FII Outflow - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 93.95 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 93.95 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर खुला। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस तक बीच कारोबार में 94.1125 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद 93.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों के पैसा निकालने का असर भी रुपये पर दिखा।

शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ा: सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत तक की गिरावट
मु्ंबई। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में गहराते संकट के बीच भारत के शेयर बाजारों में तेज गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत या उससे अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। पश्चिम एशिया की स्थिति से ईंधन और मुद्रास्फीति को लेकर बढ़ती चिताओं के चलते आज स्थानीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली दिखी। विश्लेषकों के अनुसार मार्जिन मनी का दबाव बढ़ने से निवेशकों को अपने अल्पकालिक दबाव से निपटने के लिए बिकवाली करनी पड़ रही है।

इन सबके सम्मिलित प्रभाव से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला निफ्टी-50 कल की तुलना में 488.05 अंक यानी 2.06 प्रतिशत गिर कर 23151.10 अंक पर बंद हुआ। बीएसई30 सेंसेक्स में 1470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी और यह 74563.92 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बीएसई30 शुरू में ही बड़ी गिरावट के साथ 75,444.22 पर खुलने के बाद सुधर कर 75,576.20 तक गया लेकिन लेकिन यह तेजी टिकी नहीं और लगातार गिरावट के बीच एक समय दिन के न्यूनतम 74,454.60 पर पहुंचने के बाद अंत में 74,563.92 पर बंद हुआ। कल सेंसेक्स करीब एक प्रतिशत गिरावट के साथ 76,034.42 पर बंद हुआ था।

बीएसई में आज 30 में से 29 शेयरों में घाटा हुआ। केवल हिंदुस्तान लीवर (1.18 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (0.33 प्रतिशत)- ये दो शेयर ही फायदे में दिखे। एल एंड टी में सबसे अधिक (7.52 प्रतिशत) की गिरावट रही। एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, बीईएल, में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इंडिगो, कोटक बैंक, इटर्नल, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एक्सिस बैंक को भी दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ।

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.04 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 2.44 प्रतिशत, निफ्टी 100 2.15 , निफ्टी मिड कैप 100 में 2.65 प्रतिशत तथा स्माल कैप 100 सूचकांक में 2.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में आज 941 शेयर (21.22 प्रतिशत) लाभ में 3348 शेयर (75.51 प्रतिशत) घाटे में और 145 (3.27 प्रतिशत ) शेयरों के भाव स्थिर रहे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, " बाज़ार में देखी गई तेज़ गिरावट कई कारणों के एक साथ आने से हुई है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने व्यापक आर्थिक झटके पैदा किए हैं, वहीं निवेशकों को मार्जिन से जुड़े तकनीकी दबावों के कारण अल्पकालिक पोज़िशन को निपटाना करना पड़ा। कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच रही हैं, जिससे महंगाई, कॉरपोरेट मार्जिन और रुपये की स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।"

उन्होंने कहा कि मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, क्योंकि आपूर्ति संबंधी बाधाएं और इनपुट लागत में वृद्धि से कारोबार और मुनाफे पर असर पड़ने की आशंका है। बढ़ती अस्थिरता ने शेयर बाजार में मुनाफे के लिए ट्रेडिग करने वालों के मनोबल को कमजोर किया, जिसके चलते लगातार बने भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच वे सप्ताहांत में अपनी पोज़िशन लेकर जाने से बचते दिखाई दिए। श्री नायर ने कहा, ''घरेलू संस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकों की ओर से खरीदारी का समर्थन नहीं मिलने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी ने बाज़ार में गिरावट को और तेज कर दिया।"

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में आई बड़ी गिरावट...सेंसेक्स 1066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा
मुंबई। वैश्विक व्यापार की चिंता में मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार धड़ाम हो गये और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1065.71 अंक (1.28 प्रतिशत) गिरकर 82,180.47 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 353 अंक टूटकर 25,232.50 अंक पर आ गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे हैं। सुबह गिरावट में खुलने के बाद सेंसेक्स का ग्राफ लगातार नीचे उतरता गया। एक समय यह 1,236 अंक टूट गया था।

ग्रीनलैंड मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई और बयानों से पूरी दुनिया में शेयर बाजारों पर जबरदस्त दबाव रहा। बिकवाली इस कदर हावी रही कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सिर्फ एचडीएफसी बैंक का शेयर ही हरे निशान में रहा। मझौली और छोटी कंपनियों में और अधिक गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.73 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.85 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

सभी सेक्टरों से सूचकांक लाल निशान में रहे। रियलटी सेक्टर का सूचकांक पांच प्रतिशत गिर गया। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, ऑटो, आईटी और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांक में दो से तीन प्रतिशत तक की गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर चार प्रतिशत टूटा। बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, इंडिगो, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अडानी पोर्टस और टेक महिंद्रा के शेयर 2.32 प्रतिशत गिर गये।

अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, मारुति सुजुकी, टीसीएस, टाइटन, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, इंफोसिस, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। भारती एयरटेल, बीईएल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: अब तक के दूसरे निचले स्तर पर रुपया, 91 रुपए से नीचे आया, जानें आम आदमी की जेब पर कैसे बढ़ेगा बोझ ?
मुंबई। रुपया 11.25 पैसे टूटकर अब तक के दूसरे निचले स्तर पर आ गया और एक डॉलर 90.90 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा में यह लगातार चौथी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 44.75 पैसे गिरकर 90.7875 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। चार दिन में यह 72.50 पैसे टूटी है।

रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर 16 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जब यह बीच कारोबार में 91.14 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़कने के बाद 90.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये में सुबह के कारोबार में तेजी रही। यह 10.75 पैसे मजबूत होकर 90.68 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 90.65 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ने के बाद गिरता हुआ 91.01 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही गिरावट से भारतीय मुद्रा को शुरुआती मजबूती मिली। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकालने से रुपया दबाव में आ गया।

सप्ताह के पहले ही दिन बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 346 अंक लुढ़का, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। शुरुआती तेजी के बाद बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 345.91 अंक (0.41 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,695.54 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 100.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत उतरकर 25,942.10 अंक पर आ गया।

सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन खुलते ही दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में चले गए। हालांकि कुछ ही देर बाद वे एक बार फिर गिरावट में आ गये। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.50 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.72 प्रतिशत टूट गया।

ऑटो, आईटी, रियलिटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में ज्यादा गिरावट रही। मीडिया, एफएमसीजी और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांकों में तेजी रही। सेंसेक्स में अडानी पोर्टस का शेयर दो प्रतिशत से अधिक उतर गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावरग्रिड में भी करीब दो प्रतिशत की गिरावट रही। ट्रेंट, बीईएल और भारती एयरटेल के शेयर एक प्रतिशत के अधिक टूट गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

टाटा स्टील में करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। एशियन पेंट्स का शेयर भी लगभग एक प्रतिशत चढ़ा। इटरनल, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।