International Cooperation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह, ईरान की सैन्य शक्ति खत्म करने का दावा
अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से प्रभावित सभी देशों से फारस की खाड़ी में अपने जहाज भेजने और सामूहिक प्रयास के अंतर्गत अमेरिका को इस रणनीतिक जलडमरूमध्य को खोलने में मदद करने का आग्रह किया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और उसकी सैन्य क्षमता को शत प्रतिशत खत्म कर दिया है।

ट्रंप ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश, जो इस कृत्रिम प्रतिबंध से प्रभावित हैं, उस क्षेत्र में जहाज भेजेंगे ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य, आर्थिक तौर पर पूरी तरह से नष्ट कर दिया है लेकिन दुनिया के जिन देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल मिलता है उन्हें उस मार्ग का ध्यान रखना होगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ''हम भरपूर मदद करेंगे। अमेरिका उन देशों के साथ समन्वय भी करेगा ताकि सब कुछ जल्दी, सुचारू और अच्छी तरह से हो सके। यह हमेशा से एक सामूहिक प्रयास होना चाहिए था और अब यह होगा। यह दुनिया को सद्भाव, सुरक्षा एवं शाश्वत शांति के लिए एकजुट करेगा।''

उन्होंने दावा किया कि कई देश, विशेष रूप से वे देश जो ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने से प्रभावित हैं, जलडमरूमध्य को खुला एवं सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेजेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ''किसी भी तरह से हम जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलकर सुरक्षित और स्वतंत्र बना देंगे।''

कर्नाटक सीएम सिद्दारमैया ने की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बेंगलुरु दौर पर आए भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ चर्चा की है। यह बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास कावेरी में आयोजित की गई, जहाँ दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने सहित आपसी हित के मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बातचीत के दौरान, मंत्री एम सी सुधाकर, मुख्य सचिव शालिनी रजनीश और मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह बातचीत भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते जुड़ाव की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसमें आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने वैश्विक साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। इससे पहले  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने राजदूत का बेंगलुरु में स्वागत किया जहाँ दोनों के बीच अनौपचारिक बातचीत के दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर  चर्चा हुईं।

चीन ऑनलाइन धोखाधड़ी: साल 2025 में 258,000 टेलीकॉम, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सुलझाए, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बीजिंग। चीन की पुलिस ने 2025 में देश भर में 2.58 लाख टेलीकॉम और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को सुलझाया, जबकि धोखाधड़ी से जुड़े 2.17 करोड़ युआन (31 लाख अमेरिकी डॉलर) से अधिक की निधि पर आपातकालीन रोक लगायी। एक पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग मिंग ने कहा कि पुलिस ने पिछले साल धोखाधड़ी सिंडिकेट से जुड़े 542 प्रायोजकों, प्रमुखों और मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। झांग ने कहा कि चीनी पुलिस ने ऐसे अपराधों से निपटने के लिए म्यांमार, थाईलैंड और कंबोडिया के साथ अंतर्राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन सहयोग बढ़ाया है, जिसमें म्यांमार के म्यावाडी से टेलीकॉम धोखाधड़ी के संदेह में 7,600 से अधिक चीनी नागरिकों को वापस भेजा गया है।

नाइजीरिया ने आईएस ठिकानों पर हवाई हमलों की पुष्टि की
अबुजा। नाइजीरियाई सरकार ने इस बात की पुष्टि की, कि अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने मिलकर अफ्रीकी देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के आईएस के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किमिबी एबिएनफा ने कहा कि यह अभियान पश्चिमी अफ्रीकी देश में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ नाइजीरिया के सुरक्षा सहयोग का हिस्सा था।

एबिएनफा ने हताहतों की संख्या का बगैर खुलासा किए कहा, इससे उत्तर-पश्चिम में हवाई हमलों से नाइजीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर हमले हुए हैं। नाइजीरियाई सेना ने भी अमेरिकी मदद से हुए अभियान की पुष्टि की है।

यह पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने के एक दिन बाद हुई है कि उन्होंने नाइजीरिया में आईएस आतंकवादियों पर एक 'शक्तिशाली और घातक हमला' करने का निर्देश दिया था।