champions - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड को फाइनल में 4 विकेट से हराया, रोहित प्लेयर ऑफ द मैच, रचिन प्लेयर ऑफ द सीरीज
दुबई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा (76), श्रेयस अय्यर (48) और के एल राहुल (नाबाद 34) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने फाइनल मुकाबले में छह गेंदे शेष रहते न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। रोहित प्लेयर ऑफ द मैच और रचिन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरी बार खिताब जीता हैं। इससे पहले  वर्ष 2002 और 2013 में भारत ने यह ट्रॉफी जीती थी। मैच में 76 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट में 263 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

सलामी जोड़ी की शतकीय साझेदारी :

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। 19वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल (31) को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली (1) को पगबाधा कर भारत को दूसरा झटका दिया। 27वें ओवर में रचिन रविंद्र ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत का बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा ने 83 गेंदोंं में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए (76) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 39वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने श्रेयस अय्यर को आउटकर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई।

सातवां आईसीसी खिताब :

यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी-20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है।

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत 44 रन से जीत ‘ग्रुप ए’ में शीर्ष पर रहा, वरुण के चक्रवात में फंसी न्यूजीलैंड टीम
दुबई। वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में 44 रन से पराजित कर अजेय रहते हुए ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। सेमीफाइनल में भारत 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा वहीं दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3  ओवर में 205 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हार्दिक ने पारी के चौथे ओवर की अंतिम गेंद  पर रचिन (6) को आउट कर  भारत को पहली सफलता दिलाई। वरुण ने दूसरे सलामी बल्लेबाज विल यंग (22) बोल्ड कर अपना पहला विकेट हासिल किया। केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। कुलदीप यादव ने मिचेल (17) को पगबाधा आउट कर इस जोड़ी को जुदा किया। जडेजा ने टाम लाथम (14) को पगबाधा आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया।  इसके बाद वरुण ने खतरनाक बल्लेबाज फिलिप्स को पगबाधा आउट कर 151 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन लौटा दिया। ब्रेसवेल को वरुण ने पवेलियन लौटाया। अक्षर पटेल ने एक छोर पर डटे केन विलियमसन (81) को केएल राहुल के हाथों लपकवा भारत की जीत की कहानी लिख डाली।

भारत की ओर से  वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 42 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। इससे पूर्व भारत की शुरुआत काफी खराब रही। 30 रनों पर ही उसके तीन शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा (15), शुभमन गिल (2) और विराट कोहली (11) सस्ते में आउट हो गए। श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी निभाई। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये। हेनरी ने 42 रन देकर 5 व जेमीसन, ओ रुर्के, सैंटनर और रविन्द्र ने भी एक-एक विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत का विजयी आगाज, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया
दुबई। मोहम्मद शमी (5 विकेट) और हर्षित राणा (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल (नाबाद 101 ) के शतक की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में 21 गेंदें शेष रहते बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 228 रन बनाए। जवाब में भारत ने 46.3 ओवर में ही 4 विकेट पर 231 रन बना जीत दर्ज की।

बांग्लादेश के 228 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। तसकीन अहमद ने रोहित शर्मा को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में सात चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली। इसके बाद के एल राहुल ने शुभमन गिल के साथ  पारी को संभाला। गिल ने 129 गेंदो में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से (नाबाद 101) रनों की पारी खेली। के एल राहुल ने 47 गेंदों में एक चौके और दो छक्का लगाते हुए नाबाद 41 रन बनाये। के एल राहुल ने तनजीम हसन साकिब की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया, गिल के शतक से अंतिम वनडे में 142 रन से हराया
अहमदाबाद। शुभमन गिल (112) और श्रेयस अय्यर (78) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने शृंखला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिए अपने मजबूत इरादों का इजहार किया। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर भारत ने पहले खेलते हुये 356 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में इंग्लैंड की पारी 34.2 ओवर में 214 रन बना कर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की शृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। चैंपियंस ट्राफी से पहले अपने अंतिम मैच में विराट कोहली (52) ने अपनी खोई फार्म को हासिल कर लिया,जिससे कोच गौतम गंभीर समेत समूचे भारतीय खेमे में संतोष का भाव नजर आया। कोहली को हालांकि आज भाग्य का सहारा भी मिला और कुछ मौकों पर वह अपना विकेट बचाने में सफल रहे। उन्हें आदिल राशिद ने एक बार फिर अपना शिकार बनाया। कप्तान रोहित शर्मा मात्र एक रन ही बना सके।

मोदी स्टेडियम में तीनों प्रारुपों में शतक बनाने वाले इकलौते भारतीय :

वही शुभमन गिल ने इंग्लैंड आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। अपने एक दिवसीय करियर का सातवां शतक मात्र 95 गेंदों पर पूरा किया। वह नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में शतक जड़ने वाले इकलौते भारतीय बन गये हैं। राशिद का शिकार बनने से पहले उन्होने अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और तीन छक्के जड़े। कोहली के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर आकर डटे श्रेयस अय्यर ने गिल का भरपूर साथ दिया और मात्र 64 गेंदों की पारी में आठ चौके और दो छक्के कूट दिये। वह भी आदिल रशीद की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये।  केएल राहुल (40) ने आक्रामक बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुये अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।  बाद में रन औसत बढ़ाने के चक्कर में भारतीय एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते रहे और उसकी पूरी पारी 50वें ओवर की अंतिम गेंद पर 356 रनों  पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद (64 पर 4)सबसे सफल गेंदबाज बने जबकि मार्क वुड ने दो भारतीयों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

