NCP Sharad Pawar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुप्रिया सुले ने महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार से पूछा-क्या दाम बढ़ाना सरकार की 'आदत' बन गई, CNG की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरद पवार) की वरिष्ठ सांसद सुप्रिया सुले ने कमरतोड़ महंगाई और कीमतों में उछाल को लेकर केन्द्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि क्या चुनाव समाप्त होने के बाद जरूरी चीजों के दाम बढ़ाना सरकार की 'आदत' में शुमार हो गया है। सुप्रिया सुले ने कीमतों में बढ़ोतरी के समय पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या चुनाव खत्म होने के बाद जानबूझकर चीजों के दाम बढ़ाना सत्ताधारी प्रशासन की सोची-समझी रणनीति बन गई है। गौरतलब है कि पहली सितंबर से मुंबई और उसके आस-पास के महानगरीय इलाकों में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दाम 88 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और खाना बनाने वाली गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इस कदम से स्थानीय भोजनालयों, होटलों और टिफिन सेवाओं पर भी असर पड़ने की उम्मीद है।

सुप्रिया सुले ने परिवारों पर पड़ रहे भारी आर्थिक बोझ का जिक्र करते हुए कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और सार्वजनिक परिवहन का किराया सीधे-सीधे बढ़ गया है। रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध, खाने के तेल, गुड़ और रसोई की अन्य जरूरी चीजें भी काफी महंगी हो गई हैं, जिससे परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। राकांपा नेता ने त्योहारों के मौसम से ठीक पहले चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी पर नाराजगी जताते हुए इसे बहुत संदिग्ध बताया और कहा कि यह आम उपभोक्ताओं की खुलेआम लूट के अलावा और कुछ नहीं है।

उन्होंने इसके अलावा सरकार के चुप रहने की आलोचना करते हुए उनकी निष्क्रियता की तुलना हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से की, जबकि आम नागरिक आसमान छूती कीमतों का बोझ उठा रहे हैं। सुप्रिया सुले ने कहा कि जब कोई सरकार रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों की कीमतों को नियंत्रण में रखने में पूरी तरह नाकाम रहती है, तो 'अच्छे दिन' का नैरेटिव पूरी तरह खोखला साबित होता है। उन्होंने तुरंत दखल देने की मांग करते हुए केंद्र से कहा कि वह बिना देरी किए ईंधन पर कर-उपकर कम करे, भारी उत्पाद शुल्कों में कटौती करे और अपनी बातों के मुताबिक राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाते हुए परेशान जनता को आर्थिक राहत दे।

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे। पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एक स्थानीय मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की खराबी को लेकर विवाद गहरा गया है जिससे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता अंकुश काकडे ने आरोप लगाया कि ईवीएम में खराबी होने के कारण पहली तीन वोट बिना किसी समस्या के दर्ज हुई लेकिन चौथे मतदान के दौरान संकेतक बत्ती नहीं जली।

उन्होंने दावा किया कि इससे इस संदेह उत्पन्न होता है कि मतदान ठीक से दर्ज हुआ या नहीं और इससे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

काकडे ने ईवीएम पर प्रदर्शित समय में विसंगति की भी बात की और कहा कि मशीन पर सुबह 7:44 बज रहे थे जो वास्तविक समय से लगभग 14 मिनट आगे थे। उन्होंने तर्क दिया कि इस प्रकार की विसंगतियां चुनाव प्रक्रिया पर विश्वास को और कमजोर करती है।

काकडे ने तत्काल कार्रवाई का आग्रह करते हुए चुनाव प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने और स्थिति स्पष्ट करने का आह्वान किया। इन आरोपों के बाद पुणे चुनावों में ईवीएम की विश्वसनीयता एवं प्रामाणिकता पर बहस तेज होने की संभावना है और अब सबका ध्यान चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर केंद्रित है।

BMC चुनाव से पहले शरद पवार को बड़ा झटका, राखी जाधव ने थामा भाजपा का दामन
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी को बड़ा झटका मिला है। जानकारी के अनुसार, बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार गुट की अध्यक्ष राखी जाधव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सूत्रों के अनुसार, राखी जाधव सीट बंटवारे को लेकर काफी समय से पार्टी से नाराज चल रही थी जिसके चलते आज उन्होंने भाजपा विधायक पराग शाह के नेतृत्व में पार्टी ज्वॉइन कर ली। इस मौके पर भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रकाश मेहता मौजूद थे। पार्टी ज्वॉइन करने के बाद राखी जाधव ने कहा एनसीपी को भला बुरा कहा और कई गंभीर आरोप लगाए।

इस मौके पर राखी जाधव ने पार्टी ज्वॉइन होने को खुशी और स्वागत योग्य घटना बताया। इसके आगे उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर मुझे पूरा भरोसा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी की दूरदर्शी और विकासोन्मुखी नीतियों पर और भाजपा मुंबई अध्यक्ष आ. श्री अमित साटम जी के मार्गदर्शन में भाजपा की लोक कल्याणकारी विचारधारा में व्यक्त यह विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है।

ऐसा विश्वास है कि उनके सामाजिक और राजनीतिक अनुभव के कारण पार्टी संगठन और मजबूत होगा और लोगों के साथ संवाद और प्रभावी होगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राखी जाधव का भारतीय जनता पार्टी में आने पर स्वागत किया।

इसके साथ ही बता दें कि बीएमसी चुनाव के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 66 सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है।