hanging - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोडिंग वाहनों में उलझ कर टूट रहे बिजली के तार, हादसों का खतरा
कोटा। शहर के अंदरुनी इलाकों में बिजली के खंभों पर तार झूल रहे हैं, जो आए दिन लोडिंग वाहनों में उलझकर टूट रहे हैं। जिससे करंट का खतरा बना रहता है। दिन की अपेक्षा रात को सड़कों पर पड़े टूटे बिजली के तारों से राहगीरों की जान खतरे में रहती है। हालात यह हैं, विज्ञान नगर, संजय नगर, सब्जीमंडी, पाटनपोल, डीसीएम क्षेत्र सहित कई इलाकों के सर्विस रोड पर बिजली के खंभें तारों के जंजाल से अटे पड़े हैं। इनमें विद्युत के साथ डिश टीवी, वाइफाई सहित अन्य केबलों का जाल बिछा हुआ है।  जिम्मेदारों की लापरवाही से क्षेत्रवासियों को दोहरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है, रात-देर रात बड़े वाहनों में विद्युत तार उलझकर टूट जाते हैं, जिससे इलाके की बिजली गुल होने से अंधेरा पसर जाता है, जिसकी वजह से सड़क पर पड़े तार एकाएक राहगीरों को दिखाई नहीं देने से गंभीर हादसे का खतरा बना रहता है।  निजी बिजली कम्पनी व जेवीवीएनएल से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा।

6 से 7 फीट नीचे झूक रहे तार
विज्ञान नगर छत्रपुरा तालाब, संजय नगर, प्रेमनगर, डीसीएम, सकतपुरा, सब्जीमंडी, इंद्रामार्केट के पास सहित विभिन्न इलाकों में लगे बिजली के खंभों पर विद्युत तारों के अलावा अन्य कम्पनियों के अवैध रूप से केबलें डाल रखी है, जिनकी ऊंचाई जमीन से 6 से 7 फीट तक है, ऐसे में लोडिंग वाहनों के आवागमन के दौरान तार उलझकर टूट जाते हैं। इनमें बिजली के तार भी टूट कर सड़कों पर गिर जाते हैं। जिससे बिजली गुल होने व करंट का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, शिकायत पर निजी बिजली कम्पनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच तार जोड़ जाते हैं लेकिन ऊंचा नहीं करते। वहीं, अवैध रूप से लगे अन्य कम्पनियों के तारों को नहीं हटाते।

लोगों का कहना समस्या का नहीं हो रहा समाधान
संजय नगर निवासी तेजपाल गुप्ता, धीरेंद्र  सिंह, अशफाक हुसैन, राजेश सेन ने बताया कि खंभों पर बिजली के तारों का गुच्छा बना हुआ है, तार काफी नीचे की ओर लटके हुए हैं। बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान अक्सर तार टूट जाते हैं, जिससे इलाके की बिजली गुल हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी रात को आती है। बिजली कम्पनियों से शिकायत करने पर तार जोड़ जाते लेकिन ऊंचा नहीं करते। जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है।

व्यापारी नंद कुमार मेहता बताते हैं, इंद्रा मार्केट शहर का शहर का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है। जहां हर दिन बड़ी संख्या खरीदारों की मौजूदगी रहती। जगह जगह बिजली के तार नीचे की ओर झूके हुए हैं, जो आए दिन लोडिंग वाहनों के गुजरने के दौरान टूट जाने से हादसे का खतरा बना रहता है। ट्रांसफार्मर  में तेज धमाका होने से लोगों में हड़कम्प मच जाता है। हालात यह है, गंधीजी की पुलिया, श्रीपुरा, दो चोंच के बालाजी, सर्राफा बाजार, लखारा पाड़ा, सुंदर धर्मशाला इलाकों में तार टूटने के बाद घंटों तक बिजली बंद रहती है। वहीं, जिन केबलों को अंडरग्राउंड किए हैं उनके पैनल खुले पड़े हैं। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

