Travel Advisory - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
मस्कट। ओमान में मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को देश की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा संबंधी परामर्श जारी कर कहा है कि यात्रियों को आगमन से पहले 'विजिट या टूरिस्ट वीजा' प्राप्त करना अनिवार्य है। दूतावास ने एक बयान में कहा, "यात्रियों को रॉयल ओमान पुलिस की वेबसाइट पर अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से पहले से ई-वीजा के लिए आवेदन करना होगा।"

आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) की सुविधा उन भारतीय नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है जिनके पास अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान या शेंगेन क्षेत्र का वैध वीजा या निवास परमिट है। ऐसे यात्री 14 दिनों तक के लिए प्रवेश कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास वापसी का टिकट, होटल बुकिंग और स्वास्थ्य बीमा हो।

परामर्श में कहा गया है कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देश बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले और वैध 'रेजिडेंट कार्ड' रखने वाले भारतीय नागरिक भी 'वीजा ऑन अराइवल' के पात्र हैं। दूतावास ने हालांकि स्पष्ट किया कि जीसीसी देशों के छात्र रेजिडेंट कार्ड धारकों को ओमान में प्रवेश करने से पहले विजिट वीजा प्राप्त करना आवश्यक है। यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वीजा के लिए आवेदन करते समय वे सुनिश्चित करें कि उनका पासपोर्ट कम से कम छह महीने के लिए वैध हो।

खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
जयपुर। खाड़ी देशों में ईरान एवं इजरायल में युद्ध के हालात के चलते जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फलाइटों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एतिहाद एयरवेज की बुधवार को संचालित ईवाई- 326/327 को रद्द किया गया। यह फ्लाइट अबूधाबी से शाम 7.20 बजे जयपुर आती है एवं रात 9.30 बजे वापस आबूधावी के लिए रवाना होती है।

इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट से बुधवार को एतिहाद एयरवेज की अबूधाबी की फ्लाइट ईवाई-329 जयपुर से रात 3.15 बजे आबूधावी जाने वाली फ्लाइट को रद्द किया गया। इसी प्रकार एयर अरबिया की तड़के 4.10 बजे शारजांह जाने वाली जी9-436, एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से सुबह 8.20 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-195 को रद्द किया गया। स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9.40 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट एसजी-57 के साथ ही एक घरेलू उडान इंडिंगो की अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट यात्री भार उपलब्ध नहीं होने पर रद्द की गई।

आखिरकार मारा गया खूंखार ड्रग माफिया: मौत के बाद मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने इंडियंस को घर से बाहर नहीं निकलने की दी चेतावनी
मेक्सिको। मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि मिलिट्री के एक बड़े ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर, किंगपिन और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के हेड एल मेंचो की मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे राज्य में हालात लगातार बेकावू होते जा रहे हैं और अधिकतर राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। मेक्सिको में हालात बिगड़ने के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वो अपना ध्यान रखें और अग्रिम आदेशों तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।

इसके आगे भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण उससे जुड़ी रोड़े जाम है तथा साथ ही आपराधिक गतिविधियां भी हो रही है तो आप लोग अपने अपने घरों में ही रहे। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी में 911 डायल करने या दूतावास के नंबर +52 55 4847 7539 पर संपर्क करने की भी सलाह दी है।

ईरान में किसी बड़े परिवर्तन की आशंका से कई उड़ानें रद्द
नई दिल्ली।  इंडिगो ने मंगलवार को एक ताजा ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए ईरान संकट को देखते हुए 28 फरवरी तक उस देश के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। साथ ही कई अन्य देशों तक भी अपनी सेवाएं बंद रखने का एलान किया है। इंडिगो ने 28 फरवरी तक जहां से आने और जाने वाली उड़ानें रद्द की हैं, उनमें त्बिलिसी, बाकू,अल्माटी और ताशकंद की फ्लाइट्स शामिल हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह फैसला ईरान के आसपास पैदा होते हालात को देखते हुए लिया गया है, ताकि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इंडिगो ने एक्स पर जारी ट्रैवल एडवाइरी में कहा कि ईरान के आसपास पैदा होते हालात को देखते हुए हमने अपनी फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किए हैं, ताकि यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे कस्टमर और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

इंडिगो ने आगे कहा है कि इसकी त्बिलिसी, बाकू,अल्माटी और ताशकंद से आने और वहां जाने वाली उड़ानें 28 फरवरी,2026 तक कैंसिल रहेंगी। क्योंकि इन देशों या शहरों तक आने जाने के मार्ग में ईरानी रडार, ड्रोन नजर रख सकते हैं और कोई भटका हुआ ड्रोन उनसे टकरा सकता है। कस्टमर वैकल्पिक यात्रा विकल्प देख सकते हैं या अपनी चाहत के हिसाब से फुल रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह बदलते हालात पर नजर रख रही है और किसी भी अपडेट की जानकारी इसके कम्युनिकेशन चैनलों से साझा जाएगी।

