Aviation Industry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुंबई के लिए जयपुर से आज से 3 नई फ्लाइट, अब रोजाना 8 उड़ानें
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई कनेक्टिविटी मंगलवार से और मजबूत हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई रूट पर 3 नई फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। इसके साथ ही जयपुर और मुंबई के बीच रोजाना संचालित होने वाली फ्लाइट्स की संख्या 5 से बढ़कर 8 हो जाएगी। नई उड़ानों में एक एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है। यह फ्लाइट मुंबई से रात 11:10 बजे जयपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगी।

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट सुबह 8 बजे मुंबई से जयपुर पहुंचेगी और महज 35 मिनट बाद सुबह 8:35 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगी। इसके अलावा एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट मुंबई से शाम 6:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट जयपुर से शाम 7:40 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। नई उड़ानों के शुरू होने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को दिनभर में अधिक विकल्प मिल सकेंगे। इससे जयपुर-मुंबई रूट पर हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नए साल में हवाई सफर हुआ महंगा! एयर इंडिया ने महाराजा क्लब के गोल्ड और प्लेटिनम किट में किए बदलाव
नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने नये साल के मौके पर अपने गोल्ड और प्लेटिनम किटों में बदलाव की घोषणा की है। एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जो यात्री गोल्ड और प्लेटिनम स्टेटस के लिए योग्यता हासिल करते हैं उन्हें यात्रा के दौरान ये किट प्रदान किये जाते हैं। महाराजा क्लब प्लेटिनम वेलकम किट में एक लेदर फोलियो, सदस्यता कार्ड, फ्रिज मैगनेट, विशेष तौर पर तैयार दो लगेज टैग, पासपोर्ट होल्डर, विशेष ताश के पत्ते और स्मारक पीतल का मेडल प्रदान किया जायेगा।

महाराजा क्लब गोल्ड वेल्कम किट में सदस्यता कार्ड, विशेष तौर पर तैयार दो लगेज टैग और एक्रिलिक टी कोस्टर होगा। महाराजा क्लब में चार स्तर होते हैं- रेड, सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम। यात्री जितनी यात्रा करते हैं उस हिसाब से उन्हें टीयर प्वाइंट मिलते हैं। कुल 30 हजार टीयर प्वाइंट पर गोल्ड कार्ड और 45 हजार टीयर प्वाइंट पर प्लेटिनम कार्ड मिलता है। स्टार अलायंस में शामिल दूसरी विमान सेवा कंपनियों से यात्रा करने पर भी टीयर प्वाइंट मिलते हैं।