Economic Progress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में महिला सशक्तिकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाओं की शक्ति एवं विनम्रता समाज को आकार देती है। सीएम बनर्जी ने रविवार को अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में, राज्य में महिलाओं को दिए जाने वाले सांस्कृतिक एवं सामाजिक सम्मान पर प्रकाश डाला और महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व को श्रेय दिया।

तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पश्चिम बंगाल का नेतृत्व एक ऐसी महिला कर रही हैं, जिनके नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साहस एवं दृढ़ विश्वास ने देश को दिखाया है कि दृढ़ नेतृत्व कैसा होता है।

सीएम ममता बनर्जी की नीतियों एवं शासन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण से लाखों लोगों को ठोस लाभ मिला है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का अर्थ लाखों लोगों के लिए वास्तविक समर्थन, अवसर एवं सम्मान है।

उन्होंने राज्य की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति को आकार देने में महिलाओं की व्यापक भूमिका पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल की असली शक्ति महिलाओं में निहित है, जिनका साहस एवं उपलब्धियां हमें एक मजबूत, न्यायपूर्ण और समान समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंनें कहा कि पिछले एक दशक में पश्चिम बंगाल ने महिलाओं पर केंद्रित कई कल्याणकारी पहलें शुरू की हैं, जिनमें वित्तीय सहायता योजनाएं, लड़कियों के लिए शिक्षा प्रोत्साहन और स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आर्थिक भागीदारी में सुधार लाने वाले कार्यक्रम शामिल हैं। राज्य सरकार ने अक्सर इन पहलों को अपने शासन मॉडल का केंद्रीय हिस्सा बताया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष आठ मार्च को मनाया जाता है। यह सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव है और साथ ही वैश्विक स्तर पर लैंगिक समानता की आवश्यकता पर भी प्रकाश डालता है।

बेस्ट पुडुचेरी के लिए पीएम मोदी ने 2,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, जनसभा को किया संबोधित
पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश उनके बेस्ट पुडुचेरी यानी व्यापार, शिक्षा, आध्यात्मिकता और पर्यटन पर केंद्रित के दृष्टि की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह पुडुचेरी के अछ्वुत लोगों के बीच आकर प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुईं परियोजनाएँ प्रदेश के लोगों के जीवन को सुगम बनाने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को तेज करने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा, जब मैं पहले यहाँ आया था, तब मैंने बेस्ट पुडुचेरी का मंत्र दिया था। बेस्ट का अर्थ व्यापार, शिक्षा, आध्यात्मिकता और पर्यटन है। पिछले साढ़े चार वर्षों में यह विजन फल दे रहा है। पुडुचेरी ने सुशासन और विकास देखा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण पहलों का उद्घाटन किया, जिनमें पीएम ई-बस सेवा पहल के तहत ई-बसों का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर, सिटीज (सीआईटीआईआईएस ) पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास इकाइयाँ, तथा पुडुचेरी सरकार की प्रमुख सीवरेज और जल आपूर्ति परियोजनाएं शामिल हैं।

ये परियोजनाएँ शहरी गतिशीलता में सुधार, नागरिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने और प्रौद्योगिकी आधारित शासन के माध्यम से बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गयी हैं। उच्च शिक्षा और अनुसंधान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कराईकल में कॉम्पोजिट इंजीनियरिंग ब्लॉक, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ब्लॉक और गंगा छात्रावास का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने पांडिचेरी विश्वविद्यालय में नए एनेक्सी भवनों, व्याख्यान कक्षों और छात्रावासों का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एक मजबूत और सशक्त युवा हमारे देश की विकास की नींव है। हम उनके सपनों को समर्थन देने के लिए काम कर रहे हैं। एनआईटी कराईकल में नया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और आधुनिक छात्रावास विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा हासिल करने में सहायक होगी। पांडिचेरी विश्वविद्यालय में अवसंरचना उन्नयन बेहतर शिक्षण वातावरण और अनुसंधान के अवसर पैदा करेगा।

