main - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

6 माह से मुख्य मार्ग खस्ताहाल, आना जाना हो रहा दुश्वार
देवरी। कस्बे के पास बील खेड़ा माल गांव से नदी और काली माता मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता छह माह से खस्ताहाल हो रहा है। इस मार्ग पर नदी में आए तेज बहाव के कारण इंटरलॉकिंग उखड़ जाने से यह रास्ता बंद हो गया था। जिससे ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर अस्थाई रूप से शुरू कर रखा है । गांव की बस्ती का पानी इसी इंटरलॉकिंग के ऊपर से होकर निकलता है। जिसके चलते इस मार्ग होकर आने जाने वाले लोगों को फिसलन होने के कारण रोज दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। कई मवेशी इस मार्ग से से चलकर चोटिल हो गए हैं। तो कई ग्रामीण भी फिसल जाते हैं। ग्रामीण मन्नूलाल मेहता, मुन्ना सोनी, राजाराम मेहता, प्रकाश मेहता सहित कई लोगों ने बताया कि इंटरलॉकिंग उखड़ जाने की सूचना कई बार ग्राम पंचायत को दे दी लेकिन इंटर लॉकिंग को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से होकर लोगों का आना जाना बना हुआ है।

इंटरलॉकिंग के समय बनी नालियां भी टूटी
गांव के सभी मुख्य मार्गों पर लगी इंटरलॉकिंग की नालियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसके चलते पानी मुख्य मार्गों पर बह रहा है । गांव में लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है । गांव के मुख्य मार्ग पर पानी ही पानी भरा रहता है जिसके चलते निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से इन टूटी हुई नालियों और नदी के पास इंटरलॉकिंग को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का यह है कहना

ग्राम पंचायत द्वारा कई साल पहले बनाई गई इंटरलॉकिंग की नालियां गांव के प्रमुख मार्ग में कई जगह टूटी पड़ी हुई हैं जिन्हें ग्राम पंचायत को जल्द से जल्द दुरुस्त कराना चाहिए।
संतोष मेहता, ग्रामीण

गांव के मुख्य मार्ग से काली माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग में नदी के पास इंटरलॉकिंग टूटी पड़ी हुई है जिससे रास्ता अवरुद्ध है। घरों से निकलने वाला पानी इंटरलॉकिंग से ऊपर होकर जा रहा है जिससे मार्ग में फिसलन हो रही है और रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं।
राजाराम मेहता, ग्रामीण

कई रास्ते कीचड़ से सने पड़े हुए हैं। ग्राम पंचायत को इन रास्तों को दुरुस्त कराना चाहिए जिससे कि आने जाने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो सके।
प्रमोद गोस्वामी, ग्रामीण

इंटरलॉकिंग उखाड़ने के कारण लोगों को हो रही परेशानी का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। तो वहीं मुख्य मार्गों में नालियां टूटी हुई हैं इन्हें भी जल्द से जल्द प्लान तैयार कर दुरुस्त कराया जाएगा।
उमाशंकर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी बीलखेड़ा माल, ग्राम पंचायत

मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य शूटर प्रियव्रत फौजी समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद
नई दिल्ली।  पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं।

दिल्ली पुलिस अनुसार उसके विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम प्रियव्रत फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और केशव बताया है और कहा है कि ये तीनों शार्प शूटर के मॉड्यूल (जोड़ी) के रूप में वारदात करते रहे हैं। फौजी को गुजरात में मुंद्रा से गिरफ्तार किया गया। उसको इस मॉड्यूल का मुख्य शूटर बताया जा रहा है और मूसेवाला की हत्या के दौरान वह बोलेरो गाड़ी में भी मौजूद था। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि गायक से राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। वह 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार
सरदारशहर। कस्बे में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी व उसके सहयोगियों को महज 48 घंटे में पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। 13 जून को मान खां पुत्र अजीम खां चायल निवासी वार्ड 29 व मांगीलाल जैसनसरिया निवासी वार्ड 40 ने अरशद क्यामखानी व अन्य पर फिरौती मांगने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का मामला दर्ज करवाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए चूरू पुलिस अधीक्षक दिंगत आनंद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मीणा, आरपीएस इंसार अली के सुपर विजन में सीआई बलराज सिंह मान, पुलिस उपनिरीक्षक रामप्रताप, उप निरीक्षक सुरेश कुमार थाना प्रभारी साहवा व जोगिंदर एएसआई जिला विशेष टीम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर की।

