constable - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध वसूली का भंड़ाफोड़: कांस्टेबल, होमगार्ड और पंक्चर दुकानदार गिरफ्तार, ऑनलाइन स्कैनर भी जब्त
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक चालान से बचाने के नाम पर अवैध तरीके से वसूली करने वाले ट्रैफिक कांस्टेबल, पंचर दुकानदार और होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से वह ऑनलाइन पेमेंट स्कैनर भी जब्त किया, जो वसूली में इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है तथा अदालत ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वसूली की राशि पंचर दुकान संचालक के खाते में जमा की जाती थी।

पुलिस को एक दिन में दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन मिले 1500 और 300 रुपए जो चालान से बचाने के नाम पर अवैध रूप से वसूले गए थे। थानाप्रभारी पूनम चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भवानी सिंह पुत्र किशन लाल बानूसर, वकार अहमद कोटपूतली-बहरोड़ और मोहम्मद मुश्ताक सांगानेरी गेट लालकोठी का रहने वाला है।

कांस्टेबल भवानी सिंह ट्रैफिक विभाग में तैनात है, वकार अहमद होमगार्ड का जवान है जबकि मोहम्मद मुश्ताक त्रिवेणी चौराहा के पास पंचर की दुकान चलाता है। जांच में खुलासा हुआ कि भवानी सिंह और वकार अहमद त्रिवेणी चौराहा पर संयुक्त रूप से ड्यूटी करते थे। चालान के नाम पर अवैध वसूली के लिए मोहम्मद मुश्ताक की दुकान पर एक आॅनलाइन स्कैनर लगाया गया था। यह स्कैनर सीधे कांस्टेबल भवानी सिंह के बैंक अकाउंट से लिंक था, जिससे सारी वसूली की राशि वहीं जाती थी।

ऐसे चलता था अवैध वसूली का खेल

कांस्टेबल भवानी सिंह और होमगार्ड वकार अहमद सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ते थे। वे चालान के नाम पर महंगा जुर्माना बताकर वाहन चालकों पर दबाव बनाते। चालान से बचने की गुहार लगाने वालों से ये लोग तय रकम लेते और उन्हें पंचर दुकान पर लगे स्कैनर पर ऑनलाइन भुगतान कराते। जैसे ही पैसा खाते में आ जाता, बिना चालान ही वाहन चालकों को छोड़ दिया जाता। पुलिस ने पंचर दुकान से वह स्कैनर भी जब्त कर लिया है, जो सीधे कांस्टेबल के बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ था। पुलिस अब गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध वसूली का खेल कितने समय से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, पहले ही हो चुका था सस्पेंड
जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह को विधायकपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट
एसीपी अशोक नगर बालाराम चौधरी ने बताया कि कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने 20 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से छह पुलिस अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ अपशब्द कहे थे। इस संबंध में हरजी खटीक ने विधायकपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले ही हो चुका था सस्पेंड
घटना के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया था। वह लाइन में ड्यूटी कर रहा था, लेकिन पुलिस जांच के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट के साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

नशे में होने की दी दलील
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नशे की हालत में यह वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने ऐसा किस उद्देश्य से किया और क्या इसके पीछे कोई और कारण था।

पहले भी शिकायतें दर्ज
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अनुशासनहीनता और आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि कहीं उसने किसी साजिश या व्यक्तिगत रंजिश के चलते यह बयान तो नहीं दिया।

पूर्व कांस्टेबल के पास मिला 300 किलो सोना-चांदी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी ने हर किसी को चौंका दिया है। परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से इतना अकूत धन और संपत्ति मिली है कि इसे कुबेर का खजाना कहा जा रहा है। छापेमारी में सोना और चांदी किलो में नहीं, बल्कि क्विंटल के हिसाब से बरामद हो रही है। तीन दिनों से जारी इस छापेमारी में लोकायुक्त पुलिस को सौरभ शर्मा के विभिन्न ठिकानों से अब तक करीब 300 किलो सोना-चांदी और कई करोड़ रुपए नकद बरामद हो चुके हैं।

सौरभ के कार्यालय में टाइल्स के नीचे छुपाई गई चांदी और अन्य संपत्तियों की बरामदगी ने जांच दल को भी हैरान कर दिया। अब तक की छापेमारी में 234 किलो चांदी, 52 किलो सोना, पौने तीन करोड़ रुपए कैश, एक लावारिश कार से 10 करोड़ रुपए नकद और कई करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

