chennai - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तमिलनाडु की राजनीति में नया दौर शुरू: 17वीं विधानसभा का पहला सत्र आरम्भ, विजय थलापति, उदयनिधि और ईपीएस ने ली सदस्य पद की शपथ, सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
चेन्नई। तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय ने भी सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। पूर्वाह्न 9:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रोटेम स्पीकर एम. वी. करुप्पैया ने एक तिरुक्कुरल का पाठ किया और विधानसभा रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। जिन्हें रविवार शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई थी।

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों, विपक्ष के नेता, डीएमके के उधयनिधि स्टालिन, पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पडी के. पलानीस्वामी और ओ. पन्नीरसेल्वम सहित अन्य सदस्यों को चुनाव प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। अन्य विधायकों ने वर्णमाला क्रम में एक-एक कर शपथ ली। नौ नए मंत्रियों में से आठ ने शपथ ली, जबकि एकमात्र महिला विधायक एस. कीर्तन अपना प्रमाणपत्र लाना भूल गईं, इसलिए उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

234 सदस्यीय विधानसभा में 233 विधायकों ने शपथ ली। एक सीट खाली रही क्योंकि सीएम विजय ने दो सीटों से जीतने के बाद तिरुचि पूर्व सीट से इस्तीफा देकर पेरंबूर सीट बरकरार रखी। शपथ प्रक्रिया शाम तक जारी रहने के बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। कार्यवाही मंगलवार को फिर शुरू होगी, जब स्पीकर और उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। इसके बाद 13 मई को मुख्यमंत्री विजय सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे, जैसा कि राज्यपाल ने सरकार गठन के समय निर्देश दिया था।

सीएम विजय ने राजनीति में उतरने के महज दो वर्षों के भीतर 108 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की और तमिलनाडु की राजनीति में एक नया दौर शुरू किया। इससे द्रमुक और अन्नाद्रमुक के छह दशकों पुराने वर्चस्व का अंत हुआ। हालांकि टीवीके के पास तकनीकी रूप से 107 विधायक हैं और बहुमत से 11 सीटें कम थीं लेकिन द्रमुक के कुछ सहयोगी दलों के समर्थन से विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिससे एक सप्ताह से चला राजनीतिक गतिरोध समाप्त हुआ। कांग्रेस ने द्रमुक से अलग होकर टीवीके को समर्थन दिया और अपने पांच विधायकों का समर्थन दिया। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), वीसीके और आईयूएमएल ने बाहरी समर्थन दिया और सरकार में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया।

कांग्रेस के भी सरकार में शामिल होने की संभावना है और उसके दो विधायकों को मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान शामिल किया जा सकता है। इससे तमिलनाडु में पहली बार गठबंधन सरकार बनेगी। साथ ही, 1967 के बाद पहली बार कांग्रेस राज्य की सरकार का हिस्सा बन सकती है।

बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का चेन्नई में निधन, व्यापारिक जगत और बीकानेर में शोक की लहर
बीकानेर। सार्दुलगंज निवासी एवं बीकाजी ग्रुप के सीएमडी 74 वर्षीय शिवरतन अग्रवाल  (फ न्ना बाबू) का गुरुवार सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पत्नी सुशीला देवी का ऑपरेशन कराने के लिए वे 10 दिन से परिवार सहित चेन्नई में थे। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, उन्हें तुरंत चेन्नई के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। सुशीला देवी की हाल ही में हार्ट की बायपास सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने सुशीला देवी को आराम की सलाह दी थी। इसी के चलते वे परिवार सहित चेन्नई के एक होटल में ठहरे थे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री स्टालिन और उप मुख्यमंत्री उदयनिधि ने किया मतदान, राज्यवासियों से की लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को पुत्र एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहर के एक मतदान केन्द्र पर वोट डाला। स्टालिन के साथ पत्नी दुर्गा स्टालिन भी थीं। श्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह कतार में खड़े हुए और अपने अलवरपेट आवास के पास स्थित एसआईईटी कॉलेज के मतदान केन्द्र पर वोट डाला। यह बूथ मायलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इन सभी लोगों ने मुस्कुराते हुए मीडिया के सामने अपनी बायीं तर्जनी उंगली दिखाई, जिस पर अमिट स्याही का निशान लगा हुआ था। उन्होंने अपनी भी तस्वीरें खिंचवाईं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के चारों उम्मीदवार स्टालिन, एडप्पादी के. पलानीस्वामी (अन्नाद्रमुक), टीवीके के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय और अभिनेता-निर्माता सीमान की पार्टी 'नाम तमिलर काची, ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। सीएम स्टालिन ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जिस तरह मैंने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया है, उसी तरह तमिलनाडु के सभी लोगों को भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।”