स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अवसंरचना को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला। पीएम मोदी ने जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिपमेर) में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-अभीम) के तहत तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि स्वास्थ्य सेवा सभी के लिए सुलभ, उपलब्ध और किफायती होनी चाहिए। आयुष्मान भारत योजना पहले से ही पूरे भारत में करोड़ों परिवारों के लिए इस दृष्टि को साकार कर रही है। उन्होंने कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि पुडुचेरी एक चिकित्सा पर्यटन केंद्र बन सकता है। पुड्डुचेरी में पहले से ही नौ मेडिकल कॉलेज हैं। जिपमेर के क्षेत्रीय कैंसर केंद्र का आधुनिकीकरण स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को और विस्तार देगा।

औद्योगिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री ने 750 एकड़ में फैले करासुर-सेदारापेट औद्योगिक एस्टेट को राष्ट्र को समर्पित किया। इस एस्टेट में एक फार्मा पार्क, कपड़ा पार्क, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्क, सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र और जिपमेर की उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं केंद्र स्थापित किये जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र विनिर्माण, नवाचार और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। उन्होंने कई अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनमें स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए जल आपूर्ति योजनाएँ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 41 ग्रामीण सड़कों का निर्माण, और संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत विद्युत क्षेत्र की परियोजनाएँ शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि परियोजनाओं का यह व्यापक पैकेज अवसंरचना, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सतत विकास को मजबूत करने के लिए सरकार के समन्वित प्रयास को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की पूर्ण क्षमता को उजागर करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ निकटता से काम करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, ये विकास कार्य जीवन की सुगमता को बढ़ाएंगे और आर्थिक वृद्धि को गति देंगे। मिलकर, हम एक श्रेष्ठ पुडुचेरी का निर्माण करेंगे जो युवाओं के लिए अवसर सृजित करेगा, गरीबों को सशक्त बनाएगा और समग्र विकास का एक आदर्श बनेगा।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का आरोप, भाजपा के शासन में भारत प्रगति पर, तो कांग्रेस के शासन में कर्नाटक गिरावट की राह पर
बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है, लेकिन कर्नाटक, कांग्रेस सरकार के तहत गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित'अटल पुरस्कार वितरण और सुशासन दिवस' कार्यक्रम में बोलते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र के निर्णायक नेतृत्व के कारण भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जो राज्य कभी शासन और विकास के लिए एक मॉडल माना जाता था, वह अब सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक गिरावट देख रहा है।

कुमारस्वामी ने कहा, कर्नाटक कभी अपने उत्कृष्ट शासन और मजबूत विकास मॉडल के लिए देश भर में जाना जाता था, लेकिन वर्तमान कांग्रेस प्रशासन के तहत ये उपलब्धियां उलट गई हैं और राज्य गलत दिशा में जा रहा है।

जद(सेक्युलर) नेता ने आरोप लगाया कि कर्नाटक पहले शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी था लेकिन अब शिक्षा क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुँचाया गया है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य, कृषि और राजस्व जैसे विभागों में शासन व्यवस्था खराब हुई है और राज्य ओछी राजनीति का केंद्र बन गया है।

बेंगलुरु का जिक्र करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि जिस शहर को कभी आईटी और जैव प्रौद्योगिकी की राजधानी तथा शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी का केंद्र माना जाता था, उसके बुनियादी ढांचे में भारी गिरावट आई है। उन्होंने राज्य सरकार पर विशेषज्ञों की सलाह स्वीकार करने की इच्छाशक्ति की कमी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि शासन में सुधार होता है, तो कर्नाटक में अभी भी विकास और प्रगति की अपार संभावनाएं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कुमारस्वामी ने उन्हें एक अजातशत्रु नेता बताया, जिनका कोई दुश्मन नहीं था और जिन्होंने विशिष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने कहा कि समकालीन राजनीति में वाजपेयी के कद के नेता दुर्लभ हैं।