Fatality - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रहस्यमयी बीमारी की चपेट में झारखंड: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर; रिम्स में मेडिकल बोर्ड गठित
रांची। झारखंड के पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में रहस्यमयी बीमारी से पिछले 10 दिनों में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो चुकी है। शनिवार देर शाम रांची के रिम्स में इलाज के दौरान कुलदीप महतो की पुत्रवधू श्वेता देवी (28 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वह परिवार की चौथी सदस्य हैं, जिनकी इस बीमारी से मौत हुई है। फिलहाल परिवार के दो अन्य सदस्य – लाखो उर्फ लाखी देवी (52 वर्ष) और नकुल महतो (20 वर्ष) – रिम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर इलाज किया जा रहा है।

प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर एपिडेमिक ड्रॉप्सी (दूषित सरसों तेल के सेवन से होने वाली बीमारी) की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिम्स प्रबंधन आज श्वेता देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया जिसके लिए आज शव को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ग्रामीणों के अनुसार प्रभावित परिवार ओझा-गुनी पर विश्वास करता था। करीब छह माह पहले परिवार का एक सदस्य बीमार पड़ा था, जिसके बाद वे एक ओझा के पास गए। ओझा ने उन्हें भभूत देकर कहा था कि इसे खाने से बीमारी ठीक हो जाएगी। इसके बाद परिवार के सदस्य घर में रखे सरसों तेल में भभूत मिलाकर उसका सेवन करते रहे। बताया जा रहा है कि कुलदीप महतो ने कुछ दिन पहले ही स्थानीय मिल से सरसों का तेल पेरवाया था।

इस बीच राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर रविवार को रिम्स पहुंचे और पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने रिम्स निदेशक से बातचीत कर मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि बीमारी के कारणों की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाए और भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। इस परिवार में सबसे पहले 19 जून को कुलदीप महतो की, 20 जून को उनकी पुत्री बबीता कुमारी और 26 जून को नाबालिग पुत्री इंदु कुमारी की मौत हुई थी। इसके बाद शनिवार को श्वेता देवी की भी जान चली गई।

स्थानीय चिकित्सकों का कहना है कि पहले हुई मौतों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अब तक नहीं मिलने के कारण बीमारी की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में फॉरेंसिक जांच की सुविधा नहीं होने से जांच प्रभावित हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मेहता ने बताया कि काफी प्रयास के बाद परिवार के गंभीर मरीजों को रिम्स भेजा गया, क्योंकि वे पहले अस्पताल में इलाज कराने से कतरा रहे थे।

फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर: एक हफ्ते में 1000 से अधिक लोगों की जान गई, पूरे यूरोप में हाहाकार
पेरिस। फ्रांस में इस हफ्ते भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं पर अधिक बेहद बढ़ गया है और 24 जून से अब तक देश में करीब 1,000 लोगों की मौतें हुई है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच जाने से इमरजेंसी कॉल में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। 'पब्लिक हेल्थ फ्रांस' ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि बुधवार (24 जून) से अब तक देश में सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 1,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गयी हैं। एजेंसी के अनुसार, इस आपदा का सबसे ज्यादा असर उन इलाकों में देखा गया जो 'रेड हीट अलर्ट' पर थे। इनमें इले-डी-फ्रांस, नुवेल-अकिटेन, ब्रिटनी, सेंटर-वैल डी लॉयर, नॉर्मंडी और पेस डी ला लॉयर शामिल हैं। इनमें से करीब 85 प्रतिशत मौतें 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की हुई हैं।

इस हफ्ते फ्रांस के 30 से अधिक विभागों में 'रेड हीट अलर्ट' लागू रहा। बुधवार को सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया था, जब 24 घंटे का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पेरिस में आपातकालीन सेवाओं पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए प्रशासन ने साप्ताहिक अवकाश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगा दी थी। यही नहीं, शनिवार को होने वाले 'पेरिस प्राइड मार्च' को भी आगे के लिए टाल दिया गया है। गर्मी के चलते एफिल टॉवर और लौवरे म्यूजियम जैसी मशहूर जगहों को भी तय समय से पहले बंद किया जा रहा है।

चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए पूरे हफ्ते लोग पार्कों और नहरों के किनारे इकट्ठा होते रहे। लेकिन प्रशासन ने बिना निगरानी वाली जगहों पर तैरने के खतरों को लेकर सख्त हिदायत जारी की है। गर्मी का यह प्रचंड रूप इस समय पूरे यूरोप में देखा जा रहा है। ब्रिटेन में भी शुक्रवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा, जहां सफोल्क के सेंटन डाउनहैम गांव में तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा स्पेन और जर्मनी में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

कांगो में इबोला का कहर गहराया : संक्रमितों की संख्या 1000 पार, 254 मौतों से बढ़ी वैश्विक चिंता
किंशासा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) में इबोला के पुष्ट मामलों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गयी है और इस वायरस के संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 254 पहुंच गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। डीआरसी (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इबोला संक्रमण के 1,003 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 254 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर (केस फेटेलिटी रेट) 25.3 प्रतिशत दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल 365 मरीज वर्तमान में आइसोलेशन में या अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 100 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन प्रभावित प्रांतों में मरीजों के संपर्क में आये लोगों की निगरानी दर 58 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने कहा कि मामलों में वृद्धि के बावजूद इबोला से निपटने के प्रयास सक्रिय हैं। इसके तहत निगरानी बढ़ायी गयी है। सामुदायिक संपर्क तेज किया गया है और मामलों के प्रबंधन तथा जांच क्षमता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

WHO की चेतावनी: कांगो-युगांडा में इबोला का आतंक, संक्रमण और मौतों ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
जिनेवा। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) और युगांडा में बुंडिबुग्यो वायरस के कारण फैली इबोला बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक इस जानलेवा वायरस से 138 लोगों की जान जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों में अब तक इस बीमारी से संक्रमित 695 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 138 लोगों की मौत हो चुकी है। कांगो में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहाँ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 676 हो गई है और 136 लोगों की जान जा चुकी है। यहाँ मृत्यु दर 20.1 प्रतिशत दर्ज की गई है। कांगो के इतुरी प्रांत में इस बीमारी का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। राहत और बचाव कार्य में जुटे कम से कम 16 स्वास्थ्य कर्मी भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कांगो में सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं और आबादी का लगातार पलायन इस बीमारी को नियंत्रित करने में बड़ी बाधा बन रहा है।

पड़ोसी देश युगांडा में अब तक इबोला के 19 पुष्ट मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा एक संभावित मरीज की भी जान गई है। युगांडा में राहत की बात यह है कि पिछले छह दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। यहाँ के सभी मामले कांगो से आये संक्रमितों या उनके संपर्क में आये लोगों से जुड़े हैं और अभी तक स्थानीय स्तर पर आम जनता में इसके फैलने के संकेत नहीं मिले हैं।

बुंडिबुग्यो वायरस से होने वाली यह बीमारी इबोला का ही एक बेहद गंभीर रूप है। यह पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारी है, जिसके फैलने की शुरुआत चमगादड़ों या संक्रमित वन्यजीवों के संपर्क में आने से होती है। इसके बाद यह इंसानों के बीच खून या लार आदि के सीधे संपर्क में आने से फैलती है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश शामिल हैं। अभी तक इस वायरस के इलाज के लिए कोई स्वीकृत टीका या विशेष दवा उपलब्ध नहीं है।

डब्ल्यूएचओ ने कांगो में इस बीमारी के खतरे के स्तर को 'बेहद उच्च' और युगांडा सहित सीमा साझा करने वाले पड़ोसी देशों में 'उच्च' श्रेणी में रखा है। वैश्विक स्तर पर इसका खतरा फिलहाल कम आंका गया है। डब्ल्यूएचओ, अफ्रीका स्वास्थ्य नियंत्रण केंद्र और दोनों देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय मिलकर इस महामारी को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं। इस संकट से निपटने के लिए कुछ संभावित दवाओं के चिकित्सीय परीक्षण (क्लिनिकल ट्रायल) की तैयारी भी की जा रही है। संगठन ने फिलहाल दोनों देशों के साथ यात्रा या व्यापार पर किसी भी तरह का प्रतिबंध न लगाने की सलाह दी है।

जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
जम्मू। जम्मू के बाहरी इलाके में नगरोटा के पास सड़क दुर्घटना में हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जम्मू की ओर जा रही एक कार और उधमपुर की ओर जा रही एक बस की नगरोटा इलाके में जगती के पास शनिवार देर रात आमने-सामने टक्कर हो गयी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गये। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस ने अनुसार मृतकों की पहचान हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से भागने में सफल रहा। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।

बलौदाबाजार: 8 ग्रामीणों की मौत मामले की जांच तेज, कब्र से शव निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के खर्वे गांव में पिछले दिनों हुई आठ ग्रामीणों की संदिग्ध मौतों के मामले की जांच ने अब नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों द्वारा कथित जहरीली शराब से मौत होने का आरोप लगाये जाने तथा निष्पक्ष जांच की मांग के बाद प्रशासन ने मामले की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला प्रशासन से आज प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार गत शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम गांव पहुंची। विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत एक मृतक का शव कब्र से निकालकर परीक्षण के लिए सुरक्षित किया गया। मृतक की पहचान मैत्रु साहू के रूप में की गई है। शव तथा अन्य आवश्यक नमूनों को विस्तृत फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हाल के दिनों में जिन आठ लोगों की मौत हुई, उन्होंने कथित रूप से एक ही स्रोत से शराब का सेवन किया था। उनका कहना है कि शराब पीने के कुछ ही समय बाद प्रभावित लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शराब में किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पूर्व में कसडोल थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया था तथा निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने जांच के दायरे को बढ़ाते हुए विशेष फॉरेंसिक परीक्षण कराने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर लोगों को पिलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शराब सेवन के 10 से 15 मिनट के भीतर लोगों की हालत बिगड़ने लगी थी। हालांकि प्रशासन ने फिलहाल इस संबंध में किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों के दौरान गांव में आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों का दावा है कि सभी प्रभावित व्यक्तियों ने कथित रूप से वही शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य मृतकों के शवों का भी परीक्षण कराया जा सकता है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों के बयान दर्ज कर साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है।

तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड: सीसीटीवी फुटेज से हुआ आग लगाने की साज़िश का खुलासा, चार आरोपी गिरफ़्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तुगलकाबाद एक्सटेंशन में आग की घटना के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की जांच करने पर एक किशोरी इस घटना से कुछ समय पहले इमारत में जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार आगे की जांच में गोविंद पुरी के नवजीवन कैंप की रहने वाली एक 17 साल की लड़की की पहचान हुई और उसे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान, उसने बताया कि गोविंद पुरी के गिरीनगर की रहने वाली सरिता (27) ने उसे पेट्रोल और माचिस दी थी। उसने बताया कि सरिता ने उसे पैसे के विवाद को लेकर इमारत की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक के स्कूटर में आग लगाने के लिए उकसाया था। इसके बाद पुलिस ने सरिता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सरिता ने बताया कि इस योजना को गोविंद पुरी के नवजीवन कैंप के रहने वाले निरंजन (33) और उसके भाई राजकुमार (27) ने बनाया था, जो कथित तौर पर कोई निजी बदला लेना चाहते थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। इस मामले में नाबालिग किशोरी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। नयी जानकारियों के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं भी लगाई हैं, जिनमें धारा 61 (आपराधिक साजिश), 105 (गैर-इरादतन हत्या), 110 (गैर-इरादतन हत्या की कोशिश), 326(जी) (आग से नुकसान पहुंचाना) और 331(4) (रात में छिपकर घर में घुसना) शामिल हैं। मामले की आगे जांच चल रही है।

गौरतलब है कि 12 जून को तड़के करीब 2:24 बजे तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर एक में स्थित इमारत संख्या आरजेड-171/1 में आग लगी थी। आग ने पूरी पांच मंजिली इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। इस घटना में जख्मी हुए थे, जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। बाद में तीन पीड़ितों पंकज पांडे, सुशीला देवी और सोनिया कुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने शुरू में इस घटना को लापरवाही का मामला मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287 और 106(1) के तहत केस दर्ज किया था।

केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज
तिरुवनंतपुरम। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कई जिलों में शिगेला संक्रमण पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को राज्य भर में निरीक्षण तेज करने का निर्देश दिया है और चेतावनी दी है कि इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सख्त निवारक उपाय आवश्यक हैं। मंत्री ने बताया कि अलाप्पुझा और अरनमुला से शिगेला के 123 मामले सामने आए हैं, जबकि कोझिकोड में भी तीन बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित बच्चों में से एक चार वर्षीय बच्ची की इस बीमारी से मौत हो गई। स्थिति को देखते हुए, होटलों, रेस्तरां और सड़क किनारे के खाद्य स्टालों पर निरीक्षण मजबूत किए जाएंगे, जबकि राज्य भर में पेयजल की गुणवत्ता की जांच तेज की जाएगी।

मुरलीधरन ने कहा कि होटलों के लिए ग्राहकों को उबला और ठंडा किया हुआ पीने का पानी उपलब्ध कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है। हालांकि, कई प्रतिष्ठान इस नियम की अनदेखी करते हुए साधारण पानी परोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की आपूर्ति से शिगेला बैक्टीरिया आसानी से फैल सकता है। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी के उचित क्लोरीनीकरण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि कुछ लोग क्लोरीन की गंध और स्वाद की शिकायत करते हैं, फिर भी यह एक आवश्यक जन स्वास्थ्य उपाय है। उन्होंने कहा, "क्लोरीनीकरण करना ही होगा। अन्यथा, इस बीमारी के तेजी से फैलने की संभावना है। अलाप्पुझा और अरनमुला में शुरू में सामने आया यह संक्रमण अब कोझिकोड तक पहुंच गया है।"

नाबालिग बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत : अपार्टमेंट में मिली लाश, धरने पर बैठे परिजन
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में 15 साल की एक नाबालिग बच्ची के संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजन और स्थानीय निवासी आरयूएचएस हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे गए। उनका आरोप है कि बच्ची की हत्या कर उसे अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से नीचे फेंका गया है। 15 वर्षीय मृतका वंशिका के रिश्तेदार राजेंद्र मित्तल ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के एक विधायक के परिचित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस हाई प्रोफाइल केस होने के कारण मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में प्रताप नगर थाने के उन पुलिसकर्मियों पर कारवाई की जाए, जो इस मामले में दबाने में शामिल है। मौसेरे भाई लक्ष्य के अनुसार जिस अपार्टमेंट में बिना इजाजत और प्रवेश इंट्री के कोई अंदर नहीं जा सकता, तो बच्ची इतनी आसानी से कैसे अंदर चली गई। आरोप है कि पुलिस, आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही डरा-धमकाकर भगा रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रेटर नोएडा पश्चिम में भीषण हादसा, सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में शनिवार को प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने देर रात घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकास चावला (46) पुत्र रविंद्र चावला के रूप में हुई है। बताया गया कि विकास चावला कल सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान इमारत के ऊपरी हिस्से से अचानक प्लास्टर का एक हिस्सा नीचे गिरा।

प्लास्टर गिरने से उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका सिर पास की दीवार के किनारे से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं तथा पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में संदिग्ध वारदात: भाजपा नेता संगीता रजक की मौत, हड़बड़ाहट में ट्रिगर दबने से हुई मौत
भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा की महिला नेता संगीता रजक की अपनी ही बंदूक से चली गोली के कारण मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सूत्रों के अनुसार, गोली लगने के बाद परिजन उनको अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनावश चली गोली के कारण संगीता रजक हादसे का शिकार हुई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत, धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे-123 पर उमरारा का पुरा पर हादसा
सैंपऊ। धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे 123 पर शुक्रवार देर रात उमरारा का पुरा के निकट एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दो लोगों को कुचल दिया, वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। एएसआई अजय सिंह के अनुसार सैंपऊ थाना सीमा के अंतिम छोर पर उमरारा का पुरा के निकट हाईवे पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी फिर खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को घसीटता हुआ खेतों की ओर ले गया तभी पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी भी ट्रेलर की चपेट में आ गई।

इस दौरान मैक्स चालक प्रेम प्रधान (24) पुत्र राजेंद्र कुशवाह निवासी विक्रमपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल सांवलिया सेठ के दर्शन का लौट रहे ग्वालियर निवासी दंपती हरेंद्र जाट और उसकी पत्नी प्रिया, प्रदीप जाट, उसकी चार वर्षीय बेटी मिस्टी व अंकित को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्छू सिंह ने ग्वालियर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।