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव-पूर्व के अनुमान वास्तव में बहुत अच्छे हैं। "मैं एक ही शब्द में कह रहा हूं—'तमिलनाडु वेल्लुम' (तमिलनाडु जीतेगा)।" सीएम स्टालिन के नेतृत्व में बहु-दलीय 'धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन' (एसपीए) ने 2019 से लगातार हुए सभी चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। वह शहर में अपने गढ़ माने जाने वाले कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से वह रिकॉर्ड चौथी बार लगातार चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने 2011, 2016 और 2021 के चुनावों में जीत हासिल करके 'हैट्रिक' पूरी कर ली है, और इस बार वह लगातार चौथी जीत पर अपनी नज़र जमाये हुये हैं। दरअसल, 2011 में परिसीमन के बाद जब यह सीट अस्तित्व में आयी, तब से विधानसभा के लिए इस सीट से चुने जाने वाले वह एकमात्र विधायक हैं।

सीएम स्टालिन चुनावी राजनीति में अपने चौथे दशक में प्रवेश करते हुए अपना लगातार 10वां विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी आठवीं जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक हैं। वह पहले छह चुनाव 1984, 1989, 1991, 1996, 2001 और 2006 में शहर की 'थाउज़ेंड लाइट्स' सीट से लड़े थे। 1984 और 1991 को छोड़कर, वह बाकी चार चुनावों में विजयी रहे थे, इसके बाद उन्होंने 'कोलाथुर' सीट से चुनाव लड़ा और पिछले तीनों चुनाव जीते, और 2011, 2016 तथा 2021 में जीत की हैट्रिक लगायी, जिसमें हर चुनाव के साथ उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया। सीएम स्टालिन के मुकाबले में टीवीके के उम्मीदवार और द्रमुक के जाने-पहचाने चेहरे तथा पूर्व विधायक वी.एस. बाबू थे, जबकि विपक्षी अन्नाद्रमुक ने पी. संथानकृष्णन को और एनटीके ने सौंदरापांडियन को मैदान में उतारा था।

भारत के टेक फ्यूचर की झलक ‘2NM चिप’: भारत पहली बार टेक्नोलॉजी के डिजाइन मैप पर मजबूती से उभरा, अश्विनी वैष्णव की उंगलियों के बीच दिखी 2ल्ले चिप
नई दिल्ली। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की एक तस्वीर ने भारत के तकनीकी क्षेत्र में एक नई दिशा को चिह्नित किया है, जिसमें उनकी दो उंगलियों के बीच एक छोटी सी 2 नैनोमीटर चिप को देखा जा सकता है। यह चिप भारत के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी मील का पत्थर साबित हो सकती है, खासकर तब जब इसे दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर निमार्ता कंपनियों में से एक, क्वालकॉम द्वारा बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद स्थित अपने इंजीनियरिंग केंद्रों में डिजाइन किया गया है। इस चिप के डिजाइन का सफल टेप-आउट (अंतिम डिजाइन चरण) हाल ही में घोषित किया गया है, जो भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

2एनएम चिप क्या है और क्यों है खास?

