Tarique Rahman - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान की भारत यात्रा पर सस्पेंस, विदेश राज्यमंत्री बोलीं- अभी कोई तारीख तय नहीं
ढाका। बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा अभी तय नहीं हुई है। ओबेद ने विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से कहा, "भारत यात्रा समेत किसी भी यात्रा को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बातचीत के बाद ही अंतिम फैसला लिया जायेगा।" रहमान की भारत और जापान यात्राओं के बारे में पूछे जाने पर ओबेद ने कहा कि फिलहाल किसी भी यात्रा के लिए कोई तारीख तय नहीं की गयी है। उन्होंने कहा, "जापान यात्रा का कार्यक्रम आपसी सुविधा के समय तय किया जायेगा।

प्रधानमंत्री अभी कई कामों में व्यस्त हैं।" नयी दिल्ली और ढाका में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच सीधी बातचीत के जरिए द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने की संभावना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे मौकों का सही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब भी दोनों देशों के नेता बातचीत करते हैं और द्विपक्षीय चर्चा करते हैं, तो कई मुद्दों को सुलझाने का मौका मिलता है। भारत के साथ संबंध बेहतर करने का मौका है। वे इस बात पर विचार कर सकते हैं कि क्या वे इस मौके का इस्तेमाल करेंगे।"

बांग्लादेशी विदेश राज्यमंत्री की यह टिप्पणी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी की 10 अगस्त को ढाका में रहमान के साथ हुई बैठक के कुछ दिनों बाद आयी है। इस बैठक में उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और सहयोग एवं साझेदारी के नये रास्ते तलाशने पर चर्चा की थी। इसके दूसरे दिन ही त्रिवेदी भारत गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे दोनों पक्षों द्वारा द्विपक्षीय तनाव कम करने की कोशिशों के बीच बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के साथ ढाका में हुई बैठक का महत्व और बढ़ गया।

ये बैठकें ऐसे समय में हुई हैं जब बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा गत पांच अगस्त को नयी दिल्ली में ऑनलाइन मीडिया को संबोधित करने पर नाराजगी जतायी थी। यह तारीख तथाकथित छात्र अशांति के बाद उनके भारत में निर्वासन में जाने के दो साल पूरे होने का प्रतीक थी। ग्यारह अगस्त को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेश प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय यात्रा और बिम्सटेक के अध्यक्ष के तौर पर नयी दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए भारत आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हमने द्विपक्षीय यात्रा के साथ-साथ दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स आउटरीच सत्र के लिए भी निमंत्रण भेजा है।"

बांग्लादेश में भीषण हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
ढाका। बांग्लादेश में बुधवार शाम यात्रियों से भरी एक यात्री बस, नौका पर चढ़ाये जाने के दौरान अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। यह दर्दनाक हादसा राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल के पास शाम लगभग सवा पांच बजे तब हुआ जब ढाका की ओर जा रही 'सौहार्द परिवहन' की बस पंटून नंबर 3 से नदी में जा गिरी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फेरी के करीब पहुँचते ही बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और नदी में लगभग 30 फीट नीचे डूब गई। फायर सर्विस के अधिकारी ताल्हा बिन जासिम ने बताया कि जलमग्न बस के भीतर से 22 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 6 पुरुष, 11 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, कोस्ट गार्ड और सेना की सहायता से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। रात भर चले इस ऑपरेशन में कई दमकल यूनिटों और गोताखोरों को लगाया गया। एक दमकल अधिकारी सोहेल राणा के मुताबिक, 'हमजा' नामक जहाज और क्रेन की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बचाव कार्यों की जानकारी ली है और इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा
ढ़ाका। हाल ही में बांग्लादेश में अल्ससंख्यक हिन्दुओं की हत्या के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में काफी खटास आ गई थी। लेकिन अब बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो चुका है और तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन गए है। इसी बीच खबर आ रही है करीब 18 महीनों के लंबे अंतराल के बाद अगरतला और कोलकाता को ढाका के रास्ते जोड़ने वाली ‘मैत्री’ अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को फिर से शुरू किया गया है ताकि दोनों देशों के रिश्तें ​एक बार​ फिर अच्छे हो सके। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कोलकाता से रवाना हुई पहली बस मंगलवार को अगरतला पहुंची तो अगरतला–अखौरा एकीकृत चेक पोस्ट पर त्रिपुरा के परिवहन एवं पर्यटन मंत्री सुषांत चौधरी और त्रिपुरा रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (टीआरटीसी) के अधिकारियों ने यात्रियों को फुल माला पहनाकर का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर त्रिपुरा के परिवहन एवं पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, बस सेवा शुरू होने बाद अब एक बार फिर से दोनों देशों के बीच में सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक को बढ़ावा मिलेगा। इससे भारत और बांग्लादेश के बीच में संबंध और भी मजबूत होंगे। इसके आगे सुशांत चौधरी ने बताया कि रेल लिंक के साथ सबरूम में पु​ल का बेहतर उपयोग होगा दोनों देश बंदरगाहों तक बड़ी आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे दोनों देशों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

