honored - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

MrBeast के 400 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे, यूट्यूब ने किया सम्मानित
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दिग्गज क्रिएटर MrBeast को उनके ऐतिहासिक सफर के लिए Blue Crystal Play Button से सम्मानित किया गया है। अगस्त 2025 में 400 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे करने पर यह अवॉर्ड YouTube CEO नील मोहन ने प्रदान किया। उनकी क्रिएटिविटी और गिवअवे ने उन्हें डिजिटल सुपरस्टार बना दिया है।

हाल ही में अगस्त 2025 में उन्होंने 400 Million सब्सक्राइबर पूरे करने रिकॉर्ड बनाया था। कुछ ही समय में उनके 500 Million सब्सक्राइबर हो जाएंगे। उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें यूट्यूब ने सम्मानित किया गया है।

आईफा की ऐतिहासिक 25वीं वर्षगांठ समारोह की मेजबानी का मिला सम्मान : भारतीय सिनेमा की सफलता का जश्न मनाने के लिए हूं रोमांचित, कार्तिक बोले- बेसब्री से था इंतजार
जयपुर। आईफा अवार्ड्स की 8 और 9 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की जयपुर मेजबानी करेगा। इस दौरान बॉलीवुड के कई नामी सितारे यहां आयेंगे। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन नेक्सा आईफा अवार्ड्स 2025 में होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस इवेंट के बारे में कार्तिक आर्यन ने जयपुर, राजस्थान में आईफा के ऐतिहासिक 25वें संस्करण की मेजबानी के बारे में कहा कि मैं जयपुर, राजस्थान के जीवंत हृदय में भारतीय सिनेमा की वैश्विक सफलता का जश्न मनाने के लिए रोमांचित हूं, क्योंकि मुझे इस मार्च में आईफा की ऐतिहासिक 25वीं वर्षगांठ समारोह की मेजबानी करने का सम्मान मिला है।

भारतीय सिनेमा के दुनिया के सबसे बड़े उत्सव के मेजबान के रूप में अपनी शुरुआत करना कुछ ऐसा है, जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार था और यह 2025 की शुरुआत करने का सबसे सही तरीका है। गुलाबी शहर में IIFA का आयोजन सालों तक याद रखा जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) वीकेंड एंड अवार्ड्स ने अपने ऐतिहासिक सिल्वर जुबली संस्करण का अनावरण किया, जो भारतीय सिनेमा की वैश्विक विरासत के 25 वर्षों का सम्मान करने वाला एक ऐतिहासिक उत्सव है।

एसीबी में उत्कृष्ट कार्य के लिए 47 अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित, मेहरडा ने कहा - जागरूकता अभियानों से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता
जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के मुख्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। महानिदेशक, एसीबी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि भारत ने  75 वर्षो में एक गणतंत्र के रूप में निरंतर विकास कि ओर अपने कदम बढ़ाए है।

हमारा कर्तव्य है कि हम पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करें, जिसेसे हर नागरिक को न्याय और समानता मिले। उन्होंने एसीबी की पूरी टीम को कहा कि हमारे लिए सही मायनों में आजादी तब होगी, जब किसी भी आमजन को भ्रष्टाचार का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रवि प्रकाश मेहरडा द्वारा समारोह में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजी डिस्क और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अब गोशालाओं की होगी ग्रेडिंग, हर माह बनेगा रिपोर्ट कार्ड
कोटा। गोवंशों को बेहतर सुविधा प्रदान करने वाली गोशालाओं को अब सम्मानित किया जाएगा। नए साल में गोपालन निदेशालय की ओर से गोशालाओं की गे्रडिंग व रैंकिंग की नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत गोपालन निदेशालय की ओर से अनुदानित गोशालाओं में गोवंश को बेहतर सुविधा प्रदान करने लिए मुख्य निष्पादन संकेतकों के आधार पर मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर रैंकिंग व ग्रेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस सम्बंध में  निदेशालय द्वारा कोटा सहित प्रदेश के सभी जिलों में पशुपालन विभाग को पत्र जारी किया गया है। अब पशुपालन विभाग की ओर से इस सम्बंध में जिले में संचालित अनुदानित गोशाला प्रबंधन समितियों से आवेदन करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस तरह से होगी रैंकिंग: पशुपालन विभाग के अनुसार गोशालाओं में गोवंश के लिए आधारभूत संरचना, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता प्रबंधन एवं पंचगव्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन, दुधारू गोवंश की सुव्यवस्था, गोशाला आवास में पेयजल, बिजली सुविधा आदि को सर्वोत्तम व समुचित प्रोत्साहित करने एवं गोशाला में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए 100 मुख्य संकेतकों के साथ चैक लिस्ट के आधार पर मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर गोशालाओं की रैंकिंग व ग्रेडिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्थित गोशालाओं के लिए यह व्यवस्था शुरू होगी।

