Nicolas Maduro - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ने की अमेरिकी अदालत से रहम की अपील: आरोपों को खारिज करने का किया अनुरोध, जानें किस आधार पर मिल सकती है राहत?
न्यूयॉर्क। वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अधिवक्ताओं ने अमेरिकी अदालत से उनके मुवक्किल के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को खारिज करने का अनुरोध किया है। अधिवक्ताओं का तर्क है कि अदालत के पास इस मामले की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र नहीं है और पूर्व वेनेजुएला नेता को एक संप्रभु राष्ट्र के प्रमुख के रूप में प्रतिरक्षा प्राप्त है। आरआईए नोवोस्ती द्वारा प्राप्त एक दस्तावेज़ में यह जानकारी दी गई है।

दस्तावेज़ में कहा, "अदालत के पास मादुरो के खिलाफ अभियोजन चलाने का अधिकार क्षेत्र नहीं है और उसे उनके खिलाफ दायर अभियोग को खारिज करना चाहिए।" अधिवक्ताओं के अनुसार मादुरो को राष्ट्राध्यक्ष के रूप में प्रतिरक्षा के साथ-साथ अपने आधिकारिक पद पर रहते हुए किए गए कार्यों के संबंध में भी प्रतिरक्षा प्राप्त है। गौरतलब है कि गत तीन जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कराकास पर एक बड़ा सैन्य हमला किया। जिसमें अमेरिकी सैनिक राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कथित तौर पर हिरासत में लेकर अमेरिका ले आये। तब से वे ब्रुकलिन की जेल में बंद हैं। जहां अमेरिकी कानून के तहत उन पर "नार्को-आतंकवाद" के आरोपों में मुकदमा चलाया जाना है।

मादुरो पर अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन भेजने और नार्को-टेररिज्म की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। अमेरिकी अभियोजकों को दो अक्टूबर तक इस याचिका पर अपना जवाब देना है और 17 नवंबर को इस पर सुनवाई तय की गई है। यदि मामला खारिज नहीं होता है, तो मुकदमा एक जून 2027 से शुरू होगा।

राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
मेक्सिको सिटी। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से तेल, खनिज, व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर टेलीफोनिक संवाद करके अपनी सरकारों के बीच 'अनसुलझे मुद्दों' पर चर्चा की। रोड्रिग्ज ने कहा कि उनकी ट्रम्प के साथ लम्बी और सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत में दोनों देशों के लिए एक सहयोगी एजेंडा के साथ-साथ बकाया द्विपक्षीय मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। गौरतलब है कि रोड्रिग्ज के 5 जनवरी को वेनुजुएला के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह पहला संवाद है।

रोड्रिग्ज 3 जनवरी को अमेरिकी सेना द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को 'एब्सोल्यूट रिजॉल्व' नामक अभियान में गिरफ्तार करने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बनीं। राष्ट्रपति मादुरो और फ्लोर्स दोनों को मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति में संलिप्तता के आरोपों का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया। जबकि उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान खुद को निर्दोष बताया।

रोड्रिग्ज ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज मेरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक लंबी, उपयोगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में टेलीफोनिक बातचीत हुई और हमने दोनों राष्ट्रों के हित में द्विपक्षीय कार्य एजेंडा के साथ-साथ सरकारों के बीच संबंधों में अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने वेनेजुएला की राष्ट्रपति से हुई बातचीत को सकारात्मक बताया, जिसमें तेल, खनिज, व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने वेनेजुएला के साथ एक मजबूत साझेदारी की उम्मीद जताई और देश की स्थिरता और विकास की आशा की।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज सुबह मेरी वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हम जबरदस्त प्रगति कर रहे हैं क्योंकि हम वेनेजुएला को स्थिर होने और ठीक होने में मदद कर रहे हैं। कई विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें तेल, खनिज, व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और वेनेजुएला के बीच यह साझेदारी सभी के लिए शानदार होगी। वेनेजुएला जल्द ही पहले से कहीं अधिक महान और समृद्ध होगा।

ट्रंप ने पहले कहा था कि उन्होंने रोड्रिग्ज के साथ तेल निर्यात पर चर्चा की थी, जिसमें कहा गया था, वह बहुत अच्छी हैं। उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं और मैंने 'हां' कहा। हम ले सकते हैं। इसकी कीमत 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह अभी संयुक्त राज्य अमेरिका के रास्ते में है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने मंगलवार को कहा कि वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियान ने अंतरराष्ट्रीय कानून के एक प्रमुख सिद्धांत को कमजोर किया है जो किसी भी राज्य की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल के उपयोग पर रोक लगाता है।

वेनेजुएला संकट: भारत ने जताई चिंता, संवाद और शांतिपूर्ण समाधान का किया आह्वान
लक्जमबर्ग। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वेनेजुएला के हालिया घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत का मुख्य ध्यान वेनेजुएला के लोगों के कल्याण और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने सभी पक्षों और संबंधित हितधारकों से संवाद का रास्ता अपनाने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण समाधान खोजने का आह्वान किया।

लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटटेल के साथ बातचीत में जयशंकर ने वेनेजुएला के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह वेनेजुएला के घटनाक्रम को लेकर वास्तव में चिंतित हैं और वह इसमें शामिल सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे एक साथ बैठें और ऐसी स्थिति पर पहुंचें जो वेनेजुएला के लोगों के कल्याण और सुरक्षा के हित में हो।

भारत के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर वेनेजुएला की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है और बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है। मंत्रालय ने वेनेजुएला के लोगों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और संकट के समाधान के लिए शांतिपूर्ण संवाद पर जोर दिया। इसके साथ ही मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एक यात्रा परामर्श भी जारी किया है, जिसमें उन्हें वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने और काराकस के भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखने का सुझाव दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि, वेनेजुएला पर हुई एक अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में अमेरिकी हिरासत में हैं। उन पर कथित तौर पर नार्को-टेररिज्म यानी नशीली दवाओं के आतंकवाद में शामिल होने के आरोपों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है। इस दंपति ने सोमवार को नशीले पदार्थों और हथियारों से जुड़े आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला से तीन से पांच करोड़ बैरल तेल जहाजों पर लादकर सीधे अमेरिकी बंदरगाहों पर भेजा जाएगा। इस तेल को बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा और इससे प्राप्त होने वाली राशि पर अमेरिकी सरकार का नियंत्रण होगा, ताकि इसका उपयोग वेनेजुएला और अमेरिका दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए किया जा सके। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऊर्जा मंत्री  क्रिस राइट को इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

वेनेजुएला विवाद पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, कहा-घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय, शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं
नई दिल्ली। भारत ने वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम पर गहरी चिंता करते हुए कहा है कि वह बदलते हालात पर करीब से नजर रखे हुए है और सभी पक्षों से शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों का समाधान करने की अपील करता है। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के घटनाक्रम पर एक दिन बाद सधी हुई प्रतिक्रिया करते हुए रविवार को कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता का बना रहना जरूरी है।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए समर्थन की पुष्टि करता है। भारत का कहना है, हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।

वक्तव्य में कहा गया है कि काराकस में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और सभी संभव सहायता देना जारी रखेगा। गौरतलब है कि, वेनेजुएला में शनिवार तड़के एक अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को राजधानी काराकस से अमेरिका बलपूर्वक ले जाया गया।

वेनेजुएला संकट: चीन ने मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिका को घेरा, तत्काल रिहाई की मांग की
बीजिंग। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना के हिरासत में लिए जाने के बाद चीन ने इस सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका से मांग की है कि वह मादुरो दंपती को तत्काल रिहा करे। बीजिंग ने चेतावनी दी है कि किसी संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ बल का ऐसा प्रयोग अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।

चीनी विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में अमेरिका से वेनेजुएला की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें बंद करने और विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकालने का आग्रह किया गया है।

हाथों में हथकड़ी और....गिरफ्तार राष्ट्रपति मादुरो, उनकी पत्नी विमान से न्यूयॉर्क पहुंचे, जानें पूरा मामला
वॉशिंगटन। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को लेकर एक विमान न्यूयॉर्क के एक सैन्य अड्डे पर पहुंच गया है। इन दोनों को शनिवार तड़के वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य हमले के दौरान गिरफ्तार किया गया था। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने सरकारी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित राष्ट्रीय रक्षा परिषद के एक सत्र में राष्ट्रपति दंपति की तत्काल रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि श्री मादुरो वेनेजुएला के एकमात्र राष्ट्रपति हैं।

वेनेजुएला पर अमेरिका के हालिया हमलों और मादुरो की गिरफ्तारी की पूरी दुनिया में निंदा एवं चिंता व्यक्त की गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शनिवार को घोषणा किया कि वह वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी अभियान पर सोमवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगा।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ बातचीत की इच्छा जताई
काराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ आपसी सम्मान के आधार पर बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की है। मादुरो ने हालांकि स्पष्ट किया कि यह संवाद तभी संभव है जब अमेरिका वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करे। एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान मादुरो ने कहा, यदि अमेरिकी पक्ष पिछले 25 वर्षों से वेनेजुएला में हस्तक्षेप की अपनी विफल कोशिशों को छोड़ने और आपसी सम्मान के आधार पर बातचीत करने के लिए तैयार है, तो हम इसका स्वागत करेंगे। हम शांति, सहयोग और समृद्धि के मार्ग की तलाश करने के लिए तैयार हैं।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मादुरो ने अमेरिकी रुख की कड़ी आलोचना भी की। उन्होंने वेनेजुएला सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार, देश को अस्थिर करने के प्रयासों और मौजूदा नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की साजिशों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार हराया। उन्होंने अमेरिकी मीडिया से भी अपील की कि वे वेनेजुएला की वास्तविक स्थिति को समझें और फिर उसकी रिपोर्टिंग करें।

ज्ञातव्य है कि, पिछले कई महीनों से अमेरिका ने नार्को-टेररिज्म (नशीले पदार्थों के आतंकवाद) से लड़ने के बहाने वेनेजुएला के पास कैरिबियन समुद्री क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हवाई और नौसैनिक बल तैनात कर रखे हैं। इस अभियान के दौरान कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के संदेह में लगभग 30 जहाजों को डुबोया गया है, जिससे अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।