Political Campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से करेंगे विशेष बातचीत, 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल के उद्देश्य को लेकर होगी चर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमीनी स्तर के कार्यकताओं से मिलाना है ताकि बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री और राज्यभर के बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद करवाकर पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करना है। पीएम मोदी से होने वाली इस बातचीत से यह उम्मीद है कि वे पश्चिम बंगाल में भाजपा के बूथ ढांचे की मजबूती का आकलन करेंगे, साथ ही जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं से उनकी राय, अनुभव और अन्य बातों पर विचार करेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि इस पहल को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और बूथ,मंडल और जिला स्तर पर संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। बूथ-स्तर के नेताओं को सीधे प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार और सुझाव रखने का मौका देकर भाजपा का लक्ष्य चुनाव वाले बंगाल में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज करना है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत नमोएप के जरिए लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील के साथ की गई है, जहां चुने हुए कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के साथ सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा। पार्टी ने अपने जनसंपर्क संदेश में कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने विचार, उम्मीदें और सुझाव सीधे प्रधानमंत्री के साथ साझा करके 'पश्चिम बंगाल की आवाज' बनें और इस तरह राज्य के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दें।

राज्य में भाजपा की ओर से किया गया यह पहला ऐसा प्रयास नहीं है। इसी नारे के तहत पार्टी अपने जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अपने 'बूथ सशक्तिकरण अभियान' के कई चरण पहले ही पूरे कर चुकी है। सभी जिलों में एक विस्तृत रूपरेखा भेजी गई थी, जिसमें 11 सदस्यों वाली बूथ समितियां बनाने का निर्देश दिया गया था, बाद में इन समितियों में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई। हर सदस्य को मतदाता सूची के कुछ खास पन्नों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, ताकि मतदाताओं और उनके परिवारों के साथ नियमित संपर्क बना रहे। पार्टी ने बूथ समितियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को भी प्रतिनिधित्व देना सुनिश्चित किया है और कुछ सदस्यों को विशेष रूप से महिला मतदाताओं से संपर्क करने का काम सौंपा है।

तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका
चेन्नई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने शुक्रवार को अपने 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने सामाजिक संतुलन और अनुभव पर जोर देते हुए 17 महिलाओं, 11 पूर्व मंत्रियों और दो पूर्व सांसदों को मैदान में उतारा है। पार्टी महासचिव और एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे एडप्पादी के. पलानीस्वामी अब तक कुल 150 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुके हैं।

अन्नाद्रमुक राज्य की 234 सीटों में से 169 पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शेष 65 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। भाजपा 27 सीटों पर, पीएमके 18 पर, टीटीवी दिनाकरण की एएमएमके 11 पर और जी.के. वासन की टीएमसी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिलचस्प बात यह है कि टीएमसी और कुछ अन्य छोटे सहयोगी दल इस बार भाजपा के 'कमल' चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे।

पार्टी ने अब तक कुल 46 मौजूदा विधायकों और 31 पूर्व मंत्रियों पर भरोसा जताया है। चेन्नई की महत्वपूर्ण सीटों पर पूर्व मंत्री डी. जयकुमार (रॉयपुरम) और गोकुल इंदिरा (अन्ना नगर) जैसे अनुभवी नेताओं को उतारा गया है। अन्नाद्रमुक को अब शेष 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। ईपीएस ने भरोसा जताया है कि यह "विजयी गठबंधन" सत्ताधारी द्रमुक को शिकस्त देकर राज्य में अन्नाद्रमुक के "स्वर्ण युग" की वापसी कराएगा।

मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजनीतिक दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटकर राजनीति करते हैं, जबकि बसपा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है।

रविवार को मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में इन राज्यों में पार्टी की स्थिति, संगठन विस्तार, जनाधार बढ़ाने और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

मायावती ने कहा कि बीएसपी “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है, जिसका लक्ष्य समाज के सभी वर्गों दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक को समान सम्मान और अधिकार दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें।

