good - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दशहरा से दीपावली तक हुआ 2500 करोड़ का व्यापार
कोटा । शहर में नवरात्रा, दशहरा से लेकर छह दिवसीय दीपोत्सव त्यौहार पर इस बार जमकर बाजारों में धन बरसा।  जिससे व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। दीपोत्सव के बाद अब व्यापारियों को देव उठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त पर अच्छे कारोबार की आस लगाई जा रही है। व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जहां पिछले साल  1200 सौ करोड़ का कारोबार हुआ था इस बार अच्छी फसले होने से 2500 करोड़ के लगभग का  कारोबार नवरात्रा, दशहरा, पुष्य नक्षत्र व पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान हुआ। जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए है।  मंदी की मार झेल रहे सर्राफा व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई। दशहरा से लेकर दीपावली तक 2000 करोड़ की कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन इसबार  दीपावली तक 2500 करोड़ रुपए के लगभग व्यापार होने का अनुमान है। 500 करोड़ का रियल स्टेट में बरसा धन:  अशोक माहेश्वरी ने बताया कि शहर में धनतेरस के शुभ मुहूर्त में लोगों ने प्लाट, जमीन, फ्लेट, दूकानों के सौदे किए। कोटा में रियल स्टेट में लंबे समय बाद अच्छी बुकिंग देखी गई। जानकारों के अनुसार इस बार दो करोड़ से अधिक कारोबार धन तेरस पर हुआ। वहीं नवरात्रा से लेकर दीपावली तक 500 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है।

100 करोड़ का बरसा सर्राफा बाजार में धन
शहरवासियों ने दशहरा, पुष्य नक्षत्र व धनतेरस के विशेष योग में सोना चांदी के सिक्के मुर्तियों की खरीद की। इस बार चांदी के सिक्कों की जगह चांदी की मूर्तियों की खरीद ज्यादा हुई। शहर के सर्राफा बाजार, रामपुरा बाजार, चौथमाता सर्राफा बाजार में लोगों ने ज्वैलेरी, चांदी के सिक्के, चांदी मूर्तियों की खरीदारी की।  ग्राहकों को सोने चांदी की दुकानों में पहुंचने में परेशानी हुई। धनतेरस पर 100 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। जो पिछले साल से 15 फीसदी ज्यादा है।  इस बार चांदी की हनुमान चालीसा रिद्धि- सिद्धि के साथ गणेश जी, इसके अलावा चांदी के गिलास, कटोरी और अन्य आयटम की भी काफी डिमांड रही।

एक हजार करोड़ के वाहन बिके
शहर में आॅटोमोबाइल क्षेत्र में इस बार अच्छी ग्राहकी रही। इसबार सबसे ज्यादा चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई। करीब 2 हजार से अधिक कार बिकी। वहीं करीब 150 के आसपास ट्रैक्टर, 100 के लगभग ई रिक्शा व 2500 हजार दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। दुपहिया वाहन के मैनेजर लोकेश जांगिड ने बताया कि पुष्य नक्षत्र, दशहरा, दीपावली तक करीब 2500 हजार दुपहिया वाहन बिके। वहीं चौपहिया वाहनों के मैनेजर रविंद्र मेहरा ने बताया कि नवरात्रा से लेकर दीपावली तक करीब 2 हजार चौपहिया वाहन की बिक्री हुई है। इस बार एक हजार करोड के टर्न ओवर होने की संभावना है।

फर्नीचर मार्केट में बूम 25 करोड़ का हुआ कारोबार
फर्नीचर मार्केट के अध्यक्ष इलियास अंसारी ने बताया कि इस बार नवंबर व दिसंबर में  शादियां बंपर होने से फर्नीचर मार्केट में बूम आया हुआ है। दशहरा के अबुझ मुहूर्त के बाद धनतेरस पर सबसे ज्यादा फर्नीचर की बुकिंग हुई है। शादी वाले जमकर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर 20 से 25 करोड़ के बीच कारोबार हुआ है।

400 करोड़ रुपए का किराना बाजार में बरसा धन
शहर के अग्रसेन बाजार में इस बार लोग जमकर खरीदारी की। नवरात्रि से लेकर दीपावली तक किराना बाजार में 400 करोड़ रुपए धन बरसा है।

अन्य बाजारों में 80 करोड़ का धन
शहर के अन्य बाजारों में करीब 80 करोड़ का करोबार हुआ। जिसमें श्रृंगार प्रसाधन, ब्लॉथ मार्केट, जूते सजावट के समान,  मेकअप, पूजन सामाग्री और मिठाई, कार सजावट बाजार  सम्मलित है।

रेडिमेड गारमेंट्स में 50 करोड़ का कारोबार
रेडिमेड व्यवसायी अनिल कुमार जैन ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से रेडिमेड गारमेंट्स बाजार में अच्छी ग्राहकी चल रही है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।   धनतेरस 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक इस बार लंबी वेरायटी बाजार में आई है। महिलाओं के परिधान में इस बार कुछ नये डिजायन और कुर्तिया आई हैं जो युवतियों काफी पसंद आ रही है।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को लगा 80 करोड़ का बूस्टर डोज
सबसे ज्यादा भीड़ इलेक्ट्रानिक्स बाजार में  देखी गई। मंदी की मार झेल रहे इलेक्ट्रानिक्स बाजार को धनतेरस की बूस्टर डोज लगने से फिर से गति पकड़ ली।  इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि इस बार दिवाली काफी अच्छी रहने वाली है। नवरात्रा के बाद से ही अच्छी ग्राहकी चल रही है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक 3 दिन में करीब 80 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बार एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान खूब बिक रहे हैं। कंपनियों ने भी नए उत्पाद के साथ आकर्षक आॅफर लॉन्च किए हैं। धनतेरस पर 50 करोड़ का कारोबार हुआ है।