2एनएम चिप को नेक्स्ट-जेनरेशन सेमीकंडक्टर तकनीकी के रूप में जाना जा रहा है। यह चिप ट्रांजिस्टर डेंसिटी (ट्रांजिस्टर की संख्या) के मामले में अत्यधिक प्रभावी हैं, जिससे अधिक डेटा प्रोसेसिंग और कम ऊर्जा खपत संभव होती है। विशेष रूप से, यह चिप्स मौजूदा 5एनएम और 3एनएम चिप की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। आधिकारिक तौर पर दावा किया जा रहा है कि 2एनएम चिप का उपयोग होने के बाद ऊर्जा खपत में 45% तक की कमी आएगी। यह चिप न केवल स्मार्टफोन्स, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (अक), इंटरनेट ऑफ थिंग्स और अन्य स्मार्ट गैजेट्स में भी इस्तेमाल हो सकती हैं।

भारत के लिए यह सफलता क्यों महत्वपूर्ण है?

क्वालकॉम द्वारा 2एनएम चिप का विकास भारत में करना एक बहुत बड़ा कदम है। भारत, जो पहले से ही वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है, अब सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग में भी खुद को स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है। क्वालकॉम के अनुसार, भारत में स्थित बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई उनके लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा इंजीनियरिंग टैलेंट पूल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का मानना है कि यह भारत के डिजाइन इकोसिस्टम की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है।

इस चिप का प्रभाव

आने वाले समय में 2एनएम चिप का प्रभाव सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनका उपयोग कई अन्य क्षेत्रों में भी होगा:

स्मार्टफोन्स: आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन्स में इन चिप का उपयोग किया जाएगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (अक): एआई ऐप्लिकेशंस के लिए यह चिप बहुत कारगर साबित हो सकती हैं, क्योंकि वे बड़े पैमाने पर डेटा प्रोसेसिंग में मदद करती हैं।

इंटरनेट ऑफ थिंग्स : स्मार्ट होम डिवाइस, स्मार्ट वियरेबल्स और अन्य उपकरणों में भी इन चिप का प्रभावी उपयोग होगा।

ऑटोमोटिव इंडस्ट्री: स्वचालित वाहन और कनेक्टेड कारों में भी इन चिप का इस्तेमाल हो सकता है, जो इन तकनीकों को और अधिक सक्षम बनाएगा।

डेटा सेंटर: 2एनएम चिप की ऊर्जा दक्षता और प्रोसेसिंग स्पीड डेटा सेंटर   ऑपरेशंस को अधिक प्रभावी बनाएगी।

भारत की तकनीकी क्रांति

भारत का सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग क्षेत्र एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्वालकॉम जैसी कंपनियों के बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में स्थापित इंजीनियरिंग केंद्रों में इस तकनीक का विकास भारत के बढ़ते तकनीकी सामर्थ्य का प्रतीक है। भारत के पास अब विश्व स्तरीय डिजाइनिंग टैलेंट, उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग टीम और विशाल मैन्युफैक्चरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जो उसे वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में प्रमुख खिलाड़ी बना सकता है। अगर भारत इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करता है, तो वह न केवल अमेरिका और चीन के समकक्ष खड़ा हो सकता है, बल्कि सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में उभर सकता है।

2एनएम चिप अब तक कहाँ बन रही हैं?

2 नैनोमीटर चिप एक नई तकनीक हैं, जो सेमीकंडक्टर उद्योग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। अभी तक इस तकनीक पर काम कर रही कुछ प्रमुख कंपनियां और उनकी फैक्ट्रियां हैं, जहां यह चिप्स विकसित या निर्माण की प्रक्रिया में हैं।

दुनिया की नंबर-1 चिप मैन्युफैक्चरर

लोकेशन: ताइवान

स्टेटस: सबसे आगे

उत्पादन: 2025 से

क्लाइंट्स लाइन में माना जा रहा है कि 18 के प्रोसेसर यहीं बनेंगे

दक्षिण कोरिया

टेक्नोलॉजी पर फोकस

लोकेशन: साउथ कोरिया

उत्पादन लक्ष्य: 2025

अमेरिका और यूरोप

अपनी 2एनएम तकनीक को 20ए / 18ए नाम से पेश कर रहा है

लोकेशन: अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड

फोकस: हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, सर्वर और अक

स्टेटस: एडवांस टेस्टिंग स्टेज

अमेरिका - रिसर्च लेवल

कइट ने सबसे पहले 2ल्ले चिप का प्रोटोटाइप दिखाया

लोकेशन: न्यूयॉर्क रिसर्च लैब

उत्पादन नहीं, सिर्फ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट

कइट की रिसर्च का फायदा ळरटउ और रें२४ल्लॅ को भी मिलता है

भारत में 2एनएम चिप कहां बन रही है?