कार की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत, दूसरा घायल
जयपुर। देर रात सरकारी काम से आ रहे पुलिस कांस्टेबल की बाइक को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक कांस्टेबल की मौत, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज एक निजी अस्तपाल में चल रहा है। हरमाड़ा थाने में तैनात कांस्टेबल मुकेश कस्वा मूल निवासी रामगढ़ शेखावाटी हाल निवास मुरलीपुरा रोड नम्बर दो और कांस्टेबल जीतराम दोनों ड्यूटी पर थे और किसी बदमाश को पकड़ने गए थे।

वापसी में देर रात करीब एक बजे तेज गति से आई कार ने मुरलीपुरा थाना इलाके के नम्बर पांच पर पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मुकेश और जीतराम गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना थाना पश्चिम के हैड कांस्टेबल रामनरेश ने बताया कि वे वैशाली से हरमाड़ा थाना आ रहे थे, तभी हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

कांस्टेबल बनाने के नाम पर ठगे साढ़े ग्यारह लाख रुपए
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनाने के नाम पर साढ़े ग्यारह लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दिलीप कुमार निवासी बिंजरिया जोधपुर हाल धाबास करनी विहार ने रिपोर्ट दी कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। इस दौरान उसकी मुलाकात वहोद गुजरात निवासी फरहत हुसैन से हुई। उसने कहा कि वह सरकारी नौकरी लगने का कार्य करता है। हाल में राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आवेदन निकले हुए हैं वह उसे कांस्टेबल के पद पर लगा सकता है इसके लिए उसे 20 लाख रुपए देने पड़ेंगे। इस पर वह राजी हो गया और उसने नवंबर 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक दो अलग-अलग किस्तों में 11 लाख 52 हजार रुपए फरहत  हुसैन और उसके परिचित को दे दिए।

दिलीप ने बताया कि पैसे देने के बाद भी उसका पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयन नहीं हुआ तो उसने अपने दिए हुए रुपए वापस मांगे तो उसने कहां की वह किसी दूसरी जगह पर नौकरी लगवा सकता है। इस पर दिलीप ने मना कर दिया और अपने दिए हुए रुपए वापस मांगे तो उसने धमकी दी कि मैं तुझे जान से मरवा दूंगा तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। आरोपियों ने सारे रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लिए हैं अब पुलिस जांच करने के लिए खातों की डिटेल खंगाल रही है।

सिपाही से लेकर सीआई तक की सही जांच करने के बाद ही करें सस्पेंड : डीजीपी
जयपुर। प्रदेश में अब एसपी, डीआईजी और आईजी पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों एवं अन्य अधीनस्थ कार्मिकों को आनन-फानन में सस्पेंड नहीं कर सकेंगे। उन्हें निलम्बन करने के लिए पूरी जांच करनी होगी। यदि मामला सस्पेंड का बनता है ,तभी उन्हें सस्पेंड किया जाएगा। अन्यथा 16 और 17 सीसीए का नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गुरुवार को महानिदेशक पुलिस यूआर साहू की ओर से एक आदेश जारी किया है।

नहीं बरती जा रही थी सावधानी
यूआर साहू ने बताया कि कुछ मामलों में सामने आया कि पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों एवं अन्य अधीनस्थ कार्मिकों को जिला पुलिस अधीक्षक, उप महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस रेंज, पुलिस उपायुक्त व पुलिस आयुक्त द्वारा निलम्बित करते समय सावधानी नहीं बरती जा रही है। इससे कार्मिकों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और सेवा के प्रति अनिश्चितता का भाव घर करने लगता है। इससे निलम्बन कार्रवाई का उद्देश्य पूर्ण नहीं होता एवं अन्य कार्मिकों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।

आरोप देखकर हो कार्रवाई
डीजीपी साहू ने बताया कि निलम्बन करने का फैसला सोच-समझकर एवं एक निश्चित कार्रवाई करके ही लेना चाहिए। किसी भी कार्मिक को निलम्बित करने से पूर्व कार्मिक पर लगाए आरोपों की जांच होनी चाहिए कि जो आरोप लगाए गए हैं वो विधि के विपरीत किए गए कार्यों के लिए हैं या दुराशयपूर्वक किए गए कार्य के संबंध में हैं।