उच्च अधिकारियों के निर्देश में उप निरीक्षक सुरेश कुमार प्रभारी जिला विशेष टीम के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने लगातार 48 घंटे तक रतनगढ़, जयपुर, गुड़गांव व दिल्ली में पीछा करते हुए मुख्य आरोपी अरशद पुत्र रजाक, शाहरुख पुत्र लियाकत अली, इमरान पुत्र हबीब खां व हिमायत खान पुत्र शाहदत अली को करनाल हरियाणा से गिरफ्तार कर अनुसंधान अधिकारी को सुपुर्द कर दिया।मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को चूरू पुलिस अधीक्षक डी आनंद ने सरदारशहर थाने में प्रेस वार्ता कर कई खुलासे किये।

एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में हरियाणा पुलिस, डीएसटी टीम व साइबर सैल चूरू की विशेष भूमिका रही। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकार्ड मौजूद है। ऐसे में आरोपियों से गहन पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेश कंस्वा प्रभारी जिला विशेष टीम, कांस्टेबल श्रवण कुमार, राजेश छापोला, रुपाराम सुभाष पांडर, राजेश कुमार थाना साहवा, जोगेंद्र एएसआई प्रभारी जिला विशेष टीम, कॉन्स्टेबल रोशन, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप, मोहरपाल, सुमित, संदीप कुमार, विक्रम, मुकेश कुमार, धन्नाराम, रामफल, भीम, उप निरीक्षक रामप्रताप गोदारा, हेड कांस्टेबल भागीरथ साइबर सेल चूरू व धर्मवीर साइबर सेल चूरू आदि शामिल रहे।

प्रयागराज हिंसा : मुख्य आरोपी जावेद का घर जमींदोज, चार घंटे चला बुलडोजर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा और उपद्रव की वारदात के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के खुल्दाबाद थाना इलाके में मौजूद आलीशान घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शनिवार को खुल्दाबाद के अटाला चौक इलाके में स्थित जावेद के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कर रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे मकान की बाहरी दीवार गिराना शुरु कर दिया गया। घर में तलाशी के दौरान 12 बोर और 315 बोर की पिस्तौल मिली, कई कारतूस और दस्तावेज भी मिले। वहीं प्राथमिक सूचना के अनुसार प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इससे इनकार किया है। प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित 9 जिलों में हिंसक वारदातों में अब तक 316 को गिरफ्तार किया है।

बंगाल में नहीं थमी हिंसा
कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार शाम में एक समुदाय के लोगों ने नदिया जिले के बेथुआडहारी स्टेशन पर तांडव मचाया। स्टेशन पर जमकर तोडफोड़ की। यहां तक कि उपद्रवियों ने स्टेशन पर खड़ी राणाघाट-लालगोला लोकल ट्रेन को भी निशाना बनाया और जमकर तोडफोड़ की। पूर्व रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, हमले के कारण रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस घटना के कारण राणाघाट-लालगोला रेल खंड पर ट्रेन सेवा भी करीब दो घंटे बाधित है। हमले की सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इससे पहले उपद्रवी तांडव मचाने के बाद मौके से फरार हो गए।