टीम इंडिया को अजेय बढ़त : रोहित का शतक, इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया
कटक। रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (119) की शतकीय, शुभमन गिल (60) और अक्षर पटेल (नाबाद 41) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 33 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं।

ओपनर्स का शानदार आगाज :

इंग्लैंड के 304 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भारतीय सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। 17वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने शुभमन गिल (52) को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद विराट कोहली एक बार फिर विफल रहे। उन्हें आदिल रशीद ने (5) रन पर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान रोहित शर्मा एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने अपना 32वां शतक पूरा किया। 30वें ओवर में लिविंगस्टन ने रोहित को आदिल रशीद के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित ने 90 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए 119 रनों की पारी खेली। 37वें ओवर में अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे श्रेयस अय्यर रनआउट हुये। श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों तीन चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 44 रन बनाये। केएल राहुल (10) और हार्दिक पंड्या (10) सस्ते में लौटे। उन्हें गस ऐटकिंसन ने आउट किया। भारत ने 44.3 ओवर में 308 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। अक्षर पटेल (41) और रवींद्र जडेजा (11) रन बनाकर नाबाद रहे।  इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने दो विकेट लिए।

सलामी जोड़ी ने जोड़े 81 रन :

इससे पहले बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोडे। 11वें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने फिल सॉल्ट (26) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

पहला वनडे: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से पराजित किया, उपकप्तान शुभमन गिल रहे प्लेयर ऑफ द मैच
नागपुर। रवींद्र जडेजा और हषिज़्त राणा (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल (87), अक्षर पटेल (52) और श्रेयस अय्यर (59) की अधज़्शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 68 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

ओपनर्स 19 रन पर पवेलियन लौटे : इंग्लैंड के 248 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 19 रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। कप्तान रोहित शर्मा (दो) और यशस्वी जायसवाल (15) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शुभमन गिल  और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर में जेकब बेथेल ने पगबाधा आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 59 रनों की पारी खेली।

पटेल-गिल की शतकीय साझेदारी : इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अक्षर पटेल ने गिल का भरपूर साथ निभाया। दोनों के बीच चौथे विकेट लिए 108 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम को 34वें ओवर में आदिल रशीद ने अक्षर पटेल को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। अक्षर पटेल ने 47 गेंदों में छह चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 52 रन बनाये। केएल राहुल (2) को आदिल रशीद ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट भारत को पांचवां झटका दिया। इसके बाद साकिब महमूद ने शतक की ओर बढ़ रहे शुभमन गिल को बटलर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। गिल ने 96 गेंदों में 14 चौके लगाते हुए (87) रनों महत्वपूणज़् की पारी खेली। भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। रवींद्र जडेजा  (12) और हादिज़्क पंड्या (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने साकिब महमूद की गेंद पर विजयी चौका लगाया।    इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद और आदिल रशीद को दो-दो विकेट मिले।

इंग्लैंड की शानदार शुरुआत : इससे पहले आज यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की।

महिला टी-20 विश्व कप : भारतीय महिला अंडर-19 टीम दूसरी बार चैंपियन बनी, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
क्वालालंपुर। निकी प्रसाद की कप्तानी वाली भारत की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका को अंडर-19 टी-20 विश्वकप में नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। जी तृषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। जी तृषा (3 विकेट व नाबाद 44 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने आज दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से पराजित कर अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वर्ष 2023 में शेफाली वर्मा  की अगुवाई में भारतीय टीम ने यह चैंपियनशिप जीती थी।

सनिका-तृषा के बीच 44 रनों की साझेदारी :

इसके बाद बल्लेबाजी करने सनिका चलके ने जी तृषा के शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रनों की अवजित साझेदारी हुई। जी तृषा ने 33 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (नाबाद 44) रनों की पारी खेली। वहीं सनिका चलके ने 22 गेंदों में चार चौके लगाते हुए (नाबाद 26) रन बनाये। सनिका चलके ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत के लिए विजयी चौका लगाया। भारत ने 12.2 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। जी तृषा ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 309 रन बनाये और सात विकेट लिये।

महिला अंडर-19 विश्वकप : श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 12 रनों से पराजित किया, नाइजीरिया ने भी दर्ज की रोमांचक जीत
बांगी। महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स मुकाबलों में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 12 रनों से हराया। वहीं दिन के एक अन्य मुकाबले में नाइजीरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को छह रनों से शिकस्त दी।

श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 98 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज संजना काविंदी ने टीम के लिए सर्वाधिक 19 रन बनाए। सुमुदु निसानसाला 18, कप्तान मनुडी नानायक्कारा 15 और हिरुनी हंसिका 14 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंका की कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लिली बैसिंगथवेइट ने तीन विकेट लिए।