यह एयरलाइन ने इन रूटों पर उड़ानों के निलंबन को धीरे-धरे बढ़ा रही है। पहले इन रूटों पर 11 फरवरी तक के लिए उड़ानें रद्द की गई थीं। इंडिगो इन रूटों पर अपनी उड़ानों के लिए ईरान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करता रहा है। लेकिन, जब से हालात खराब होने लगे हैं, यह अपने विमानों को उस क्षेत्र में भेजने से हिचकिचा रहा है। इन चार शहरों की भारत से फ्लाइट को आम तौर पर छह से सात घंटे लगते हैं।

इन रूटों के लिए इंडिगो अपने  विमानों का इस्तेमाल करती है, जिसकी ईंधन क्षमता इतनी नहीं होती, जो ज्यादा लंबे रूट वाले वैकल्पिक रास्ते से यात्रा कर सकें। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और इसकी वजह से सैन्य संघर्ष की आशंका भी बनी हुई है। अमेरिका ने तो अपने नौसैनिक बेड़े को भी पश्चिम एशिया में उतार रखा है।

नोर्का रूट्स ने ईरान में केरलवासियों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया, जानें
तिरुवनंतपुरम। ईरान में वर्तमान सुरक्षा चिंताओं और क्षेत्र में तनाव बढऩे की संभावना को देखते हुए, मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के अनुसार नोरका रूट्स ने वहां रहने वाले केरलवासियों के लिए एक विशेष सहाता डेस्क सक्रिय किया है।

नोरका ने कहा है कि जिन केरलवासियों को मदद की जरूरत है, वे टोल-फ्री नंबर या इंटरनेशनल मिस्ड-कॉल सुविधा के जरिए नोरका ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। आपातकाल की स्थिति में भारतीय नागरिक हेल्पलाइन नंबरों के जरिए तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

ईरान में भारतीय नागरिकों को तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा जारी सलाह का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। देश में रेजिडेंट वीजा पर रहने वालों से दूतावास में पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है।

आखिर क्यों ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को उड़ानों के लिए किया बंद? सामने आई चौकाने वाली वजह
तेहरान। ईरान ने बुधवार रात को हवाई सफर को लेकर अलर्ट जारी किया, जिसमें देश की पहले से अनुमति वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि यह रोक स्थानीय समय अनुसार सुबह 4:00 बजे तक दो घंटे से ज्यादा समय तक लागू रहेगी, लेकिन इसे बढ़ाया भी जा सकता है। ईरान में अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने मंगलवार को अमेरिकी नागरिकों से देश छोडऩे का आग्रह किया था।

हवाई यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली एयरपोर्ट 6 दिन के लिए बंद, जानें आखिर क्यों एयरलाइन कंपनी ने लिया ऐसा फैसला?
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते 21 जनवरी से आगामी छह दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर आंशिक एयरस्पेस बंद रहेगा, जिससे हजारों यात्रियों को देरी और उड़ान रद्द होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस अवधि में रोजाना करीब ढाई घंटे के लिए NOTAM जारी किया है। एविएशन डेटा के अनुसार, 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी। एयरलाइंस को शेड्यूल बदलना पड़ेगा और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड दिया जाएगा। कोहरे के कारण स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

ईरान-वेनेजुएला संकट: ईरान यात्रा को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी, 'जरूरी न हो तो जाने से बचें..'
नई दिल्ली: ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने ईरान को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। यदि जरूरी नहीं है तो आप ईरान और वेनेजुएला की यात्रा से बचे। एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं, वे अत्यधिक सतर्कता बरतें व किसी भी प्रकार के प्रदर्शन-विरोध या अशांत क्षेत्रों से दूर रहें। विदेश मंत्रालय ने ईरान में रेजिडेंट वीज़ा पर रह रहे भारतीय नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण कराएँ।

बता दें कि ईरान में दिसंबर 2024 के अंत से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब कई प्रांतों में फैल गए हैं। आर्थिक तंगी और मुद्रास्फीति के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन अब राजनीतिक रूप ले चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 तक ईरान में भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर करीब 10,765 हो गई है।

इसके अलावा विदेशी मंत्रालय ने कहा, वेनेजुएला में स्थिति और भी गंभीर है। हाल ही में, अमेरिकी बलों द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद वहां गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि वहां भारतीय समुदाय की संख्या मात्र 80 के करीब है, लेकिन तेल और गैस क्षेत्र में कार्यरत इन भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतित है।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी 115 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 16 डायवर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण मंगलवार को 115 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं और 16 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक विभिन्न एयरलाइंस की यहां से जाने वाली 58 उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा, दूसरे शहरों से यहां आने वाली 60 उड़ानें भी रद्द रहीं। यहां आने वाली 16 उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा 200 से अधिक उड़ानों में देरी होने की खबर है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि सोमवार रात 10 बजे के बाद से ही कैट-3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया गया था। रात दो बजे के बाद कोहरा छांटना शुरू हुआ लेकिन उसका असर सुबह तक जारी रहा।

कैट-3 की प्रक्रिया के दौरान जो विमान और चालक दल के सदस्य कैट-3 के लिए योग्य हैं वही लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं। कैट-3 उपकरण समर्थित लैंडिंग और टेकऑफ की सबसे उन्नत सुविधा है जिसका इस्तेमाल बेहद घने कोहरे की स्थिति में किया जाता है। विमान सेवा कंपनियों ने भी यात्रियों को परामर्श जारी करते हुए एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में पता करने की सलाह दी है।