड़ी घटना रही। यह साल  भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ, जिसमें ऐतिहासिक जीत और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन हुए, हालांकि कुछ दिल तोड़ने वाली हार भी मिलीं। साल की शुरुआत एक शानदार जीत के साथ हुई, जब पुरुष टीम ने 2025 आईसीसी  चैंपियंस ट्रॉफी जीती।  दुबई में खेले रोमांचक फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर पूरे टूर्नामेंट  में नेतृत्व किया, फाइनल में महत्वपूर्ण 76 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

महिला टीम ने जीता वर्ल्ड कप :

महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर तब हासिल हुआ जब भारत ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की और उसे जीता। भारत की महिला टीम ने असाधारण प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसका नतीजा नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों की जीत के रूप में निकला। यह भारत की पहली महिला क्रिकेट विश्व कप जीत थी, जो देश में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था और इसने पूरे देश में खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित किया।

सितम्बर में जीता एशिया कप टी-20 :

सितंबर में भारत ने एशिया कप टी-20 का खिताब बरकरार रखा। दुबई में हाई-प्रोफाइल मुकाबले में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा भारत ने नौवीं बार एशिया कप जीतकर अपना रिकॉर्ड बढ़ाया। इस जीत का पूरे देश में बड़े पैमाने पर जश्न मनाया गया, प्रशंसकों ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और तनावपूर्ण मुकाबले में खिलाड़ियों के लचीलेपन और कौशल की सराहना की। जनवरी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज क्रमश: 4-1 और 3-0 से जीतीं। दोनों टीमों ने इस साल एक और द्विपक्षीय सीरीज खेली। अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद, युवा शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया, जिससे भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हुई। साल के आखिर में, भारत ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज हार गया।

विजय हजारे ट्रॉफी : रोहित शून्य पर लुढ़के लेकिन मुंबई ने उत्तराखण्ड को 51 रन से हराया, बड़ी संख्या में जुटे दर्शक
जयपुर। स्टार बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में एलीट ग्रुप सी मैच में उत्तराखंड के खिलाफ शून्य पर लुढ़क गए, लेकिन मुंबई ने उत्तराखंड को 51 रन से हरा दिया। मुंबई ने सात विकेट पर 331 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद उत्तराखंड को नौ विकेट पर 280 रन पर रोक दिया। उत्तराखंड की तरफ से ओपनर युवराज चौधरी ने 96 रन की शानदार पारी खेली। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर रोहित की बल्लेबाजी देखने बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे लेकिन उन्हें आज निराशा हाथ लगी। पिछले मैच के शतकधारी रोहित शर्मा को देवेंद्र सिंह बोरा ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। रोहित का विकेट गिरने के बाद एक बार तो पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

निराश दर्शक लौटने लगे, लेकिन मुशीर खान (55), सरफराज खान (55) और प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक तामोरे ने नाबाद 93 रनों की पारी खेल दर्शकों को बांधने का प्रयास किया। शम्स मुलानी ने भी 48 रन बनाए। उत्तराखण्ड की ओर से देवेन्द्र सिंह बोरा ने तीन विकेट लिए, जबकि जगमोहन नागरकोटी, मयंक मिश्रा, जगदीश सुचित और युवराज चौधरी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  जवाब में उत्तराखण्ड की टीम 9 विकेट पर 280 रन ही बना सकी। उत्तराखण्ड के युवराज चौधरी ने 96 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 96 रनों की शानदार पारी खेली। जगदीश सुचित ने भी 51 रन बनाए। रोहित शर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद निराश दर्शक लंच के बाद फिर लौट आए। उत्तराखंड पारी के दौरान जब रोहित शर्मा फील्डिंग करने उतरे तो दर्शक दीर्घा में फिर दर्शकों की संख्या बढ़ गई। मुम्बई के शार्दुल ठाकुर, ओंकार तरमाले और मुशीर खान ने दो-दो विकेट लिए।

महाराष्ट्र ने सिक्किम को आठ विकेट से हराया :

प्लेयर ऑफ द मैच राजवर्धन हंगारगेकर (21 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से महाराष्ट्र ने सिक्किम को एलीट ग्रुप सी मैच में 192 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए सिक्किम को 150 रन पर ढेर करने के बाद 18 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। महाराष्ट्र की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 51, अर्शिन कुलकर्णी  ने 40 और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 38 रन बनाए। सिक्किम की पारी में हंगारगेकर के चार विकेट के अलावा रामकृष्ण घोष ने तीन विकेट लिए।

अनन्तम ग्राउण्ड पर पंजाब ने हरनूर सिंह (नाबाद 115) और अनमोलप्रीत सिंह (नाबाद 105) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अमनदीप खरे (76), मयंक वर्मा (64) और शुभम अग्रवाल (36) की पारियों की मदद से 253 रन बनाए। पंजाब के कृष भगत ने तीन तथा सुखदीप सिंह और रघु शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में पंजाब ने 42.1 ओवर में 1 विकेट पर 254 रन बना जीत हासिल कर ली। हरनूर सिंह ने 114 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 115 रनों की नाबाद पारी खेली। अनमोलप्रीत सिंह 96 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के सहित 105 रन बना नाबाद रहे।

पंजाब की जीत में हरनूर-अनमोल के शतक :

अनन्तम ग्राउण्ड पर पंजाब ने हरनूर सिंह (नाबाद 115) और अनमोलप्रीत सिंह (नाबाद 105) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अमनदीप खरे (76), मयंक वर्मा (64) और शुभम अग्रवाल (36) की पारियों की मदद से 253 रन बनाए। पंजाब के कृष भगत ने तीन तथा सुखदीप सिंह और रघु शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में पंजाब ने 42.1 ओवर में 1 विकेट पर 254 रन बना जीत हासिल कर ली। हरनूर सिंह ने 114 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 115 रनों की नाबाद पारी खेली। अनमोलप्रीत सिंह 96 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के सहित 105 रन बना नाबाद रहे।

विजय हजारे ट्रॉफी : जयपुर में फिर मैदान पर उतरेंगे रोहित शर्मा, एसएमएस पर मुम्बई का मुकाबला उत्तराखंड से
जयपुर। भारतीय वनडे टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैदान पर उतरेंगे। विजय हजारे वनडे ट्रॉफी के तहत मुम्बई और उत्तराखंड के बीच होने वाले मुकाबले में रोहित के खेलने से क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। एलीट ग्रुप-सी के चार मुकाबले शुक्रवार को जयपुर में खेले जाएंगे। बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में मुम्बई और सिक्किम के बीच हुए मुकाबले में रोहित शर्मा को देखने के लिए 15 हजार से अधिक दर्शक उमड़ पड़े थे। इतनी बड़ी भीड़ का अनुमान न तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) को था और न ही प्रशासन को। बाद में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा ने चौकों-छक्कों से सजी 155 रनों की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोहित की इस धमाकेदार पारी के बाद शुक्रवार के मुकाबले में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आरसीए ने पहले से ही सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत बुधवार को पूरे समय स्टेडियम में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी की।

अन्य मैदानों पर भी कड़ी सुरक्षा :

अनन्तम ग्राउण्ड पर पंजाब और महाराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दर्शक मैदान में पहुंच गए थे और पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी घेर लिया था। इस स्थिति को देखते हुए अब अनन्तम ग्राउण्ड पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां गुरुवार को पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा गोवा और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला जयपुरिया ग्राउण्ड पर तथा महाराष्ट्र और सिक्किम के बीच मैच केएल सैनी स्टेडियम पर खेला जाएगा। सभी मैदानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।