कई मामलों में 17 सीसीए से भी दे सकते थे
डीजीपी ने बताया कि कई मामले ऐसे आए हैं, जिनमें 17 सीसीए की कार्रवाई भी की जा सकती थी, लेकिन निलम्बित कर दिया। निलम्बन की कार्रवाई बेहद कठोर परिस्थितियों में ही की जानी चाहिए। पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को निलम्बित करते समय डीजीपी से पूर्व अनुमति ली जाएगी। इन निर्देशों की हर अधिकारी सख्ती से पालना करेंगे।

अभिनव पहल : पांच पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल आफ द मंथ’ अवार्ड
जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को कमिश्नरेट के सभी जिलों और यातायात में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल आफ द मंथ’ अवार्ड दिया है। जोसफ  ने बताया कि कमिश्नरेट में कार्यरत पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने एवं अधिक रूचि से राजकार्य करने की प्ररेणा जागृत करने के लिए हर माह हर जिले से एक-एक कांस्टेबल का चयन कर कांस्टेबल आफ  दी मंथ पुरस्कार देने की शुरूआत की गयी है। अच्छा काम करने पर यह पुरस्कार एक से अधिक बार भी दिया जा सकेगा। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर कैलाश चन्द विश्नोई, प्रीति चन्द्रा, कुवर राष्टदीप डीसीपी वेस्ट अमित कुमार और उत्तर राशि डोगरा उपस्थित थे।

इन्हें मिला अवार्ड
यह अवार्ड ज्योति नगर थाने में कार्यरत इरफान अली को मार्च माह में कानून व्यवस्था, आईपीएल मैच और वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने पर, वैशाली नगर थाने के देवेन्द्र कुमार को 26 स्थाई वारंटियों का निस्तारण करने पर, डीएसटी ईस्ट के नीरज को  आबकारी और एनडीपीएस एक्ट में सराहनीय कार्यवाही करने, भट्टा बस्ती थाने के कुलदीप यादव को अज्ञात मुल्जिमों की गिरफ्तारी और मंदिर परिसर में मीट के टुकड़े फेंकने वाले आरोपियों की शिनाख्त करने पर और यातायात शाखा पूर्व में तैनात विकास कुमार को सुगम यातायात संचालन एवं वीवीआईपी, वीआईपी रूट लाइनिंग एवं की ड्यूटी बेहत्तर तरीके से करने पर दिया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत
कोटा। कोटा सिटी पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की रविवार रात को अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई। एएसआई मोहम्मद रशीद ने बताया कि डडवाडा निवासी कांस्टेबल अशोक कुमार (50) पिछले चार-पांच महीने से बीमार चल रहा था। रविवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भीमगंजमंडी पुलिस ने सोमवार को कांस्टेबल के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अशोक के पिता मोहनलाल ने बताया कि वह पुलिस लाइन में तैनात था। 4-5 महीने से गैस और सीने में दर्द की शिकायत थी जिसका इलाज चल रहा था। वह 14-15 दिन पहले ही पुलिस लाइन में लगा था। रविवार करीब शाम साढ़े 5 बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पंजाब में सिखों की पुलिस से मुठभेड़, एक कांस्टेबल की मौत
कपूरथला। पंजाब में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा पर तड़के निहंग सिखों की पंजाब पुलिस से मुठभेड़ में एक कांस्टेबल की मौत हो गई और 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुख्य गुरुद्वारा बेर साहिब के सामने स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा पर नियंत्रण को लेकर दो निहंग समूह पिछले तीन दिनों से आमने-सामने हैं।

सुबह जब पुलिस ने मान सिंह के नेतृत्व वाले निहंग समूह से गुरुद्वारा खाली कराने की कोशिश की, तो उसके सदस्यों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी हथियारों से लैस निहंगों ने गुरुद्वारे को अंदर से बंद कर दिया है। पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है।

त्योहारी सीजन में 200 महिला पुलिस कांस्टेबल ने संभाली कमान
जयपुर। त्योहारी माहौल में भीड़भाड़ और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की आशंका के मद्देनजर निर्भया स्क्वाड ने कमर कसते हुए 200 महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने बताया कि दीपावली पर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ में छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी रानू शर्मा के नेतृत्व में संचालित निर्भया स्क्वाड की महिला कांस्टेबल अपनी नीली व सादा वर्दी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