बर्तन बाजार रहा गुलजार, 50 करोड़ के बिके बर्तन
धनतेरस पर शहर के रामपुरा, इंदिरा बाजार, बर्तन बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोगों ने धनतेरस पर सोना चांदी के बाद सबसे ज्यादा स्टील, पीतल, तांबा कांसा के बर्तनों की खरीदी की। वहीं कई लोगों ने दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए बर्तनों की बुकिंग कराई।

फैक्ट फाइल
नवरात्रा से दशहरा तक : 250 करोड़
पुष्य नक्षत्र : 250 करोड़ का कारोबार
धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली 2 हजार करोड़ रुपए का कारोबार

श्रीनाथजी मंदिर में आषाढ़ी तौल के परिणाम का ऐलान, फसल और धान्य उत्तम रहने की उम्मीद
राजसमंद। जिले के नाथद्वारा नगर स्थित पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर हर साल श्रीजी मंदिर के खर्च भंडार में आषाढ़ी तौल की परंपरा का निर्वहन किया जाता रहा है। हर साल की तरह इस भी बुधवार को पूर्णिमा के अवसर पर 27 तरह के धान की वस्तुओं को तोलकर मौसम से प्रभावित नहीं होने वाले स्थान पर तहखाने में परंपरा के अनुसार रखा गया।

बुधवार को तहखाने में सुरक्षित रखे गए 27 तरह के धान की वस्तुओं को आज गुरुवार अल सुबह श्रीनाथजी खर्च भंडार अधिकारी वपरेश नागर की मौजूदगी प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख पुनः तोलकर इस साल में फसल की पैदावार और व्यापार के लिए पूर्वानुमान लगाया गया। आषाढ़ी तौल के बाद आए परिणाम से अनुमान लगाया गया कि इस साल बारिश आषाढ़ में तीन आना, सावन मे चार आना, भादवे में पांच आना बताया गया है। खर्च भंडार के अधिकारी परेश नागर ने बताया कि अगली बार वायु पश्चिम दिशा की होने के कारण खंड वर्षा के आसार हैं, वही धान्य उत्तम रहने की उम्मीद है।

धान तोल किया जाता मानसून का आंकलन इस परंपरा के तहत 27 प्रकार के जींस और चार मिट्टी के पिंड को बिना मौसम से प्रभावित होने वाले तहखाने नुमा कमरे में रखा जाता है। जिन्हें 12 घंटे से अधिक समय के बाद प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख फिर से तोला जाता है। इस तौल की प्रक्रिया में पुराने एक रुपए के सिक्के के बराबर चांदी के सिक्के से 27 प्रकार के अनाज को तोला जाता है जिन्हें कागज की पुड़की में बंद कर सूती कपड़े में लपेटकर रस्सी से बांधकर एक मटके में बंद कर दिया जाता है।

जिन्हें 4 मिट्टी के अलग-अलग पिंड पर रखा जाता है। करीब 12 घंटे के बाद आज गुरुवार सुबह प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख फिर से अनाज को तौला गया। इसी प्रकार विभिन्न जिंसों में हुई घटत-बढ़त को भी आंका गया। हरा मूंग, मोठ, नमक और चारा कम निकला। जबकि सफेद मक्का, पीली मक्का में बढ़ोतरी हुई। ज्वार, बाजरा समान, साल सफेद, साल लाल, तिल्ली सफेद, उड़द, ग्वार, गेहूं चना और सरसों जैसे प्रमुख अनाज में बढ़ोतरी दर्ज की गई। काली मिट्टी मनुष्य के भाव से आधा रत्ती, लाल मिट्टी पशु के भाव से पाव रत्ती, घास में आधा रत्ती घटत दर्ज की गई। इसके अनुसार धान्य को उत्तम, बारिश को सामान्य से अधिक, वायु को पश्चिम का बताया गया। इस साल मनुष्य, पशु और चारा घटने का अनुमान लगाया है।

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी..... क्या है खास पढ़े
जयपुर। प्रदेश में अब ई व्हीकल खरीदने पर सरकार दुपहिया वाहनों को 5 से 10 हजार प्रति वाहन एवं तिपहिया वाहनों को 10 से 20 हजार प्रति वाहन अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में ई-व्हीकल्स को मोटर व्हीकल टैक्स के दायरे से भी बाहर रखा गया है। नई नीति में ई-व्हीकल विक्रेताओं को सभी प्रकार का पुनर्भरण 7 दिनों में करने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (एसजीएसटी) को मंजूरी दी है। साथ ही, ऐसे वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए प्रस्तावित एकमुश्त अंशदान और एसजीएसटी पुनर्भरण के लिए 40 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस नीति के लागू होने से प्रदेश में डीजल-पेट्रोल के वाहनों द्वारा होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।  मुख्यमंत्री ने वर्ष 2019-20 के बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति लाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार सभी प्रकार के ई-व्हीकल्स के संचालन को प्रोत्साहन देने के लिये प्रतिबद्ध है। घोषणा के अनुसार इन वाहनों के क्रेताओं को एसजीएसटी का पुनर्भरण किए जाने के साथ ही, ऐसे वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए एकमुश्त अनुदान के रूप में बैटरी क्षमता अनुसार अनुदान दिया जाएगा।

