sting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डरा रहा डेंगू का डंक, 12 हजार 300 से ज्यादा केस अब तक आए, अब स्वाइन फ्लू का भी खतरा
जयपुर। प्रदेश में इस साल एक जनवरी से अब तक मौसमी बीमारियां काफी हावी रहीं हैं। इनमें डेंगू प्रदेश में सबसे ज्यादा हावी रहा है। इसके साथ ही स्क्रब टायफस, स्वाइन फ्लू, मलेरिया जैसी बीमारियों ने भी आमजन को खासा परेशान किया है। डेंगू के प्रदेश भर में अब तक 12 हजार 332 पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं। इसका ज्यादा असर जयपुर जिले में देखने को मिला है। जयपुर जिले में इस साल अब तक 2065 केस डेंगू के दर्ज हो चुके हैं जो प्रदेश में किसी भी जिले में सबसे ज्यादा हैं। इनमें 1314 मरीज जयपुर शहर और 751 डेंगू पॉजीटिव जयपुर ग्रामीण में दर्ज हुए हैं। वहीं चिकित्सा विभाग के आंकड़ों में डेंगू से अब तक प्रदेश में चार ही मौत दर्ज हैं, जबकि इससे कहीं ज्यादा मौतें तो अकेले जयपुर जिले में हो चुकी हैं जो विभाग के रिकॉर्ड में कहीं नही हैं। जयपुर में भी मात्र एक ही मौत विभाग के आंकड़ों में दर्शाई गई है।

क्या कहते हैं आंकड़े
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस साल एक जनवरी 2024 से अब तक डेंगू के 12332 पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं और चार मौतें हुई हैं। डेंगू के बाद प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रकोप स्क्रब टायफस का देखने को मिला है। स्क्रब टायफस के अब तक 3396 मरीज मिल चुके हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मलेरिया के 2147 केस और एक मौत, चिकनगुनिया के 1140 पॉजीटिव मिले हैं। वहीं स्क्रब टायफस के सबसे ज्यादा 598 पॉजिटव उदयपुर में, दूसरे नंबर पर जयपुर है जहां 503 पॉजीटिव मिले हैं। वहीं मलेरिया के सबसे ज्यादा 450 केस उदयपुर में और चिकनगुनिया के भी सबसे ज्यादा 276 केस उदयपुर में ही दर्ज हुए हैं।

अब स्वाइन फ्लू का भी रहेगा खतरा

तेज ठंड में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इन्फ्लूएंजा-ए वायरस के कारण फैलने वाला यह रोग सर्दियों में ज्यादा फैलता है। ऐसे में अब मौसमी बीमारियों के बीच स्वाइन फ्लू भी आमजन को परेशान कर सकता है। वहीं चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार स्वाइन फ्लू के अब तक प्रदेश में 1148 पॉजीटिव केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 12 लोगों की मौत भी हुई है। स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा केस 591 जयपुर में दर्ज हुए हैं। स्वाइन फ्लू से मौतें सबसे ज्यादा उदयपुर में 4 हुई हैं। वहीं स्क्रब टायफस के सबसे ज्यादा 242 पॉजिटव उदयपुर में, मलेरिया के 251 केस बाड़मेर में और चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा 21 केस उदयपुर में दर्ज हुए हैं।

इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। तेज ठंड का असर है और ऐसे में आमजन को सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही डेंगू जैसी बीमारियां भी अपना असर दिखा रही है। ऐसे में एहतियात बरतें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह लें।
-डॉ. श्याम सुदंर, सीनियर फिजिशियन, जयपुर

कोरोना से ज्यादा खतरनाक हुआ डेंगू का डंक
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस से राहत है, लेकिन अब डेंगू भयावह हो रहा है। प्रदेश में पिछले 33 दिन में रोजाना 130 लोगों को अपना शिकार बनाया है। प्रदेशभर में 4295 नए रोगी इस अवधि में सामने आए हैं। वहीं 10 सितम्बर तक प्रदेश में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई थी, लेकिन इसके बाद 8 लोगों की जान डेंगू से जा चुकी है। वहीं कोरोना से पिछले 75 दिन में कोई मौत नहीं हुई है। डेंगू मच्छर के डंक ने सर्वाधिक प्रभावित जयपुर जिला हुआ है। इस एक माह में अकेले जयपुर में डेंगू की चपेट में 961 लोग आए हैं।  इस साल प्रदेश के सर्वाधिक 26 फीसदी यानी 1453 मरीज जयपुर में सामने आए हैं। प्रदेश में इस साल 14 सितम्बर को चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार डेंगू के 1205 मामले थे। जो अब एक माह में बढ़कर 5500 हो गए हैं।

प्रदेश में 33 दिन में 4295 शिकार, 8 की मौत
जयपुर में सर्वाधिक 961 आए चपेट में

डेंगू से कहां कितनी मौत
अलवर           01
बीकानेर         01
श्रीगंगानगर    01
जयपुर           01
दौसा              02
हनुमानगढ़     02

सर्वाधिक डेंगू प्रभावित जिले
जयपुर, अलवर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर भरतपुर सर्वाधिक प्रभावित जिले हैं। वहीं बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, प्रतापगढ़, सिरोही सबसे कम प्रभावित जिले हैं।

कोरोना के 8 नए रोगी, 42 हुए एक्टिव केस
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 8 नए रोगी सामने आए हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर में 2-2, बीकानेर, धौलपुर में 1-1 नए रोगी हैं। शेष 28 जिलों में नया संक्रमित सामने नहीं आया है। प्रदेश में वर्तमान में 42 एक्टिव केस हैं। सर्वाधिक जयपुर में 19, बीकानेर में 6, अजमेर में 5, जोधपुर में 4, उदयपुर में 3, सवाई माधोपुर में 2, धौलपुर-हनुमानगढ़-झालावाड़ में 1-1 एक्टिव केस हैं। शेष 24 जिले कोरोना फ्री हैं।

बीते सालों में कितने मरीज और मौतें हुई
प्रदेश में हर साल डेंगू के मामले आने के साथ ही मौतें भी होती रही है। बीते छह साल में सर्वाधिक मौतें 2019 में 17 हुई थीं। पिछले एक माह में प्रदेश में 5-6 मौतें होने की सूचना है। हालांकि विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वर्ष 2015 में 4043 मरीज और 7 मौतें, 2016 में 5292 मरीज और 16 मौतें,  2017 में 8427 मरीज और 14 मौतें,  2018 में 9587 मरीज और 10 मौतें, 2019 में 13706 मरीज और 17 मौतें, 2020 में 2023 मरीज और 7 मौतें हुई है।