Security Guarantees - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर दिया जोर, जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत किया
कीव। अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत यूक्रेन और रूस के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर जोर दिया है। अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ इस मसले पर महत्वपूर्ण बातचीत की। यह बैठक विटकॉफ और कुशनर की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत के एक दिन बाद हुई। कुशनर ने कहा कि छह महीने पहले हुए त्रिपक्षीय वार्ता प्रारूप को फिर शुरू करना बातचीत को आगे बढ़ाने में उपयोगी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका को मॉस्को और कीव से अलग-अलग बात करने के बजाय तीनों पक्ष सीधे संवाद कर सकेंगे।

जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यूक्रेन यूरोपीय देशों को शामिल कर व्यापक वार्ता के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि तीन दौर की "बहुत महत्वपूर्ण" बातचीत हो चुकी है और आने वाले समय में यूक्रेन, यूरोप और अमेरिका की फिर बैठक होगी। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सर्दियों को लेकर अपनी चिंताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युद्ध जारी रहने की स्थिति में यूक्रेन को वायु रक्षा, ऊर्जा क्षेत्र में सहायता और बड़ी मात्रा में अमेरिकी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक गारंटी भी जरूरी है ताकि वह युद्ध के बाद पुनर्निर्माण कर सके।

जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के बाद भी यूक्रेन की सेना मजबूत रहनी चाहिए और सुरक्षा गारंटियां इतनी स्पष्ट एवं मजबूत होनी चाहिए कि रूस के किसी संभावित भविष्य के हमले को रोका जा सके। क्षेत्रीय मुद्दा अभी भी बातचीत की सबसे कठिन समस्याओं में बना हुआ है। श्री जेलेंस्की ने कहा कि क्षेत्रीय विवाद जैसे जटिल मुद्दों का समाधान केवल दोनों देशों के नेताओं के स्तर पर ही संभव है। इस बीच, यूक्रेन रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका से नए प्रतिबंधों का भी समर्थन चाहता है। कीव ने अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के प्रयासों पर भरोसा जताया है और अमेरिकी सीनेट में नये प्रतिबंध पैकेज पर मतदान की उम्मीद की है। यूक्रेनी अधिकारियों ने सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के उस आकलन का भी उल्लेख किया कि प्रतिबंध पैकेज के पारित होने की अच्छी संभावना है।

विटकॉफ ने पुतिन के साथ अपनी हालिया बैठक को "उपयोगी और ठोस" बताते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संपर्क बनाए रखना शांति समझौते के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह समाधान को लेकर आशावादी हैं। इससे पहले शनिवार को विटकॉफ और कुशनर ने क्रेमलिन में पुतिन के साथ करीब तीन घंटे बातचीत की थी। क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने इसे "उपयोगी" बताते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा की गंभीर तैयारी की थी और लड़ाई जल्द समाप्त करने के लिए संभावित रास्तों पर कई सुझाव रखे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और रूस ने कूटनीतिक प्रक्रिया के अगले चरण के लिए ठोस योजनाओं पर भी चर्चा की है, जिनकी घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी।

यूक्रेन जेलेंस्की शांति: 'शांति संबंधी' समझौते के लिए तैयार यूक्रेन
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन एक ऐसे समझौते के लिए तैयार है जो वास्तविक रूप से शांति लाएगा। यूक्रिनफॉर्म न्यूज एजेंसी के अनुसार, जेलेंस्की ने जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में एक भाषण के दौरान कहा, यूक्रेन एक ऐसे समझौते के लिए तैयार है जो हमारे लिए, यूक्रेन के लिए, यूरोप के लिए असली शांति लाएगा।

जेलेंस्की ने कहा, इस संकट को सबसे पहले अस्मिता के साथ खत्म किया जा सकता है। यह हमारे लिए सबसे जरूरी बात है। उनके मुताबिक, यूरोप असल में बातचीत के लिए मौजूद नहीं है, जो एक बड़ी गलती है। यूक्रेन बातचीत की प्रक्रिया में यूरोप को पूरी तरह से शामिल करने की कोशिश कर रहा है ताकि यूरोप के हितों और यूरोप की आवाज का ध्यान रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन बातचीत को सफल बनाने के लिए सब कुछ करेगा। वह अमेरिका के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है।

यूक्रेन में शांति सेना: राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का ऐलान, संघर्ष विराम के बाद अपने सैनिकों को भेजेंगे यूक्रेन
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम होने के बाद वह यूक्रेन में शांति बरकरार रखने के लिये 'हजारों फ्रांसिसी सैनिक' तैनात कर सकते हैं। उन्होंने यहां मंगलवार को पश्चिमी और यूरोपीय देशों की एक बैठक के दौरान फ्रांस-2 टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि फ्रांस संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर होने के बाद रूस-यूक्रेन सीमा की देखरेख के लिये'अभियानों में हिस्सा लेगा।

उन्होंने यह भी साफ किया कि फ्रांसिसी सैनिक यूक्रेन में युद्ध के लिये नहीं जायेंगे। फ्रांस की भूमिका यूक्रेनी सेना के पुनर्निमाण तक ही सीमित होगी। राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन, यूरोपीय देशों और अमेरिका के बीच बातचीत हुई है और यही देश फैसला करेंगे कि सीमा का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