डीसीएम निवासी शिक्षक जमनाशंकर प्रजापति ने बताया कि विद्युत विभाग और बिजली कम्पनी सिर्फ अपना मुनाफा देखती है, मेंटिनेंस पर बिलकुल भी  ध्यान नहीं है। जबकि, इलाके के खंभों पर तारों का जंजाल हो रहा है। जिनकी जमीन से ऊंचाई भी 6 से 7 फीट है। वाहनों में उलझकर तार टूटने की घटनाएं रात के समय ज्यादा रहती है। क्योंकि, भामाशाह मंडी से बड़े वाहनों का इधर से गुजरना अधिक रहता है। तार टूटने पर शिकायत करते हैं तो बिजली कर्मचारी काफी देरी से पहुंचते हैं, कई बार तो पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। बिजली कम्पनी जब बिल वसूल रही है तो झूलते तारों को ऊंचा कर मेंटिनेंस भी करना चाहिए।

लोडिंग वाहन में फंसकर टूटा तार
संजय नगर निवासी फरीद अहमद, ईरशाद कुरैशी, आसिफ का कहना है, इलाके के मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभों पर विभिन्न तरह के तार लटक रहे हैं। जबकि, यह सर्विस रोड है, जहां कई दुकानें  व डेयरी हैं, जिन पर माल सप्लाई करने के लिए लोडिंग वाहनों का गुजरना होता है।  ऐसे में आए दिन इन वाहनों के गुजरने के दौरान तार उलझकर टूट जाते हैं। दिन में तो टूटे तार दिख जाते हैं लेकिन रात को सड़क पर पड़े तार दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। अभी डेढ़ सप्ताह पहले ही लोडिंग वाहनों में तार उलझकर टूट गए थे, स्पार्किंग होने बलास्ट की जोर से आवाज आने पर लोग सहम गए थे। बिजली कम्पनी को तार ऊंचे करवाना चाहिए। मोहर्रम के दौरान भी काफी परेशानी होती है।

मामला संज्ञान में आया है। कहीं ऐसे हालात हैं तो टीम भेजकर दिखवाएं और समाधान करवाएंगे।
- शिवचरण सिंह, एसई जेवीवीएनएल

जिन इलाकों में तार झुके हुए हैं, वहां हम ऊंचे कर रहे हैं।
-अनोमित्रो डोली, तकनीकी हैड केईडीएल

खंभों पर झूलते अवैध तारों का जाल बना जंजाल
कोटा। शहर के अंदरुनी इलाकों में बिजली के खंभों पर झूलते तार व केबलों का जाल लोगों के लिए अब जी-जंजाल बन गया है। जिम्मेदारों की लापरवाही से क्षेत्रवासियों को दोहरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली-मोहल्लों व कॉलोनियों में बिजली के तार व केबलें इतने नीचे की ओर झूल रहे हैं कि आए दिन लोडिंग वाहनों में उलझकर टूट रहे हैं। जिससे करंट का खतरा तो बढ़ ही रहा है, साथ ही बिजली गुल होने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है, निजी बिजली कम्पनी व जेवीवीएनएल से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा।

बिजली खंभों पर अवैध तारों का जाल
विज्ञान नगर छत्रपुरा तालाब, गांधी नगर, संजय नगर, दोस्तपुरा, सकतपुरा, सब्जीमंडी, छावनी सहित विभिन्न इलाकों में लगे बिजली के खंभों पर विद्युत तारों के अलावा अन्य कम्पनियों के अवैध रूप से केबलें डाल रखी है, जिनकी ऊंचाई जमीन से 6 से 7 फीट तक है, ऐसे में लोडिंग वाहनों के आवागमन के दौरान तार उलझकर टूट जाते हैं। इनमें बिजली के तार भी टूट कर सड़कों पर गिर जाते हैं। जिससे बिजली गुल होने व करंट का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, शिकायत पर निजी बिजली कम्पनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच समाधान कर जाते हैं लेकिन अवैध रूप से लगे अन्य कम्पनियों के तारों के जाल से बिजली के खंभे मुक्त नहीं हो पा रहे।

लोडिंग वाहन में फंसकर टूटा तार
विज्ञान नगर स्थित छत्रपुरा तालाब मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभों पर विभिन्न तरह के तार लटक रहे हैं। गत सप्ताह शाम के वक्त लोडिंग वाहनों के गुजरने के दौरान तार उलझकर टूट गए। इसके साथ बिजली का तार भी टूट गया। जिससे इलाके की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

