State Funeral - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्व.अब्दुल जलील मस्तान जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौधरी ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बुधवार को बांग्लादेश जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को बंगलादेश जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि डा. जयशंकर बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और भारत तथा भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री और बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया का आज सुबह ढाका में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थी। दोनों देशों के बीच हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए डा. जयशंकर के बेगम जिया के अंतिम संस्कार में भाग लेने को महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

बेगम जिया तीन बार बंगलादेश की प्रधानमंत्री रहीं और उन्होंने देश की राजनीति को आकार देने तथा भारत-बंगलादेश संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीएनपी नेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 2015 में ढाका में बेगम जिया से हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा, बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें बंगलादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात का यादगार अवसर मिला। आशा है कि उनकी दूरदृष्टि एवं विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।