भारत में मैन्युफैक्चरिंग नहीं, लेकिन डिजाइन हो रहा है

लोकेशन: बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई

काम: 2एनएम चिप का डिजाइन और टेप-आउट

मैन्युफैक्चरिंग: ताइवान या साउथ कोरिया में होगी

यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है

2एनएम चिप बनाना इतना मुश्किल क्यों है?

टेक्नोलॉजी चैलेंज

एक मशीन की कीमत: 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा

एक फैब प्लांट की लागत: 20-25 लाख करोड़।

2एनएम चिप के निर्माण की चुनौतियां

2एनएम चिप्स का निर्माण अत्यधिक जटिल प्रक्रिया है, क्योंकि इस तकनीक में बहुत छोटे ट्रांजिस्टर होते हैं जो मौजूदा तकनीकी प्रक्रियाओं की तुलना में बहुत अधिक सटीकता और अत्याधुनिक उपकरणों की आवश्यकता होती है। इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, जैसे कि हाई-प्रीसीजन मटेरियल और उन्नत पैटर्निंग तकनीक, चिप्स की निर्माण प्रक्रिया को और भी जटिल बनाती हैं।

भारत में 2एनएम चिप कब बनेगी?

भारत में अभी 2एनएम चिप नहीं बन रही, फिलहाल यह डिजाइन, टेस्टिंग में मजबूत हो रहा है

मैन्युफैक्चरिंग में आने में 5-7 साल लग सकते हैं।

अभी यह चिप केवल ताइवान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में बन रही है।

रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 2500.61.06 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण को प्रशासनिक स्वीकृति
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में रेलवे परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, भूमि अधिग्रहण के लिए धनराशि जारी करने और स्थगित रखी गयी परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया है।

प्रधानमंत्री को लिखे अर्ध-सरकारी पत्र में मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में रेलवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए लंबित मुद्दों के समयबद्ध समाधान के लिए हस्तक्षेप का अनुरोध किया, विशेषकर भूमि अधिग्रहण के लिए धनराशि जारी करने और ठप पड़ी परियोजनाओं को पुन: आरंभ करने के संदर्भ में।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय में मीडिया में कुछ तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिसके चलते उन्हें यह पत्र लिखने की आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं के लिए कुल 2500.61.06 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस कुल भूमि में से 931.52.96 हेक्टेयर के लिए अभी तक रेलवे द्वारा धनराशि स्वीकृत नहीं की गयी है। इसके अलावा, हाल ही में रेलवे से प्राप्त संशोधित भूमि योजना अनुसूची (एलपीएस) के आधार पर दो परियोजनाओं के लिए 296.02.95 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रिया में है और शीघ्र जारी की जाएगी।