क्या कहते हैं क्षेत्रवासी
संजय नगर निवासी सुलेमान अहमद, मोहम्मद शाहरुख,  कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी नीचे तक झूले हुए हैं। इलाके में दुकानों पर माल सप्लाई करने आते लोडिंग वाहनों में उलझकर तार टूट कर सड़क पर पड़े रहते हैं। बिजली गुल होने से सड़क पर अंधेरा रहता है, ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है।  छत्रपुरा तालाब व गांधी नगर निवासी रघुवीर सैन, रईस खान, मुख्तार अंसारी का कहना है, खंभों पर बिजली के तार के अलावा बड़ी संख्या में अन्य कम्पनियों के तार अवैध रूप से लगे हुए हैं। जिनका मेंटिनेंस नहीं होता। यह लटके रहते हैं। बरसात के दौरान हादसे का खतरा अधिक रहता है। नगर निगम व जेवीवीएनएल में भी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है। समस्या जस की तस बनी हुई है।

मामला संज्ञान में आया है। कहीं ऐसे हालात हैं तो टीम भेजकर दिखवाएं और जिन कम्पनियों के तार झूल रहे हैं, उनसे दुरुस्त करवाएंगे।
- शिवचरण सिंह, एसई जेवीवीएनएल

बिजली के खंभों पर विद्युत तारों की नियमित देखरेख की जाती है। यदि, अनुमति प्राप्त कम्पनी के तार लटके हुए मिलते हैं तो उसकी शिकायत जेवीएनएनएल से करते हैं, अन्य कम्पनियों के तारों व केबलों को हम काट देते हैं।
-अनोमित्रो डोली, तकनीकी हैड केईडीएल

एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एलन कोचिंग के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के कोटा पहुंचने पर पोस्टमार्टम होगा। अब तक एक दर्जन से अधिक कोचिंग विद्यार्थी सुसाइड कर चुके है  इनमें सर्वाधिक एलन के पांच विद्यार्थियों ने खुदकुशी की है। कोचिंग छात्र ऋषित (17) पुत्र प्रदीप अग्रवाल बिहार का रहने वाला था। यहां दादाबाड़ी इलाके में पिछले एक साल से पीजी में रहकर एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था।साथ ही छात्र 12 वीं कक्षा की भी तैयारी कर रहा था।

थानाधिकारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि दादाबाड़ी में एक पीजी में रह रहे कोचिंग छात्र ऋषित अग्रवाल के कमरे से दुर्गंध आ रही है। पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था और कमरे से दुर्गंध आ रही थी। कमरे के गेट को तोड़ा तो देखा छात्र फंदे पर लटका हुआ था उसे नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। कोचिंग छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

तीन दिन पूर्व हुई थी बात
पिता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि तीन दिन पहले ही उनकी फोन पर बात हुई थी जिसमें पूछा था कि नाश्ता किया तथा पढाई कैसी चल रही है इसके अलावा कोई अन्य बात नहीं हुई थी। इसके बाद मां ने फोन किया तो फोन नहीं उठाया तो चिंता हो गई फिर गुरुवार को सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक करीब 15 बार फोन किया कोई जवाब नहीं आने पर मैसेज भी दिया कि बेटा फोन नहीं उठा रहे हो समय मिले तो फोन कर लेना तो तुम्हारी बड़ी कृपा होगी। हम तुम्हारे बाप है तो चिंता हो रही है।  इसके बाद मन नही मना और खाना खाने के लिए बैठ रहे थे तो अचानक मन में आया कि पहले बेटे को फोन कर लेता हूं, लेकिन फोन नहीं उठाया तो फिर वार्डन को फोन किया और उनसे कहा कि हमारी बेटे से बात करवा दे तो पता चला अंदर से कमरा बंद  है और कमरा नहीं खोल रहा है, चिंता होने पर पुलिस को सूूचना दी।