बता दें कि बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद ये पहला बड़ा निर्णय है। बांग्लादेश का ये कदम न केवल दोनों देशों के संबंधों को मजूबत करेगा बल्कि उन हजारों लोगों को बड़ी राहत देगा जो कि व्यापार और पयर्टन के लिए सीमा पार कर जाते हैं। इसके आगे सुशांत चौधरी ने बताया कि ये 35 सीटों वाली ये बस सप्ताह में करीब 3 दिन चलेगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के दौरान इस सेवा को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद साल 2022 में इस सेवा को दौबारा से शुरू किया गया था, लेकिन बांग्लादेश में हुई हिंसा के कारण इसे फिर से रद्द करना पड़ा था।

बांग्लादेश हिंसा को लेकर स्वामी अधोक्षजानंद ने उठाई हिंदुओं की सुरक्षा की मांग, कहा नई सरकार की हो प्राथमिकता
मथुरा। स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां के सवा करोड़ हिंदुओं की सुरक्षा नई सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ऐतिहासिक रूप से गोवर्धन मठ के विशेष संरक्षित क्षेत्र में आता है, इसलिए वहां के हिंदुओं का हित उनके लिए सर्वोपरि है।

मथुरा प्रवास के दौरान शंकराचार्य ने कहा, राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश के सनातनी समाज ने जिस साहस के साथ अपने मठ-मंदिरों की रक्षा की है, वह वंदनीय है। उन्होंने नई सरकार को बधाई देते हुए आह्वान किया कि तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति संवेदनशीलता दिखाए।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ का मामला फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक किसी को भी शंकराचार्य पद का दावा नहीं करना चाहिए। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे विवादों से भगवा की गरिमा को ठेस पहुंचती है।

तालिबान शासन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मुल्ला उमर के दौर की तुलना में वर्तमान तालिबान सरकार के व्यवहार में बदलाव और सुधार दिखाई दे रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में वहां अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से लागू होंगी, जिससे क्षेत्र में स्थिरता और शांति स्थापित होगी।

खलीलुर रहमान बने बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?
ढाका। बांग्लादेश के नये प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान के मंत्रिमंडल में खलीलुर रहमान को विदेश मंत्री बनाये जाने को देश के कूटनीतिक हलकों में विदेश नीति की सावधानीपूर्वक पुनर्संतुलन प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले वह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रह चुके हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि वह पश्चिमी नीति-निर्माण हलकों में सहज माने जाते हैं और उन्हें अमेरिकी प्रशासन के करीब समझा जाता है। ऐसे समय में यह तथ्य अहम माना जा रहा है, जब बांग्लादेश अमेरिका के साथ एक असंतुलित माने जा रहे व्यापार समझौते के बीच अपने संबंधों को साधने की कोशिश कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष एनएसए के रूप में उनकी नियुक्ति उस समय बीएनपी नेतृत्व के कड़े विरोध के बावजूद हुई थी।

भारत के पूर्व उच्चायुक्त पिनाक आर. चक्रवर्ती ने कहा, यह आश्चर्यजनक है कि बीएनपी का हिस्सा न होने के बावजूद खलीलुर रहमान को विदेश मंत्री बनाया गया है। वह तथाकथित टेक्नोक्रेट कोटे से आये हैं। उनकी नियुक्ति से संकेत मिलता है कि तारिक रहमान के कार्यकाल में भी अमेरिकी प्रभाव बना रहेगा।