बैठक में मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में बढ़ती जातीय घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। मायावती ने कहा कि इन राज्यों में खासकर दलित और आदिवासी समाज के साथ हो रहे अत्याचार गंभीर मुद्दा हैं और सरकारों को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय कानून-व्यवस्था बेहतर थी और सभी वर्गों को सुरक्षा व सम्मान मिला था। उन्होंने दावा किया कि बीएसपी ही एकमात्र पार्टी है जो अपने वादों को जमीन पर लागू करती है। मायावती ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों कांशीराम जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और पार्टी स्थापना दिवस को मिशनरी भावना से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संपर्क ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: मार्च में मोदी की ब्रिगेड रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी में भाजपा
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर मार्च महीने में कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में विशाल रैली की योजना बना रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने की पूरी संभावना है।

पार्टी ने हालांकि, अभी तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले ब्रिगेड रैली का उद्देश्य संगठनात्मक ताकत दिखाने पर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रैली का समय रथ यात्राओं की एक शृंखला के पूरा होने पर निर्भर करेगा। भाजपा इसे पूरे दक्षिण बंगाल में निकालने की योजना बना रही है।

डोल यात्रा के तुरंत बाद ये यात्राएं शुरू होने वाली हैं। इलाके के कई संगठनात्मक क्षेत्रों से शुरू होंगी और ब्रिगेड मैदान पर खत्म होंगी। इससे प्रस्तावित मेगा रैली में मदद मिलेगी। नेताओं ने कहा कि विचार यह है कि कोलकाता में बड़ी संख्या में लोगों को लाने के लिए दक्षिण बंगाल के कई जिलों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इकट्ठा किया जाए।

परीक्षाओं का मौसम समाप्त होने के बाद भाजपा नेतृत्व लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। मार्च के पहले हफ्ते से पूरे राज्य में कई सार्वजनिक बैठक होने की उम्मीद है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों शामिल होंगे। कई जिला-स्तर की रैलियां हालांकि होने वाली हैं, लेकिन पार्टी खास तौर पर कोलकाता क्षेत्र के लिए ब्रिगेड परेड मैदान में एक हाई-प्रोफाइल बैठक करने को लेकर उत्सुक है। इसके अलावा भगवा खेमा उत्तर बंगाल में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की एक बड़ी रैली की भी योजना बना रहा है।

पीएम मोदी ने पहले भी पश्चिम बंगाल में कई बड़ी रैलियां की हैं। इनमें 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव शामिल हैं, जब उन्होंने कोलकाता, सिलीगुड़ी और दूसरे अहम केंद्रों पर भारी भीड़ जुटाने में कामयाबी हासिल की थी। पार्टी नेताओं का मानना है कि राज्य में राजनीतिक लामबंदी के पारंपरिक केंद्र ब्रिगेड परेड मैदान में वापसी मजबूत प्रतीकात्मक महत्व रखेगी और आगामी महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबले से पहले कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने में मदद करेगी।

अपनी चुनावी योजना के साथ-साथ, राज्य भाजपा उम्मीदवारों के चयन के काम में भी तेजी ला रही है। सूत्रों ने बताया कि जिला इकाई को इस महीने सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम राज्य नेतृत्व को भेजने को कहा गया है। हर जिले से हर सीट के लिए तीन नामों की सिफारिश करने की उम्मीद है। कुछ सीटों के लिए और भी सुझाव मिल सकते हैं। इसके बाद राज्य इकाई नामों की जांच करेगी और उन्हें शॉर्टलिस्ट करेगी, फिर पूरी सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी।

इस बीच केंद्रीय भाजपा अलग-अलग सर्वेक्षण एजेंसियों से मिले इनपुट को ध्यान में रखेगी और उन्हें जिला स्तर की सिफारिशों से क्रॉस-चेक करेगी। पार्टी के अंदर के लोगों ने इशारा किया है कि केंद्रीय नेतृत्व मार्च के दूसरे हफ्ते से अलग-अलग चरण में उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर सकती है।

