md drug manufacturing factory - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पदार्फाश : बाडे़ में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पिता-पुत्र गिरफ्तार
बालोतरा। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पदार्फाश कर भारतमाला एक्सप्रेस-वे के निकट संचालित अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा कर भारी मात्रा में रसायन, उपकरण और डोडा पोस्त जब्त कर पिता-पुत्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी रमेश ने बताया कि 6 अप्रैल को गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुड़ी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार हो रहा है। इस पुलिस ने ओमप्रकाश के घर दबिश दी, जहां से 4 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके से ओमप्रकाश और उसके पुत्र सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसके घर के पास बने बाड़े में एमडीएमए (ड्रग्स) बनाने का काम होता है।

इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर रसायनों से भरे बड़े ड्रम,जरीकेन, टब, जार, ट्रे, छलनी, प्लास्टिक पाउच, गैस सिलेंडर सहित अन्य उपकरण बरामद किए। सप्लाई और कमाई का खेल पूछताछ में सामने आया कि कुड़ी निवासी सुरेश कुमार विश्नोई पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक है, जो अवैध एमडीएमए बनाने के लिए रसायन उपलब्ध कराता था। आरोपी रात के समय ड्रग्स तैयार कर  सप्लाई कर देते थे। इसके बदले उन्हें मोटी रकम दी जाती थी। इसके अलावा, आरोपी भारतमाला एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले ट्रक चालकों को डोडा पोस्त बेचने का भी काम करते थे, जिसके लिए वे पिसा हुआ और कच्चा डोडा पोस्त अपने पास रखते थे।

उदयपुर रेंज पुलिस का ऑपरेशन विष हरण : गंगरार क्षेत्र में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
गंगरार। उदयपुर रेंज पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन विष हरण के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अंतर-जिला तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश कर एमडी (मेथामफेटामिन) फैक्ट्री पर छापा मारा। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कई महीनों से जिले में सक्रिय मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए लगातार और गहन प्रयास किए जा रहे थे। इसके तहत आरोपियों का पता लगाने के लिए व्यापक तकनीकी विश्लेषण, सूचना एकत्रीकरण और पुलिस की सतर्क निगरानी की गई थी।

कार्रवाई की शुरूआत तब हुई जब चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों सत्तू माली और जीवन वैष्णव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 ग्राम और 2 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मादक पदार्थ ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा से प्राप्त किया गया था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सघन छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी जगदीश बंजारा और उसके साथी अशोक और राहुल बंजारा फरार हो गए।

मौके से ये सामग्री हुई जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के नेतृत्व में एक 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने थाना गंगरार क्षेत्र के ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा में दबिश दी। यहां से पुलिस ने अत्यंत चौंकाने वाली बरामदगी की, जिसमें स्मैक, टांका, अवैध शराब के अलावा एमडी निर्माण में प्रयुक्त रासायनिक सामग्री और अन्य उपकरण शामिल थे। इसके साथ ही पुलिस ने 4 लैपटॉप, 33 मोबाइल फोन, एक कैमरा, ड्रोन सेट, नोट गिनने की मशीन और 14 लाख से अधिक नकद राशि भी जब्त की है।

ऑपरेशन चक्रव्यूह : पहाड़ी पर बनी झौपड़ी में पकड़ी एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री, एक आरोपी मौके से गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हथुनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागलिया गांव के निकट जंगल में संचालित एमडी (मेथामफेटामीन) निर्माण फैक्ट्री का पदार्फाश किया है। पुलिस ने मौके से एमडी बनाने में प्रयुक्त उपकरणों का पूरा सेटअप जब्त किया, साथ ही 28.54 ग्राम एमडी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त की गई है। एसपी बी. आदित्य के अनुसार पुलिस गश्त करते बागलिया से टकरावद मार्ग पर करीब दो किलोमीटर आगे पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में पहुंची, जहां पेड़ों के बीच सुनसान स्थान पर आग जलती दिखाई दी। टीम पैदल गश्त करत पहाड़ी पर पहुंची।मौके पर पक्का पानी का कुआं और काली प्लास्टिक की तिरपाल से बनी अस्थायी झोपड़ी मिली।

झोपड़ी के बाहर एक युवक अलाव तापता मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान करीम (21) पुत्र गन्नी अजमेरी निवासी बागलिया, थाना हथुनिया के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 28.54 ग्राम एमडी बरामद की गई। झोपड़ी के भीतर जांच करने पर एमडी निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों का पूरा सेटअप मिला। पूछताछ में करीम ने बताया कि यह सेटअप हारून पुत्र मोहम्मद अजमेरी निवासी बागलिया का है, जो यहां फैक्ट्री संचालित करता है और वह स्वयं इसकी निगरानी कर रहा था। पुलिस ने सेटअप जब्त कर करीम को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

हारून के खिलाफ राज. एमपी में अनेक मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हारून अजमेरी पूर्व में भी एमडी निर्माण और सप्लाई में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ उदयपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़ और मंदसौर (मध्यप्रदेश) में एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में उसकी संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई भी की जा चुकी है।