भारत ने आधिकारिक तौर पर उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं। मुहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान खलीलुर रहमान रोहिंग्या मुद्दे पर मुख्य सलाहकार के उच्च प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें उन प्रभावशाली आवाजों में शामिल माना जाता है, जिन्होंने अराकान कॉरिडोर के निर्माण की वकालत की थी। यह एक मानवीय मार्ग होगा, जो चटगांव से होकर म्यांमार के रखाइन राज्य तक सहायता पहुंचाने में मदद करेगा।

समर्थकों का कहना है कि यह गलियारा मानवीय और रणनीतिक दोनों उद्देश्यों की पूर्ति करेगा तथा लंबे समय से चले आ रहे रोहिंग्या शरणार्थी संकट को लेकर बांग्लादेश पर बने अंतरराष्ट्रीय दबाव को कम कर सकता है। आलोचकों का मानना है कि इससे संप्रभुता, सुरक्षा जोखिम और म्यांमार के आंतरिक संघर्ष में गहराई से उलझने की आशंका बढ़ सकती है। चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि खलीलुर रहमान हालिया बांग्लादेश-अमेरिका व्यापार समझौते को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और इसी कारण वह नयी बीएनपी सरकार के लिए मूल्यवान बने रहेंगे, जो भविष्य में बेहतर शर्तें हासिल करने की कोशिश करेगी।

हाल ही में, हस्ताक्षरित व्यापार समझौते के तहत बांग्लादेश के वस्त्र उद्योग को कुछ राहत मिली है, क्योंकि शुल्क घटाये गये हैं और अमेरिकी कच्चे माल से बने परिधानों पर शून्य शुल्क का वादा किया गया है। समझौते में बांग्लादेश द्वारा अमेरिका से अधिक मात्रा में वस्तुएं खरीदने की प्रतिबद्धता भी है। साथ ही यह शर्त भी है कि बांग्लादेश ऐसे किसी देश से परमाणु रिएक्टर, ईंधन रॉड या संवर्धित यूरेनियम नहीं खरीदेगा, जो'अमेरिका के महत्वपूर्ण हितों को नुकसान पहुंचाता हो।'

विश्लेषकों के अनुसार, बांग्लादेश की विदेश नीति इस समय नाजुक मोड़ पर है। भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ बांग्लादेश को चीन के हितों को भी संतुलित करना होगा। क्षेत्र में बीजिंग के प्रभाव को सीमित करने की मंशा रखने वाले अमेरिका ने हाल ही में बांग्लादेश में नियुक्त अपने राजदूत ब्रेंट टी क्रिस्टेनसेन के माध्यम से चीन के साथ कुछ प्रकार की भागीदारी के जोखिमों को लेकर चेतावनी भी दी है।

साथ ही, म्यांमार के साथ संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। रोहिंग्या प्रत्यावर्तन प्रक्रिया ठप पड़ी है और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। ऐसे में, यह देखना अहम होगा कि जिस मानवीय गलियारे की अवधारणा को नये विदेश मंत्री कभी समर्थन देते माने गये, वह केवल विचार तक सीमित रहती है या व्यवहार में भी उतरती है।

बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिलाई 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों को भी शपथ
ढाका। बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष और 17 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे तारिक रहमान ने मंगलवार को बंगलादेश के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उन्हें अपराह्न 4.15 बजे शपथ दिलायी।

तारिक रहमान बंगलादेश के 11वें प्रधानमंत्री हैं। जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस बंगलादेश सरकार के सलाहकार के तौर पर देश संभाल रहे थे।

यूनुस की देखरेख में करीब आठ महीने चले शासन के बाद 12 फरवरी 2026 को बंगलादेश के आम चुनाव हुए। बीएनपी ने इन चुनावों में 299 में से 209 सीटें जीतकर कर इतिहास बना दिया।

आज शपथ लेंगे बांग्लादेश की नए पीएम तारिक रहमान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित करीब 1200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
ढाका। बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान मंगलवार को देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालिया आम चुनाव में बीएनपी की निर्णायक जीत के बाद पार्टी लगभग दो दशक बाद सत्ता में लौट रही है। यह चुनाव दिसंबर 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री और तारिक रहमान की मां खालिदा जिया के निधन के बाद कराया गया था।

नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह ढाका स्थित जातीय संसद (जातीयो संगसद) के साउथ प्लाजा में अपराह्न चार बजे आयोजित होगा। बाद में राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन तारिक रहमान और उनके मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बीएनपी ने अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद हुए पहले आम चुनाव में कुल 297 निर्वाचित सीटों में से 209 पर जीत दर्ज की है। तारिक रहमान दशकों में इस पद पर आसीन होने वाले पहले पुरुष नेता होंगे।

