Uttar Pradesh Politics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मायावती के स्वास्थ्य पर फैली खबरों का खंडन, बसपा प्रमुख बोलीं- मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद पर भी उठाए सवाल
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने की बातें गलत तरीके से फैलाई जा रही हैं। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे हैं और अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं।

बसपा प्रमुख के मुताबिक, शनिवार को आकाश आनंद ने उनके निवास पर फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने पूछा था कि क्या बहन जी अस्वस्थ हैं। मायावती ने बताया कि उन्हें फोन पर स्पष्ट रूप से बताया गया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। मायावती ने कहा कि इसके बाद आकाश आनंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा की गई इस फोन कॉल के बारे में उन्हें नहीं बताया जाए। बसपा प्रमुख ने कहा कि इस कॉल के पीछे आकाश आनंद की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी। मायावती के इस बयान के बाद बसपा के भीतर आकाश आनंद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सपा के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों द्वारा नीला रंग अपनाने और नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य उपेक्षित वर्गों के प्रति वर्षों से चली आ रही जातिवादी, संकीर्ण, सामंतवादी एवं पूंजीवादी सोच नहीं बदल सकती।

मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि इन वर्गों के प्रति वास्तव में हित और कल्याण की भावना रखने वालों को अपना दिल और दिमाग साफ करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के पीडीए की बात करने वाले नेताओं की सोच, चाल, चरित्र और चेहरा दोहरा व बईमानी वाला रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा अनुशासनहीनता आदि के कारण समय-समय पर जिन लोगों को पार्टी से निकालती है, उनमें से कुछ लोग दूसरी पार्टियां और छोटे-छोटे संगठन बना लेते हैं। ऐसे लोगों को स्वार्थी और अवसरवादी बताते हुए मायावती ने कहा कि वे किसी भी पार्टी के हित में नहीं हो सकते।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी पार्टियां बिना किसी गठबंधन के चुनाव नहीं लड़ सकतीं और सत्ता में शामिल हुए बिना सत्ता का सुख नहीं छोड़तीं। उन्होंने दूसरी पार्टियों से नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश करने वालों को पहले अपना गिरेबान झांकने की सलाह दी। मायावती ने कहा कि बसपा से निकाले गए लोगों को दूसरी पार्टी में शामिल करना ऐसा होगा जैसे डूबते जहाज में सवार होना।

उन्होंने कहा कि खासकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और बहुजन समाज के हित में बसपा से दूरी बनाने वाले नेताओं को मौजूदा हालात में पार्टी और समाज के हित को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर दूसरी जिम्मेदारी लेने के लिए कहा था, उस दिन उन्होंने दबाव के बावजूद तत्काल संन्यास की घोषणा नहीं की थी।

बसपा अध्यक्ष ने बताया कि पूरी रात घटनाक्रम को रोकने के लिए प्रयास किए गए, जिसके बाद अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें संन्यास की घोषणा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को और जानकारी दी जाएगी।

अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
लखनऊ। पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी प्रमुख मायावती को संबोधित पत्र में राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होनें कहा है कि उनके लिए मायावती का आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है और यदि उन्हें लगता है कि उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में रहने से बहुजन मिशन को नुकसान पहुंच रहा है तो वह तत्काल संन्यास ले रहे हैं।

मायावती को लिखे पत्र में सिद्धार्थ ने कहा है कि वह पिछले 35 वर्षों से बसपा, मान्यवर कांशीराम और डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु और बड़ी बहन बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें विधान परिषद और राज्यसभा का सदस्य बनने का अवसर दिया। सिद्धार्थ ने अपने ऊपर पार्टी पर कब्जा करने और मायावती के भतीजे आकाश आनंद को गुमराह करने के आरोपों को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों में लेशमात्र भी सच्चाई नहीं है और ये उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है।