चहल V/S अय्यर
मुम्बई। हैट्रिक सहित पांच विकेटों की बदौलत प्लेयर ऑफ़ द मैच बने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मैच के बाद कहा कि मैं जानता था कि मुझे उस ओवर में विकेट लेने थे। इसलिए मैंने ऑफ़ स्टंप के बाहर गेंद रखने की योजना बनाई। मैंने कल ही कोच और कप्तान से बातचीत की थी। हैट्रिक गेंद पर मैं जानता था कि कमिंस गुगली का इंतजार कर रहे थे। गुगली गेंद पर मुझे छक्का लगा था और मैं जोखिम नहीं लेना चाहता था। मैं बस डॉट गेंद डालना चाहता था। (लखनऊ के खिलाफ़ हैट्रिक गेंद पर छूटे कैच पर) यह क्रिकेट में होता  रहता है।

आईपीएल में कऱीबी मैच देखने को मिलते हैं: संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सात रन से आखिरी ओवर में मिली जीत के बाद कहा कि आईपीएल में कऱीबी मैच देखने को मिलते हैं। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहकर भरोसा रखने की जरूरत है। आपको मैच के रुख को समझना होता है और सही मौक़ों को अपने पक्ष में करना होता है। कोलकाता एक मजबूत टीम है। हमें कभी नहीं लगा कि हम मैच में आगे थे। सारी दुनिया जानती है कि युजवेंद्र और अश्विन क्या कर सकते हैं। हालांकि मैं रसेल  के खलिाफ़ अश्विन की वह जादुई गेंद और देवदत्त की बल्लेबाजी की सराहना करना चाहता हूं। ओबेद जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और मुझे उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

आखिरी ओवर डालने वाले तेज गेंदबाज ओबेद मकॉए ने कहा कि यह पिछले साल की चोट के बाद मेरा पहला मैच था। मैं पिछले कुछ महीनों में मेहनत कर रहा था और इसका मुझे फल मिला। मैंने अपनी ताक़त पर भरोसा किया। भले ही मैंने मैच नहीं खेलें लेकिन मैं नेट में मैच की ही तरह अभ्यास करता था। मैं जानता था कि बल्लेबाज ताक़त का इस्तेमाल करेंगे और इसलिए मैं लेग साइड पर धीमी गति की गेंद डालना चाहता था। हेत्माएर मुझे सलाह दे रहे थे।

ब्रेबोर्न हमारी टीम के लिए अच्छा मैदान साबित नहीं हुआ है: अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स से मिली सात रन की हार के बाद सोमवार को कहा कि हमें जो शुरुआत मिली,'हम आवश्यक रन रेट के अनुसार बल्लेबाजी कर रहे थे। फ़िंच ने बढिय़ा बल्लेबाजी की। इसके बाद हम धीमे होते चले गए और मैच हमारे हाथों से फिसलता चला गया।

अय्यर ने मैच के बाद कहा कि मैं अंत तक खेलना चाहता था और प्लान ये था कि दूसरे छोर से बल्लेबाज जोखिम उठाएंगे। युजवेंद्र के विरुद्ध मेरा मैच अप था लेकिन मैं दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से आउट हो गया। बटलर एक क्लासिक बल्लेबाज हैं। वह गेंद को चारों दिशाओं में मारते हैं। उन्होंने बढिय़ा बल्लेबाजी की। मुझे नहीं लगा कि ओस ने ज्यादा प्रभाव डाला।

उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पिच थी और ब्रेबोर्न हमारी टीम के लिए अच्छा मैदान साबित नहीं हुआ है। जब आप इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हैं तो आप पर दबाव होता है। मैं पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहता था। कितना भी बड़ा लक्ष्य क्यों ना हो, मुझे आत्मविश्वास था कि अगर विपक्षी टीम यह स्कोर बना सकती हैं तो मैं भी यह स्कोर बना सकता हूं।

निगम चुनाव टालने के चुनाव आयोग के फैसले पर दिल्ली में 'आप - बीजेपी' आमने-सामने
नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम के ठीक एक दिन बाद ही दिल्ली में आप और बीजेपी पार्टी आमने सामने हो गई है। वहज है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निगम चुनाव टालने के दिल्ली चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनाव टालने को कहना और आयोग का केंद्र के सामने झुक कर चुनाव टालना, दोनों ही जनतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अभी चुनाव होने वाले थे। नौ मार्च को दिल्ली चुनाव आयोग ने सुबह-सुबह प्रेस को निमंत्रण भेजा कि आज शाम पाँच बजे चुनाव आयोग एमसीडी के चुनावों की तारीखों का एलान करेगा। किस तारीख को नामांकन होगा, किस तारीख तक नाम वापस लिए जा सकता हैं और चुनाव किस तारीख को होंगे आदि। शाम पांच बजे चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला था और उसके एक घंटा पहले शाम चार बजे केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को चि_ी लिखी कि हम दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं इसलिए आप यह चुनाव टाल दीजिए। इसके बाद शाम पांच बजे दिल्ली चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार के कहे मुताबिक चुनाव को टाल दिया। शायद आजादी के बाद भारत के 75 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि केंद्र सरकार ने सीधे किसी राज्य के चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख कर चुनाव टालने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों के मन में दो-तीन बातें चल रही हैं। सात-आठ साल से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। अगर इनको तीनों एमसीडी को एक करना था, तो पिछले सात साल में इन्होंने क्यों नहीं किया? चुनाव की तारीखों के एलान के एक घंटा पहले इनको अचानक याद आई कि तीनों एमसीडी को एक करना है, इसलिए चुनाव को टाल दिया जाए। लोग कह रहे हैं कि एमसीडी को एक करना तो केवल एक बहाना है। असली मकसद तो चुनाव टालना था, क्योंकि भाजपा को लग रहा था कि अगर दिल्ली नगर निगम के चुनाव होंगे, तो आम आदमी पार्टी की जबरदस्त लहर है। उस लहर में भाजपा बह जाएगी और हार जाएगी, इसलिए चुनाव टालने की मंशा से यह किया गया है।