उन्होंने बताया कि उनके बड़े पुत्र हर्षित ने भी एलन से कोचिंग की थी इसके बाद ऋषित को भी एलन में प्रवेश दिलाया था  नीट की तैयारी कर रहा था। पढ़ाई को लेकर कभी दबाव नहीं दिया था। हमेशा कहते थे कि बेटा अगर कोई परेशानी है तो हमें  बताओ लेकिन कभी कुछ नहीं बताया था।

पूर्व में भी चार दिन नहीं उठाया था फोन
पिता ने बताया कि चार पांच महीने पूर्व भी फोन नहीं उठाया था तो पत्नी के साथ कोटा आए थे और उसे समझाया और  कहा था कि बेटा फोन नहीं उठाया, इसका क्या कारण है । हम पिता बाद में हैं  हम मित्र पहले हैं, अगर कोई बात हो तो बताओ, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया  था। हम सिर्फ इतना कहते थे कि जरुरी नहीं है कि पास करो हमने तो केवल ज्ञान वर्धन के लिए भेजा है।

एलन कोचिंग के डायरेक्टर गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी तथा एलन के सीईओ  नीतेश शर्मा को फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। वाट्सएप पर भी मैसेज दिया लेकिन कोई रिप्लाई नहीं दिया गया ।

कर्ज से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में कर्ज और बीमारी से परेशान एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानगंज, रामबाग निवासी निजी लेब में कार्यरत सारिका ने मकान बनाने के लिए रिश्तेदारों से सात-आठ लाख रुपये का कर्ज लिया और ठेकेदार को तीन लाख रुपये अग्रिम भी दे दिए। ठेकेदार ने धोखा दिया और पैसे लेने के बाद काम नहीं किया जिससे राधिका मानसिक तनाव मे थी।

राधिका ने अपने घर के मंदिर में ही पंखे के हुक पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने स्वयं कैंची से फंदा काटकर राधिका को नीचे उतारा, तब तक रामगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच, जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

कॉल पर हुई पति से कहा-सुनी, दुबई मे रह रहे पति को वीडियो कॉल करके पत्नी ने लगायी फांसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला गांव में एक महिला ने दुबई मे रह रहे अपने पति को वीडियो कॉल करके फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रो ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला ग्राम निवासी चंचल दुबई मे रह कर नौकरी करता है और उसकी पत्नी साधना (28) तथा डेढ़ वर्ष की उसकी बेटी सेवरा लाला में रहती है। चंचल और साधना की शादी लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार की देर रात्रि तो फोन पर बात करते समय कुछ कहा-सुनी हुई उसके बाद साधना ने चंचल को वीडियो कॉल करके फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है।

चंचल ने दुबई से कॉल करके पड़ोसियों को बताया लेकिन जब तक पड़ोसी उसके घर पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने की आत्महत्या
कोटा। शहर में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  महावीर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एलन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने कमरे के गेट के रोशनदान से साफी से फांसी का फंदा लगाया । बताया जा रहा है कि छात्र सोमवार की रात से कमरे से बाहर नहीं आया था।मंगलवार शाम को सुसाइड का पता लगा। फांसी लगाने वाला छात्र वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़  (18) बिहार के गया का रहने वाला था। करीब डेढ़ साल पहले  कोटा आया था। महावीर नगर तृतीय इलाके में किराए से रहता था और आईआईटी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। शव को नए हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

महावीर नगर थाना अधिकारी परमजीत ने बताया छात्र पिछले साल भी कोटा रहा था। अभी दूसरे सेशन की पढ़ाई के लिए कोटा में रह रहा था। इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। 15 अगस्त को छुट्टी थी। छात्र दिनभर अपने कमरे  से बाहर नहीं निकला। देर शाम को दूसरे कमरे में रहने वाले अन्य छात्र ने वाल्मीकि के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला गया । तब साथी छात्र ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर करीब रात 8 बजे पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कमरा अंदर से लॉक था। दरवाजे को तोड़ा तो छात्र फांसी पर लटका हुआ था। उसने दरवाजे के रोशनदान से साफी लगाकर गले में फंदा लगा रखा था । शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ।परिजनों के आने के बाद कारणों का पता लगेगा।