शेष 1273.05.15 हेक्टेयर भूमि से संबंधित 19 प्रमुख चल रही रेलवे परियोजनाओं में से 1198.02.34 हेक्टेयर (लगभग 94 प्रतिशत) भूमि का अधिग्रहण पूरा कर रेलवे को सौंपा जा चुका है। पांच परियोजनाओं के लिए रेलवे द्वारा अब तक एलपीएस उपलब्ध नहीं कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टिडीवनम-नागरी, मदुरै-तूतुकुडी, मणियाची-नागरकोइल, कन्याकुमारी-नागरकोइल दोहरीकरण, नगरकोइल-एरनियल दोहरीकरण, तूतुकुडी-मदुरै (अरुप्पुक्कोट्टई होकर), चिन्नासलेम-कल्लकुरिची, मयिलादुथुरई-तिरुवरूर, पट्टुकोट्टई फोर जंक्शन प्वाइंट, सलेम-करूर ट्रैक फॉर्मेशन, मन्नारगुडी-नीडामंगलम, चेन्नई बीच-कोरुक्कुपेट तीसरी/चौथी लाइन तथा विल्लुपुरम-ङ्क्षदडीगुल ब्रॉड गेज लाइनों सहित कई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने कहा कि शेष परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन भूमि स्वामियों को समय पर मुआवजा देना अनिवार्य है। रेल मंत्रालय द्वारा परियोजना-वार और टुकड़ों में धनराशि जारी किए जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे देरी और अनिश्चितता बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने तिरुवनंतपुरम-कन्याकुमारी ब्रॉड गेज दोहरीकरण परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि 16.86.51 हेक्टेयर भूमि के लिए 289.78 करोड़ रुपये की राशि अब तक आवंटित नहीं की गई है। उन्होंने एकमुश्त और समय पर धनराशि आवंटन की मांग करते हुए कहा कि इससे परियोजनाओं को निर्बाध गति मिलेगी। साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु को नए रेलवे परियोजनाओं के सीमित आवंटन पर चिंता जताई और राज्य की आर्थिक क्षमता के अनुरूप अतिरिक्त परियोजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सहकारी संघवाद की भावना के साथ इन मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा और राज्य सरकार रेलवे परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग देती रहेगी।

करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना
नई दिल्ली। टीवीके प्रमुख और तमिल फिल्म अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बाद मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से वापस जाते समय अभिनेता ने अपनी उपस्थिति को गुप्त रखा और मीडिया से बात करने से परहेज किया।

अभिनेता विजय सोमवार सुबह सीबीआई मुख्यालय पहुंचे जहां जांचकर्ताओं ने उनसे पिछले साल 27 सितंबर को करूर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान हुई भगदड़ के संबंध में पूछताछ की। इस त्रासदी में 41 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 100 अन्य घायल हो गए थे। जांच में कई प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया जिनमें विजय के कार्यक्रम में पहुंचने में कथित रूप से सात घंटे की देरी और भीड़ प्रबंधन में संभावित चूक शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि विजय से रैली की योजना बनाने और उसे मंजूरी देने में उनकी भूमिका, अपेक्षित भीड़ की जानकारी, स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय, भीड़ प्रबंधन, आयोजन स्थल की तैयारी एवं क्या कार्यक्रम से पहले भीड़भाड़ के बारे में चेतावनी आदि विषयों पर विस्तृत पूछताछ की गई। जांचकर्ताओं ने यह भी स्पष्टीकरण मांगा कि क्या विजय को रैली रद्द करने, स्थगित करने या ऑनलाइन आयोजित करने के संबंध में कोई सलाह दी गई थी। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई ने तमिलनाडु पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी। एजेंसी भगदड़ की वजह बनने वाली घटनाओं के क्रम को समझने के लिए इस घटना से जुड़े कई लोगों के बयान जुटा रही है। सीबीआई सूत्रों ने संकेत दिया है कि जांच जारी रहने के दौरान विजय को आगे की पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और आने वाले हफ्तों में और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। प्रशंसक एवं राजनीतिक समर्थक अभिनेता की सार्वजनिक उपस्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उनके प्रति समर्थन एवं एकजुटता दिखा रहे हैं।

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान "दित्वाह" भारत के करीब पहुंचा, चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी
चेन्नई। श्रीलंका में तबाही मचाने और करीब 200 लोगों की जान जाने के बाद चक्रवाती तूफान दितवा अब भारतीय समुद्र तट के पास पहुंच रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि, इस तूफान का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु पर पड़ सकता है, जहां भारी बारिश, आंधी-तूफान और 27 किलोमीटर प्रति घंटा तक की हवाएं चलेंगी। अधिकारियों ने पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए चेतावनी जारी की है, क्योंकि यह चक्रवात तूफान पूर्वी तट के पास मंडरा रहा है। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका में चल रहे राहत-बचाव के कामों में मदद के लिए टीमें भेजी हैं।

