Adiala Jail - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वास्थ्य चिंताओं के बीच पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान अस्पताल में भर्ती, वसीम अकरम, वकार यूनिस सहित ये क्रिकेटर आए सपोर्ट में
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सरकार के मंत्री तारीक फजल चौधरी ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है।

यह फैसला विपक्ष द्वारा लगतार पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है। इमरान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। खबरों के अनुसार, 73 वर्षीय इमरान की दाईं आंख की रोशनी खराब हो गयी है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है।

अकरम ने एक्स पर लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफो के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार यूनिस ने लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

शोएब अख्तर ने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शाहिद अफरीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजाने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है।

मोहम्मद हफीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जाडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की।

32 महीने बाद जेल से बाहर इमरान खान आएंगे, शहबाज शरीफ सरकार का अस्पताल में शिफ्ट करने का ऐलान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 32 साल बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। उनको अपने मुकदमों में कोई राहत नहीं मिली है बल्कि आंखों की इलाज की वजह से बाहर लाया जा रहा है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान को जेल से हॉस्पिटल शिफ्ट करने का फैसला लिया है। शहबाज सरकार में मिनिस्टर डॉक्टर तारिक फजल चौधरी ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी दी है। यह कदम ऐसे समय लिया गया है, जब विपक्ष दल इमरान खान की सेहत के मुद्दे पर पार्लियामेंट हाउस में धरना दे रहे हैं। जियो टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने शनिवार को इमरान खान का चेकअप और इलाज आंखों के स्पेशलिस्ट की मेडिकल फैसिलिटी में कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद पीटीआई और दूसरे दलों ने प्रदर्शन जारी रखा। ऐसे में फजल चौधरी ने खान को अस्पताल शिफ्ट करने का ऐलान किया।

इमरान खान के मामले में कानून का पालन होगा

तारिक फजल चौधरी ने एक्स पर लिखा, इमरान खान की सेहत को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट करने और एक मेडिकल बोर्ड बनाने का फैसला किया गया है। हमारी सरकार इंसानियत और कानून को पहले रखती है। इस जिम्मेदारी को पूरा किया जाएगा। फजल चौधरी ने पीटीआई के आरोपों पर यह भी कहा कि सेहत जैसे सेंसिटिव मुद्दे पर पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। इमरान की हेल्थ पर प्रोपेगैंडा या पॉलिटिकल पॉइंट-स्कोरिंग से बचा जाना चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर रही है और हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इमरान खान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इमरान की पार्टी पीटीआई ने परिवार और पर्सनल डॉक्टरों से मंजूरी लिए बिना अपने नेता को किसी हॉस्पिटल में ट्रांसफर से मना किया है। पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से कहा गया है कि इमरान खान की जांच कम से कम परिवार के सदस्य की मौजूदगी में की जाए।

इमरान खान की आंख में परेशानी

साल 2023 (बीते 32 महीने) से जेल में बंद इमरान खान की हालिया हेल्थ रिपोर्ट में कहा गया है कि खान की एक आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उनको इलाज मुहैया कराने के लिए कहा है। इस मुद्दे पर पीटीआई और दूसरे विपक्ष दल आंदोलन कर रहे हैं।

वकील सलमान सफदर को एमिकस क्यूरी बनाया गया था। वह मंगलवार को जेल में इमरान से मिले। उन्होंने जेल में इमरान की सेहत के बारे में सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इमरान ने सफदर को बताया कि हालिया दिनों में कुछ इलाज के बावजूद उनकी दाहिनी आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर अटकलें, अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती, वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी उठाई आवाज
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एक सरकारी मंत्री तारीक फजल चौधरी ने एक्स पर कहा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में शिफ़्ट करने का फ़ैसला किया गया है। यह फ़ैसला विपक्ष द्वारा लगतारा पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है।

इमरान खान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाए। खबरों के मुताबिक, 73 साल के इमरान की दाईं आंख की रोशनी का बड़ा हिस्सा चला गया है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है, जिसकी सही देखभाल न होने की वजह से उनकी देखने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए अकरम ने लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफ़ों के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। अकरम, इमरान को अपने करियर का सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार ने इसके तुरंत बाद लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

शोएब अख्तर ने शनिवार को पहले कहा कि वह पिछले तीन महीनों से अमेरिका में शौकत खानम कैंसर अस्पताल के लिए धन जुटाने में लगे थे। यह अस्पताल इमरान ने अपनी मां की स्मृति में बनवाया था। उन्होंने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

शाहिद अफऱीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है। मोहम्मद हफ़ीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है।

यह अपील केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं रही। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की। इमरान को अगस्त 2023 में गिरफ़्तार किया गया था और कई मामलों में सजाएं सुनाई गई थी।

तोशाखाना केस: इमरान-बुशरा को मिली 17-17 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए 17-17 साल की सजा सुनाई है। यह मामला विदेशी सरकार से मिले महंगे तोहफों को नियमों के खिलाफ बेचने से जुड़ा है। दोनों पर करोड़ों रुपए का जुमार्ना भी लगाया गया है।

क्या है मामला?

रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में स्थित विशेष अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। जज शाहरुख अरजुमंद ने इमरान खान और बुशरा बीबी को कुल 17 साल की सजा दी। अदालत ने उन्हें पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की अलग-अलग धाराओं में 7 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 1 करोड़ 64 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने उम्र और महिला होने को देखते हुए सजा में कुछ नरमी बरतने की बात कही। यह मामला 2021 में सऊदी अरब सरकार से मिले महंगे तोहफों से जुड़ा है। आरोप है कि इनमें महंगी घड़ियां, हीरे और सोने के गहनों के सेट शामिल थे, जिन्हें नियमों के अनुसार तोशाखाना में जमा नहीं किया गया।

सरकार का कहना है कि इन तोहफों की असली कीमत करीब 7 करोड़ रुपए थी, लेकिन उनका मूल्यांकन सिर्फ 58-59 लाख रुपए दिखाया गया। आरोप है कि इमरान खान और बुशरा बीबी ने इन्हें बेहद कम कीमत पर खरीदने की कोशिश की। तोशाखाना कैबिनेट डिवीजन के तहत आने वाला विभाग है, जहां विदेशी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से मिले तोहफे जमा किए जाते हैं। तय नियमों के तहत इन्हें बाद में खरीदा जा सकता है।

कोर्ट की कार्यवाही

इस केस में कुल 21 गवाहों ने अदालत में बयान दिए। फैसले के समय इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों अदालत में मौजूद थे। इमरान खान ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया। इससे पहले अक्टूबर 2024 में बुशरा बीबी और नवंबर में इमरान खान को इस केस में जमानत मिली थी। हालांकि, दोनों पहले से ही अल-कादिर ट्रस्ट केस में सजा काट रहे हैं। दोनों दोषी हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और उनसे मुलाकात पर पिछले एक महीने से रोक लगी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने भी उनकी जेल में हालत को लेकर चिंता जताई है।

काली अंधेरी कोठरी, गंदा पानी, खाने के लिए चूहे-कीड़े और…बुशरा बीबी को जेल में दी जा रही तुगलकी सजा, जानें पूरा मामला?
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में, आदियाला जेल में इमरान खान की सेहत को लेकर किसी को कुछ नहीं बताया गया था जिसके बाद पूरे रावलपींडी में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए थे जिसके बाद जेल अधिक्षक ने उनके स्वास्थय को लेकर अपड़ेट दिया था कि वो पूरी तरह से स्वस्थ है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है। उनको जेल में एक छोटे से और बिना खिड़की वाले सेल में रखा गया है, जहां पर चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है, इतना ही नहीं, ये सेल बहुत ज्यादा गर्म है और यहां तक की इस सेल में काफी कीउ़े और चूहें भी मौजूद है। इसके अलावा सेल में बिजली की भी सही व्यवस्था नहीं है आए दिन सेल की बिजली काटे जाने के कारण सेल में अंधेरा हो जाता है। बुशरा बीवी को खाने के ​लिए ज्यादा मिर्च मसाले का भोजन दिया जाता है और पीने के लिए गंदा पानी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुुनीर के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की यातना पर एलिस जिल एडवर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को प्रताड़ित करने के लिए असीम मुनीर के द्वारा ऐसे इंतजाम किए गए हैं। इस रिपोर्ट के बाद संयुक्त राष्ट्र ने बुशरा बीवी की सेहत की रक्षा करने के लिए पाकिस्तानी सरकार से अपील की है जो कि मानव गरिमा के अनुरूप है।

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान भ्रष्टाचार के मामले में पहले से ही रावलपिंडी जेल में बंद है। कोर्ट ने उनको 17 साल की सजा सुनाई है। इमरान खान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीवी को भी कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में 17 साल की ही सजा सुनाई है। कोर्ट ने आपराधिक धारा 409 के तहत 10 साल के कठोर कारावास और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 7 साल की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पति पत्नी पर करीब 52 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है।