'आप' संयोजक ने आगे कहा कि यह भी लोग कह रहे हैं कि चुनाव का तीनों नगर निगमों को एक साथ करने से क्या लेना-देना है? आज तीन नगर निगम हैं और दिल्ली में कुल 272 वार्ड हैं। तीनों नगर निगमों के पार्षद अपने अलग-अलग नगर निगमों में बैठते हैं। चुनाव हो जाने दीजिए। अगर तीनों को एक भी कर देंगे, तो वो एक जगह बैठने लग जाएंगे। अभी चुनाव टालने की क्या जरूरत है? चुनाव कराओ। नए पार्षद आएंगे और जब तक तीनों नगर निगम हैं, तब तक वे तीनों में बैठ जाएंगे और जब एक नगर निगम हो जाएगा, तो वे एक साथ आकर बैठ जाएंगे। इसलिए चुनाव टालने की तो कोई जरूरत ही नहीं थी। लेकिन इनका मकसद तीनों नगर निगमों को एक करने का नहीं था। अगर करना होता, तो ये लोग सात साल में कर लेते। इनका मकसद केवल चुनाव टालने का था। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। दोनों ही चीजें अच्छी नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा, '' सरकारें आती-जाती रहेंगी। कल आप भी नहीं होंगे और कल मैं भी नहीं होउंगा। हम महत्वपूर्ण नहीं हैं, लोग महत्वपूर्ण नहीं हैं, पार्टियां महत्वपूर्ण नहीं है। देश महत्वपूर्ण है। अगर हम चुनाव आयोग को दबाव डाल कर चुनाव रद्द कराते हैं, तो इससे चुनाव आयोग कमजोर होता है और चुनाव कैंसिल होते हैं, तो देश कमजोर होता है। हम सब को मिलकर देश की रक्षा करनी है। किसी भी हालत में हमें संस्थानों को कमजोर नहीं होने देना है। मेरी विनती है कि चुनाव कैंसिल न कराइए। अगर चुनाव कैंसिल होते हैं, यह जनतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। आज यह कहा जा रहा है कि हम तीनों एमसीडी एक करना चाहते हैं, इसलिए चुनाव टाल दीजिए। मान लो कि कल को लोकसभा का चुनाव है और उससे पहले कहा जाएगा कि पार्टियामेंट्री सिस्टम अच्छा नहीं हैं, हम प्रेसिडेंशियल सिस्टम लाना चाहते हैं और संविधान में बदलाव करना चाहते हैं, इसलिए चुनाव टाल दीजिए, तो क्या चुनाव टाले जाएंगे। मान लो कि कल को कोई राज्य विधानसभा का चुनाव है और यह कहा जाएगा कि हम दो राज्यों को एक करना चाहते हैं, इसलिए चुनाव टाल दीजिए, तो क्या चुनाव टाल दिए जाएंगे। क्या जनतंत्र के अंदर ऐसे चुनाव टाले जा सकते हैं। यह बहुत बड़ा प्रश्न है।''

केजरीवाल ने जानबूझकर रोका एमसीडी के विकास कार्यों का फंड: स्मृति
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी ) के विकास कार्यो का फंड जानबूझकर रोका। ईरानी ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल एमसीडी में सुधार नहीं चाहते इसलिए पिछले सात वर्ष के अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में एमसीडी का फंड रोक दिया, जिनसे पार्कों, अस्पतालों और सामुदायिक केंद्रों का विकास होना था। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने एमसीडी को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान नहीं किया। उन्होंने सफाईकर्मियों का पैसा भी रोका।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं केजरीवाल से अनुरोध करती हूं कि वह लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई'निगमों के काम को न रोकें जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं। अगर वह लोकतंत्र का समर्थन करते हैं तो निगमों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करें। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि केजरीवाल की जिस आम आदमी पार्टी ( आप ) को उत्तर प्रदेश में नोटा से भी कम वोट मिले , उत्तराखंड में उनके उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हुई, गोवा में छह फीसदी से भी कम वोट मिले, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि  केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के दबाव में आयोग ने एमसीडी के चुनाव टालने की घोषणा की है।

चुनाव नतीजों से कांग्रेस निराश, नेता बोले: ये पार्टी और लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं
जयपुर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने निराशा जाहिर की है। नेताओं ने माना है कि कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। यह पार्टी के लिए और देश के लोकतंत्र के लिए ये ठीक नहीं है।

विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने नतीजों पर निराशा और हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि अभी फाइनल नतीजे आने बाकी है लेकिन ट्रेंड बता रहा है कि नतीजे हमारे पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा ये ट्रेंड लोकतंत्र के लिए भी अच्छे नहीं हैं। गोवा और उत्तराखंड में भी कांग्रेस नहीं आ रही। कोई भी राजनीतिक पार्टियां गलती करे तो जनता उस को चुनौती देती हैं, बीजेपी को बिना काम के वोट मिल रहे हैं। बीजेपी जो वादे करके सत्ता में आई उन को ही भूल गई। पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किए। चुनाव परिणाम के बाद एक बार फिर बीजेपी महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाएगी। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर भाजपा को सबक सिखाने का यह अच्छा मौका था लेकिन जनता ने जो बहुमत दिया है वह शिरोधार्य है। भाजपा जब जब महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाएगी तब-तब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर खून पसीना बहाएगी। मंत्री शांति धारीवाल के बयान पर खाचरियावास ने कहा कि शांति धारीवाल सीनियर नेता है। उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली है। वो राजस्थान की संस्कृति को समझते हैं। बीजेपी उनसे इसलिए चिढ़ती है, क्योंकि धारीवाल बेबाक तरीके से बीजेपी को जवाब देते हैं। शांति धारीवाल कहना चाह रहे थे कि प्रदेश में रेप के मामले सबसे अधिक दर्ज हुए हैं लेकिन भाजपा ने इसे बिना बात के ही मुद्दा बना लिया। उनके मतलब को भाजपा ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया इससे बीजेपी के पाप धुलने वाले नहीं हैं।

विराट के 100वें टेस्ट मैच में जीत के लिए खेलेगा भारत, 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 12वें और दुनिया के 71वें खिलाड़ी बन जाएंगे कोहली
मोहाली/मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के शुक्रवार को यहां 100वें टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम जीत के लिए खेलेगी। विराट ने अपने अब तक के शानदार क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और शुक्रवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में वह खुद को एक विशिष्ट स्तर पर पाएंगे, जब वह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 12वें और दुनिया के 71वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, इंशात शर्मा, हरभजन ङ्क्षसह और वीरेंद्र सहवाग 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

यकीनन एक ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और खास कर तब, जब उसका पूरा करियर टी-20 के दौर में चला हो। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर या यहां तक कि राहुल द्रविड़ जैसे अन्य भारतीय बल्लेबाजों के विपरीत विराट का भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मार्ग बेहद शानदार रहा है। विराट के लिए इस पल को यादगार बनाने के लिए पीसीए ने खास इंतजाम किए। पीसीए ने चंडीगढ़ की कई जगहों पर कोहली को बधाई संदेश देने वाले बड़े-बड़े बोर्ड लगाए हैं। इसके अलावा आइएस ङ्क्षबद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भी कोहली को बधाई संदेश वाले बैनर लगाए गए हैं। यह भी समझा जाता है कि पीसीए द्वारा विराट का  होटल से लेकर स्टेडियम तक स्वागत किया जाएगा। वहीं पीसीए की तरफ से विराट को एक सिल्वर शील्ड भी स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2008 में वनडे में पदार्पण करने के बाद विराट को पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका लगभग तीन साल बाद कैरेबियन में मिला, जब दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने दौरे को छोडऩे का विकल्प चुना। तब तक कोहली ने 50 ओवर के प्रारूप में खुद को टीम के प्रमुख बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया था, हालांकि उन्हें रेड बॉल टीम में कोई सफलता नहीं मिल रही थी। टेस्ट प्रारूप में उनकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और उन्हें उनकी पहली श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन वह साल के अंत में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदेशी दौरे में टीम का हिस्सा बने, जहां वह 300 रन के आंकड़े को पारी करने एकमात्र मेहमान बल्लेबाज बने।

भारतीय टीम की बात करें तो लगभग सभी खिलाड़ी फिट दिख रहे हैं। पिछले दिनों टीम के उप कप्तान जसप्रीत ने भी वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में सभी खिलाड़यिों के पहले टेस्ट मैच के लिए फिट और उपलब्ध होने की बात कही थी। भारतीय टीम पिछली तीन सीरीज लगातार जीत कर आ रही है। ऐसे में उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है, जिसका असर प्रदर्शन में दिखेगा।

सचिन ने कोहली को 100वें टेस्ट मैच के लिए बधाई दी
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शानदार है, क्योंकि यह क्रिकेटरों  की एक पीढ़ी को प्रेरित करेगी। तेंदुलकर का संदेश बीसीसीआई द्वारा विराट के सम्मान में  साझा किए गए एक वीडियो का भाग था।तेंदुलकर ने कहा कि क्या शानदार उपलब्धि है। मुझे याद है मैंने जब आपके बारे में 2007-08 में सुना था, उस समय हम ऑस्ट्रेलिया में थे। आप मलेशिया में अंडर19 विश्व कप खेल रहे थे। उस समय कुछ खिलाड़ी थे, जो आपके बारे में बात कर रहे थे कि यह खिलाड़ी देखने योग्य है, अच्छी बल्लेबाजी कर लेता है।उसके बाद हमने भारत के लिए एक साथ खेला और ज्यादा, तो नहीं लेकिन जितना भी समय हमने साथ बिताया, उसमें आप अधिक से अधिक चीजों को सीखने के लिए उत्सुक रहते थे।

कोहली, जिन्हें दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में  7962 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। 99 टेस्ट में उनका औसत 50.39 है।

सचिन ने कहा,''आपको खेलते हुए देखना काफी मजेदार रहा है। नबंरों की अपनी भूमिका है, लेकिन आपकी ताकत एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करना है।यही आपकी असली ताकत है और भारतीय क्रिकेट में आपका बहुत बड़ा योगदान है।  यह ही आपकी असली सफलता है। आपको कई और साल खेलने के लिए शुभकामनाएं  , जाओ और अच्छा करो।''