आकाश आनंद को लेकर उन्होंने कहा कि कई महीनों से उनसे उनकी मुलाकात भी नहीं हुई है। उन्होंने मायावती से आग्रह किया कि उनके संन्यास को आकाश आनंद की वापसी से न जोड़ा जाए। सिद्धार्थ ने कहा कि आकाश पहले मायावती के भतीजे हैं और उन्होंने करीब दो दशक उनकी छत्रछाया में बिताए हैं। आकाश को जिम्मेदारी देना या नहीं देना मायावती का फैसला है। उन्होंने कहा कि यदि मायावती को लगता है कि उनके राजनीति और सामाजिक जीवन में रहने से बहुजन मिशन को नुकसान हो रहा है तो वह इसी समय संन्यास ले रहे हैं। पत्र के अंत में उन्होंने'जय भीम, जय भारत और जय बहुजन समाज का नारा लिखा।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मायावती ने ट्वीट करके अशोक सिद्धार्थ पर निशाना साधा था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर बड़ी शर्त रखी है। उन्होंने कहा था कि आकाश के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ यदि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेते हैं, तभी आकाश आनंद को फिर से जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा। मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर छह बिंदुओं में पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं और ये तीनों राज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बहुजन समाज को शासित से शासक वर्ग बनाने के मिशन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं।

राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसी व्यवस्था स्थापित करना है, जिसमें कोई गरीब, कमजोर या कुपोषित न रहे और हर व्यक्ति स्वस्थ समाज तथा समग्र भारत के निर्माण में योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रभाव से आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले ऐसी व्यवस्था शासन के एजेंडे का हिस्सा क्यों नहीं बन सकी, इस पर विचार करने की जरूरत है। उस समय बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो होती थीं लेकिन गरीबों, कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए, जिनकी कोख में भारत का भविष्य पलता है, सरकार का विजन और एजेंडा अपेक्षित रूप से धरातल पर नहीं उतर पाया।

सीएम योगी ने वाराणसी के रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के शुभारंभ के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनसे केंद्रों पर बच्चों के जीवन में आए बदलाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की आदर्श व्यवस्था को सामान्य भाषा में रामराज्य कहा जाता है। गोस्वामी तुलसीदास ने इसकी अवधारणा को बहुत सरल शब्दों में व्यक्त करते हुए कहा है-"नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना।'अर्थात ऐसी व्यवस्था, जहां किसी प्रकार की गरीबी, कमजोरी या दीन-हीनता न हो और सभी लोग स्वस्थ एवं गुणों से युक्त होकर समाज तथा देश के विकास में योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफलतापूर्वक दस वर्ष पूरे होने के साथ ही पोषण माह के नौवें चरण में देश आगे बढ़ रहा है। इस दौरान सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभाव से समाज के कमजोर वर्गों तक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में जिलों के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं का निरीक्षण जरूर करते हैं तथा वहां संचालित गतिविधियों को नजदीक से देखते हैं।

योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आज जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2001 में गुजरात की धरती से जिस विजन की परिकल्पना की थी, वह आज पूरे देश में लागू हो रहा है। उत्तर प्रदेश भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व IAS अधिकारी राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो कांग्रेस में शामिल, अजय राय ने किया दोनों का स्वागत
लखनऊ। पूर्व भारतीय प्रशासिनक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा (सेवानिवृत्त) और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री फिरदौस बानो (जारा खान) ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. वर्मा और सुश्री बानों दोनों ने कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यभार ग्रहण प्रभारी नितिन शर्मा ने दोनों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर राय ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा और फिरदौस बानो समाज के लिए काम कर रहे हैं। डॉ. वर्मा करीब 85 दिव्यांग बच्चों की परवरिश कर रहे हैं और उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद डॉ. वर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा और कांग्रेस संविधान का पालन करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और राजनीतिक लोगों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

डॉ. वर्मा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान वह उनके विचारों से प्रभावित हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय के संघर्ष से भी प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

वहीं, मोहनलालगंज से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में लखनऊ के राम कुमार ठाकुर, विकास चंद्रा, राज कुमार, सुमित कुमार, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार ठठेर, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद जाकिर हुसैन समेत कई लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मायावती ने दिल्ली हादसे, जहरीली शराब से मौतों और बाढ़ की जनहानि पर जताई चिंता, सरकारों से जवाबदेही तय करने की मांग की
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण दिल्ली के पीजी हॉस्टल की छत ढहने से पांच लोगों की मौत, मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत और करीब 190 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने तथा उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ से हुई जनहानि पर चिंता जताई है।

मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इन घटनाओं से साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित और जनकल्याण के संबंध में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख्त जरूरत है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि अधिकारियों की घातक लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर भी सरकारों को सख्ती से लगाम लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने इन घटनाओं को अत्यंत दुखद और चिंतनीय बताया।

AAP का BJP पर हल्लाबोल: नफरत की भाषा और आपत्तिजनक वीडियो की शुरुआत केंद्र ने की, संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े जमीनी मामलों पर उठाए सवाल
चंदौली। आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और नफरत की भाषा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की ओर से हुई। सिंह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो विवाद को लेकर आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया एक वीडियो प्रसारित किया गया था और विवाद बढ़ने के बाद भाजपा को वह वीडियो हटाना पड़ा। राम मंदिर निर्माण से जुड़े जमीन के मामलों पर सवाल उठाते हुए आप सांसद ने कहा कि उनके पास जमीन से संबंधित 13 दस्तावेज हैं। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग दस्तावेजों में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और भाजपा के पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के हस्ताक्षर अथवा गवाही का उल्लेख है।

उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी की जिम्मेदारी सामने आती है तो उसे तय किया जाना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार के सवाल पर पांच चरणों में पदयात्राएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि तीन चरण अभी बाकी हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर मिले चंदे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उन्होंने वर्ष 2021 में उठाया था और आप आगे भी जनता तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भूमिका और सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश में किस रूप में और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

UP Assembly Elections 2027: बसपा की अहम बैठक आज, 75 जिलाध्यक्षों के साथ संगठन और प्रत्याशियों पर मंथन, Mayawati ने लिया तैयारियों का जायजा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती सोमवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगी। बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय, 12 माल एवेन्यू में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में मायावती पिछली बैठकों में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करेंगी और संगठन की तैयारियों का फीडबैक लेंगी। बैठक में जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी समीक्षा की जाएगी। मायावती पार्टी पदाधिकारियों से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर जानकारी लेंगी। बसपा नेतृत्व की ओर से चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सोमवार की बैठक को 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने ब्राह्मण समाज समेत सर्वसमाज से बसपा से जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा है कि पार्टी की नीति ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की है और वह किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सर्वसमाज के हित एवं कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी में नेताओं के बजाय तन, मन और धन से समर्पित अंबेडकरवादी कार्यकर्ताओं की फौज हर स्तर पर अधिक सक्रिय है। यह परंपरा पार्टी और आंदोलन के हित में कांशीराम ने स्थापित की थी।

मायावती ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि ब्राह्मण समाज और अन्य समाजों के जो लोग अब तक बसपा से निकाले गए हैं अथवा निकाले जा रहे हैं, या अपने निजी स्वार्थ में दूसरी पार्टियों में चले गए हैं, अथवा अपने गलत कार्यों से बचने के लिए सत्ताधारी पार्टी में शामिल हुए हैं, उनके प्रति लोगों की धारणा उनके कार्यों के आकलन के आधार पर संदेहपूर्ण और निराशाजनक बन रही है। उन्होंने कहा कि खासकर भाजपा सरकार के दौरान भी ऐसे लोग निजी व पारिवारिक स्वार्थ के लिए अपनी पार्टी से अधिक उठाते रहे, जबकि अपने समाज के लिए वे लोग अधिकतर निष्क्रिय और उदासीन ही बने रहे। इन कारणों से ऐसे लोगों ने अपने समाज को भी सही तरीके से बसपा से नहीं जोड़ा, जिसके चलते पिछले कई लोकसभा और विधानसभा आम चुनावों में पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि इसके बाद लंबे अरसे से पार्टी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ समर्पित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नए संगठन और ईमानदार लोगों, खासकर युवाओं को पार्टी की नर्सरी में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह जारी है और पार्टी को उम्मीद है कि ये नए और पुराने कार्यकर्ता हर मामले में बेहतर, साफ-सुथरी और मिशनरी मानसिकता के साथ उभरेंगे तथा सच्चे अंबेडकरवादी एवं संविधानवादी संघर्ष के मजबूत स्तंभ बनकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी खासकर ब्राह्मण समाज को यह विश्वास दिलाना चाहती है कि वह पूरी मजबूती के साथ बसपा से जुड़ा रहे। हर चुनाव में उसकी तैयारी के आधार पर उसकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और चुनावी उम्मीदवार बनाने के साथ ही सरकार बनने पर वर्ष 2007 की तरह ब्राह्मण समाज तथा अन्य सभी समाजों को पूरा उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। मायावती ने कहा कि सर्वसमाज आधारित बसपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के मामले में अब विशेषकर दलित समाज को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि बसपा की नर्सरी सर्वसमाज के हसीन गुलदस्ते की तरह है और वह अधिकांशतः हरी-भरी एवं सजी रहती है। उन्होने इससे पहले भी ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने और पार्टी द्वारा इस वर्ग के लोगों को उम्मीदवार बनाए जाने से सपा विचलित है।