मोडसिया गैंग का मुख्य सरगना मिन्टू मोडसिया गिरफ्तार
झुंझुनूं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.तेजपाल सिंह के सुपरविजन में पिलानी थानाधिकारी रणजीत सेवदा, सूरजगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार, डीएसटी टीम एवं क्यूआरटी टीम ने अथक परिश्रम कर पिलानी में दिन दहाड़े व्यक्ति का अपहरण कर बंधक बनाकर, मारपीट कर, जान से मारने का भय दिखाकर प्लाट की नोटरी करवाने वाले मोडसिया गैंग का सरगना आरोपी मिन्टू मोडसिया पुत्र करण सिंह जाट निवासी सोरडा जदीद हरियाणा को दबोच लिया।

जानकारी अनुसार, 21 अप्रैल 2022 को बृजेश कुमार निवासी ढक्करवाला ने रिपोर्ट दी कि मोनू पीपली व मिन्टू मोडसिया, सकेन्द्र तथा सात-आठ अन्य बदमाश आये व उसके पिस्टल लगा दिया व उसे स्कार्पियों गाड़ी में डालकर उसके प्लाट के कागजात की नोटरी करवा ली आदि। घटना की सूचना मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पीपली, लुहारू, बहल आदि में तलाश किया गया तो नवीन उर्फ मोनू को सतनाली से  पुलिस ने दबोच लिया व उसे न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया। इस मामले में कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने बिन्टू उर्फ मिन्टू मोडसिया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार मोडासिया के नाम से यह स्वयं गैंग चलाता है व मुख्य सरगना भी यही है। इसके विरूद्ध राजस्थान व हरियाणा में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, भू-माफिया से सम्बन्धित करीब दर्जनो मामले अलग-अलग थानो पर दर्ज है। पुलिस गहनता से इसकी पुछताछ कर रही है।

कपडा चोर गिरोह का मुख्य सरगना समेत चार जने गिरफ्तार, दिन में काम मांगने के बहाने रैकी करते, रात में देते चोरी को अंजाम
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने रविवार को कपड़ा चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से लाखों रूपये कीमत का कपडा एवं वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण मृदुल कच्छावा ने बताया कि परिवादी डालचन्द पुत्र चेलाराम खत्री  निवासी  एस.एफ.एस अग्रवाल फार्म मानसरोवर शिप्रापथ ने  रिपोर्ट दी कि  मेरी छपाई की फैक्ट्री नरेश उधोग कुमावतान की ढाणी मुहाना मोङ के पास में गौरव स्कूल के पास में है। जिसमे 19 मई 2022 को हम शाम 7.30 बजे फैक्ट्री बंद के घर चले गये थे। सुबह 20 मई को आकर देखा तो हमारी फैक्ट्री से करीब 1000 एक हजार मीटर के आस पास कपड़ा अलग अलग रंग के 10 थान गायब मिले कोई चोर चुरा के ले गये। इस रिपोर्ट पर एक टीम का गठन किया गया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तरीका वारदात

आरोपी चोरी करने से पहले दिन के समय कपडा फैक्ट्री में काम मांगने के लिये जाते व काम मांगने के दौराने फैक्ट्री के सुरक्षा उपकरणों व आने जाने वाले रास्तों की रैकी करते। इसके बाद शातिर नकबजन रात्रि में फैक्ट्रियों से कार में कपड़ा भरकर कपड़ा चोरी की घटना को अंजाम देते। आरोपी कपड़ा फैक्ट्रियों में से कीमती कपडे को स्थानीय बाजार में कपड़ा व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को ही कपडा सस्ते दामों पर बिक्री कर देते थे।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी धनराज मीणा पुत्र श्योराज मीणा  श्यारला सुखपुरा थाना नगर जिला टोंक, बलराम मीणा पुत्र गिरोज श्यारला सुखपुरा थाना नगर टोंक, धर्मराज मीणा पुत्र रामलाल टोकरावास थाना दूनी जिला टोंक और  कैलाश मीणा पुत्र मांगीलाल मीणा सपावडा थाना नगर टोंक का रहने वाला है।

