Pete Hegseth - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल का इस्तीफ़ा: रक्षा मंत्री हेगसेथ से टकराव, Trump प्रशासन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के जाने का सिलसिला जारी
वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बाद अंतत: सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्हाइट हाउस ने ड्रिस्कॉल के इस्तीफे की खबरों पर कोई आपत्ति नहीं जताई, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया है या नहीं। व्हाइट हाउस की एक प्रवक्ता ने रक्षा सचिव ड्रिस्कॉल के कार्यकाल की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने सेना की तैयारी को मज़बूत किया और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के मकसद से हुई बातचीत में योगदान दिया। सेना ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक ड्रिस्कॉल और हेगसेथ के बीच तनाव मुख्य रूप से सेना के आधुनिकीकरण की योजनाओं को लेकर था, जिसमें सस्ते और ज़्यादा तेज हथियारों की ओर बढ़ने की कोशिशें शामिल थीं। दोनों के बीच हेगसेथ द्वारा वरिष्ठ जनरलों को हटाए जाने को लेकर भी मतभेद थे, जिन्हें ड्रिस्कॉल सैन्य सुधारों के लिए महत्वपूर्ण मानते थे। उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ लॉ स्कूल में सहपाठी रहे ड्रिस्कॉल, हेगसेथ के नेतृत्व में पद छोड़ने वाले सबसे नए वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल में रैंडी जॉर्ज को आर्मी चीफ ऑफ़ स्टाफ़ के पद से हटा दिया गया था, जबकि जून में जनरल क्रिस्टोफर डोनाह्यू ने अचानक अमरीकी सेना यूरोप और अफ्रीका के कमांडर का पद छोड़ दिया था। नौसेना सचिव जॉन फेलन ने भी अप्रैल में पद छोड़ दिया था, वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान पद छोड़ने वाले अमरीकी सैन्य सेवा के पहले प्रमुख थे। रक्षा सचिव ड्रिस्कॉल को फरवरी 2025 में सैन्य सचिव के तौर पर मंज़ूरी मिली थी।

रिपोर्ट के अनुसार अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हथियारों की खरीद के लिए ज़्यादा किफायती और फुर्तीले तरीके की वकालत की और बड़े रक्षा ठेकेदारों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने पर केंद्रित बातचीत में हिस्सा लेकर सैन्य सचिव के तौर पर एक असामान्य कूटनीतिक भूमिका भी निभाई। ड्रिस्कॉल इससे पहले इराक में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने 2020 में कांग्रेस का चुनाव लड़ने का असफल प्रयास किया था और बाद में राष्ट्रपति ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान को सलाह दी थी।

ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी सरकार का बड़ा फ़ैसला, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज सहित 3 सैन्य अधिकारी बर्ख़ास्त
वॉशिंगटन। अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को उनके पद से हटा दिया है। इसके अलावा दो अन्य उच्च सैन्य अधिकारियों को भी बर्खास्त किया गया है। यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन के एक दिन बाद गुरुवार को आया है। ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को और तेज करेगा। उन्होंने संकेत दिया कि यह संघर्ष अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है।

जनरल जॉर्ज के अलावा दो अन्य उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों को भी बर्खास्त किया गया है। इनमें मेजर जनरल विलियम ग्रीन जूनियर और जनरल डेविड होडने शामिल हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ये कदम इस अस्थिर दौर में रक्षा विभाग के ढांचे को नया रूप देने के रक्षा मंत्री के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं। हालांकि, जनरल जॉर्ज के कार्यकाल में एक साल से अधिक का समय शेष था, लेकिन युद्ध मंत्रालय ने गुरुवार को पुष्टि की कि वह सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

युद्ध मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया पर जनरल जॉर्ज के जाने की पुष्टि की और उनकी दशकों की सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि जनरल रैंडी ए. जॉर्ज तत्काल प्रभाव से सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए विभाग उनका आभारी है। 'जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' ने भी अमेरिकी सेना में जनरल जॉर्ज के लंबे योगदान के लिए गहरी कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 1988 से जनरल जॉर्ज और उनके परिवार ने सम्मान और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की है।

पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ से भरे जहाज पर अमेरिकी हमला, दो लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने सोमवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मादक पदार्थओं की तस्करी के संदेह में एक जहाज पर हमला किया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिकी दक्षिणी कमान ने दी। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के निर्देश पर, अमेरिकी संयुक्त टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित जहाज पर घातक सैन्य हमला किया।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने आगे कहा, खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई है कि यह जहाज पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी के ज्ञात मार्गों से गुजर रहा था और मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में शामिल था। दो पुरुष तस्कर मारे गए। अमेरिकी सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ।

पेंटागन ने सितंबर की शुरुआत से अब तक कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित रूप से मादक पदार्थों से भरे 30 जहाजों को डुबो दिया है, जिनमें सवार कम से कम 107 लोग मारे गए हैं। बता दें कि कई महीनों से, अमेरिका ने कैरिबियन में, खासकर वेनेजुएला के तट पर, अपनी महत्वपूर्ण सैन्य उपस्थिति बनाए हुआ है, जिसका कथित उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी से लडऩा है। हालांकि, अमेरिका के इस दावे को वेनेजुएला ने कराकस में सरकार परिवर्तन के एक छिपे हुए प्रयास के रूप में खारिज कर दिया है।