अग्निपथ योजना के कारण युवक ने की आत्महत्या
चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड पर वार्ड नं. सात में एक युवक ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार झांझोत के सरकारी स्कूल में एलडीसी पद पर कार्यरत कोलसिया की नेहरा की ढाणी निवासी पूनम स्टेशन के पास मुकेश बराला के मकान में किराए पर रहती है। उसका भाई अंकित एक दिन पूर्व ही ननिहाल भोड़की से उसके पास आया था। सुबह पूनम योग दिवस पर स्कूल चली गई। पीछे से युवक अंकित ने कमरे में पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पूनम घर पहुंची और बदहवास हो गई। आसपड़ोस के लोगों व महिलाओं ने उसे संभाला।वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर मोर्चरी पहुंचाया।पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अंकित के नाना मोहनलाल डूडी भोड़की और कोलसिया से ताऊ लेखराज पहुंचे। अंकित के ताऊ लेखराज में रिपोर्ट दी है कि उसका भतीजा पुलिस व सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। पहले तो पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हो गई। इसके बाद अब केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना की घोषणा कर दी। इसके बाद होने वाली सेना भर्ती रद्द कर दी गई। जिससे युवक अंकित दुखी था। मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो बेटियों के साथ बाप ने की आत्महत्या
बाड़मेर। राजस्थान में बाडमेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में चणपा गांव में शुक्रवार सुबह शंकराराम (55 वर्ष), उसकी बेटी सुआ एवं दूसरी नाबालिग बेटी के शव मकान के पास स्थित खेजड़ी के पेड़ पर लटके मिले। शंकराराम के साफे के अलग अलग टुकड़ों में ये तीनों पेड़ से लटक पाये गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

वाराणसी धमाकों के दोषी को फांसी की सजा
गाजियाबाद। वाराणसी सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी करार दिए गए आतंकी मोहम्मद को गाजियाबाद कोर्ट ने एक मामले में फांसी और दूसरे में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दरअसल 16 साल पुराने वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस में गाजियाबाद की जिला एवं सत्र अदालत ने 4 जून को मोहम्मद को दोषी ठहराया था। सिलसिलेवार हुए ब्लास्ट केस के दो मामलों में जिला जज ने आतंकी मोहम्मद को दोषी माना था, जबकि एक में बरी कर दिया था। इन धमाकों में 16 लोगों की मौत हो गई थी। मोहम्मद को संकट मोचन मंदिर परिसर में हुए बम विस्फोट के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। दशाश्वमेध पर कुकर बम से बम कांड की साजिश रचने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

4 लाख रुपए से अधिक का लगाया जुर्माना
गाजियाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने हत्या, आतंक फैलाने और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल करने व हत्या के प्रयास के मामले में वाराणसी बम कांड में दोषी मोहम्मद को फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही संकट मोचन केस में दोषी पर 2.65 लाख और दशाश्वमेध 1.40 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

जज का रहम से इनकार
मोहम्मद पिछले 16 साल से डासना जेल में बंद है। सजा सुनाए जाने के बाद उसने बुजुर्ग मां और परिवार की हालत खराब होने की बात कहकर रहम की गुहार लगाई, लेकिन जज ने इससे इनकार कर दिया।

पेड़ से लटका मिला वृद्ध का पुराना शव
शाहबाद। बारां जिले के शाहाबाद इलाके की घाटी में पुराने रोड के पास गुरुवार को वृद्ध का पेड़ पर फांसी के फं दे पर लटका शव मिला। शव मिलने की सूचना पर एसएचओ रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के कुर्ते की जेब में एक कागज मिला जिसमें ओम नम: शिवाय लिखा हुआ है। एक पर्स मिला है जिसमें एक फ ोटो मिला है। जो मृतक का ही होना बताया जा रहा है। शव 10 दिन पुराना होने के कारण पहचान में नहीं आ रहा है। शाहाबाद क्षेत्र में यह पहली घटना नही है। पहले भी इस तरह के इस आदिवासी इलाके में कई शव मिल चुके है। कुछ दिन पूर्व ही पिंडावल घाटी में एक महिला की लाश बोरी में बंद मिली थी। यह लगभग तीसरी वारदात है।