भारत के लिए 200 टेस्ट खेलने वाले सचिन ने आगे कहा कि कोहली ने अपनी फिटनेस से कई लोगों को प्रेरित किया है।''चीजों को जल्दी सीखना और उन्हे लागू  करना आपकी ताकत थी। हम 2011 में कैनबरा में थे, मुझे याद है कि हम एक थाई रेस्त्रां में खाना खाने जाया करते थे और फिर हॉटल वापस आते थे। मुझे अच्छी तरह से याद है कि एक शाम आपने मुझे आपने अपने  लक्ष्य के बारे में बताया था। ऐसे ही एक दिन जब हम खाना खाकर होटल लौट रहे थे, तो आपने कहा, Þ पाजी बहुत हो गया, फिटनेस पर ध्यान है। तब मैंने कहा था कि जहां तक फिटनेस का सवाल है कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे आप हासिल न कर सको और आंकड़े सबके सामने मौजूद हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कोहली बहुत अच्छे हैं : रोहित
भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में काफी अच्छे रहे हैं। रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर गुरुवार को यहां वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' यह विराट के लिए बेहद शानदार और लंबी यात्रा रही है। वह विशेष रूप से इस प्रारूप में बहुत अच्छे रहे हैं और उन्होंने बहुत सी चीजें बदली हैं। बेशक उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है।''

रोहित ने कोहली के साथ अपने खास पलों को याद करते हुए कहा, '' ऑस्ट्रेलिया में 2018 में हमने जो श्रृंखला जीती थी, वह एक यादगार पल था। इससे और बेहतर की बात करूं तो सबसे अच्छा पल 2013 में दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का टेस्ट शतक था। यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी और हमें क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन जैसे गेंदबाजों का सामना करना था। यह उनकी सबसे अच्छी पारी थी, जो मुझे याद है।''

अनुभवी बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कप्तान रोहित ने कहा, '' पुजारा और रहाणे के रिक्त स्थानों को भरना बहुत मुश्किल चुनौती   है। यहां तक कि मुझे भी नहीं पता कि उनकी जगह कौन आ रहा है। आप उनकी वर्षों की मेहनत और योगदान को शब्दों में बयान में नहीं कर सकते हैं। हमने पिछले कुछ समय में विदेश जमीन पर जो सीरीज जीती हैं और जिसकी वजह से भारत नंबर एक बना है, उनमें रहाणे और पुजारा ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। हम उन पर नजर रखेंगे। ''

उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय कोहली शुक्रवार को यहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा  स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। उनके साथ-साथ रोहित के लिए भी यह एक विशेष अवसर होगा, क्योंकि टेस्ट प्रारूप में पहली बार भारत का नेतृत्व करेंगे।
रोहित ने इस बारे में कहा, '' मेरी कप्तानी का सिद्धांत टेस्ट में भी वही रहेगा। वर्तमान में रहना, स्थिति का विश्लेषण करना और फिर प्रतिक्रिया देना। बहुत आगे की नहीं सोचना चाहता। हम सभी जानते हैं कि यह एक अलग प्रारूप है। वनडे के साथ इसकी कोई तुलना नहीं है।''

शिक्षक ने पेशा किया शर्मसार : छात्रा से कहा मुझे खुश कर दो, अच्छे नंबर दूंगा
लालसोट। परीक्षा में अच्छे नंबर के लिए एक टीचर लगातार नाबालिग स्टूडेंट को धमकाता रहा। गंदे कमेंट कर टॉर्चर करता रहा। बात नहीं मानने पर फेल करने की धमकी देता रहा। टीचर ने स्टूडेंट से कहा- मुझे खुश कर दो, अच्छे नंबर दूंगा। परेशान स्टूडेंट ने परिजनों को यह बात बताई तो मामला थाने पहुंचा। स्टूडेंट और टीचर के रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना लालसोट थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर टीचर की तलाश शुरू कर दी है। दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि 16 फरवरी की सुबह करीब सवा 11 बजे मैं स्कूल गई थी। जहां टीचर ओमप्रकाश ने मुझे पास बुलाया और हाथ पकड़कर खाली कक्षा कक्ष में ले जाकर कहा कि तुम मुझे खुश कर दोगी तो मैं तुम्हें पूरे नंबर दूंगा। धमकाया कि अगर ऐसा नहीं किया तो फेल कर दूंगा। इस दौरान ओम प्रकाश मेरे दोनों हाथ पकड़कर मरोड़ता रहा। बात नहीं मानने पर बार-बार फेल करने की धमकी देता रहा।

किसी तरह बचकर घर पहुंची : पीड़िता ने बताया कि वह बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना अधिकारी अंकेश चौधरी ने बताया कि ओमप्रकाश करीब चार साल से निजी स्कूल में इंग्लिश का टीचर है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