राम मंदिर चढ़ावे पर विवादित टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, पप्पू यादव के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
लखनऊ। राम मंदिर से जुड़े चंदा मामले पर सांसद पप्पू यादव के कथित बयान के विरोध में शनिवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और उनके पुतले पर जूते-चप्पल बरसाकर विरोध जताया। संगठन के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों से जुलूस के रूप में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी के प्रतीकात्मक स्वरूप के खिलाफ भी नारे लगाए गए। सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और इस संबंध में की गई टिप्पणी सनातन समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने संसद परिसर में हुए प्रदर्शन को भी सनातन समाज का अपमान बताया।

उन्होंने पप्पू यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो संगठन अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगा। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव के खिलाफ विवादित इनाम की घोषणा किए जाने का भी दावा किया गया। हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। राम मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर हुए इस प्रदर्शन के बाद राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि संसद परिसर में पप्पू यादव ने कथित तौर पर राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर एक नाटकीय प्रदर्शन किया था जिसमें वे साधु/पुजारी के वेश में नजर आए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस प्रकार के नाटक से सनातन धर्म और संतों की छवि धूमिल हुई है और उनका अपमान किया गया है। लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने गोमती नगर स्थित कार्यालय से पुतला लेकर विधानसभा की तरफ मार्च करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

विधायक पूजा पाल का अखिलेश पर तीखा हमला, बोलीं-भाजपा में अवसर योग्यता और समर्पण से होता है तय
खनऊ। हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं महिला विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। पूजा पाल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव ने उनसे पूछा था कि उन्हें भाजपा में शामिल होकर क्या मिला, जिसका वह अब सार्वजनिक रूप से जवाब दे रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं पाल समाज की बेटी हूं और भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं। मैं ऐसी पार्टी में हूं, जहां किसी भी सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। यहां अवसर व्यक्ति की योग्यता और समर्पण से तय होते हैं।”

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में पाल समाज का बेटा या बेटी विधायक, सांसद, मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंचने की संभावना रखता है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां नेतृत्व और राजनीतिक अवसर कुछ सीमित परिवारों और चेहरों तक ही सिमटकर रह गए हैं। उनका कहना था कि सपा में सामान्य कार्यकर्ताओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए आगे बढ़ने की संभावनाएं पहले भी सीमित थीं और आज भी वैसी ही हैं।

अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार, सनातन को बदनाम करने का लगाया आरोप
देवरिया। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी(सपा) सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रही है। सिंह ने यहां बुधवार को मीडिया से कहा कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर से संबंधित सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और बाबरी मस्जिद के पक्ष में खड़े हुए थे, आज वही लोग राम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि राम विरोधी ताकतें एक बार फिर कुचक्र रच रही हैं मगर प्रदेश की जनता सब कुछ समझती है और ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की राम मंदिर में आस्था नहीं है, बल्कि वह सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रही है।