बहिन को फंदे पर लटका देख भाई ने भी लगा लिया फंदा
इटावा। कोटा जिले के इटावा नगर के पीपल्दा रोड़ पर टीचर्स कॉलोनी में बुधवार को परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बहन और भाई ने फंदे पर झूल गए। जिससे बहन की मौत हो गई जबकि भाई को गम्भीर हालत में उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। जहां एमबीएस अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार आमलदा गांव निवासी सुग्रीव मीना की पुत्री यशोदा व पुत्र दीपेंद्र इटावा में एक माह से अपने मामा के मकान में रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। यशोदा ने बीएड कर ली थी तथा रीट की तैयारी कर रही थी। वहीं दीपेंद्र ने एनआईटी कर ली थी और आगे की पढ़ाई के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बुधवार को दीपेंद्र बाजार से 11 बजे घर पहुंचा तो उसको वहां बहन यशोदा उम्र 26 साल फंदे से लटकी मिली। जिससे वह तनाव में आ गया और उसने भी फंदा लगा लिया। इस दौरान मौहल्ले के लोग पहुंचे और उन्होंने दीपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां गम्भीर हालत होने पर कोटा रेफर किया है। यशोदा की मौत होने पर उसके शव का इटावा अस्पताल में रखवाया। इटावा थाना प्रभारी रामबिलास मीना ने बताया कि मृतका यशोदा के पास सुसाइड नोट मिला है। इसके साथ ही पुलिस आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फांसी लगाने से ही हुई निवेदिता की मौत
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में खवास का रास्ता स्थित महंत अंजन कुमार के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली निवेदिता की रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत होना सामने आया है। इसका खुलासा रिपोर्ट से हुआ है। वहीं मृतका के परिजनों ने निवेदिता की मौत के संबंध में कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई है। इसके अलावा महंत अंजन कुमार के मकान पर लोगों की भीड़ जमा रही और निवेदिता की सुसाइड के लेकर लोग आपस में बातचीत करते नजर आए। थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि निवेदिता के संबंध में रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि निवेदिता की मौत फांसी लगाने से हुई है और कोई कारण मौत का सामने नहीं आया है। भीड़ होने के कारण निवेदिता के परिजन और महंत अंजन कुमार और उनके बेटे मानस गोस्वामी से कोई सबूत या जानकारी नहीं जुटा पाए हैं।

एफएसएल के पास नहीं गया सुसाइड नोट
निवेदिता की मौत के बाद मौके से मिले पुलिस को सुसाइड नोट में लिखा था आई एम सॉरी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर मौका मुआयना कराया नक्शा बनवाया और सुसाइड नोट जप्त किया था, लेकिन परिजनों के रिपोर्ट नहीं देने के कारण पुलिस ने कोई भी अहम साक्ष्य एफएसएल के पास जांच के लिए भी नहीं भेजा है। एफएसएल के निदेशक का कहना है कि हमारे पास निवेदिता के संबंध में मिला कोई सुसाइड नोट हमें जांच के लिए नहीं भेजा है। वहीं पुलिस ने भी सुसाइड नोट किस हैंडराइटिंग से लिखा गया है। इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निवेदिता के पास मिला मोबाइल भी अभी जांच के लिए नहीं भेजा है।

क्या है मामला
महंत अंजन कुमार के बेटे मानस गोस्वामी की पत्नी निवेदिता ने खवास का रास्ता स्थित मकान में फांसी लगा ली थी। नौकरानी को इस संबंध में सबसे पहले जानकारी हुई थी। उसके बाद शव को नीचे उतारा और गणगौरी अस्पताल पहुंचाया था, जहां निवेदिता को मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने के दौरान निवेदिता के अंजन कुमार और मानस गोस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए गए थे और उनके बेटे को निवेदिता स्कूल छोड़ कर आई थी। उसके बाद मकान में फांसी लगा ली थी। पुलिस और परिचितों समेत फांसी लगाने का प्रथम दृष्टया कारण पारिवारिक विवाद को माना गया है। वही पुलिस अधिकारियों और कहना है फिर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही कोई भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।