Counter-Terrorism - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा
वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसदों ने आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक एकजुटता का आह्वान करते हुए पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर कठोर नकेल कसने की अपील की है। वाशिंगटन डी.सी. स्थित कैपिटल हिल में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 'आतंकवाद की मानवीय कीमत' के दौरान सांसदों ने 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पहलगाम हमले की पहली बरसी के अवसर पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में अमेरिकी कांग्रेस के 19 सदस्य और 60 से अधिक कांग्रेसी कार्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों, थिंक टैंक और भारतीय समुदाय के बीच आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में निंदा की गई।

कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शेरमन ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) को लश्कर-ए-तैयबा का ही हिस्सा माना जाता है, जिसे पाकिस्तान में पनाह मिली हुई है। हमें पाकिस्तान सरकार से यह स्पष्ट मांग करनी चाहिए कि वह लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों को पूरी तरह खत्म करे।" संबोधन के दौरान राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के सामने कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने जोर दिया कि मानवता की रक्षा के लिए दुनिया भर के देशों को आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष लिसा मैकक्लेन और सांसद रिचर्ड मैककॉर्मिक ने भी इस खतरे को एक 'साझा दुश्मन' बताया। मैकक्लेन ने खुफिया जानकारी साझा करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि मैककॉर्मिक ने इसे एक ऐसी "अनोखी बुराई" करार दिया जो स्वतंत्रता और एकता पर प्रहार करती है। डिजिटल और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से इस प्रदर्शनी में 1993 के मुंबई बम धमाकों से लेकर 2008 के मुंबई हमलों और पिछले साल हुए पहलगाम हमले के विनाशकारी परिणामों को दिखाया गया। यह आयोजन उन परिवारों और समुदायों को समर्पित था जिन्होंने आतंकी हिंसा में अपने प्रियजनों को खोया है।

कार्यक्रम में भारत की रक्षा नीति के उस कड़े संदेश को भी याद किया गया, जिसके तहत 7 मई, 2025 को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान और पीओके में स्थित लश्कर और जैश के नौ प्रमुख ठिकानों एवं ट्रेनिंग सेंटरों को ध्वस्त किया गया था। इस मिशन की विशेषता इसकी सटीक खुफिया जानकारी और नैतिक संयम रही, जिससे आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा। इस दौरान रिपब्लिकन सांसद माइकल बॉमगार्टनर, बिल हुइज़ेंगा और डेमोक्रेट नेता रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, जूली जॉनसन, और श्री थानेदार सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत के पड़ोस में आतंकवादी ढांचों को किसी भी प्रकार की सहायता न दें पोलैंड
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने पोलैंड से आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति अपनाने का आग्रह करते हुए कहा है कि उसे भारत के पड़ोस में आतंकवादी ढांचों को किसी भी प्रकार से सहायता नहीं देनी चाहिए। डा. जयशंकर ने भारत यात्रा पर आये पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की के साथ सोमवार को यहां के दौरान प्रारंभिक वक्तव्य में कहा कि पोलैंड इस क्षेत्र के लिए कोई अजनबी नहीं हैं और वह सीमा-पार आतंकवाद की लंबे समय से चली आ रही चुनौती से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि पोलैंड को आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनानी चाहिए और हमारे पड़ोस में आतंकवादी ढांचे को किसी भी प्रकार से सहायता नहीं करनी चाहिए।

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों की बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा स्वाभाविक रूप से शामिल होगी। विशेष रूप से अपने-अपने पड़ोस के संबंध में आकलनों का आदान-प्रदान उपयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष और उसके प्रभावों पर भारत के विचार पहले भी स्पष्ट रूप से साझा कर चुके हैं और उन्होंने जोर देकर कहा है कि चुनकर भारत को निशाना बनाना न केवल अनुचित बल्कि अन्यायपूर्ण भी है। विदेश मंत्री ने कहा कि वह आज एक बार फिर इस बात को दोहरा रहे हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया में काफी उथल-पुथल है। उन्होंने कहा कि भारत और पोलैंड  अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं, जिनकी अपनी-अपनी चुनौतियां और अवसर हैं इसे देखते हुए विचारों और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करना स्वाभाविक रूप से उपयोगी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध भी निरंतर प्रगति कर रहे हैं लेकिन इन पर निरंतर ध्यान दिये जाने की जरूरत है।

भारत और पोलैंड के बीच परंपरागत रूप से गर्मजोशीपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में ये संबंध उच्च-स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान तथा सशक्त आर्थिक और लोगों के बीच संपर्कों से आगे बढकर मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2024 की पोलैंड यात्रा के दौरान संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया।

डा. जयशंकर ने कहा कि दोनों देश बातचीत के दौरान 2024 से 28 तक कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे जिसके माध्यम से हम अपनी रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करना चाहते हैं। इसके अलावा व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों तथा डिजिटल नवाचार में सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्री ने कहा कि पोलैंड मध्य यूरोप में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है और दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 7 अरब डॉलर है जिसमें पिछले एक दशक में लगभग 200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पोलैंड में भारतीय निवेश तीन अरब डॉलर से अधिक हो चुका है, जिससे पोलैंड के नागरिकों के लिए रोजगार के अनेक अवसर सृजित हुए हैं। भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, बड़े बाजार का आकार और निवेश-अनुकूल नीतियाँ वहां के व्यवसायों के लिए अपार अवसर प्रदान करती हैं।

ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक: अमेरिका ने बनाया सीरिया में ISIS के कई ठिकानों को अपना निशाना
वॉशिंगटन। अमेरिका ने सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए है।    अमरीकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को यह जानकारी दी। कमांड ने एक्स पर पोस्ट किया, आज, दोपहर लगभग 12:30 बजे अमरीकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने सहयोगी सेनाओं के साथ मिलकर पूरे सीरिया में आईएस के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

कमांड ने कहा कि ये हमले ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का हिस्सा थे, जिसे 13 दिसंबर को सीरिया के पल्मायरा में अमेरिका  और सीरियाई सेनाओं पर हुए जानलेवा आईएस हमले के जवाब में 19 दिसंबर को शुरू किया गया था। हमले में आईएस के एक आतंकवादी ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी दुभाषिया नागरिक मारे गए।

कमांड ने कहा कि ये हमले हमारे लड़ाकों के खिलाफ इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से खत्म करने, भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने और इस इलाके में अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं की रक्षा करने के हमारे लगातार प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, उन्होंने कहा कि अमरीकी और गठबंधन सेनाएं अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों का पीछा करने के लिए दृढ़ हैं।

तुर्की में भीषण गोलीबारी, IS के खिलाफ छापेमारी में सात तुर्की पुलिसकर्मी घायल
इस्तांबुल। तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत यालोवा में संदिग्ध इस्लामिक स्टेट (आईएस) सदस्यों को निशाना बनाकर किये गये आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी में सात पुलिसकर्मी घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकारी प्रसारक टीआरटी की रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में बताया कि प्रांतीय पुलिस इकाइयों ने एलमालिक गांव के एक घर पर छापा मारा, जहां छापेमारी अभियान के दौरान आईएस सदस्यों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी के बाद, पड़ोसी प्रांत बर्सा से विशेष ऑपरेशन पुलिस को छापेमारी में मदद करने के लिए तैनात किया गया, जो आसपास के क्षेत्र में बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत जारी है। मुठभेड़ में घायल हुये पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बनी हुई है।

तुर्की ने हाल के हफ्तों में आईएस के खिलाफ अपने अभियान तेज कर दिए हैं। प्राप्त खुफिया जानकारी के अनुसार नये साल की छुट्टियों के दौरान सुरक्षा खतरों में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि, तुर्की ने 2013 में आधिकारिक तौर पर आईएस समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

2025 का लेखा-जोखा : जख्म, जवाब और जीत के बीच बदलता देश
नई दिल्ली। जाते-जाते 2025 भारत के सामने ऐसा आईना रख गया, जिसमें दर्द की परछाइयां भी हैं और आत्मविश्वास की चमक भी। यह साल आतंकी हमलों, बड़े हादसों और जलवायु चेतावनियों के जख्म देकर गया, तो वहीं निर्णायक जवाबों, राष्ट्रीय संकल्प और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जीत भी लिख गया। 2025 ने यह साफ कर दिया कि भारत केवल संकट झेलने वाला देश नहीं, बल्कि संकटों के बीच खड़ा होकर रास्ता बनाने वाला राष्ट्र है... हालांकि कुछ सवाल और चिंताएं अगले साल भी साथ बनी रहेंगी...

ऑपरेशन सिंदूर: सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई

ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई 2025 की रात को हुआ था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, जो 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था।

कब: 6-7 मई 2025 की रात (लगभग 1:05 से 1:30 बजे के बीच)।
क्यों: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में, जिसमें कई भारतीय नागरिक मारे गए थे।
क्या किया: भारतीय सशस्त्र बलों ने पीओके और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 9 आतंकवादी शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।
उद्देश्य: सीमा पार आतंकवाद को खत्म करना और भारत की सैन्य क्षमता दिखाना।
नाम का मतलब: पहलगाम हमले में कई सुहागिनों के सिंदूर उजड़ने के कारण इस ऑपरेशन को सिंदूर नाम दिया गया, ताकि आतंकवादियों को जवाब दिया जा सके।

नाइजीरिया ने आईएस ठिकानों पर हवाई हमलों की पुष्टि की
अबुजा। नाइजीरियाई सरकार ने इस बात की पुष्टि की, कि अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने मिलकर अफ्रीकी देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के आईएस के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किमिबी एबिएनफा ने कहा कि यह अभियान पश्चिमी अफ्रीकी देश में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ नाइजीरिया के सुरक्षा सहयोग का हिस्सा था।

एबिएनफा ने हताहतों की संख्या का बगैर खुलासा किए कहा, इससे उत्तर-पश्चिम में हवाई हमलों से नाइजीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर हमले हुए हैं। नाइजीरियाई सेना ने भी अमेरिकी मदद से हुए अभियान की पुष्टि की है।

यह पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने के एक दिन बाद हुई है कि उन्होंने नाइजीरिया में आईएस आतंकवादियों पर एक 'शक्तिशाली और घातक हमला' करने का निर्देश दिया था।