young - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवक की गला दबाकर हत्या : एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, गोदाम में काम करता था मृतक
जयपुर। नारायण विहार थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने जगह-जगह से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान भूप सिंह, निवासी भरतपुर, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार भूप सिंह यहां एक गोदाम में काम करता था और अपने काम पर गया था। देर शाम मौके के पास रहने वाले लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और घटनास्थल पर कोई साक्ष्य न छोड़ने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस और एफएसएल टीम ने महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के परिचितों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक रूप से यह हत्या किसी निजी रंजिश या विवाद के चलते होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्त में आ सकें।

शराब को लेकर मां से युवक की बहस : परिजन गए घर से बाहर, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सू्त्रों ने बुधवार को बताया कि शनि मंदिर के समीप सरस्वतीनगर के अंदर से होकर जाने वाले रास्ते पर स्थित पवित्र आंगन कॉलोनी में अरविंद भार्गव (35) के परिजन शाम को अपने जानकारों और रिश्तेदारों के घर गये थे। वे जब रात 10 बजे लौटकर आये, तो अरविंद फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया, तो आस पास के लोग आये और अरविंद को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अरविंद की अपनी मां से शराबखोरी को लेकर बहस हुई थी।

महरमपुर में बदमाशों ने युवक पर चढ़ाई गाड़ी, मौके पर मौत
चिड़ावा। सुलताना-चनाना मार्ग पर एक युवक की गाड़ी चढ़ाकर हत्या का मामला सामने आया है। महरमपुर का युवक सुंदर लाल गोस्वामी जितावता की ढाणी में करणी पैलेस के पास स्विफ्ट गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान मनोज, लक्ष्मण सिंह और विक्रम पिकअप लेकर आए और सुंदरलाल को टक्कर मारी और उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दी। जिसे गम्भीर हालत में जयपुर रैफर किया गया, जिसकी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुंदरलाल को इन युवकों ने किसी बात को लेकर दिन में धमकी भी दी थी। सुंदरलाल ने मरने से पहले मोबाइल पर बयान भी दिया है। जिसमें उसने युवकों के नाम बताएं है। सुन्दरलाल के साथ घटना के समय उसके दोस्त रजनीश डारा, उदयभान और अंकुर झाझड़िया भी मौजूद थे। घायल सुंदर लाल को सुलताना के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जयपुर रैफर किया गया। घोडीवारा के पास युवक की मौत हो गई। सीआई इंद्रप्रकाश यादव घटना स्थल पर जाब्ते के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया। शव को चिड़ावा मोर्चरी लाया गया। यहां पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर जमा ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है

बदमाशों से पिछले दिनों हुई थी झड़प
जानकारी के अनुसार दो गुटों में काफी दिनों से छोटी-छोटी बातों पर झड़प चल रही थी। कल दिन में भी दोनों गुटों में झड़प होने के समाचार हैं। वहीं रात को दूसरे गुट ने मौका देखकर ये हमला बोल दिया। सुल्ताना इलाके के इस क्षेत्र में युवाओं के छोटे-छोटे गुट बने हुए हैं। जिनमें आपस में ठनी रहती है। आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कल रात सम्भवत: शराब के नशे में ये बड़ी घटना हो गई। अब पुलिस इस मामले में बड़ी ही बारीकी से जांच में जुटी है और मृतक के साथ के सभी युवकों से पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। सीआई इन्द्रप्रकाश यादव ने कहा कि मामले की गम्भीरता से जांच हो रही है। कोई भी दोषी है तो बख्शा नहीं जाएगा।

आर माधवन उम्र के हिसाब से चाहते है फिल्मों में रोल करना, यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करने पर जोर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वह फिल्मों में यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहते हैं। आर माधवन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये दो दशक से अधिक का समय हो गया है। आर माधवन ने फिल्मों में यंग एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करने और उम्र के हिसाब से फिल्मों में रोल करने के बारे में बात की है। माधवन ने बताया है कि वह एक्टर नहीं बनना चाहते थे और उन्होंने कभी भी किसी से एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है।