तारिक रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति तथा बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान के ज्येष्ठ पुत्र हैं। जियाउर रहमान की 1981 में एक सैन्य तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद खालिदा जिया ने राजनीति में प्रवेश किया और 1991 में पहली बार प्रधानमंत्री बनीं। रहमान 2018 में अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

इस बीच, 297 नव-निर्वाचित सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन संसद के शपथ कक्ष में शपथ दिलाएंगे। हालांकि, प्रस्तावित संवैधानिक सुधार परिषद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बीएनपी नेताओं का कहना है कि मौजूदा संविधान में केवल सांसदों के शपथ ग्रहण का प्रावधान है, किसी संवैधानिक सुधार परिषद का नहीं।

चुनाव आयोग के अनुसार एक संविधान सुधार आयोग के गठन की भी प्रक्रिया चल रही है। बारह फरवरी 2026 को हुए जनमत संग्रह में बहुमत से हां मत मिलने के बाद संसद के 180 दिनों तक आयोग के रूप में कार्य करने की संभावना जतायी गयी है। बीएनपी ने आयोग के सदस्य के रूप में दूसरी शपथ लेने से इनकार करते हुए जनमत संग्रह का औपचारिक समर्थन नहीं किया है, जबकि जमात पार्टी ने इसे स्वीकार किया है। चुनाव आयोग के अनुसार, जनमत संग्रह में 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने समर्थन दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में करीब 1,200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे, भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसन इकबाल, नेपाल के बाला नंद शर्मा और श्रीलंका के नलिंदा जयतिस्सा शामिल होंगे।

यह समारोह मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल की समाप्ति का प्रतीक होगा। अपने विदाई संबोधन में यूनुस ने संस्थागत सुधारों और जुलाई चार्टर के मसौदे पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया, जिसे विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त हुआ और हालिया जनमत संग्रह में अनुमोदित किया गया। चार्टर का उद्देश्य बांग्लादेश में अधिनायकवाद की पुनरावृत्ति रोकना और लोकतांत्रिक संस्थानों की स्थिरता सुनिश्चित करना है।

ढाका: 8 फरवरी को में तारिक रहमान बीएनपी की अंतिम चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने दी जानकारी
ढाका। बांग्लादेश में चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है, ऐसे में बंगलादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान आठ फरवरी को ढाका के नयापल्टन इलाके में पार्टी की अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली दोपहर दो बजे शुरू होने वाली है, जिसमें रहमान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने गुरुवार को पार्टी के नयापल्टन केंद्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

रिजवी ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और ढाका और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से बीएनपी के उम्मीदवार रैली में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि बीएनपी ऐतिहासिक रूप से जनता के समर्थन से सत्ता में आई है और दावा किया कि पार्टी गंभीर दमन के बावजूद लचीली बनी रही है।

रिजवी ने कहा कि बीएनपी हमेशा जनता के जनादेश से सत्ता में आई है और पार्टी ने वर्षों के दमन को सहा है, फिर भी वह दृढ़ता से खड़ी रही है। शांतिपूर्ण चुनावी माहौल के प्रति आशावाद व्यक्त करते हुए रिजवी ने कहा कि मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से और बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है।

पार्टी के चुनाव चिन्ह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, देश की जनता धान की बाली को महज एक प्रतीक के रूप में नहीं, बल्कि एक भावना के रूप में देखती है। इसी भावना से प्रेरित होकर लोग 12 फरवरी को अपना वोट डालेंगे। इस रैली में भारी भीड़ एकत्रित होने की उम्मीद है और यह चुनाव से पहले राजधानी में बीएनपी का अंतिम बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।

खालिदा जिया: भारत के साथ कनेक्शन से लेकर बांग्लादेश की आयरन लेडी तक...,लोकतंत्र की फाइटर कैसे पहुंची जेल?
बांग्लादेश: बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और तीन दशकों से अधिक समय तक देश के राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहीं बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। उनके बेटे तारिक रहमान, जो स्वेच्छा से ब्रिटेन में निर्वासन में चले गए थे, चुनाव लडऩे और अपनी बीमार मां को देखने के लिए हाल ही में स्वदेश वापस लौटे थे। एक बयान में, बीएनपी ने कहा, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का आज सुबह 6:00 बजे फज्र की नमाज के तुरंत बाद निधन हो गया।