यह रहेगी प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार रैंकिंग के लिए निर्धारित संकेतकों की सूचना गोशाला प्रबंधक से गूगल शीट के माध्यम से ली जाएगी। गूगल फॉर्म सबंधित क्यूआर कोड को स्कैन करके या लिंक को ओपन करके प्राप्त कर सकते हैं। विगत माह की उपरोक्त सूचना व अगले माह की 1 तारीख से लेकर 5 तारीख तक भेजनी होगी। समस्त गोशालाओं के मुख्य संकेतकों के आधार पर प्राप्तांकों के समग्र योग के आधार पर रैंक निर्धारित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक गोशाला का मासिक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा। गोशालाओं के मुख्य संकेतकों के समग्र प्राप्तांकों के योग के आधार पर मूल्यांकन ग्रेडिंग व्यवस्था से ग्रेड निर्धारित की जाएगी।

उत्कृष्ट गोशालाएं 26 जनवरी को होंगी सम्मानित
सभी गोशालाओं की मार्कशीट सभी उच्च अधिकारियों यथा संभाग स्तरीय अतिरिक्त निदेशक, जिला स्तरीय संयुक्त निदेशक को भी प्रेषित की जाएगी। सभी उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ गोशालाओं के निरीक्षण के दौरान सुनिश्चित करेंगे कि गोशाला की ओर से भरी गई रिपोर्ट सही है तथा उसमें सुधार के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद जिले की उत्कृष्ट गोशालाओं का चयन कर उन्हें 26 जनवरी को सम्मानित भी किया जाएगा। निदेशालय का मानना है कि इस व्यवस्था को लागू करने से गोशालाओं में सुविधा विकास एवं अपेक्षित गतिविधियों के क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। विभाग स्तर पर आयोजित की जाने वाले समीक्षा बैठकों में भी गोशालाओं के कार्य मूल्यांकन में सहायता मिलेगी।

गोपालन निदेशालय की यह पहल सराहनीय हैं। गोशालाओं में गोवंशों के बेहतर रखरखाव के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में अब सम्मान मिलने से गोशाला संचालकों का मनोबल बढेÞगा।
-दिग्विजय, गोशाला संचालक

गोवंशों को बेहतर सुविधा प्रदान करने वाली गोशालाओं को अब सम्मानित किया जाएगा। नए साल में गोपालन निदेशालय की ओर से गोशालाओं की गे्रडिंग व रैंकिंग की नई व्यवस्था शुरू की गई है।
-अनिल कुमार, नोडल अधिकारी, पशुपालन विभाग

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
जयपुर। पुलिस आयुक्त बीजू जोसफ ने पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को "कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ" के अवार्ड से सम्मानित किया। "कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ" पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चयनित गौरव सोलंकी कांस्टेबल तकनीकी शाखा कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्व ने पंचवटी सर्किल, जवाहर नगर पर मोबाईल की दुकान में से करीब 1.50 करोड रूपये बाजार मूल्य के आईफोन, आईपपेड, मैकबुक की हुई नकबजनी की वारदात करने वाले आरोपियों को तकनीकी विश्लेषण कर गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिला के पश्चिममहेन्द्र कांस्टेबल पुलिस थाना बिन्दायका ने विनायक कॉम्पलेक्स में स्थित दुकान में हुई नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की सी.सी.टी.वी कैमरे एवं तकनीकी सहायता से अज्ञात मुल्जिमों का 2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर तलाश करते हुये गुजरात से गिरफ्तार करवाकर चोरी किया गया माल मशरूका बरामद करवाने में अहम भूमिका निभायी।

जिला उत्तर के महिपाल कांस्टेबल पुलिस थाना विद्याधरनगर ने थाना विद्याधरनगर व आसपास के क्षेत्र में सक्रिय वांछित अली को चिन्हित कर उसको गिरफ्तार करवाने में विशेष भूमिका रही। जिला दक्षिण के चैनाराम कांस्टेबल पुलिस थाना मानसरोवर ने 7 दुपहिया वाहन बरामद करवाकर वाहन चोरों को गिरफ्तार करवाये जाने, सकिय अपराधियों से 8 पिस्टल बरामद करवाने एवं शातिर मोबाईल स्नेचर हंसराज वर्मा को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।  संदीप कुमार कांस्टेबल यातायात शाखा पूर्व ने गोपालपुरा पुलिया पर यातायात संचालन के दौरान भारी यातायात के बीच फसे गये एक दिव्यांग को निकार कर सड़क पार करने में मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जो सराहनीय कार्य किया है।