उल्लेखनीय है कि, 30 पश्चिमी और यूरोपीय देशों ने मंगलवार को यहां एक बैठक में इस बात पर सहमति जताई कि भविष्य का कोई भी शांति समझौता यूक्रेन के लिये मजबूत और बाध्य सुरक्षा गारंटियों के बिना नहीं होगा। सभी देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे संघर्ष विराम होने के बाद वे एक राजनीतिक और कानूनी तौर पर बाध्य गारंटियों की व्यवस्था लागू करने के लिये तैयार हैं। इसमें अमेरिका के नेतृत्व वाले संघर्ष विराम की निगरानी व्यवस्था में हिस्सा लेना, यूक्रेन को सैन्य समर्थन देना और दीर्घकालिक रक्षा सहयोग शामिल होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने की जेलेंस्की से मुलाकात, कहा-यूक्रेन में प्रगति हुई, लेकिन अभी भी कुछ जटिल मुद्दे बाकी
फ्लोरिडा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कहा कि फ्लोरिडा के दौरान यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रगति हुई है, लेकिन 'एक या दो बहुत जटिल मुद्दे' अभी भी बाकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुख्य सवाल टकराव वाले क्षेत्रों (जमीन) को लेकर था। रूस ने पहले मांग की है कि यूक्रेन उसे और अधिक जमीन सौंप दे।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे 20-सूत्रीय शांति योजना के 90 प्रतिशत हिस्से पर समझौते पर पहुँच गए हैं, वहीं राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन के दल चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्धेश्य से बातचीत करने के लिए अगले सप्ताह यूक्रेन में मिलेंगे।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम पर बयान जारी करते हुए कहा, हमने सभी मुद्दों पर सार्थक बातचीत की और हम पिछले हफ्तों में यूक्रेनी और अमेरिकी दलों द्वारा की गई प्रगति को बहुत महत्व देते हैं। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था और रूस ने इस समय यूक्रेनी क्षेत्र के लगभग 20 प्रतिशत हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र, जिस पर रूस का काफी हद तक नियंत्रण है, उसे विसैन्यीकृत क्षेत्र में बदलने का प्रस्ताव 'अनसुलझा' बना हुआ है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, उस जमीन का कुछ हिस्सा ले लिया गया है। उस जमीन का कुछ हिस्सा शायद हासिल किया जा सकता है, लेकिन इस पर अगले कुछ महीनों की अवधि में कब्जा भी किया जा सकता है। रूस ने इस समय डोनेत्स्क क्षेत्र के लगभग 75 प्रतिशत और पड़ोसी लुहान्स्क के लगभग 99 प्रतिशत हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया है। इन क्षेत्रों को सामूहिक रूप से डोनबास के रूप में जाना जाता है।

रूस चाहता है कि यूक्रेन डोनबास के उस छोटे से हिस्से से पीछे हट जाए जो अभी उसके कब्जे में है, जबकि यूक्रेन ने जोर देकर कहा है कि यह क्षेत्र एक मुक्त आर्थिक क्षेत्र बन सकता है जिसकी निगरानी यूक्रेनी बल करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने खोए हुए यूक्रेनी क्षेत्रों पर बार-बार अपना रुख बदला है। उन्होंने सितंबर में यह सुझाव देकर पर्यवेक्षकों को चौंका दिया था कि यूक्रेन इसे वापस लेने में सक्षम हो सकता है। बाद में उन्होंने अपना रुख बदल लिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, यह एक बहुत ही कठिन मुद्दा है, जो हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी 95 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। उन्होंने भविष्य के हमलों से यूक्रेन की रक्षा में मदद करने के लिए प्रतिबद्धता दोहरायी। उन्होंने अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय की संभावना जताई और कहा कि यह सही समय पर हो सकती है। इससे पहले ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। हालांकि, उन्होंने फोन पर हुई बातचीत का ज्यादा विवरण नहीं दिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि रूस को ऐसी किसी युद्धविराम में बहुत कम दिलचस्पी है जो यूक्रेन को जनमत संग्रह कराने की अनुमति दे।

रूसी विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि कॉल राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा शुरू की गई थी और दोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने के लिए यूरोपीय संघ और यूक्रेन के नवीनतम प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता फोन पर चर्चा के बाद इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि यूरोपीय संघ और यूक्रेन द्वारा प्रस्तावित अस्थायी युद्धविराम संघर्ष को और लंबा खींच देगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सुझाव दिया कि अमेरिकी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों द्वारा आगे की बातचीत की योजना को अंतिम रूप देने के दौरान यूक्रेनी अधिकारी जनवरी में व्हाइट हाउस में संभावित रूप से यूरोपीय नेताओं के साथ मिल सकते हैं।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने फ्लोरिडा (एजेंसी) में अच्छी प्रगति का स्वागत किया और यूक्रेन को पहले दिन से ही पक्की सुरक्षा गारंटी मिलने की आवश्यकता पर बल दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह भी कहा कि यूक्रेन के सहयोगी सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करने के लिए अगले महीने पेरिस में मिलेंगे। मैक्रों ने राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप के साथ बात करने के बाद एक्स पर कहा, हम प्रत्येक के ठोस योगदान को अंतिम रूप देने के लिए जनवरी की शुरुआत में पेरिस में 'कोलिशन ऑफ द विलिंग' के देशों को एक साथ लाएंगे।