आगामी चक्रवात से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भारत तैयार है और संवेदनशील तटीय क्षेत्रों में आपदा-प्रतिसाद इकाइयों को भी रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है। तमिलनाडु के चेन्नयी तट के करीब पहुंचने के बाद कमजोर होकर एक गहरे अवदाब में परिवर्तित चक्रवाती तूफान दित्वाह सोमवार दोपहर तक और कमजोर होकर एक अवदाब में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने शहर और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

इस तूफान के चेन्नई और उत्तरी तमिलनाडु तट के करीब पहुँचने के साथ, शहर और उसके आसपास के जिलों में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है और आज सुबह भी जारी रही। मौसम विभाग ने आज सुबह एक अपडेट में कहा कि, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर बना गहरा अवदाब (चक्रवाती तूफान दित्वाह का अवशेष) पिछले 6 घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ गया है।

यह अब उसी क्षेत्र, चेन्नई से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 90 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, कुड्डालोर से 110 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और कराईकल से 180 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में में केंद्रित है। उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से इस गहरे अवदाब के केंद्र की न्यूनतम दूरी लगभग 50 किलोमीटर है।

इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर लगभग उत्तर की ओर बढऩे और आज दोपहर तक धीरे-धीरे कमजोर होकर अवदाब में बदलने की प्रबल संभावना है। यह तंत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में न्यूनतम 30 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित रहेगा और कराईकल और चेन्नई स्थित डॉपलर मौसम रडार (डीडब्ल्यूआर) द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है। तमिलनाडु और पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरने की भी संभावना है। चेन्नई से सटे तिरुवल्लूर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्रों में 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से 80 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएँ चलने की संभावना है और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के आसपास के जिलों और दक्षिण तटीय तमिलनाडु में 55-65 किमी प्रति घंटे की गति से 75 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएँ चलने की संभावना है। उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा और 75 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफानी हवा चलने की वजह से मछुआरों को आज समुद्र में जाने से परहेज करने को कहा गया है।

चेन्नई के पास कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग, रेल सेवाएं बाधित
चेन्नई। चेन्नई के पास कच्चे तेल से भरी एक मालगाड़ी में रविवार को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग के घने गुबार ने चेन्नई से लगभग 40 किलोमीटर दूर तिरुवल्लूर जिले के एगात्तूर के आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इससे सुबह वहां दहशत फैल गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एन्नोर से जोलारपेट्टई जा रही मालगाड़ी सुबह करीब पांच बजे तिरुवल्लूर-एगाट्टूर मार्ग से गुज़र रही थी। इस मालगाड़ी में कई तेल के टैंकर थे। आग लगने से पूरा इलाका धुएं की मोटी चादर से ढक गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, दो डिब्बों के पटरी से उतरने से भीषण आग लगी। हालांकि दक्षिण रेलवे ने कहा है कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए और आग की लपटें अन्य डिब्बों तक फैल गईं। पांच डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। ज़लिा कलेक्टर एम. प्रताप कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।

वेल्लोर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम राहत और बचाव कार्य में शामिल है। दुर्घटना के बाद चेन्नई-अरक्कोणम मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुई, जिससे बेंगलुरु, कोयंबटूर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और उस मार्ग पर स्थित अन्य स्थानों पर जाने वाले हज़ारों यात्रियों को असुविधा हुई। उपनगरीय ट्रेनें भी आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं और उन्हें अवादी तक ही चलाया गया। अरक्कोणम और काटपाडी के बीच निरस्त की गई ट्रेनों में मैंगलोर मेल, नीलगिरी एक्सप्रेस, कोयम्बटूर इंटरसिटी और तिरुवनंतपुरम मेल शामिल हैं। इसके अलावा, चेन्नई से आने वाली आ एक्सप्रेस ट्रेनें, जिनमें मैसूर शताब्दी, कोयंबटूर कोवई एक्सप्रेस, तिरुपति सप्तगिरि एक्सप्रेस और बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस शामिल हैं, रद्द कर दी गई हैं। चार अन्य ट्रेनों को गुडूर और रेनिगुंटा के रास्ते चलाया गया है।