सुनिता कांस्टेबल निर्भया स्कवॉड पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने जयपुर के क्षेत्राधिकार में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेडछाड़, छींटाकशी पर प्रभावी रोकथाम एवं स्कूलों एवं कॉलेजों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। इन्होंने अब तक कुल 7081 महिलाओं एवं बालिकाओं को छेडछाड़ करने वालें के खिलाफ आवाज उठाने एवं पुलिस द्वारा की जाने वाली कानून कार्रवाई की जानकारी देकर जागरूक किया। माह में 80 मनचलों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुये 19 मनचलों को गिरफ्तार करवाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करवायी, जो सराहनीय कार्य किया है।

मुर्मु ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 शिक्षकों को किया सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 प्रदान किया।

मुर्मु ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किये।

गौरतलब है कि  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया। इन शिक्षकों में 28 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों और छह संगठनों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें 34 पुरुष, 16 महिलाएं, दो दिव्यांग और एक दिव्यांग बच्चों के साथ काम करने वाले शिक्षक हैं। इसके अलावा, उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची निम्न प्रकार है...

अविनाशा शर्मा - हरियाणा

सुनील कुमार - हिमाचल प्रदेश

पंकज कुमार गोया - पंजाब

राजिंदर सिंह - पंजाब

बलजिंदर बराड़ सिंह - राजस्थान

हुकम चौधरी चंद - राजस्थान

कुसुम लता गरिया - उत्तराखंड

चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री - गोवा

चंद्रेशकुमार भोलाशंकर बोरीसागर - गुजरात

विनय शशिकांत पटेल - गुजरात

माधव पटेल प्रसाद - मध्य प्रदेश

सुनीता गोधा - मध्य प्रदेश

के, शारदा - छत्तीसगढ़

नरसिम्हा मूर्ति एचके - कर्नाटक

द्विति चंद्र साहू - ओडिशा

संतोष कुमार कर - ओडिशा

आशीष कुमार रॉय - पश्चिम बंगाल

प्रशांत कुमार मारिक - पश्चिम बंगाल

उर्फनामीन जम्मू - कश्मीर

रविकांत द्विवेदी - उत्तर प्रदेश

श्याम मौर्य प्रकाश यू - उत्तर प्रदेश

डॉ. मिनाक्षी कुमारी - बिहार

सुकेंद्र कुमार सुमन - बिहार

के. सुमा - अंडमान एंड निकोबर द्वीप

सुनीता गुप्ता - मध्य प्रदेश

चारू शर्मा - दिल्ली

अशोक सेनगुप्ता - कर्नाटक

एच एन गिरीश - कर्नाटक

नारायणस्वामी.आर - कर्नाटक

ज्योति पंका - अरुणाचल प्रदेश

लेफिजो अपोन - नागालैंड

नंदिता च ओंगथम - मणिपुर

यांकिला लामा - सिक्किम

जोसेफ वनलालह्रुआ सेल - मिजोरम

एवरलास्टी एनजी पाइनग्रोप - मेघालय

डॉ.नानी जी देबनाथ - त्रिपुरा

दीपेन खानिकर - असम

डॉ. आशा रानी - झारखंड

जिनु जॉर्ज - केरल

के सिवाप रसद - केरल

मिडी श्रीनिवास राव - आंध्र प्रदेश

सुरेश कुनाट - आंध्र प्रदेश

प्रभाकर रेड्डी पेसरा - तेलंगाना

थदुरी संपत कुमार - तेलंगाना

पल्लवी शर्मा - दिल्ली

चारु मैनी - हरियाणा

गोपीनाथ आर - तमिलनाडु

मुरलीधरन रमिया सेथुरमन - तमिलनाडु

इतिर्नत्रिनु चिन्नी बेडके - महाराष्ट्र

सागर चित्तरंज एन बागड़े - महाराष्ट्र

भारतीय लेखिका को फ्रांस ने नाइटहुड से किया सम्मानित, बोले- सांस्कृतिक संबंधों को किया मजबूत
सिंगापुर। भारतीय मूल की लेखिका पूजा नैंसी और एक अन्य शख्स इवान हेंग को सिंगापुर र फ्रांस के बीच सांस्कृतिक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए फ्रांसीसी संस्कृति मंत्रालय की तरफ से नाइट्स आफ द आर्डर आफ आर्ट्स एंड लेटर्स से नवाजा गया है। सिंगापुर में फ्रांस के राजदूत मिन्ह-दी तांग ने सिंगापुर के मंत्री एडविन टोंग की उपस्थिति में गुरुवार शाम को नैन्सी और हेंग को यह पुरस्कार प्रदान किया। शेवेलियर डे ल आर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस (नाइट्स आफ द ऑर्डर आफ आर्ट्स एंड लेटर्स) फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्थापित सर्वोच्च योग्यता है।

किन लोगों को दिया जाता है ये अवॉर्ड?