आर माधवन ने कहा, ''मैं अपनी उम्र के हिसाब से रोल्स करना चाहता हूं। मैं किसी यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहता हूं। यदि मुझे कोई रोमांटिक फिल्म ऑफर हो रही है तो, वो मेरी उम्र के हिसाब से होनी चाहिए या उसमें ऐसा कंटेंट होना चाहिए जो मेरे लिए सही हो। मैं वहां जाता हूं, जहां मैं इमोशनली कनेक्ट होता हूं। यदि कोई रोल मुझे अपील करता है, तो ही मैं उसे करता हूं।मैं कभी एक एक्टर नहीं बनना चाहता था और न ही मैंने एक्टर बनने के लिए कभी कोई ट्रेनिंग ली थी। इंडस्ट्री में मेरी फैमिली से कोई नहीं था और न ही मैं किसी को जानता था फिर भी मैं अभी तक यहां टिका हुआ हूं। इसका मतलब है कि मैंने कोई तो सही डिसीजन लिया होगा।

दिनदहाडे बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी
नदबई। आगरा जयपुर हाईवे पर गांव बांसी के समीप दिनदहाडे भरतपुर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने मौके पर जांच कर घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के चलते युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। एडीशनल एसपी अनिल मीणा, सीओ सिटी सतीश वर्मा ने भी जिला चिकित्सालय में घायल युवक की कुशलक्षेम लेते हुए जांच पडताल की।

गांव भदीरा निवासी पंकज सिंह पुत्र सुरेश सिंह जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज से बीए की परीक्षा देकर बीलोट स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा। इसी दौरान राजमार्ग पर बांसी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। फायरिंग के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

ट्रांसफार्मर से टकराई कार, एक युवक जिंदा जला
कुचामनसिटी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास एक कार ट्रांसफार्मर के खंभों से टकरा गई। हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। इस दौरान एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कार में सवार अन्य तीन युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। उसने लकड़ी से कार के शीशे तोड़ दिए, जिससे तीनों युवक कार से निकलने में कामयाब हो गए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हर कोई हादसे को लेकर चर्चा करता नजर आया।

जानकारी के अनुसार कार की सर्विस कराने के बाद चार युवक घूमने निकले। इन युवकों ने इसी वर्ष कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण की थी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास कार की ट्रांसफार्मर के खम्भों से जोरदार टक्कर हो गई। कार टकराते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर ही गिर गया। कार सवार तीन युवक तो जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकल गए लेकिन ड्राइवर सीट के पास बैठे युवक का पैर फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। इस दौरान कार की फाटक भी लॉक हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए और वह जिन्दा जलकर गया। हादसे में सुरेश पुत्र धर्माराम कुमावत (19) निवासी आसनपुरा की मौत हो गई।

संतोष ने दिखाई हिम्मत

दुर्घटनास्थल के पास ही निवास करने वाली महिला संतोष ने जब देखा कि कार में चार युवक फंसे हुए है तो वह तुरन्त मौके पर पहुंची तथा बिना जान की परवाह किए युवकों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। उसने एकलकड़ी उठाई तो कार के शीशों को फोड़ कर युवकों को बाहन निकालने का प्रयास किया। गाड़ी में करंट प्रवाहित है अथवा नहीं, इसकी परवाह किए बगैर महिला ने युवकों को अपने हाथों से खींचकर बाहर निकाल लिया। चौथे युवक को भी बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन उसका पैर गाड़ी में फंसा हुआ था। यही नहीं उसकी फाटक भी लॉक हो गई, जो काफी प्रयास करने के बावजूद नहीं खुली। दो मिनट की समयावधि में ही आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि गाड़ी के पास खड़ा होना भी असम्भव हो गया। कार सवार चारों युवकों ने इसी वर्ष 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम आने के बाद कुछ रिलीफ मूड में वे घूमने निकले थे। सभी की आयु करीब 19 वर्ष ही है तथा चारों सहपाठी है। उनका आज घूमने जाने का प्लॉन था। मृतक युवक दो भाइयों में छोटा भाई था। गाड़ी में मनीष कुमावत, पिंटू दादरवाल सहित एक अन्य युवक सवार था।

मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया जाम
भरतपुर। नगर थाना क्षेत्रांतर्गत गांव थून में बदमाशों द्वारा मारपीट मे घायल हुए युवक की गत गुरुवार को जयपुर ले जाते समय दौसा में मौत हो गई। युवक के शव को परिजन शुक्रवार को दोपहर गांव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों सहित परिजनों ने अलवर-भरतपुर मार्ग को जाम कर दिया, जिसके चलते वाहन चालकों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी अनुसार हरमुख पुत्र थान सिंह प्रजापति को बुधवार रात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसे आरबीएम जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। जिसे परिजन जयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में दौसा के पास उसने दम तोड दिया। परिजनों ने युवक को दौसा अस्पताल में दिखाया, जहां चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया और शव को दौसा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को किसान नेता नेमसिंह फौजदार के नेतृत्व में परिजन शव को लेकर गांव थून पहुंचे, जहां आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने अलवर-भरतपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता सहित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना पर एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद, एडीशनल एसपी रघुवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराकर जाम खुलवाया।

युवक ने पत्नी-बेटे को मारा और फिर झूल गया फंदे पर
सीकर। नीमकाथाना सदर के गांवडी गांव में पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक मकान में तीन शव मिले हैं। महिला और बच्चे का शव पलंग पर और उसी कमरे में युवक फांसी के फंदे पर लटका था।
पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि युवक संपत कुमावत (28) ने पहले अपनी पत्नी का बेटे की हत्या की और इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार संपत का शव कमरे में पंखे से फंदे पर झूलता हुआ मिला। उसकी पत्नी पूजा (24) और बेटे चीनू (2) के शव पलंग पर थे। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। पुलिस ने घर को सीज कर दिया है। मृतक युवक अपने परिवार के साथ मुंबई रहता था और वहां टाइल्स लगाने का ठेकेदार था। होली पर ही वह अपने गांव आया था।

वर्ल्ड हेल्थ डे पर विशेष: संसाधनों की कमी के साथ युवा डॉक्टर कर रहे हैं अपनी पारी की शुरुआत
जयपुर। राजस्थान में मेडिकल के क्षेत्र में जाने के लिए युवाओं में रूचि काफी बढ़ी है। सरकारी सेवा में भी युवा डॉक्टर काफी जोश के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि युवा डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान उन्हें सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी और मरीजों के भार से जूझना पड़ता है, लेकिन इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। वहीं रिटायर्ड हो चुके या रिटायरमेंट के नजदीक पहुंच चुके डॉक्टर इन चुनौतियों को पार कर आज भी पूरी शिद्दत से मरीजों की सेवा में लगे हैं।

वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर ऐसे ही शहर के कुछ युवा और सीनियर डॉक्टर से नवज्योति ने यह जाना कि उनके सामने क्या चुनौतियां पेश आ रही हैं और आगे इन चुनौतियों का कैसे सामना करेंगे।

सरकारी हेल्थ सिस्टम ने हमें समाज सेवा करने का सुनहरा मौका दिया है, जहां हम गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क व अच्छा इलाज दे पाते हैं। साथ ही चिकित्सक और मरीज के बीच विश्वास कायम रखने की हरसंभव कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार अधिक मरीज होने के कारण हमे संसाधनों की कमी का सामना भी करना पड़ता है।
-डॉ. सुचित्रा, गढ़वाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन एसएमएस अस्पताल

मुझे गवर्नमेंट सर्विस ज्वाइन करके अच्छा लग रहा है। सरकारी क्षेत्र में अपने कौशल को दिखाने का पूरा अवसर मिलता है। हां कुछ दिक्कतें जरूर हैं, जिनमें ओपीडी में बहुत व्यस्त होने के कारण कभी-कभी हमें मरीजों की काउंसलिंग के लिए कम समय मिल पाता है।
-डॉ. अंबिका शर्मा, सहायक आचार्य, श्वसन रोग संस्थान, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का अहसास सुखद लगता है। बड़े अस्पतालों में मरीजों का भार कम करने और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए पेरिफेरल हेल्थ सर्विसेज को और मजबूत करने की जरूरत है। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करना, मजबूत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी मुख्य पहलू हैं।
-डॉ. योगेश स्वामी, असिस्टेंट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन, एसएमएस अस्पताल

मेरी 40 साल की सर्विस हो चुकी है। इस दौरान मुझे कभी भी सरकारी सेवा से दिक्कतें नहीं हुई। हमेशा मरीजों को भगवान और अस्पताल को मंदिर समझकर सेवा की है। इस पेशे की खासियत है कि सरकारी सेवा से तो हम रिटायर हो जाते हैं, लेकिन मरीजों की सेवा से नहीं होते। मैं अगस्त में रिटायर होने वाला हूं पर आगे भी मरीजों का इलाज इसी तरह करता रहूंगा।
-डॉ. आरके सोलंकी, सीनियर प्रोफेसर एंड यूनिट हैड, मनोचिकित्सा विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज

मैं आज जो कुछ भी हूं वो सब इस सरकारी सेवा और मरीजों के प्यार के कारण ही हूं। मुझे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी चुनौतियों को अवसर के तौर पर लिया और आगे बढ़े। वर्तमान समय में मरीजों और डॉक्टरों के बीच बेहतर रिलेशनशिप जरूरी है। रिटायरमेंट में करीब डेढ़ साल का वक्त है। मेरी कोशिश रहेगी कि इस रिलेशनशिप को कायम रखकर मरीजों की सेवा करूं।
-डॉ. डीएस मीणा, सीनियर प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स, एसएमएस अस्पताल

महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में किए विरोध प्रदर्शन
जयपुर। पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई पर असर को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए और पुतले जलाकर नारेबाजी भी की।

प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। दाम बढ़ने से आम आदमी की जरूरत की हर छोटी बड़ी चीज पर महंगाई का असर दिखने लगा है। लोगों के पास दो वक्त की रोजी रोटी का जुगाड़ करना भी भारी होने लगा है। केंद्र सरकार की इस जनविरोधी नीति के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर पुतले जलाए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजधानी जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया।

महिला ने थाने जाने के लिए मांगी लिफ्ट, युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
जयपुर। बजाज नगर इलाके में परिजनों से नाराज एक महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने घर से निकली, रास्ते में उसने बाइक सवार एक युवक से लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे थाने छोड़ने के बजाय होटल ले गया और दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी रूप सिंह राठौड़ निवासी राम नगर सोडाला को गिरफ्तार कर लिया, वह निजी कंपनी में मैनेजर है। थाना प्रभारी शीशराम मीणा ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे 46 वर्षीय अविवाहित महिला परिजनों से झगड़ा कर उनके खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज कराने की कहते हुए घर से निकली थी। टोंक फाटक पुलिया के नीचे उसे आरोपी ने थाने पर छोड़ने की कहकर बिठा लिया। रास्ते में उसने एक ढ़ाबे से दोनों का खाना पैक कराया और जवाहर सर्किल स्थित होटल पहुंच गया। यहां उसने होटल कर्मचारियों को पति-पत्नी बताकर कमरा बुक कराया। कमरे में खाना खाने में बाद महिला बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अजमेर जाने की कहते हुए होटल से निकल गया।

मुझे किसी ने बंधक बना लिया
थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि महिला घर नहीं पहुंची तो रात 12:30 बजे परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने आए। परिजनों से उसके नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। रात 2:30 बजे फिर से फोन किया तो महिला ने कहा कि मुझे किसी ने कमरे में बंधक बना रखा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंची, उसके बाद महिला से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। महिला से मिले आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे गुरुवार को बिरला मंदिर से पकड़ लिया। आरोपी ने कबूल किया कि दुष्कर्म के समय उसने महिला को अपना नाम मयंक बताया था। होटल से निकलने के बाद बिरला मंदिर के पास बाइक को पेट्रोल खत्म हो गया था। अगले दिन वह पेट्रोल लेकर कैब से बिरला मंदिर बाइक लेने पहुंचा था।

चाय पीते आई युवक को मौत
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को चाय पीते समय अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को परिजनों के निवेदन पर उन्हें सौंप दिया।

तबीयत खराब होने से लेटा जमीन पर
एएसआई कानाराम ने बताया कि शेतान सिंह (42) पुत्र सायरलाल सिंह निवासी अजमेर हाल गोदाबरी धाम दादाबाड़ी सुबह दस बजे सब्जीमंडी  में ठेले पर अपने अन्य साथियों के साथ सब्जियां लेने आया था। सब्जियां लेने के बाद ठेले पर जमा लिया और लेकर चल दिया था। इसके बाद पोस्ट आॅफिस के पास चाय की थड़ी पर अन्य साथियों के साथ चाय पी रहा था, उसी समय उसकी तबीयत खराब हो गई और जमीन पर लेट गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया । बाद में मृतक की पत्नी के निवेदन पर शव को बिना पोस्टमार्टम के उन्हें सौंप दिया गया। मृतक गलियों में घूम-घूमकर ठेले पर सब्जियां बेचता था।