चेन्नई पांचवीं बार चैंपियन बनी
अहमदाबाद। हरफनमौला रवीन्द्र जडेजा द्वारा अंतिम दो गेंदों पर बनाए 10 रन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को यहां रिजर्व डे पर खेले गए आईपीएल के 16 वें संस्करण के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से पराजित कर पांचवी बार आईपीएल खिताब जीत लिया।

इस जीत से कप्तान एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुंबई भी पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुका है। चेन्नई को अंतिम दो गेंदों पर 10 रन की दरकार थी। रवीन्द्र जडेजा ने पांचवी गेंद पर छक्का और अंतिम गेंद पर थर्ड मैन की ओर चौका लगा सीएसके को पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बना दिया। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीत पहले गुजरात को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 96 व रिद्धिमान साहा ने 54 रन बनाए।

चेन्नई की पारी में तीन गेंद बाद ही बारिश शुरू हो गई। उस समय उसका स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन था। इसके बाद मैच रोक दिया गया। रात 12 बजे बाद जब मैच फिर से शुरु हुआ तब डकवर्थ-लुईस नियम के आधार प र चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का विजयी लक्ष्य दिया गया। चेन्नई ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बना लक्ष्य हासिल कर खिताब पर भी कब्जा कर लिया।

नूर ने झटके दो विकेट
गुजरात के लिए नूर अहमद ने शुरू  के दो विकेट झटके। उसने अपने दूसरे ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों रुतुराज गायकवाड और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा। नूर ने अपने 3 ओवर में स्पेल में मात्र 17 रन देकर दो विकेट झटके।

पावरप्ले में बनाए 52 रन
15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य लेकर उतरी सीएसके को रुतुराज गायकवाड ओर कॉनवे ने तेज-तर्रार शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले के 4 ओवर में ही चेन्नई का स्कोर 52 रन तक पहुंचा दिया। रुतुराज ने 16 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। जबकि कॉनवे ने मात्र 25 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। इसके बाद रहाणे ने भी तेज पारी खेली लेकिन मोहित शर्मा ने उसे विजय शंकर के हाथों लपकवा पवेलियन लौटाया।

करीब 25 मिनट तक चला समापन समारोह
आईपीएल 2023 का समापन समारोह डीजे न्यूक्लेया की परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुई। न्यूक्लेया के बाद रैपर किंग ने मान मेरी जान और तू आ के देख ले जैसे गानों की परफॉर्मेंस दी। करीब 25 मिनट तक समापन समारोह चला। गुजरात की पहली पारी खत्म होने के बाद विवियन डिवाइन ने भी 10 मिनट तक  स्टेडियम के बीच परफॉर्मेंस दी।

धोनी की धुन और हार्दिक के जोश का मुकाबला आज
अहमदाबाद। आईपीएल का यह सीजन शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसी उभरती हुई युवा प्रतिभाओं के लिए पहचाना जा सकता है। यह भी हो सकता है कि इस सीजन को इशांत शर्मा, पीयूष चावला और मोहित शर्मा जैसे भूले-बिसरे गेंदबाजों की धमाकेदार वापसी के लिए याद किया जाए। संभव है कि यह सीजन अपने सांस रोक देने वाले रोमांचक मैचों और अभूतपूर्व रिकॉर्डों के लिए जाना जाए, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि आईपीएल 2023 को धोनी के आखिरी क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में याद किया जाएगा।

लिहाजा जब महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी पीत-जर्सी संभवत: आखिरी बार पहनकर उतरेंगे, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाना चाहेंगे। धोनी चेन्नई के कप्तान के रूप में कुल 10 आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल फाइनल 2008 में शेन वॉर्न की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पीढ़ी दर पीढ़ी टीमें और कप्तान बदलते गए, लेकिन धोनी ने अपनी चमक से आईपीएल के अंतिम चरण को रोशन रखा।