यह उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कला, साहित्य या इन क्षेत्रों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सिंगापुर में फ्रांस के दूतावास ने गुरुवार को कहा कि नैन्सी और हेंग को शेवेलियर डी ल ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस नियुक्त किया गया है। नैंसी सिंगापुर राइटर्स फेस्टिवल की पूर्व निदेशक थी। दूतावास ने कहा कि फ्रांसीसी साहित्य के प्रति उनके समर्पण ने सिंगापुर और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को काफी मजबूत किया है।

Freedom Of The City Of London Title से सम्मानित हुई शबाना आजमी
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी को 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' खिताब से सम्मानित किया गया है।

शबाना आजमी को महिलाओं के हक के लिए, उनके अधिकारों के लिए खड़े होने के लिए और भारतीय सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन के खिताब से सम्मानित किया गया है।

शबाना आजमी वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) में शामिल होने के लिए लंदन में मौजूद थीं।सिनेमा में उनके 50 साल पूरे होने का जश्न भी इस इवेंट में मनाया किया गया। शबाना आजमी ने कहा, मैं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सिनेमा की शक्ति का प्रमाण है कि हम सीमाओं को पार करने और समाज पर सार्थक प्रभाव डालने में सक्षम हैं। मुझे यह अवॉर्ड दिए जाने पर मैं आभारी हूं और सकारात्मक बदलाव का समर्थन करने के लिए अपनी आवाज एवं मंच का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने चार हस्तियों को भारत रत्न से किया सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

इन चारों हस्तियों को यह सम्मान मरणोंपरांत दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें आज यह सम्मान नहीं दिया गया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरसिम्हा राव के पुत्र पी वी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत सिंह, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और डॉक्टर स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव ने यह सम्मान लिया।

इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कई केंद्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सदैव भारत रत्न रहेंगे नरसिम्हा राव, भारतीय करता है सम्मान : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के सरकार की घोषणा पर कहा है कि ये तीनों भारत रत्न थे और हमेशा रहेंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ. एमएस स्वामीनाथन भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। उनका योगदान अभूतपूर्व था, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है।

स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी श्रेणी दिए जाने पर मोदी सरकार चुप है। प्रधानमंत्री  की हठधर्मिता के कारण 700 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए, मगर सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की। किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसानों का न्याय दिलाया जाना एक मुख्य उद्देश्य है। किसान न्याय के लिए हमारी माँग है कि स्वामीनाथन फ़ॉर्मूले के आधार पर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की कानूनी गारंटी दी जाए।

अशोक गुप्ता ने सौम्या को किया सम्मानित
जयपुर। आईआईएस यूनिवर्सिटी के कैंपस में इसी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट व मिस इंडिया ग्लैम-2024 की क्राउन विनर सौम्या गुप्ता को सम्मानित किया गया। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक गुप्ता ने शानदार उपलब्धि और आईआईएसयू का नाम रोशन करने पर उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सौम्या को आशीर्वाद दिया।

पिछले दिनों शहर के एक रिसोर्ट में हुए ब्यूटी पेजैंट मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले में सौम्या गुप्ता ने मिस इंडिया ग्लैम-2024 का टाइटल जीता। इसमें करीब 10 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार से सिएट सम्मानित
मुंबई। सिएट लिमिटेड को प्रतिष्ठित डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस तरह सिएट2023 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला टायर ब्रांड बन गया है। डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार उन संगठनों के लिए शानदार सम्मान है, जिन्हें डेमिंग पुरस्कार मिला है और जिन्होंने तीन साल से अधिक समय से अपनी कुल गुणवत्ता प्रबंधन (टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट.टीक्यूएम) प्रथाओं को बनाए रखा और इसे बेहतर करना जारी रखा है। सिएट15 साल से अधिक समय से टीक्यूएम के सफर पर है और यह 2017 में प्रतिष्ठित डेमिंग पुरस्कार जीतने वालीए जापान के बाहर की पहली टायर कंपनी थी।

सीएट लिमिटेड के उपाध्यक्ष अनंत गोयनका ने कहा कि हमें डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार से सम्मानित होने की बहुत बेहद खुशी है। यह सम्मानए उत्कृष्टता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। सीईएटी लिमिटेड के एमडी और सीईओ अर्नब बनर्जी ने कहा कि यह पुरस्कार जीतना, हमारी मजबूत व्यावसायिक प्रणालियों और प्रक्रियाओं को दर्शाता है, जिससे हर बार अत्यधिक विश्वसनीय और भरोसेमंद उत्पादों और सेवाओं का निर्माण होता है।