बता दें कि खालिदा जिया का जन्म साल 1945 में अविभाजित भारत के जलपाईगुड़ी (अब पश्चिम बंगाल) में हुआ था, जिसके कारण उनका भारत से खास नाता जुड़ा हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार दिनाजपुर चला गया, जहाँ से उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की नींव पड़ी। इसके बाद साल 1960 में खालिदा जिया ने जियाउर रहमान से शादी की, जो बाद में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने। इसके बाद साल 1981 में पति की हत्या के बाद खालिदा जिया ने राजनीति में कदम रखा और सैन्य शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनके अडिग संकल्प के कारण ही बांग्लादेश में उनको 'आयरन लेडी' के नाम से जाना जाता है।

बता दें कि साल 1991 में खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और उन्होंने अपने तीनों कार्यकालों के दौरान वैट (VAT) की शुरुआत और शिक्षा के लोकतंत्रीकरण जैसे बड़े आर्थिक सुधार किए। लोकतंत्र के लिए लड़ने वाली जिया को साल 2018 में भ्रष्टाचार के मामलों में करीब 17 साल की जेल हुई। हालांकि, साल 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद लंबी बीमारी के बावजूद उन्होंने साल 2026 के चुनावों में प्रचार का संकल्प लिया था। हाल ही में, उनके बेटे तारिक रहमान करीब 17 साल बाद अपने परिवार के साथ वतन वापसी की है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का अंतिम संस्कार बुधवार को राजधानी के मानिक मियां एवेन्यू में हो सकता है। प्रोथोम आलो ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने कहा, खालिदा जिया का नमाज-ए-जनाजा बुधवार को ढाका के मानिक मियां एवेन्यू में हो सकता है। पार्टी अधिकारियों ने कहा कि बेगम जिया को 23 नवंबर को दिल और फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया भी था और हाल के दिनों में उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

उनकी मौत एक युग का अंत है और इससे उनकी पार्टी को चुनावी अभियान में मदद मिलने की संभावना है क्योंकि दिवंगत नेता के प्रति मतदाताओं की सहानुभूति बढऩे की उम्मीद है।

बता दें कि निर्वासित बांग्लादेशी कवयित्री और लेखिका तस्लीमा नसरीन ने यूनी से कहा, बेगम जिया का उत्थान बहुत ही कम समय में हुआ, वे एक साधारण गृहिणी से देश की प्रधानमंत्री बनीं। जेल में बिताए दो वर्षों को छोड़कर उनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं थी। उन्होंने कहा, बेगम जिया ने मेरी कई किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसकी शुरुआत 'लज्जा' से हुई थी, क्या अब वे प्रतिबंध हटाए जाएंगे? पुरस्कार विजेता लेखिका तस्लीमा ने भविष्यवाणी किया कि उनके बेटे तारिक रहमान चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए अच्छा होगा या नहीं मुझे नहीं पता। लेकिन कम से कम बंगलादेश में अभी जो अराजकता हम देख रहे हैं, उसका अंत हो जाएगा।

बांग्लादेश हिंसा: हिंदुओं की हत्या मामलों की भारत ने की कड़ी निंदा, शीघ्र होगी कार्रवाई
नई दिल्ली। भारत ने बंगलादेश में हिंदू समुदाय के एक और व्यक्ति की हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि भारत बंगलादेश में एक और हिंदू की हत्या की घोर निंदा करता है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के बनने के बाद से अब तक हत्या, आगजनी और जमीन हड़पने की 2900 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की मांग है कि अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान की बांग्लादेश वापसी पर उन्होंने कहा कि भारत वहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेश चुनाव का पक्षधर है। इसके साथ ही भारत स्थिर और शांतिपूर्ण बांग्लादेश चाहता है और अपने इस पड़ोसी देश के साथ संबंधों को मजबूत करना चाहता है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत का मानना है कि चुनाव में सभी दलों की हिस्सेदारी होनी चाहिए।

गौरतलब है कि, बीते कुछ दिनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के दो लोगों की हत्या कर दी गयी है। बांग्लादेश में प्रमुख राजनीतिक दल अवामी लीग पर चुनाव लडऩे पर रोक भी लगाई जा चुकी है। इस तनावपूर्ण माहौल में तारिक रहमान की वतन वापसी, लोगों के लिए एक आशा की किरण बन कर आयी है।