शनिवार को भाजपा के साल्ट लेक कार्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में रथ यात्रा प्रोग्राम, ब्रिगेड रैली और उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मीटिंग में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव, सह पर्यवेक्षक बिप्लब देब, राज्य के नेता शमिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी आदि शामिल हुए।

बंगाल में दहाड़े अमित शाह, बोलें-लोग तृणमूल सरकार के कुशासन को खत्म करने का ले चुके हैं संकल्प अब होगा...
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता तृणमूल कांग्रेस सरकार के 'कुशासन' से त्रस्त है और बदलाव चाहती है, राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो तिहाई बहुमत से जीत मिलेगी।

राज्य के दौरे पर आये अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के 14 साल के कुशासन से त्रस्त और तंग आकर बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, उद्यमों के राज्य से बाहर भागने, वृद्धि दर में गिरावट, प्रति व्यक्ति आय में कमी समेत तमाम मुद्दों पर टीएमसी की ममता सरकार को घेरा।

अमित शाह ने विश्वास जताया कि आगामी अप्रैल में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में जनता भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ को बढ़ावा देने वाली तृणमूल कांग्रेस को दरकिनार कर के विकास, विरासत और गरीब कल्याण के लिये एक मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है।

अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम बंगाल की जनता को आश्वासन देना चाहते हैं और वादा भी करते हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही यहां की विरासत को पुनर्जीवित करेंगे, विकास की गंगा फिर से तेज गति से बहेगी और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके आगे अमित शाह ने कहा, ममता राज में बंगाल में पिछले 14 वर्षों से भय और भ्रष्टाचार, बंगाल की पहचान बना हुआ है। उन्होंने कहा, 15 अप्रैल, 2026 के बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही हम बंग गौरव, बंग संस्कृति और उसके पुनर्जागरण की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को स्वामी विवेकानंद, बंकिम चंद्र चटर्जी, गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाने का प्रयास करेगी।

अमित शाह ने याद किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 17 प्रतिशत वोट और दो सीटें मिली थीं। वहीं, 2016 के विधानसभा चुनाव में हमें 10 प्रतिशत वोट मिले और तीन सीटें मिलीं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ कर 41 प्रतिशत हो गया और 18 सीटें मिलीं। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा, उसमें हमें 38 प्रतिशत वोट और 77 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना बंगाल में हुई थी, आज वह पार्टी यहां शून्य पर पहुंच गई है और राज्य में 34 वर्षों तक राज करने वाला कम्युनिस्ट गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली है और हमारी पार्टी विपक्ष की भूमिका में है।

अमित शाह ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने 39 प्रतिशत वोट प्राप्त किए और 12 सीटें प्राप्त कीं। उन्होंने दावा किया कि 2026 में हम निश्चित रूप से प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने वाले है। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा से हो रही घुसपैठ सिर्फ बंगाल का नहीं यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति को बचाना है, देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, तो बंगाल की सीमाओं को सील करने वाली सरकार लानी पड़ेगी। यह काम सिर्फ भाजपा कर सकती है।

अमित शाह ने कहा कि संसद के सदन में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् की चर्चा का तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया है, क्योंकि इसकी चर्चा का समर्थन करने से उनको अपने वोट बैंक के नाराज हो जाने का खतरा था। उन्होंने बंगाल की जनता से पूर्ण बहुमत से भाजपा की जिताने की अपील की। उन्होंने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिये भाजपा को जनता के मजबूत समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया।

अमित शाह ने इस अवसर पर नेताजी को याद किया और कहा कि आज 30 दिसंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। बंगाल की भूमि के सुपुत्र, महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने आज ही के दिन 1943 में  पोर्ट ब्लेयर में पहली बार स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया था। जो यह हमारी आजादी के संग्राम का महत्वपूर्ण पड़ाव था।