जेईई-मेन अटेम्प्ट के प्रवेश-पत्रों का छात्रों का इंतजार
जयपुर। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का पहला अटेम्प्ट 20 से 29 जून के मध्य होगा। इसके लिए 9 लाख 30 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए है। इस परीक्षा के प्रवेश पत्रों का अब छात्रों को इंतजार है। प्रवेश-पत्रों के जारी होने के संबध में कोई सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन गत वर्षों के अनुसार परीक्षा से 15-20 दिन पूर्व प्रवेश पात्र जारी कर दिए जाते है।

छात्रों को यह भी मौका
ऐसे विद्यार्थी जो बीटेक कोर्स के अतिरिक्त रिसर्च में जाने के लिए इच्छुक है, उन्हें नेस्ट परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए। नेस्ट के मध्यम्स से एनआईएसईआर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस इन बेसिक साइंस संस्थानों में प्रवेश मिलता है, जिनमें बायोलॉजिकल, केमिकल, मैथेमेटिकल, फिजिकल साइंस में पांच वर्षीय एमएससी इंट्रीगेटेड कोर्स करवाए जाते है। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनआईएसईआर में कुल 200 सीटें व यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई  में 57 सीटें है।

पंजाब के पटियाला में झड़प का प्रमुख साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला जिले में खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर शुक्रवार को हुई झड़प के दो दिन बाद सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा के प्रमुख बरजिंदर सिंह परवाना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। परवाना पर पहले भी सोशल मीडिया पर आतंकवाद को भड़काने का आरोप लगा है। परवाना एक आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति है, जिसके खिलाफ अतीत में चार प्राथमिकी दर्ज हैं।

पटियाला रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक मुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह छिना ने कहा कि परवाना एक स्वयंभू सिख नेता हैं, जो समर्थन हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषण देते हैं।  दमदमी टकसाल  राजपुरा के एक शिष्य, परवाना को सख्त आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और 1984 के दंगों पर उनकी टिप्पणियों के लिए भी जाना जाता है। श्री छिना ने  यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार की घटना के संबंध में छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और इनमें कुल 25 लोगों को नामजद किया गया है।

उन्होंने  कहा कि अब तक कुल 25 आरोपियों में से परवाना सहित चार को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में  हरीश सिंगला, दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  शुक्रवार की झड़प के कुछ घंटे बाद, पुलिस ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने और ङ्क्षहसा भड़काने के आरोप में ''शिवसेना (बाल ठाकरे)'' नामक एक समूह के ''कार्यकारी अध्यक्ष'' हरीश सिंगला को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटियाला के काली देवी मंदिर की ओर जा रही रैली के दौरान झड़प हो गई थी।  भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में पहली बार इस तरह की हिंसा देखने को मिली है। इस घटना को लेकर विपक्ष की ओर से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी(आप) की आलोचना हो रही है। मान ने शनिवार को कहा था कि जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है। शुक्रवार को झड़प के तुरंत बाद शनिवार सुबह तक कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। बाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कई घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया। मान के आदेश के बाद तीन पुलिसकर्मियों का तबादला भी कर दिया गया था।

डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस: मुख्य आरोपी बल्या जोशी गिरफ्तार
जयपुर। दौसा की डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बल्या जोशी उर्फ शिवशंकर जोशी सुसाइड की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। मरीज की मौत होने पर बल्या जोशी और उसके कुछ साथियों ने डॉक्टर के अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया था।

बल्या ने कहा- वह है निर्दोश
बल्या ने जयपुर में गिरफ्तार के दौरान कहा कि वह बेगुनाह है। उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। धरने पर वह 6 घंटे लेट पहुंचा था। पुलिस ने दबाव में एफआईआर में उसका नाम लिखा है। इस पूरी घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है। परिवार में विवाद के चलते डॉक्टर अर्चना शर्मा ने ये कदम उठाया है।

दरअसल, डॉ. अर्चना शर्मा का लालसोट (दौसा) में हॉस्पिटल है। एक महीने पहले डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद अर्चना शर्मा (42) ने सुसाइड कर लिया। अर्चना शर्मा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