कांग्रेस के हालात
कांग्रेस छोड़कर जाने वाले बड़े नेताओं में मनमोहन सरकार में कानून मंत्री और अनेक बड़े पदों पर सुशाभित अश्विनी कुमार का नाम भी जुड़ गया है। अश्विनी कुमार से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, अमरिंदर सिंह जैसे बहुत से बड़े नेता कांग्र्रेस से किनारा कर चुके हैं। पंजाब चुनाव से कुछ दिन पहले अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ना इसलिए महत्वपूर्ण और अलग है, क्योंकि वह सोनिया गांधी और परिवार के बेहद निकट थे। जी-23 के नाम से संगठित कांग्र्रेस नेताओं का भी उन्होंने विरोध किया था, लेकिन इतने नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भी राहुल गांधी या वर्तमान कांग्र्रेस की कार्यशैली में बदलाव आने की संभावना नहीं है। कांग्र्रेस लगातार जनाधार खो रही है और अपने पुराने और अनुभवी नेताओं को भी। अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए परोक्ष रूप से टिप्पणी की है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर के नेता के दौर पर देश के जनमानस को स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में प्रतिभाशाली व वरिष्ठ नेताओं का कोई महत्व नहीं रह गया है। इसका एक तरह से सीधा मतलब यही निकलता है कि केवल परिवार के चाटुकारों का वर्चस्व है। अश्विनी कुमार चार दशक से अधिक समय तक पार्टी से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहकर सत्ता का सुख लेते रहे हैं, लेकिन अब जब वैसा पुराना सुख नहीं मिल रहा है, तो फिर सुख प्राप्ति की चाह में पार्टी को छोड़ने को मजबूर हुए हैं। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपने आगे के कदम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। बहरहाल, अश्विनी कुमार स्वयं कोई बड़े जनाधार वाले नेता नहीं हैं। पंजाब में वह नगर पालिका तक का चुनाव भी नहीं जीत पाए हैं। पार्टी छोड़कर जाने वाले एक-दो नेताओं को छोड़कर लगभग सभी नेता गांधी परिवार के करीबी बनकर कांग्र्रेस की सत्ता में बार-बार सत्ता का सुख लेते रहे हैं। अब कांग्र्रेस सत्ता में नहीं है तो कांग्र्रेस के नेता अपने नए राजनीतिक सुख की खातिर पार्टी छोड़कर चले गए हैं। दरअसल यह कांग्र्रेस का इतिहास रहा है कि समय-समय पर इसका साथ ऐसे नेता छोड़ते रहे हैं जिन्हें सिर्फ सत्ता की राजनीति से ही मोह होता है। कांग्र्रेस कई बार टूटी है तो फिर सशक्त रूप से खड़ी भी हुई है। लेकिन तत्कालीन केन्द्रीय नेतृत्व भी सशक्त था। लेकिन आज कांग्र्रेस जैसी राष्ट्रीय स्तर की बड़ी पार्टी की हालत दयनीय है। जनाधार का दायरा काफी घटा है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व को सारे हालात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और पलायन के कारणों पर गहन विचार करना चाहिए। गंभीर आत्म मंथन व पार्टी के काया कल्प की सख्त जरूरत हो चली है।

फिलहाल खुले रहेंगे स्कूल, गाइडलाइन पर फैसला नहीं : नई मंत्रिपरिषद् की पहली बैठक में सुशासन को लेकर लिए कई निर्णय
जयपुर। मंत्रिपरिषद ने स्कूलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में फिलहाल सतर्कता और कोविड अनुशासन की निरंतर पालना के साथ स्कूल खुले रहेंगे। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे, लेकिन उस पर निर्णय नहीं हुआ। इस प्रस्ताव पर अब सीएम कलेक्टरों व चिकित्सा अधिकारियों के साथ चर्चा कर फैसला लेंगे। मंत्रिपरिषद ने जोर दिया कि कोविड महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता तथा कोविड अनुशासन की निरन्तर पालना करना जरूरी है। विगत दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ वृद्धि हुई है। विद्यालयों में भी  संक्रमण के मामले आए हैं, जिस पर राज्य सरकार चिंतित है। प्रदेश में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री जिलों में हर महीने कम से कम दो दिन करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के मंत्री अब सप्ताह के प्रथम तीन दिवस-सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को जयपुर मुख्यालय पर ही रहकर जनअभाव अभियोग के निराकरण के साथ ही विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करेंगे। सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में प्रत्येक माह कम से कम दो दिन का दौरा करना होगा। इस दौरान वे जनसुनवाई करेंगे और जनप्रतिनिधियों के साथ जिले की समस्याओं, राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे और जिला प्रशासन के साथ इन पर समीक्षा करेंगे।

गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को नई राज्य मंत्रिपरिषद् की सीएमआर में हुई पहली बैठक में संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन की दिशा में इस तरह के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया कि मंत्री जिलों के दौरों में प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान, 20 सूत्री कार्यक्रम,  फ्लैगशिप योजनाओं, जन-घोषणा पत्र तथा बजट घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करेंगे।

एक जनवरी से प्रारंभ होगा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
मंत्रिपरिषद ने निर्णय किया कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए नए वर्ष की पहली तारीख से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान प्रारंभ होगा। जमीनी स्तर तक इस अभियान की सफलता सुनिश्चित की जाएगी ताकि आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचाया जा सके। इसके लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाए। राज्य सरकार निवेश के प्रवाह को बढ़ाने एवं प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 24-25 जनवरी को इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन के रूप में एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम होगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कोविड के विपरीत प्रभाव से बाहर निकलने तथा आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में इस आयोजन से बड़ी मदद मिलेगी।

सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर कई सौगातें
मंत्रिपरिषद ने 17 दिसम्बर को राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रस्तावित लोकार्पण एवं शिलान्यास पर भी विस्तृत चर्चा की। इसके बाद निर्णय किया कि सभी मंत्री इस दौरान जिलों में जाएंगे और सफलता के साथ इस कार्य को सम्पादित कराएंगे। इन तीन वर्षों में सरकार ने महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों, एससी-एसटी, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित तमाम जरूरतमंद वर्गों की विकास में भागीदारी बढ़ाने के लिए अनेक निर्णय किए हैं।