हसरत गिल और टेगन विलियमसन ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बाद 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका की कसी हुई गेंदबाजी के आगे निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 87 रन ही बना सकी और 12 रन से मुकाबला हार गई। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 23 के स्कोर तक केट पेले (1) , इनेस मैक्कियन (10) और कप्तान लुसी हैमिल्टन (10) के विकेट गंवा दिए। काओइमहे ब्रे ने टीम के लिए सर्वाधिक 27 रन बनाए। एलेनोर लारोसा 18 रन बनाकर आउट हुई। ग्रेस लियोन्स ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से चामोदी प्रबोदा, प्रमुदी मेथसारा और असेनी थलागुने ने दो-दो विकेट लिए।

नाइजीरिया ने आयरलैंड को हराया :

दिन के एक अन्य मुकाबले में नाइजीरिया की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को छह रनों से हराया। नाइजीरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 94 रन बनाए। क्रिस्टाबेल चुक्वुओनी ने 25, ओमोसिघो एगुआकुन और पी अगबोया ने 17-17 रन बनाए। लक्की पेटी 12 रन बनाकर आउट हुई। आयरलैंड की ओर से किआ मेकार्टनी ने दो विकेट लिए। एली मैक्गी, नियाम मैकनल्टी, लारा मैकब्राइड और फ्रेया सार्जेंट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 18.4 ओवरों में 88 रन पर ढ़ेर हो गई। आयरलैंड के लिए रेबेका लोवे ने 21, फ्रेया सार्जेंट, मिल्ली स्पेंस ने 14-14 रन बनाए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। नाइजीरिया की ओर से लिलियन उडेह ने तीन विकेट लिए।

पैरालंपिक चैम्पियन अवनि का फ्रांस जाने का टूटा सपना , नहीं मंजूर हुआ वीजा
नई दिल्ली। पैरालंपिक चैम्पियन राइफल निशानेबाज अवनि लेखरा की फ्रांस में होने वाले चेटौरौक्स 2022 डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में हिस्सा लेने की उम्मीद तब टूट गई जब भारतीय पैरा निशानेबाजी दल का वीजा मंजूर नहीं हुआ। लेखरा ने शनिवार को अपने एस्कॉर्ट और कोच के लिए वीजा सुनिश्चित करने के लिए खेल अधिकारियों से मदद मांगी, क्योंकि उन्हें फ्रांस में 4 जून से शुरू होने वाले विश्व कप में भाग लेना था।

उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं दुखी हूं, फ्रांस जाने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मेरी एस्कॉर्ट श्वेता जेवरिया और मेरे कोच राकेश मनपत का वीजा जारी नहीं किया गया है। सात जून का मैच मेरे लिये महत्वपूर्ण है। क्या कोई मदद कर सकता है?" भारतीय खेल प्राधिकरण ने लेखरा के जवाब में ट्वीट किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फ्रांस जाने वाले भारतीय पैरा शूटिंग दल के किसी वीजा को मंजूरी नहीं दी गई है। सभी वीजा सुरक्षित करने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा सभी प्रयास किए गए लेकिन दुर्भाग्य से इस बार प्रयास साकार नहीं हुए।

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचने वाली 20 वर्षीय राइफल शूटर को 2021 में प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लेखरा टोक्यो 2021 में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में शीर्ष सम्मान जीतकर पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला बन गयी थीं। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक भी जीता था।

IPL धमाल : कल फाइनल में कोलकाता और चेन्नई होंगे आमने-सामने
दुबई।  IPL के लिए कल शुक्रवार को रोमांचक रहने वाला है। इयान मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल में तीसरी बार और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स चौथी बार खिताब जीतने के इरादे से शुक्रवार को होने वाले फ़ाइनल में भिड़ेंगे। दो बार के विजेता कोलकाता का यह तीसरा फ़ाइनल है और उसने अपने पिछले दोनों फ़ाइनल जीते हैं जबकि चेन्नई का यह नौंवां फ़ाइनल होगा और वह तीन बार विजेता रह चुका है।

दोनों टीमों ने लीग चरण में टॉप पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फ़ाइनल का टिकट हासिल किया है। चेन्नई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली को चार विकेट से हराया था जबकि कोलकाता ने कल दिल्ली को रोमांचक संघर्ष में तीन विकेट से पराजित किया। चेन्नई और कोलकाता का अब कल शुक्रवार को होने वाले फ़ाइनल में आमना सामना होगा।

कोलकाता के कप्तान मोर्गन और चेन्नई के कप्तान धोनी मैदान पर काफी कूल नजर आते हैं लेकिन प्रदर्शन के लिहाज से दोनों कप्तानों के बीच काफी फासला है। धोनी ने दिल्ली के खिलाफ पहले क्वालीफायर में मात्र छह गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर अपनी टीम को असंभव लगने वाली जीत दिलाई थी जबकि मोर्गन दूसरे क्वालीफायर में लक्ष्य का पीछा करते हुए शून्य पर आउट हो गए थे लेकिन राहुल त्रिपाठी ने रविचंद्रन अश्विन के पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सीधे छक्का जड़कर कोलकाता को फ़ाइनल में पहुंचाया था।