एडिशनल कमिश्नर प्रकाश ने बताया कि निर्भया की 91 टीमें शहर के सभी चार जिलों में सुबह 10 बजे से देर रात तक सक्रिय हैं। ये टीम सतर्क जयपुर-सुरक्षित जयपुर के तहत 200 से अधिक मामलों में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 300 मनचलों को गिरफ्तार करवा चुकी हैं। इसी तरह 1046 मनचलों की समझाइश व 607 के खिलाफ  अन्य कार्रवाई भी की गई है। निर्भया हेल्पलाइन के जरिए अब तक लगभग 119 शिकायतों का निस्तारण किया गया है, जबकि चार लाख से अधिक महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया है। इसके साथ ही लगभग तीन हजार बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया है।

कॉन्स्टेबल के 3578 पदों पर होगी भर्ती
जयपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3578 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके प्रस्ताव को सहमति दे दी है।

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में बनेगा सभागार
बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सभागार बनाया जाएगा। इसके लिए गहलोत ने 10 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस निर्णय से विभिन्न शैक्षणिक, अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों कराने में आसानी होगी। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 11 हजार नियमित और 14 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।

शांति एवं अहिंसा निदेशालय के लिए 5.31 करोड़ स्वीकृत
प्रदेश में शांति एवं अहिंसा निदेशालय की ओर से गांधीजी के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5.31 करोड़ स्वीकृत किए हैं।

अजमेर में कांस्टेबल ने की ठेला चालक की सरेआम पिटाई
अजमेर। अजमेर-जयपुर राजमार्ग पर गगवाना स्थित होटल मकराना राज में आईपीएस व गेगल थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा कार्मिकों से बेरहमी से मारपीट करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और पुलिसकर्मी द्वारा दरगाह बाजार क्षेत्र में फल का ठेला लगाने वाले से सरेआम मारपीट का मामला सामने आ गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने इसे गंभीरता से लिया और रात को ही कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की विभागीय जांच करने के भी आदेश दिए। साथ ही जिले के सभी थानाप्रभारियों को स्टाफ से थाने पर आने वाले लोगों सहित फील्ड में भी आमजन से अच्छा व्यवहार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। उस दौरान एक ठेला चालक दरगाह बाजार में फेरी लगाते हुए त्रिपोलिया गेट की ओर गया। जिसे कांस्टेबल जितेन्द्र ने ठेला हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने ठेला नहीं हटाया। साथ ही कांस्टेबल की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर कांस्टेबल को गुस्सा आ गया और वह ठेला चालक को पीटते व धक्के देते हुए त्रिपोलिया गेट चौकी में ले गया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे अजमेर पुलिस द्वारा बेरहमी से मारपीट करना बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस की साख बचाने के लिए तुरंत एक्शन
पुलिस की बदनामी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखकर पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। एसपी जाट ने आरोपित कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह को तुरंत थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया।
ठेला चालक रास्ता अवरुद्ध कर रहा था।
कांस्टेबल का कहना है कि उक्त ठेला चालक को कई बार रास्ते में ठेला खड़ा नहीं करने व रास्ता अवरुद्ध नहीं करने की हिदायत दी थी। लेकिन वह ठेला नहीं हटा रहा था। ऐसे में अन्य ठेला चालकों के भी हौंसले बढ़ते हैं। वे भी सड़क पर तुरंत अस्थाई अतिक्रमण कर लेते हैं। जिससे जायरीन को आने-जाने में बड़ी परेशानी होती है। इसलिए उसने अपने उच्चाधिकारी को ठेला चालक के संबंध में सूचना दे दी थी। जिन्होंने ठेला चालक को चौकी में बैठाने व उनके आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा था। इसलिए वह ठेला चालक को पुलिस चौकी के अन्दर ले जा रहा था। लेकिन ठेला चालक बदसलूकी करने लगा। वह अन्दर नहीं जा रहा था। वो उससे उलझने लगा। उसने उसका तराजू लेना चाहा तो उसने हाथ पकड़ लिया। इसलिए उसने सख्ती दिखाई थी। बेरहमी से मारपीट का आरोप गलत है।