देर रात सीएम ने की नव नियुक्त सलाहकारों के साथ बैठक

प्रदेश में मंत्री परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को देर रात मुख्यमंत्री निवास पर नव नियुक्त एडवाइजर्स के साथ पहली बैठक की। इस बैठक में प्रदेश में किस प्रकार से सुशासन देने के लिए और बेहतर कार्य किया जा सके, इसे लेकर चर्चा की गई। बैठक में सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह, संयम लोढ़ा, राजकुमार शर्मा, रामकेश मीणा, बाबूलाल नागर और दानिश अबरार शामिल हुए।

जयपुर में ओम बिरला की प्रेसवार्ता : जवाबदेही हो सरकार, अच्छा काम करने के लिए कार्यपालिका पर दबाव बने
जयपुर।  पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की जयपुर में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान ओम बिरला ने कहा कि शिमला में हुए इस सम्मेलन में कुछ एतिहासिक फैसले लिए गए है। सभी विधान मंडलों में एक समान नियम प्रक्रिया बनाने का संकल्प लिया गया है । संसद सर्वोच्च संस्था होने के नाते एक मॉडल नियमावली बनाएगी। सभी विधानमंडल सदन सुचारू रूप से चलाने के लिए इस पर अमल करेंगे। सदन सुचारू चलाने और जनप्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने के लिए एक समान नियम प्रक्रिया बनने से बड़ी मदद मिलेगी।  लोकतांत्रिक संस्थाएं इससे ज्यादा मजबूत होगी। सदन की कार्यवाही संचालन के प्रसारण को भी एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास करेंगे।सभी विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारियों ने इस पर सहमति दी है। 'वन नेशन-वन प्लेटफार्म' के आधार पर इसे हम मजबूत कर सकेंगे।विधान मंडलों को सही तरीके से संचालित करने के लिए भी एक नियमावली बनेगी। पीठासीन अधिकारियों की भी कमेटी बनेगी।अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत करने के लिए मानदंड तय किए जाएंगे। बिरला ने इस बात पर भी जोर दिया कि सदनों में नवाचारों पर चर्चा होनी चाहिए। जो विषय विधानमंडल, लोकसभा और राज्यसभा में उठें। उनका सरकार जवाब दे। इससे जवाबदेही बढ़ेगी और अच्छा काम करने के लिए कार्यपालिका पर दबाव बनेगा।

दल बदल मुद्दें पर बयान देते हुए बिरला ने कहा कि दल बदल कानून को प्रभावी बनाने के लिए जो कमेटी बनी थी उसमें अभी सर्वसम्मति नहीं बन पाई है। दल बदल कानून को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार से बात करेंगे। पहली बार चुनकर आए सभी सदस्यों का प्रबोधन और प्रशिक्षण होगा।  विधान मंडलों में होने वाले व्यवधान और हंगामे को रोककर इसे ज्यादा जवाबदेह बना पाएंगे। सभी दलों के नेताओं से विधान मंडल के अध्यक्ष चर्चा करेंगे।सदन को निर्बाध रूप से चलाने और अनुशासन का स्तर बनाए रखने के लिए चर्चा करेंगे। वहीं सवाई मानसिंह अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को लेकर सवाल पर ओम बिरला ने कहा कि एसएमएस अस्पताल आने वाले परिजनों के लिए कई बार रुकने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती। यदि सरकार परिजनों को ठहरने का स्थान बनाने के लिए कोई जमीन देगी।
तो मैं इस पर भवन बनवाने के लिए सीएसआर से योगदान दिलवाने का प्रयास करूंगा।

रोहित की लीडरशिप में अच्छा रहेगा ड्रेसिंग रूम का माहौल, मददगार रहेंगे द्रविड़
जयपुर। टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल का कहना है कि कप्तान के रूप में रोहित शर्मा काफी कूल हैं और उनकी लीडरशिप में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा बना रहेगा। राहुल ने कहा कि कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का साथ टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। राहुल ने सोमवार को वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि हमने रोहित को आईपीएल में देखा है। लीग में उनके आंकड़े सब कुछ बयां करते हैं। उन्हें खेल की जबर्दस्त समझ है और वह अच्छे रणनीतिकार भी हैं। इस काबिलियत की वजह से ही कप्तान के तौर पर वह इतना कुछ हासिल कर सके। राहुल ने कहा कि रोहित ड्रेसिंग रूम में ठहराव लाएंगे और इससे ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा होगा।

टीम में बतौर कोच राहुल द्रविड़ की मौजूदगी पर राहुल ने कहा कि मैं उन्हें काफी वक्त से जानता हूं और वो काफी मददगार हैं। कर्नाटक के लिए भी जब मैं खेल रहा था तो द्रविड़ ने काफी मदद की थी। उन्होंने देश के युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मार्गदर्शन किया है। उनके रहने से हमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हमें पता है कि द्रविड़ कितने बड़े नाम हैं और हमारे पास एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने के लिए उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वो ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिसको खेल की अच्छी समझ है।

राहुल ने कहा कि भारतीय टीम टी-20 विश्व कप से जल्दी बाहर हो गई और अब हमें नए सिरे से रणनीति बनाने की जरूरत है। हम सभी को सोचना होगा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए क्या किया जा सकता है।