फ्रेंचाइजी के लिए दो साल प्रतिबंधित होने के बावजूद
चेन्नई सर्वाधिक आईपीएल जीतने के मामले में सिर्फ मुंबई इंडियन्स (पांच) से ही पीछे है। धोनी की चाह होगी कि वह रविवार को एक और आईपीएल फाइनल जीतकर मुंबई के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लें।

घरेलू मैदान पर गुजरात को हराना आसान नहीं
गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हालांकि यह आसान नहीं होगा। सलामी बल्लेबाज गिल पिछले चार मैचों में तीन शतक जड़कर शानदार फॉर्म में हैं, और नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उनकी फॉर्म अलग ही परवान चढ़ जाती है। गिल इस मैदान पर 11 टी-20 मैचों में 70.00 की औसत और 157.50 के स्ट्राइक रेट से 630 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। मुंबई के विरुद्ध दूसरे क्वालिफायर में उनकी 60 गेंदों पर खेली गई 129 रन की विस्फोटक पारी ने चेन्नई को जरूर चौकन्ना कर दिया होगा।

फाइनल से पहले गुजरात ने पक्के किए 2 बड़े अवॉर्ड
गुजरात टाइटंस रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले ही दो बड़े अवार्ड अपने नाम कर लिए हैं। गुजरात के खिलाड़ियों ने आरेंज कैप और पर्पल कैप के दो बड़े अवार्ड अपने नाम पक्के कर लिए हैं। आॅरेंज कैप गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के पास है। गिल ने इस साल 16 मैचों में 851 रन बना लिए हैं। आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस 730 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उनकी टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है।  पर्पल कैप के मामले में इस सीजन टॉप पर चल रहे तीनों गेंदबाज गुजरात के हैं। पहले स्थान पर मोहम्मद शमी (28 विकेट), दूसरे स्थान पर राशिद खान (27 विकेट) और तीसरे नंबर पर मोहित शर्मा (24 विकेट) का नाम है।

इसके अलाव सीएसके के तुषार देशपांडे 21 विकेट के साथ छठे स्थान पर हैं जिन्हें शमी को पछाड़ने के लिए अभी 8 विकेट की जरूरत होगी। ऐसे में पर्पल कैप भी गुजरात के खिलाड़ियों के ही नाम रहना पक्का है।

चेन्नई जीत से प्ले आफ के करीब
चेन्नई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को यहां आईपीएल के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से अपनी सातवी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेआफ की ओर एक और कदम बढ़ा लिया। टीम अब प्लेआॅफ से महज एक जीत दूर है। चेन्नई के 12 मैचों में अब 15 अंक हो गए। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की 11 मैचों में यह सातवीं हार है। उसके आठ अंक ही हैं। दिल्ली का अगला मुकाबला 13 मई को पंजाब किंग्स से होगा। वहीं, चेन्नई की टीम 14 मई को कोलकाता के खिलाफ उतरेगी। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी।

पथिराना ने झटके तीन विकेट
चेन्नई के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मथीश पथिराना ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली। चेन्नई के चार गेंदबाजों ने आठ से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन नहीं दिए। सबने मिलकर दिल्ली के बल्लेबाजों को बांधे रखा। इसका फायदा टीम को हुआ और उसने जीत की हैट्रिक लगाई।

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 32 रनों से हराया
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को एसएमएस स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स को  32 रन से हराया। इस जीत के बाद राजस्थान 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।  सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (43 गेंद, 77 रन) के विस्फोटक अर्द्धशतक के बाद रविचंद्रन अश्विन (35/2) और ऐडम जम्पा (22/3) की स्पिन जोड़ी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स पर 32 रन की दमदार जीत दर्ज की।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी। यह राजस्थान का आईपीएल में 200वां मैच था और उन्होंने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आईपीएल इतिहास में पहली बार 200+ का स्कोर बनाया। फिर बड़ी जीत भी हासिल की।