लखीमपुर हिंसा: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को करना होगा आत्मसमर्पण, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली जमानत को किया रद्द, SC ने HC से नये सिरे से विचार करने को कहा
नई दिल्ली। बड़ी खबर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले से है। जहां सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली जमानत सोमवार को रद्द करते हुए उसे (आशीष को) एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने आशीष की जमानत रद्द करने तथा उसे आत्मसमर्पण करने का आदेश देने के साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कहा कि वह नये सिरे से विचार करे कि उसे (आशीष को) जमानत दी जानी चाहिए या नहीं।

पीठ ने जमानत रद्द करने का आदेश पारित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने कई अप्रासंगिक तथ्यों पर विचार किया और जल्दबाजी में अपना फैसला लिया। पीड़तिों को प्रथम दृष्टया आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करने के लिए पर्याप्त समय दिए बिना ही अपना आदेश पारित कर दिया। पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चार अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम का विरोध करने के  दौरान हिंसक घटनाएं हुई थी। इस हिंसा में केंद्र के तत्कालीन तीन कृषि कानूनों (अब रद्द कर दिए गए) के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी थी। मामले के मुख्य आरोपी आशीष को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 10 फरवरी को जमानत दी थी। पुलिस ने आशीष को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

जमानत के खिलाफ मृतक किसानों के परिजनों एवं अन्य ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जमानत रद्द करने की मांग वाली उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान पीठ ने जमानत के'आधार" पर कई सवाल खड़े किए थे। शीर्ष अदालत द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को आशीष की जमानत के खिलाफ अपील करने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज कर दिया था। एसआईटी ने 30 मार्च को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने मुख्य आरोपी की जमानत के खिलाफ अपील दायर करने के संबंध में प्रदेश सरकार से सिफारिश की थी।

मुख्य आरोपी आशीष की जमानत का विरोध कर रहे याचिकाकर्ताओं ने गवाहों को धमकाने तथा सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका के भी आरोप लगाए थे हालांकि, राज्य सरकार का पक्ष रख रहे वकील महेश जेठमलानी ने पीठ के समक्ष दलील देते हुए कहा था कि मामले से संबंधित गवाहों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। किसी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने शीर्ष अदालत को बताया था कि एसआईटी ने गवाहों पर खतरे की आशंका के कारण आशीष की जमानत के खिलाफ अपील दायर करने की सिफारिश की थी, लेकिन राज्य सरकार ने सभी गवाहों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का दावा करते हुए एसआईटी के विचार  से अपनी असहमति व्यक्त की थी।

जमानत का विरोध कर रहे कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने गवाहों को धमकी दिए जाने के मुद्दे को जोरशोर से पीठ के समक्ष उठाया था। उन्होंने कहा कि एक गवाह को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटने का जिक्र करते हुए धमकी दी गई थी। श्री दवे ने पीठ के समक्ष उक्त गवाह की शिकायत पढ़ते हुए कहा था, अब बीजेपी सत्ता में है। देखना तेरा क्या हाल करता हूं।Þ उन्होंने सवाल किया कि क्या इस तरह की धमकी गंभीर मामला नहीं है?

किसानों के परिजनों से कुछ दिन पहले अधिवक्ता सी एस पांडा और शिव कुमार त्रिपाठी ने भी जमानत के खिलाफ सर्वोच्च अदालत में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। इन वकीलों की याचिका पर ही शीर्ष न्यायालय ने मामले की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। कथित रूप से कार से कुचलकर चारा किसानों की मृत्यु होने के बाद भड़की ङ्क्षहसा में दो भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा एक अन्य कार चालक एवं एक पत्रकार की मृत्यु हो गई थी। किसानों की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाये गये हैं कि उत्तर प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार है, जिस पार्टी की सरकार में आरोपी आशीष के पिता केंद्र में राज्य मंत्री हैं।  शायद इसी वजह से प्रदेश सरकार ने जमानत के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर नहीं की थी।

केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र आशीष की जमानत को चुनौती देने वाली याचिकाओं के जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि जमानत का प्रभावी ढंग से विरोध नहीं करने के उस पर लगाए गए आरोप  Þपूरी तरह से गलत एवं असत्य हैं। सरकार ने कहा था कि उच्च न्यायालय द्वारा आशीष को जमानत देने के आदेश को चुनौती देने का निर्णय संबंधित अधिकारियों के समक्ष विचाराधीन है। गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने के शीर्ष अदालत के आदेश पर सरकार ने कहा था कि उसने घटना से संबंधित 98 गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सभी की सुरक्षा का जायजा  नियमित रूप से लिया जाता है। टेलीफोन के माध्यम से पुलिस ने उनसे बातचीत की थी। गवाहों ने 20 मार्च को अपनी सुरक्षा पर संतोष व्यक्त किया था।

RAS की मुख्य परीक्षा संपन्न
कोटा । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस मुख्य परीक्षा सोमवार को सम्पन्न हो गई है। कोटा में परीक्षा के लिए चार सेंटर बनाएं गए थे। इन सेंटरों पर 682 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रथम पारी में 616 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि, दूसरी पारी में 615 ने परीक्षा दी। दोनों पारियों में 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति रही थी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की गहनता से जांच की । जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। एडीएम सिटी राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है।

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2022 की तिथियों में बदलाव
कोटा । देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2022 की तिथियों में बदलाव किया गया है। इसकी सूचना सोमवार सुबह जेईई-मेन व एनटीए की वेबसाइट पर जारी की गई। इस वर्ष यह परीक्षा अप्रेल और मई माह में दो अटेम्प्ट में करवाई जा रही है।  कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन का पहला अटेम्प्ट 16 से 21 अप्रेल के मध्य प्रस्तावित था, परन्तु विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं के टकराव की आपत्तियों के चलते इन परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। अब अप्रेल माह में परीक्षा 21 अप्रेल से 4 मई के मध्य होगी। इसमें 21, 24, 25 व 29 अप्रेल तथा 1 व 4 मई के मध्य परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी किया गया है। आहूजा ने बताया कि 12वीं की कई स्टेट बोर्ड की परीक्षाएं मार्च एवं अप्रेल में होनी है, जिसके चलते पूर्व में 16 से 21 अप्रेल के मध्य प्रस्तावित जेईई-मेन किसी न किसी बोर्ड की परीक्षा तिथि से टकरा रही थी। जैसे राजस्थान बोर्ड में 16 अप्रेल को बॉयलोजी की परीक्षा होनी है। एनटीए और जेईई-मेन की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार विद्यार्थियों को पहले अटेम्प्ट के परीक्षा शहर की जानकारी अप्रेल के पहले सप्ताह में एवं एडमिट कार्ड दूसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। अब तक जेईई-मेन 2022 के लिए 3 लाख 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हो चुके हैं।

इस तिथि परिवर्तन के बाद अब जेईई-मेन के पहले और दूसरे अटेम्प्ट के मध्य मात्र 19 दिन का समय रह जाएगा। इससे पूर्व जारी की गई तिथियों में विद्यार्थियों को एक माह से अधिक का समय मिल रहा था। ऐसे में अब विद्यार्थियों को जेईई-मेन के दोनों अटेम्प्ट एवं बोर्ड परीक्षाओं की पढ़ाई को संतुलित करते हुए निर्धारित समय में करना होगा।

इस वर्ष पहली बार नहीं मिलेगा करेक्शन का मौका
आहूजा ने बताया कि नोटिफिकेशन में एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विद्यार्थियों को आवेदन में हुई कोई भी त्रुटि को सुधारने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस वर्ष आवेदन के बाद कोई करेक्शन विण्डो ओपन नहीं होगी।